July 17, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    शौर्यपथ समाचार की मुहीम रंग लाई , विधायक वोरा और महापौर बाकलीवाल का प्रयास हुआ सफल बाई पास टोल प्लाजा पर सी जी 07 पासिंग नान कमर्शियल वाहन हुए फ्री Featured

    • rounak group

       दुर्ग / शौर्यपथ ख़ास खबर / दुर्ग के धमधा नाका बाई पास पर सी जी ०७ पासिंग नान कमर्शियल वाहन के टेक्स पर लगातार विवाद की स्थिति बनती रहती थी . संचालक के कर्मचारियों द्वारा आये दिन स्थानीय निवासियों से दुर्व्यवहार की शिकायत मिलती रहती थी . शौर्यपथ समाचार ने टोल पलाज़ा में स्थानीय वाहनों को टेक्स फ्री करने की मुहीम चलाई थी जिसके लिए शौर्यपथ समाचार पत्र द्वारा शहर की आम एवं ख़ास नागरिको से उनकी राय ली गयी लगातार विरोध पर शहर के विधायक अरुण वोरा एवं महापौर बाकलीवाल द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय वाहनों को टेक्स फ्री करने का वादा किया गया और इसके लिए गंभीरता से प्रयास शुरू किये गए . जिसमे आखिरकार विधायक वोरा और महापौर बाकलीवाल के प्रयासों को आखिरकार सफलता प्राप्त हुई १ जून २०२० से धमधा नाका टोल टेक्स पर सी जी ०७ पासिंग नान कमर्शियल वाहन से अब किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा .
    बता दे कि सालो से दुर्ग निवासियों के लिए शिवनाथ टोल टेक्स में स्थानीय वाहनों से टेक्स लेने का विरोध किया जा रहा था . जनवरी में निगम में कांग्रेस की सत्ता आने के बाद महापौर धीरज बाकलीवाल ने इन शौर्यपथ के प्रयासों को गति दी और दुर्ग विधायक वोरा के मार्गदर्शन पर इस दिशा में तेजी से आगे बढे मीटिंग दर मीटिंग और मंत्रालय को संज्ञान में दिलाया मामले की गंभीरता को समझते हुए एक निर्णायक बैठक में आखिर फैसला हुआ और १ जून २०२० से सी जी ०७ पासिंग नान कमर्शियल वाहन के टैक्स वसूली पर रोक के निर्णय के साथ खत्म हुआ . शौर्यपथ समाचार पत्र माध्यम से दुर्ग विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल को साधुवाद करता है जिनके प्रयासों से सालो से लंबित टैक्स वसूली विवाद का पटाक्षेप हुआ .
    बता दे कि दिनांक 22 मई 2020 को कलेक्टर सभाकक्ष में टोल प्लाजा की व्यवस्था के संबंध में कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में बैठक ली गई। स्थानीय वाहनों से टोल टैक्स लेने व दुर्ग शहर से गुजरने वाले भारी माल वाहकों के विषय में चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। दुर्ग परिवहन कार्यालय (सी.जी. 07) से पंजीकृत नाॅन कर्मिशियल व्हीकल को दुर्ग बाॅय पास प्रोजेक्ट के टोल प्लाजा द्वारा एक जून 2020 से किसी भी प्रकार के टोल टैक्स वसूली से मुक्त रखने का निर्णय लिया गया।
    पूर्व की भाॅति भारी वाहनों का प्रवेश निषेध करने बाबत् हाइट गेज स्थल चयन हेतु डी.एस.पी. ट्रेफिक, ई.ई. (पी. डब्ल्यू डी.) जिला खाद्य अधिकारी, जिला खनिज अधिकारी एवं परियोजना प्रबंधक दुर्ग बाॅय पास की कमेटी ने स्थान का चिन्हांकन कर लिया है। यह अंजोरा पुलिस चैकी के सामने और ओद्योगिक क्षेत्र सड़क से ग्राम रसमड़ा के मोड़ के पास किया गया है।
    प्रशासन के द्वारा चिन्हांकित स्थल पर दुर्ग बाॅय पास प्रोजेक्ट द्वारा 01 जून 2020 तक निर्धारित हाईट गेज स्थापित किया जाएगा। इस बैठक में कलेक्टर दुर्ग अंकित आनंद , अजय यादव( वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग ) गजेन्द्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी दुर्ग, गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक यातायात दुर्ग, संजय वर्मा, परियोजना प्रबंधक एन.एच.आई. दुर्ग, हेमंत कुमार, परियोजना प्रबंधक दुर्ग बाॅय पास, ऋषभ जैन, पार्षद, नगर निगम दुर्ग अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision