October 23, 2024
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (31260)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5767)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

- कलेक्टर अंकित आनंद भी स्टेशन पर मौजूद रहे, स्वास्थ्य टीम ने परीक्षण किया,

बसों से किया गया घर रवाना - लिंगमपल्ली,

हैदराबाद से आ रही ट्रेन में दुर्ग के 14, बेमेतरा के 75 और बालोद के 34 ग्रामीण आए

   दुर्ग / शौर्यपथ / पहली श्रमिक एक्सप्रेस हैदराबाद के लिंगमपल्ली से निकलकर सुबह दस बजे दुर्ग स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन से तेलंगाना में निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों की घर वापसी हो सकी। स्टेशन पर पूरी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का और सैनिटाइजेशन का ध्यान रखा गया था। स्वास्थ्य विभाग की चार टीमें स्टेशन में लगाई गई थीं। सभी यात्री एसिम्पमैटिक पाए गए। स्टेशन में सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने के लिए रेलवे पुलिस के साथ ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन के लोग थे। इस मौके पर कलेक्टर श्री अंकित आनंद ने स्वयं मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। ट्रेन से बेमेतरा से 75, बालोद से 34 और दुर्ग से 14 ग्रामीण पहुंचे। इन सभी को बस में गृह ग्राम भेज दिया गया।
पूरी प्रक्रिया में एसओपी (स्टैंडर्ड आपरेटिव प्रोसिजर) का पालन किया गया। श्रमिकों को नाश्ते कराकर गंतव्य स्थल के लिए रवाना किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक श्रमायुक्त श्री रमेश प्रधान ने बताया कि हैदराबाद में रह रहे इन श्रमिकों से जिला प्रशासन सतत संपर्क में था। यह सभी निर्माण कार्य में लगे हुए थे। दुर्ग जिले में पहुंचने वाले सभी श्रमिक भिलाई 3 और पाटन ब्लाक के हैं। श्रमिकों ने बताया कि घर पहुंचकर बहुत अच्छा लग रहा है। लाकडाउन में फंस जाने के बाद यहां आने को लेकर चिंता थी।
जिला प्रशासन के अधिकारी हमसे निरंतर संपर्क में थे और हमें भरोसा देते रहे थे कि जब भी ट्रेन आरंभ होगी, वे हमें यहां से निकालकर सुरक्षित अपने गांव तक पहुंचा देंगे। हमें यहां भोजन भी उपलब्ध करा दिया गया है और बसें भी हमारी खड़ी हैं। अब हम 14 दिन अपने गांव के क्वारंटीन सेंटर में रहेंगे। अपने घर आने का सुख सबसे बड़ा सुख है। हमारे साथ छोटे-छोटे बच्चे भी थे जिनको लेकर भी हमें चिंता थी। उल्लेखनीय है कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह विभिन्न रूट्स से श्रमिकों को लाए जाने की व्यवस्था की जा रही है। उल्लेखनीय है कि सड़क मार्ग से आ रहे श्रमिकों को सहायता पहुंचाने श्रमिक सहायता केंद्रों की स्थापना की गई है। इन केंद्रों में पहुंचने वाले श्रमिकों को सूखा नाश्ता कराया जा रहा है तथा राह के लिए सूखा नाश्ता पैक कर भी दिया जा रहा है। जो मजदूर साधन विहीन हैं उन्हें घर पहुंचाने की व्यवस्था भी की जा रही है।

भिलाई / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम रिसाली के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर रिसाली निगम के 90 नियमित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का माह अप्रैल का 2370885/- रूपये का वेतन भुगतान करने का निर्देश लेखा शाखा को प्राप्त होते ही सोमवार को ही वेतन आहरण हेतु बैंक को भेजा गया, जहां मंगलवार को रिसाली निगम कर्मी वेतन प्राप्त करना शुरू कर दिया। स्वयं की संस्था से वेतन भुगतान की खबर लगते ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खुशी व्याप्त है। अब प्रति माह कर्मचारियों का वेतन भुगतान रिसाली निगम ही करेगी।
बता दें की नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग नया रायपुर की अधिसूचना क्र.1-168/2019/18 छ.ग. नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा (7) सहपठित धारा 405 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के पहल पर एवं राज्य शासन के निर्देश पर 26.12.2019 को छ.ग. के राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशन उपरांत 04 अप्रैल 2020 को रिसाली क्षेत्र के 13 वार्डों को मिलाकर पृथक नगर पालिक निगम रिसाली के रूप में स्वतंत्र रूप से अस्तित्व में आ गया। अपनी सीमित संसाधनों एवं श्रमिक बस्तियों की आबादी होने तथा कोरोना वायरस के अटैक से रिसाली निगम में स्वयं की अर्जित आय का स्त्रोत लगभग बंद हो चुका था। भिलाई निगम से पृथक होने के बाद यहां के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वेतन भुगतान हेतु भिलाई निगम पर आश्रित रहना पड़ रहा था।
कोविड 19 कोरोना वायरस के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु निगम के क्षेत्र के नागरिकों की सुरक्षा हेतु ल?ाई लड़ रहे अपने कर्मचारियों की पीढ़ा एवं मनोदशा को समझते हुए निगम प्रशासन शुरू से ही प्रयासरत थे की रिसाली निगम अपने आत्म निर्भरता के बल बूते अपने कर्मचारियों का वेतन भुगतान की ओर अग्रसर हो। उक्त हेतु निगम आयुक्त श्री सर्वे ने बहूत ही सूझ-बूझ के साथ प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू तक अपनी बात रखी। गृह मंत्री चाह भी रहे थे कि उनके स्वयं के प्रयासों से बनी निगम रिसाली का सर्वांगीय विकास हो तथा उनके निर्वाचन क्षेत्र के नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं एवं ज्वलंत समस्याओं को तत्वरित निराकरण हो। तत्संबंध में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए राज्य शासन से रिसाली निगम को 7.00 करो? की राशि दिलाई। छ0ग0 स्वातशाषी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गोपाल सिन्हा सहित सभी पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के वेतन भुगतान किये जाने पर प्रदेश के गृह मंत्री तामध्वज साहू के प्रयासों की सराहना करते हुए निगम रिसाली के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे एवं जोन आयुक्त रमाकांत साहू के प्रति आभार व्यक्त किये है।

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल और निर्देशन पर राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों, छात्रों, संकटापन्न और चिकित्सा की आवश्यकता वाले व्यक्तियों की छत्तीसगढ़ वापसी के लिए 21 स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम किया गया है। इन स्पेशल ट्रेनों में श्रमिकों की राज्य वापसी का सिलसिला बीते 11 मई से शुरू भी हो गया है।
प्रदेश के श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के प्रवासी श्रमिक जो अन्य राज्यों में लॉकडाउन के कारण फंसे हुए हैं, उन्हें 21 ट्रेनों के माध्यम से छत्तीसगढ़ वापस लाने का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशन पर श्रम विभाग के अधीन गठित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा अभी तक नोडल अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 ट्रेनों में आने वाले 11 हजार 946 श्रमिकों के लिए छह रेल्वे मण्डलों को कुल 71 लाख 93 हजार 230 रूपए का भुगतान भी किया जा चुका है।
डॉ. डहरिया ने बताया कि इन 21 स्पेशल ट्रेनों में अहमदाबाद से बिलासपुर के लिए दो ट्रेन, विजयावाड़ा आन्ध्रप्रदेश से बिलासपुर एक ट्रेन, अमृतसर पंजाब से चांपा एक ट्रेन, विरामगम अहमदाबाद से बिलासपुर चांपा एक ट्रेन, लखनऊ उत्तरप्रदेश से रायपुर के लिए तीन ट्रेन, लखनऊ से भाटापारा के लिए दो ट्रेन, मुजफ्फरपुर बिहार से रायपुर एक ट्रेन, दिल्ली से बिलासपुर के लिए एक ट्रेन, मेहसाना गुजरात से बिलासपुर चांपा एक ट्रेन, लिंगमपल्ली हैदराबाद तेलंगाना से दुर्ग, राजनांदगांव होते बिलासपुर एक ट्रेन, हैदराबाद तेलंगाना से दुर्ग रायपुर होते हुए बिलासपुर एक ट्रेन, दिल्ली से बिलासपुर-रायपुर एक ट्रेन, खेड़ा नाडियाड गुजरात से बिलासपुर-चांपा एक ट्रेन, साबरमती अहमदाबाद से बिलासपुर-चांपा एक ट्रेन, कानपुर उत्तरप्रदेश से बिलासपुर, भांटापारा, रायपुर, दुर्ग एक ट्रेन और इलाहाबाद उत्तरप्रदेश से बिलासपुर,भाटापारा, रायपुर, दुर्ग दो ट्रेन शामिल है।
डॉ. डहरिया ने बताया कि गुजरात-अहमदाबाद से बिलासपुर ट्रेन में 1208 श्रमिक छत्तीसगढ़ वापस लौटे हैं। इसी तरह साबरमती से बिलासपुर ट्रेन में 1212 श्रमिक, विरामगम-रायपुर ट्रेन से 1210 श्रमिक, मेहसाना-बिलासपुर ट्रेन से 1200 श्रमिक, दिल्ली से रायपुर ट्रेन में 1400 श्रमिक, लखनऊ से भाटापारा रायपुर ट्रेन में 1584 श्रमिक, खेड़ा नाडियाड से चांपा ट्रेन में 1710 श्रमिक, साबरमती से चांपा ट्रेन में 1222 तथा अमृतसर पंजाब से चांपा स्पेशल ट्रेन में 1200 श्रमिक लौटेंगे।
राज्य सरकार ने इन ट्रेनों में सफर के लिए ऑनलाइन लिंक भी जारी किया है -
http:cglabour.nic.in/covid19MigrantRegistrationService.aspx

इस लिंक में एप्लाई कर लोग इन ट्रेनों के माध्यम से छत्तीसगढ़ वापस आ सकेंगे। इसके अलावा 24 घंटे संचालित हेल्पलाइन नम्बर 0771-2443809, 91098-49992, 75878-21800, 75878-22800, 96858-50444, 91092-83986 तथा 88277-73986 पर संपर्क किया जा सकता है।

// प्रदेश में नमक की कोई कमी नहीं: छत्तीसगढ़ में नमक के पर्याप्त रेक नियमित रुप से आ रहे हैं
//सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बीपीएल कार्डधारियों को नमक का सुचारु रुप से किया जा रहा है वितरण

     रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश में नमक की कोई कमी नहीं है। जो लोग नमक की कालाबाजारी कर रहे हैं या नमक की कमी की अफवाह फैला रहे हैं, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नमक के पर्याप्त रेक नियमित रूप से आ रहे हैं।
इस संबंध में खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य के हितग्राहियों को आवंटन के अनुसार नमक की आपूर्ति निरंतर सुचारु रुप से की जा रही है। प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्र में प्रत्येक बीपीएल कार्डधारी को 2 किलोग्राम नमक तथा सामान्य क्षेत्र के प्रत्येक बीपीएल कार्डधारी को एक किलोग्राम नमक निशुल्क वितरित किया जा रहा है। प्रदेश में बीपीएल कार्डधारियों की कुल संख्या 56 लाख 4 हजार 653 है।
इन कार्डधारियों के लिए मासिक आवंटन लगभग आठ हजार मेट्रिक टन है तथा वर्तमान में मई माह के नमक आवंटन के अनुसार नमक की कुल उपलब्धता लगभग 11 हजार 532 मेट्रिक टन है। छत्तीसगढ़ राज्य में नमक के पांच रेक शीघ्र पहुंचने वाले हैं। इनमें 20 मई को पहला रेक रायपुर में तथा दूसरा रेक बिलासपुर में पहुंचने की संभावना है। तीसरा रेक 27 मई को पहुंचने की संभावना है।

धमतरी /मगरलोड शौर्यपथ

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आज पूरे छत्तीसगढ़ में पोस्टर के माध्यम से विरोध प्रदर्शन छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के खिलाफ किया गया। जिसके अंतर्गत भाजपा मंडल मगरलोड के कार्यकर्ताओं ने भी अपने घर के बाहर पूर्ण शराबबंदी, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता, किसानों का दो साल का बोनस, धान समर्थन मूल्य का अंतराल राशि ऐसे बहुत से लोक लुभावने वादे हाथ मे गंगाजल लेकर कसम खाये थे।जिसे पूरा करने के बजाय आज भूपेश सरकार के नेतागण आर्थिक लाभ के लिए कोरोना महामारी जैसे विषम परिस्थिति में भी आम लोगों के जीवन को खतरे में डालकर शराब दुकानों का संचालन कर सामाजिक दुरि को भी नही निभा रही है और कोरोना वायरस को आमंत्रित कर रही है।कांग्रेस सरकार द्वारा वादों को पूरा नही करने के खिलाफ आज अपने घर के दरवाजे में प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना दिया गया।जिसमें भाजपा मंडल मगरलोड के कार्यकर्ता झंडे ,बैनर,नारे लिखे तख्ती के साथ सामुदायिक दूरी एवं कानून का पालन करते हुए किया गया।आज भाजपा मंडल मगरलोड के ब्लॉक मुख्यालय कार्यालय मगरलोड भइसमुंडी में कार्यकर्ताओं के निवास स्थान पहुंचकर इस अवसर पर विजय यदु जी अध्यक्ष भाजपा मंडल मगरलोड, नरेश सिन्हा जी जिला मंत्री जिला भाजपा धमतरी, रामायण सिन्हा जी महामंत्री युवा मोर्चा मगरलोड,असोक साहू जी उपाध्यक्ष मार्केटिग सोसायटी मगरलोड, बसंत साहू जी नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष मगरलोड , दुर्गा साहू जी पार्षद नगर पंचायत मगरलोड, ने सहभागिता प्रदान किया गया।

धमतरी/नगरी शौर्यपथ

प्रदेश भाजपा के आव्हान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिनांक 12/ 5/2020 समय दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक स्थान अपने घर के सामने तखती,पोस्टर व झंडा लेकर सोशल डिस्टनसिंग व सीमित संख्या का पालन करते हुए भाजपा मंडल के कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों पूर्व विधायक श्रीमती पिंकी शिवराज शाह, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम जी , जनपद अध्यक्ष दीनेश्वरी नेताम मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा, महामंत्री रामगोपाल साहू- हृदय साहू, जिला उपाध्यक्ष कमल डागा, किसान मोर्चा प्रदेश सदस्य राजेंद्र गोलछा, जिला महामंत्री नागेन्द्र शुक्ला, मंडल प्रभारी रवि शंकर दुबे, जिला कार्यकारिणी सदस्य विकल गुप्ता, जिला कार्यकारिणी सदस्य महेश साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला, उपाध्यक्ष अजय नाहटा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नंद यादव, मंडल उपाध्यक्ष अंचला यदु, महिला मोर्चा महामंत्री सुलोचना साहू , महिला मोर्चा मंडल मंत्री यशोदा साहू, पूर्व सरपंच सती मरकाम, गिरवर भंडारी, युवा मोर्चा महामंत्री राजेश गोसाई, विनोद गिरी, कुमार नायर, अशोक संचेती, विनोद गुप्ता, पूर्व पार्षद लखन लाल साहू ,बलजीत छाबड़ा, पार्षद पूनम छाबड़ा, पार्षद विनीता कोठारी, संत कोठारी, महिला मोर्चा से सरिता साहू, मुक्ता साहू, पार्वती सोनी, कला बाई साहू, दुर्गेश साहू, सुरेश साहू, सहित मंडल के अनेक कार्यकर्ताओं ने अपने अपने गांव में अपने घर के आंगन में बैठकर के धरना प्रदर्शन किया
प्रमुख मांगें:-
(1 )शराब बिक्री पूर्ण रूप से बंद हो ।(2 ) किसान धान बिक्री घोषणा 2500 / अंतर राशि का भुगतान तुरंत करें।(3)दो वर्ष के धान बोनस राशि का अतिशीघ्र भुगतान करने(4 )सरकार की घोषणा के अनुरूप बेरोजगारी भत्ता 2500 /मासिक अतिशीघ्र प्रदान करने (5)प्राकृतिक आपदा से नुकसान हुए रबी फसल का अविलंब मुवावजा दें।(6) अनियमित सविदा दैनिक कर्मचारी को रिक्त पदों पर नियमित किया जाय किसी की छंटनी न किया जाय (7)कोरोना वाइरस के कारण बाहर प्रदेश से आ रहे मजदूर विद्यार्थियों ,अन्य नागरिको को सभी सुविधा उपयुक्त स्थान रखने व्यवस्था हो(8) बुजुर्ग पेंशन में बढ़ोतरी हो मांग लेकर (9) छोटे व्यवसायियों ठेले में व्यवसाय करने वाले, नाई, होटल में दैनिक वेतन पर कार्य करने वाले कर्मचारियों इत्यादि को तत्काल राहत पैकेज देने की मांग की गई।

धमतरी/नगरी शौर्यपथ

प्रदेश भाजपा के आव्हान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिनांक 12/ 5/2020 समय दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक स्थान अपने घर के सामने तखती,पोस्टर व झंडा लेकर सोशल डिस्टनसिंग व सीमित संख्या का पालन करते हुए भाजपा मंडल के कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों पूर्व विधायक श्रीमती पिंकी शिवराज शाह, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम जी , जनपद अध्यक्ष दीनेश्वरी नेताम मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा, महामंत्री रामगोपाल साहू- हृदय साहू, जिला उपाध्यक्ष कमल डागा, किसान मोर्चा प्रदेश सदस्य राजेंद्र गोलछा, जिला महामंत्री नागेन्द्र शुक्ला, मंडल प्रभारी रवि शंकर दुबे, जिला कार्यकारिणी सदस्य विकल गुप्ता, जिला कार्यकारिणी सदस्य महेश साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला, उपाध्यक्ष अजय नाहटा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नंद यादव, मंडल उपाध्यक्ष अंचला यदु, महिला मोर्चा महामंत्री सुलोचना साहू , महिला मोर्चा मंडल मंत्री यशोदा साहू, पूर्व सरपंच सती मरकाम, गिरवर भंडारी, युवा मोर्चा महामंत्री राजेश गोसाई, विनोद गिरी, कुमार नायर, अशोक संचेती, विनोद गुप्ता, पूर्व पार्षद लखन लाल साहू ,बलजीत छाबड़ा, पार्षद पूनम छाबड़ा, पार्षद विनीता कोठारी, संत कोठारी, महिला मोर्चा से सरिता साहू, मुक्ता साहू, पार्वती सोनी, कला बाई साहू, दुर्गेश साहू, सुरेश साहू, सहित मंडल के अनेक कार्यकर्ताओं ने अपने अपने गांव में अपने घर के आंगन में बैठकर के धरना प्रदर्शन किया
प्रमुख मांगें:-
(1 )शराब बिक्री पूर्ण रूप से बंद हो ।(2 ) किसान धान बिक्री घोषणा 2500 / अंतर राशि का भुगतान तुरंत करें।(3)दो वर्ष के धान बोनस राशि का अतिशीघ्र भुगतान करने(4 )सरकार की घोषणा के अनुरूप बेरोजगारी भत्ता 2500 /मासिक अतिशीघ्र प्रदान करने (5)प्राकृतिक आपदा से नुकसान हुए रबी फसल का अविलंब मुवावजा दें।(6) अनियमित सविदा दैनिक कर्मचारी को रिक्त पदों पर नियमित किया जाय किसी की छंटनी न किया जाय (7)कोरोना वाइरस के कारण बाहर प्रदेश से आ रहे मजदूर विद्यार्थियों ,अन्य नागरिको को सभी सुविधा उपयुक्त स्थान रखने व्यवस्था हो(8) बुजुर्ग पेंशन में बढ़ोतरी हो मांग लेकर (9) छोटे व्यवसायियों ठेले में व्यवसाय करने वाले, नाई, होटल में दैनिक वेतन पर कार्य करने वाले कर्मचारियों इत्यादि को तत्काल राहत पैकेज देने की मांग की गई।

नई दिल्ली / शौर्यपथ / जस्टिस एल नागेश्वर राव ने आज सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को बताया कि अगले हफ्ते से जज कोर्टरूम में बैठेंगे और वकील अपने चैम्बर से बहस कर सकते हैं. ये एक पॉयलट प्रोजक्ट है. दरअसल मंगलवार को जस्टिस एल नागेश्वर राव, जस्टिस एस अब्दुल नज़ीर और जस्टिस संजीव खन्ना की पीठ ने सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट नंबर चार से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सुनवाई की.

हालांकि एक बार CJI एसए बोबडे की बेंच भी इसी तरह सुनवाई कर चुकी है. अभी तक सुप्रीम कोर्ट के जज अपने घर से ही वर्चुअल सुनवाई कर रहे हैं. शीर्ष अदालत में 18 मई से 6 जुलाई तक गर्मियों की छुट्टी होनी थी, लेकिन ऐसा लगता है कि पूरी छुट्टियां नहीं होंगी क्योंकि अगले हफ्ते से जज कोर्ट में बैठेंगे. हालांकि शीर्ष अदालत को गर्मियों की छुट्टी रद्द करने की आधिकारिक घोषणा करना बाकी है. 

रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी (Ajit Jogi) गंभीर रूप से बीमार हैं और उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं है. चिकित्सक उनके मस्तिष्क को क्रियाशील करने के लिए उनके पसंदीदा गाने उन्हें सुनवा रहे हैं. रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉक्टर सुनील खेमका ने मंगलवार को बताया कि जोगी (74 वर्ष) की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है. उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है. खेमका ने बताया कि जोगी की न्यूरोलॉजिकल (मस्तिष्क) गतिविधियां लगभग नहीं के बराबर हैं. 

    चिकित्सा नियमों के तहत, उपचार चल रहा है और चिकित्सक उनके मस्तिष्क को क्रियाशील करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि सोमवार से जोगी को ऑडियो थेरेपी भी दी जा रही है, जिसके तहत उनके पसंदीदा गानों को उन्हें ईयरफोन लगा कर सुनवाया जा रहा है. इससे यह कोशिश की जा रही है कि सामान्य प्रक्रिया से उनके मस्तिष्क को जागृत किया जाए लेकिन अभी तक इसमें सफलता नहीं मिली है. खेमका ने बताया कि मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर श्री नारायणा अस्पताल के समस्त नर्सिंग स्टाफ ने परमपिता परमेश्वर से अजीत जोगी के शीघ्र स्वास्थ होने की कामना की. 

     छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री जोगी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. परिवार के सदस्यों के अनुसार अजीत जोगी शनिवार सुबह व्हीलचेयर पर गार्डन में घूम रहे थे. इस दौरान उन्होंने इमली खाई और बाद में वह अचानक बेहोश हो गए. 

   भारतीय प्रशासनिक सेवा से राजनीति में आए अजीत जोगी वर्तमान में मारवाही क्षेत्र से विधायक हैं. उनकी पत्नी रेनु जोगी कोटा क्षेत्र से विधायक हैं. जोगी वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के दौरान यहां के पहले मुख्यमंत्री बने तथा वर्ष 2003 तक मुख्यमंत्री रहे. राज्य में वर्ष 2003 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी से पराजित हो गई थी. राज्य में कांग्रेस नेताओं से मतभेद के चलते जोगी ने वर्ष 2016 में नई पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का गठन कर लिया था और वह उसके प्रमुख हैं.

   नई दिल्ली / शौर्यपथ / पिछले दिनों धोनी (Dhoni) की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें उनकी सफेद दाढ़ी की काफी चर्चा हुई थी. फैन्स यह समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर में धोनी इतने बूढ़े कैसे दिख रहे हैं. धोनी की सफेद दाढ़ी वाली तस्वीर काफी वायरल भी हुई थी. इसी दौरान ऑस्ट्रेलिया के खेल पत्रकार डेनिस फ्रीडमैन ने धोनी के वायरल हुई तस्वीर का मजाक बनाया और ट्विटर पर भारत के वीर कमांडर अभिनंदन का नाम लेकर ट्रोल करने की भरपूर कोशिश की. खेल पत्रकार डेनिस फ्रीडमैन ने ट्विटर पर धोनी की तस्वीर शेयर कर उनके द्वारा पहनी गई टी-शर्ट पर कमेंट किए और लिखा, आप उस समय ऐसी टी-शर्ट पहनते हैं जब आप अपनी राष्ट्रीय इतिहास की किताबों में 2019 के महान अभिनंदन प्रकरण को अनदेखा कर देते हैं.

दरअसल तस्वीर में धोनी ने जो टी-शर्ट पहनी हैं उसमें भारतीय वायु सेना की प्रतीकात्मक तस्वीर बनी हुई है. बता दें कि पछले साल भारत के कमांडर अभिनंदन ने पाकिस्तान के F16 को मार गिराने के क्रम में पाकिस्तान के सीमा में जा पहुंचे थे जिसके बाद उन्हें पाकिस्तानी सेना ने बंदी बना लिया था. बाद में फिर भारतीय सरकार ने पाकिस्तानी सरकार के साथ बातचीत की और फिर कमांडर अभिनंदन वापस भारत लौट आए थे. गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार के इस कमेंट के बाद ट्विटर पर लोगों ने उनको खूब ट्रोल भी किया. बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई स्पोर्ट्स पत्रकार डेनिस फ्रीडमैन इससे पहले भी भारतीय क्रिकेटरों पर कमेंट करते रहे हैं. कोहली और गंभीर को लेकर डेनिस हमेशा ट्विटर पर कमेंट कर छाए रहते हैं. खासकर विराट कोहली के आक्रमक अंदाज को अपने ट्विट के जरिए काफी निशाना बनाते हैं. 

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)