
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई पावर हाउस रेलवे क्रॉसिंग के पास बनाया गया नवनिर्मित अंडर ब्रिज का उद्घाटन रेलवे के अधिकारी के निर्देश पर आज सुबह 11 बजे कर दिया गया। उनके अनुसार आम जनता के लिए बनाया गया यह अंडरब्रिज मैं आज से यातायात के लिए प्रारंभ कर दिया गया है। कोरोना के चलते इस पर उद्घाटन की औपचारिकता की प्रक्रिया नहीं किए जाने का निर्देश उत्तरीय आदेश के तहत दिया गया था। जिसका पालन करते हुए आम जनता के लिए अंडर ब्रिज को आवागमन हेतु प्रारंभ कर दिया गया है।
केवल पॉवर हाउस से सेक्टर जाने के लिए खोला गया है अण्डरब्रिज
भिलाई। नवनिर्मित पावर हाउस अण्डर ब्रिज को आम नागरिकों हेतु प्रारंभ किया गया है लेकिन नेशनल हाईवे 53 पर पावर हाउस चौक में निर्माणाधीन फ्लाई ओव्हर के कारण सड़क की चैड़ाई कम होने एवं वाहन का दबाव अधिक होने से दुर्घटना होने की संभावना है इसलिए दुर्घटना के बचाव हेतु तथा डायवर्सन मार्ग पर जाम की स्थिति से बचने के लिए यातायात पुलिस द्वारा सेक्टर एरिया से हाईवे की ओर आने वाले अण्डर ब्रिज मार्ग को पूर्णत: प्रतिबंधित रखा गया है। अत: वर्तमान में अण्डर ब्रिज को हाईवे से सेक्टर की ओर जाने वाले मार्ग पर दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के लिए खोला गया है। चालू रहेगा जबकि सेक्टर से आने वाले वाहन चालक पुराने ओव्हर ब्रिज का उपयोग कर सीएसपी कार्यालय के सामने से यू टर्न लेते हुए हाईवे की ओर गमन कर सकते है।
पावर हाउस अण्डर ब्रिज पर नेशनल हाईव से सेक्टर एरिया की ओर जा सकते है।
पावर हाउस अण्डर ब्रिज पर सेक्टर एरिया से नेशनल हाईवे की ओर जाना प्रतिबंधित रहेगा।
रायपुर से दुर्ग व राजनादगांव की ओर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको से ट्राफिक डीएसपी गुरजीत सिंह न अपील की है कि वर्तमान में पावर हाउस चैाक के आगे, चन्द्रा मौर्चा चौक, सुपेला चौक क्षेत्र में फ्लाई ओव्हर का निर्माण कार्य चालू होने की वजह से सड़क की चौड़ाई कम है एवं वाहन का दबाव अधिक होने से जाम की स्थिति निर्मित होती है अत: ट्रॉफिक जाम से बचने के पावर हाउस अण्डर ब्रिज के मार्ग से सेन्टर ऐवन्यू एवं गैरेज रोड मार्ग का प्रयोग करें।
भिलाई / शौर्यपथ / लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर एक साथ कई लोगों को हुक्का पिलाने वाले संचालक सहित 17 लोगों को रात्रि करीब 10 बजे गिरफ्तार किया है।
एक पखवाड़े के बाद लॉकडाउन का आठ घंटा छूट मिलते ही जहां सभी अपने अपने व्यापार में लग गये वहीं नशे के सौदागर भी भला कैसे पीछे रह सकते है, सो मौका मिलते ही इन लोगों ने बिना सोशल डिस्टेंसिंग के एक साथ नशापान करा लॉकडाउन और धारा 144 का उल्लंघन करना शुरू कर दिये है। इसी प्रकार का एक मामला सामने आया है। शुक्रवार की रात्रि करीब 10 बजे आकाशगंगा में पुराना संगम डेयरी जिसे ग्राउण्ड एवं फस्र्ट फ्लोर ट्रेंड वोमेन को किराये पर दे दिया गया है। इस दुकान के सबसे उपरी माले पर हुक्का बार का संचालन चोरी छिपे किया जा रहा था। सुपेला पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर यहां अचानक छापा मारकर इस शॉप के सबसे उपरी मंजिल पर हुक्का पीते हुए एक साथ 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इन लोगों के साथ ही संचालक के विरूद्ध भी लॉकडाउन और धारा 144 के उल्लंघन के तहत कार्यवाही कर रही है।
भिलाई / शौर्यपथ / सुपेला के रमन मोहल्ला में यहां के लगभग 200 लोगों ने उस समय जमकर उत्पात मचाया जब बाहर से आकर यहां गांजा खरीदने वाले एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की के साथ छेडख़ानी कर दी। उसके बाद मोहल्लेवासियों ने यहां गांजा और अवैध शराब खरीदेन ेआने वालों को पकड़कर जमकर पिटाई की। इस दौरान वहां 112 की पुलिस टीम को बुलाया गया लेकिन वे आकर यह कहकर चुपचाप चले गये कि ये हमारा काम नही है। उसके कुछ देर बाद फिर 112 की टीम टीम आई लेकिन वह मूक दर्शक बन केवल तमाशा देखती रही और यहां से गांजा खरीदने वालों पर भी यह कहकर पल्ला झाड़ ली कि ये हमारा काम नही है। जबकि गांजा खरीदने आने वाले के पॉकेट में एक एक के पास दस दस पुडिय़ा गांजा उनकी जेब में था। उल्लेखनीय है कि यहां रमन मोहल्ले में पिछले कई सालों से गांजा, अवैध शराब सहित कई प्रकार के नशें के सामानों का जमकर बिक्री किया जा रहा है। इसके कारण यहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में बाहर से अवैध शराब, गांजा सहित कई प्रकार के नशे के सामानों को खरीदने यहां दूर दूर से लोग आते हैं। इसकी कई बार मोहल्लेवासियों ने सुपेला थाना में भी शिकायत की है,लेकिन कुछ दिनों के लिए बंद हो जाता है और उसके बाद फिर नशे का कारोबारा चालू हो जाता है। नशे का सामान खरीदेन आने वाले लोगों सहित अन्य लोग नशे की हालत में यहां छेडख़ानी के साथ ही कई उलूल जुलूल हरकते करते है। इसी तरह आज भी एक लड़की से हुई छेडख़ानी को लेकर मोहल्लेवासी आक्रोशित हो गये और दूर दूर से गांजे की तलाश मे ंआने वाले लोगों को पकड़कर जमकर मारपीट किये। आक्रोशित मोहल्ले के लोगों ने हमारे संवाददाता के सामनेे पुलिस पर भी आरोप लगाया कि यह सब यहां पुलिस के संरक्षण में हो रहा है। लगातार शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नही होती क्योंकि पुलिस वाले यहां से महिना लेकर जाते है।
इस अवसर पर मोहल्ले के निवासी एवं भाजपा के जिलामंत्री पुरूषोत्त्म देवांगन सहित भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती उमा देवांगन, श्याम किशोर सिंहउर्फ सोनू सिंह ने कहा कि जब सुपेला थाना में शिकायत किया जाता है तो 109 और 151 के तहत कार्यवाही की जाती है और अगले दिन जमानत मिल जाता है लेकिन पुलिस इनपर 110 के तहत जिला बदर की कार्यवाही आखिर क्यों नही करती।
बेमेतरा । शौर्यपथ । *आस्था और आदर्श के अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमिपूजन के मंगलमय बेला पर युवा सेवा संघ बेमेतरा के अध्यक्ष सोनू साहू ने अपने पुर्वजों के श्री राम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित करके श्री राम जी की आरती उतारकर विश्व मे चल रहे वैश्विक महामारी से विश्व को बचाने के लिए प्रार्थना करते हुए सोनू साहू ने बताया।अयोध्या रघुवंशी राजाओं की कौशल जनपद की बहुत पुरानी राजधानी थी। वैवस्वत मनु के पुत्र इक्ष्वाकु के वंशजों ने इस नगर पर राज किया था। इस वंश में आगे चलकर राजा हरिशचंद्र, भगिरथ, सगर आदि के बाद राजा दशरथ 63वें शासक थे। इसी वंश के राजा भारत के बाद श्रीराम ने शासन किया था। उनके बाद कुश ने एक इस नगर का पुनर्निर्माण कराया था। कुश के बाद बाद सूर्यवंश की अगली 44 पीढ़ियों तक इस पर रघुवंश का ही शासन रहा। फिर महाभारत काल में इसी वंश का बृहद्रथ, अभिमन्यु के हाथों महाभारत के युद्ध में मारा गया था। बृहद्रथ के कई काल बाद तक यह नगर मगध के मौर्यों से लेकर गुप्तों और कन्नौज के शासकों के अधीन रहा। अंत में यहां महमूद गजनी के भांजे सैयद सालार ने तुर्क शासन की स्थापना की और उसके बाद से ही अयोध्या के लिए लड़ाइयां शुरु हो गई। उसके बाद तैमूर, तैमूर के महमूद शाह और फिर बाबर ने इस नगर को लूटकर इसे ध्वस्त कर दिया था। अयोध्या का इतिहास प्राचीन है, और आज करोड़ो भक्तों की पुकार प्रभु श्री राम ने सुन ली और आज भूमि पूजन हुआ और अब मंदिर निर्माण शूर होगा यह रामभक्तो के लिए अत्यंत हर्ष की घड़ी है।अनंत कोटी अखिल ब्रम्हांडनायक के आशीष एवं समस्त सनातनियों के अथक प्रयास से आज भारतवर्ष गौरवान्वित है। सबके आराध्य प्रभु श्री राम जी के भव्य मंदिर का भूमि पूजन उत्सव की आप सभी सनातनी भाईयों और बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें !*
दुर्ग । शौर्यपथ । खेल, राजनीती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपने आवाज़ का जादू बिखेरने वाले दुबे जी भिलाई स्टील प्लांट वॉलीबॉल क्लब के भूतपूर्व सचिव तथा सुलझे हुए राष्ट्रीय वॉलीबॉल निर्णायक भी थे l उन्होने कई अखिल भारतीय, राष्ट्रीय तथा अन्तर स्टील प्लांट वॉलीबॉल प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई थी l आज दिनांक 06/08/2020 को अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका दुखद निधन हुआ l वे 63 वर्ष के थे l बारह जनवरी 1958 को जन्मे दुबे जी जनवरी 2018 में भिलाई स्टील प्लांट के WSD विभाग से सेवानिवृत हुए l अपने चहेतों के बीच वे हमेशा पंडितजी के नाम से बुलाए जाते थे l भिलाई स्टील प्लांट द्वारा आयोजित ऐसा कोई खेल प्रतियोगिता नहीं था जिसमे एन के दुबे जी ने कुशल मंच संचालन नहीं किया होगा l वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, तैराकी से ले कर सांस्कृतिक और राजनितिक कार्यक्रमों में भी वे सबका मन मोह लेते थे l उनकी अंतिम यात्रा उनके सेक्टर चार निवास स्थान से रामनगर मुक्ति धाम के लिए दिनांक 7/8/2020 को सुबह 11:30 AM बजे प्रस्थान करेगी l दुबे जी के निधन से वॉलीबॉल खेल से लेकर पूरा खेल जगत में शोक व्याप्त है, वहीँ दुर्ग जिला वॉलीबॉल संघ, भिलाई स्टील प्लांट, वॉलीबॉल क्लब, छत्तीसगढ़ वॉलीबॉल संघ के सभी पदाधिकारयों ने नन्द किशोर दुबे के आकस्मिक निधन पर दुःख प्रकट करते हुए कहा की अत्यंत मृदुभाषी और मिलनसार दुबे जी की आवाज़ और उनका मंच संचालन हमेशा याद आएगा l
अम्बिकापुर / शौर्यपथ / कलेक्टर संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस की तैयारी हेतु सर्किट हाउस के सभाकक्ष में सभी विभाग एवं कार्यालय प्रमुखों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कोविड 19 के रोकथाम हेतु शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही स्कूली बच्चो द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभागीय झांकी का आयोजन नही करने का निर्णय लिया गया। कलेक्टर ने समारोह के सफल एवं गरिमापूर्ण आयोजन हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौपते हुए समय-सीमा में दायित्वों का निर्वहन हेतु निर्देशित किया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ कुलदीप शर्मा, वनमंडलाधिकारी पंकज कमल, अपर कलेक्टर एएल ध्रुव, नगर निगम आयुक्त हरेश मण्डावी, एसडीएम अजय त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के जिला स्तरीय कार्यक्रम पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित करने हेतु परेड ग्राउण्ड की तैयारी, मंच व्यवस्था, माईक, पोडिएम, कबूतर, पुष्पगुच्छ एवं गुब्बारे की व्यवस्था, मंच संचालन, झण्डे की व्यवस्था, पेयजल, स्वल्पाहार, चिकित्सा सुविधा, फायर ब्रिगेड, आमंत्रण कार्ड, मुख्य अतिथियों का स्वागत, पण्डाल एवं कुर्सी की व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, पुरस्कार व्यवस्था, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी, मिष्ठान्न वितरण, स्वागत द्वार सहित अन्य कार्यो के लिए अधिकारियों को कर्तव्यस्थ किया । उन्होंने कोविड 19 के संक्रमण से बचाव हेतु समारोह स्थल पी.जी.कॉलेज मैदान के सभी प्रवेश द्वारों में थर्मल स्कैनर एवं सैनिटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चित कराने निर्देशित किया।
कलेक्टर ने सभी विभाग एवं कार्यालय प्रमुखों को अपने-अपने कार्यालय में सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए ध्वजारोहण का कार्यक्रम प्रातः 7.00 बजे आयोजित करने कहा। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को अपने कार्यालयों में ध्वजारोहण कर प्रातः 7.30 बजे तक कलेक्टोरेट परिसर स्थित ध्वजारोहण स्थल पर उपस्थित होने के निर्देष दिए।
स्वतंत्रता दिवस की जिला स्तरीय आयोजन हेतु पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में मैदान की साफ-सफाई, टेन्ट एंव पण्डाल, साउण्ड व म्यूजिक सिस्टम की व्यवस्था के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने हेतु सभी विभाग प्रमुखों को उत्कृष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्य का विवरण प्रस्तुत करते हुए 10 अगस्त तक सूची प्रस्तुत करने निर्देषित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन पूर्व 13 अगस्त को कार्यक्रमों का निर्धारित ड्रेस के साथ पी.जी. कॉलेज ग्राउण्ड में प्रातः 9 बजे से रिहर्सल किया जाएगा। इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उपस्थित होने निर्देशित किया गया ।
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ की पावन धरा पौराणिक काल से दुनिया को अपनी ओर खींचती रही है। मर्यादा पुरूषोत्तम राम का ननिहाल चंदखुरी छत्तीसगढ़ में है। राम छत्तीसगढ़ियों की जीवन-शैली और दिनचर्या का अंग हैं। प्रातः छत्तीसगढ़ के लोग उठकर एक-दूसरे से राम-राम कह कर अभिवादन करते हैं। छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति में हर मामा अपने भान्जे को राम मानता है, आस्था से उसके पैर पड़ता है। पुरातन काल से छत्तीसगढ़ में राम लोगों के मानसपटल पर भावनात्मक रूप से जुड़े हैं। वहीं पर भगवान राम ने 14 वर्ष वनवास के दौरान लम्बा समय छत्तीसगढ़ की धरा पर गुजारा था। वनवास के दौरान श्रीराम छत्तीसगढ़ के जिन स्थानों से गुजरे थे उसे राम वन गमन पथ के रूप में विकसित करने कार्य योजना बनाई गई, जिसकी शुरूआत चंदखुरी से हो चुकी हैं।
राम वन गमन पर्यटन परपिथ के अंतर्गत जांजगीर चांपा जिले में शिवरीनारायण, बलौदा बाजार में तुरतुरिया, रायपुर में चंदखुरी और गरियाबंद के राजिम में परिपथ के विकास कार्यों की शुरूआत हो चुकी है। इसी तरह से राम वन गमन पर्यटन परिपथ में कोरिया जिले में सीतामढी हर-चौका, सरगुजा में रामगढ़, धमतरी में सप्तऋषि आश्रम, बस्तर में जगदलपुर, सुकमा में रामाराम सहित करीब 75 स्थलों को चिन्हांकित कर लिया गया है। अब मुख्यमंत्री के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना राम वन गमन परिपथ को विकसित करने का कार्य प्रारंभ हो गया है। इस योजना से लोगों की आस्था के अनुरूप राम की यादों को पौराणिक धार्मिक कथाओं से सुनते आ रहे लोग इन पौराणिक महत्व के स्थल को देख सकेगें। छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर्यटन तीर्थ स्थल के रूप में विकसित होने के साथ यहां रोजगार के साधनों का विकास होगा। अंदरूनी दुर्गम वन क्षेत्रों में सड़क परिवहन भी विकसित होगा जिससे कई आर्थिक गतिविधियों का स्वयं संचालन होने लगेगा। देश और दुनिया के आस्थावान लोग रामायण सर्किट की धार्मिक तीर्थ यात्रा पर निकलेंगे तो भगवान राम के ननिहाल के दर्शन करेंगे। ( साभार -एम.एल. चौधरी ,सहायक संचालक)
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
