
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
आखिर दुर्ग की बदहाल व्यवस्था पर प्रदेश सरकार की कब पड़ेगी नजर
गंज पारा में अवैध रूप से निर्माणाधीन भवन को तोडऩे की कार्यवाही करेगा निगम
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर पालिका निगम क्षेत्र में पिछले 6 महीना में सड़कों पर अवैध कब्जा लगातार बढ़ता जा रहा है वहीं अवैध अतिक्रमण करने वालों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब अतिक्रमणकारी बे रोक-टोक सरकारी जमीन पर पक्का निर्माण कर निगम प्रशासन की कार्य प्रणाली को आइना दिखा रहे हैं . निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर के कार्यकाल में शहर में अवैध कब्जा कर अवैध निर्माण करने का मामला बहुतेरा सामने आ चुका है घोटाले के भी कई मामले सामने आ चुके हैं स्ट्रीट वेंडर के फूड जोन के नाम से लाखों रुपए का घोटाला हो चुका है परंतु इस पर निगम प्रशासन मौन है? बिना भवन अनुज्ञा के शासकीय जमीनों पर बड़े-बड़े अवैध निर्माण बदस्तूर जारी है निगम आयुक्त मौन है? शहर के मध्य में अघोषित कचरा डंपिंग यार्ड बन चुका है शहर की जनता दुर्गंध से बदहाल है परंतु निगम प्रशासन और निगम आयुक्त मौन है? गौरव पथ पर अवैध अतिक्रमणकारियों का कब्जा लगातार जारी है परंतु निगम प्रशासन और निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर मौन है ? अवैध रूप से संचालित रेन बसेरापर निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर मौन है ? जिला अस्पताल परिसर स्थित आश्रय स्थल नियमों की अवहेलना कर शासकीय कर्मचारियों के रिश्तेदारों को दिया जा रहा है परंतु निगम प्रशासन और निगम आयुक्त मौन है? जन दर्शन के शिकायतों पर कार्यवाही में देरी करते हुए कलेक्टर जनदर्शन की विश्वसनीयता पर भी सवालिया निशान उठ रहे हैं परंतु निगम प्रशासन और निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर मौन है? निगम कर्मचारियों को समय पर वेतन उपलब्ध नहीं हो रहा है और निगम प्रशासन लाखों करोड़ों रुपए की राजस्व वसूली की बात कहते हुए अपनी पीठ थपथपा रहा है परंतु वेतन देने के लिए पैसे नहीं इस पर निगम प्रशासन और निगम आयुक्त मौन है? शहर में चौक चौराहा के सौंदरीकरण के लिए बनने वाले कई स्थल का कार्य धीमी गति से चल रहा है परंतु निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर मौन है?
ऐसे कई उदाहरण वर्तमान समय में दुर्ग नगर निगम प्रशासन के सामने है जिसमें निगम प्रशासन की कार्य में निष्क्रियता साफ नजर आ रही है शहर की बदहाली और यातायात व्यवस्था की बदहाल स्थिति आम जनता के सामने है वहीं अब एक ऐसा मामला सामने आया है जिस पर अवैध निर्माण करने वालों के हौसले इतने बुलंद है कि खुलेआम शासकीय जमीन पर भवन का निर्माण कर रहे हैं परंतु निगम के संबंधित विभाग इस मामले पर मौन है ?
विश्वस्त सूत्रों की माने तो गंजपारा सी मार्ट और जीवन प्लाज़ा के बीच की मुख्य मार्ग से लगी लाखों करोड़ों की सरकारी जमीन पर एक भवन का निर्माण युद्ध स्तर पर जारी है वहीं आसपास के लोगों ने दबी जुबान में यह भी कहते सुना जा रहा है कि निगम प्रशासन चाहे कितना भी जोर लगा ले इस निर्माण को नहीं रोक सकता क्योंकि यह निर्माण कोई गरीब या आम जनता नहीं कर रही है रसूखदार कर रहे हैं और रसूखदारो का हक बनता है कि अवैध अतिक्रमण अवैध कब्जा कर भवन बना सके क्योंकि उनके पास धन की ताकत होती है उनकी बात कहीं ना कहीं सच भी साबित होती है क्योंकि ऐसा ही मामला हाल ही में देखने को मिला जहां जिला अस्पताल परिसर पर जैन धर्मशाला के पास शासकीय जमीन पर एक तीन मंजिला भवन का निर्माण भी हो चुका है और क्लिनिक भी बहुत ज्यादा आरंभ होने वाला है जिस पर निगम प्रशासन ने कई बार नोटिस दिया परंतु कार्यवाही नहीं कर सकी क्योंकि पहुंच वालों के सामने निगम प्रशासन कमजोर है अब देखना यह है कि प्रदेश की साय सरकार जो भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग की बात कर रही है क्या दुर्ग नगर निगम की बदहाल स्थिति को सुधारने की दिशा में कोई पहल करेगी या फिर अवैध निर्माण बदस्तूर जारी रहेंगे..
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
