
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
मुंगेली / शौर्यपथ / जिला मुख्यालय के दाऊपारा स्थित अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विभिन्न पदों की भर्ती प्रतिनियुक्ति पर भी की जाएगी। इस हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण और प्राप्त दावा अपत्ति के निराकरण उपरांत प्रतिनियुक्ति हेतु पात्र अभ्यार्थियों की चयन सूची जारी कर दी गई है। प्रतिनियुक्ति हेतु चयन सूची पात्र अभ्यार्थियों से उनके सहमति के आधार पर जारी की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.पी. भारद्वाज ने बताया कि प्रतिनियुक्ति हेतु चयन सूची का अवलोकन वेबसाइट www.mungeli.gov.in पर किया जा सकता है।
बेमेतरा / शौर्यपथ / कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु पूर्व में जारी कार्यालयीन आदेश द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के अंतर्गत धारा 144(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रतिबंधात्मक आदेश पारित कर संपूर्ण जिले में 17 अगस्त 2020 तक दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के अंतर्गत धारा 144 लागू की गई थी। जिसे वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए धारा 144 की समय सीमा मे वृद्धि करते हुए इसे 30 सितम्बर 2020 की मध्य रात्रि 12 बजे तक लागू करने का आदेश पारित किया जाता है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी शिव अनंत तायल द्वारा आज जारी आदेश में कहा गया है कि यहां यह भी तथ्य ध्यान में रखने योग्य है कि इस आपात स्थिति में व्यावहारिक तौर पर संभव नहीं है कि बेमेतरा जिले में निवासरत सभी नागरिकों को नोटिस तामिली करवाई जा सकें। अतः एकपक्षीय कार्यवाही करते हुए दण्ड प्रकरिया सहिता 1973 के अंतर्गत बेमेतरा जिले में पूर्व से लागू धारा 144 की समय-सीमा में वृद्धि करना उचित है।
अतः कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु कार्यालयीन आदेश द्वारा संपूर्ण बेमेतरा जिले में दण्ड प्रक्रिया सहिता 1973 के अंतर्गत लागू की गई धारा 144 की समय-सीमा में बृद्धि करते हुए 30 सितम्बर 2020 तक या आगामी आदेश तक समय सीमा में वृद्धि किया जाता है। महामारी रोग अधिनियम 1897 तथा इसके संदर्भ में अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पूर्व में जारी कार्यालयीन आदेशों द्वारा कार्यालय/प्रतिष्ठान/सेवाओं, मेडिकल दुकानें, मान्यता प्राप्त चिकित्सालय, डीजल पेट्रोल पम्प, एल.पी.जी. एवं सीएनजी के विक्रय/परिवहन/भण्डारण इत्यादि समय सीमा के प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। यह आदेश बेमेतरा जिले की संपूर्ण सीमा क्षेत्र के लिए 30 सितम्बर 2020 या आगामी आदेश, जो पहले आये तक प्रभावशील होगा। आदेश का उल्लंघन किये जाने पर विधि के अंतर्गत सख्त कार्यवाही की जायेगी। उपरोक्त वर्णित गतिविधियों मे संशय उत्पन्न होने पर जिला दण्डाधिकारी का निर्णय अंतिम होगा।
रायपुर / शौर्यपथ / राज्य में राष्ट्रीय पोषण माह 2020 का आयोजन एक सितम्बर से 30 सितम्बर तक किया जा रहा है। आयोजन का प्रमुख उद्देश्य गंभीर कुपोषित बच्चों का शीघ्र चिन्हांकन एवं उन्हें संदर्भित करना है। कोविड-19 के संक्रमण से उत्पन्न वैश्विक आपदा की स्थिति के कारण इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह को डिजिटल जन आंदोलन के रूप में मनाया जाएगा।
इस संबंध में मुख्य सचिव ने सभी संभागायुक्तों, मिशन संचालकों, जिला कलेक्टरों, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आयोजन का सफल क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए है। विभिन्न सहयोगी विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए जिला, विकासखण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर पोषण माह का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय पोषण माह आयोजन के तहत बच्चों की उत्तरजीविता में सुधार हेतु बच्चों को स्तनपान के साथ-साथ समय पर उपरी आहार दिया जाएगा। 6 माह तक सम्पूर्ण स्तनपान को बढ़ावा दिया जाएगा। पोषण वाटिका निर्माण को बढ़ावा दिया जाएगा। पोषण माह के समस्त गतिविधियों को जनआंदोलन के डैशबोर्ड पोर्टल पर संबंधित विभागों द्वारा प्रतिदिन एंट्री किया जाएगा।
रायपुर / शौर्यपथ / भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना कवर्धा में पी.पी.पी मॉडल से ईथेनाल प्लांट शीघ्र स्थापित किया जाएगा। सहकारी क्षेत्र में स्थित शक्कर कारखाना में पी.पी.पी मॉडल से ईथेनाल प्लांट की स्थापना का यह पहला उदाहरण होगा, जिससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर उत्पन्न होगे तथा आर्थिक समृद्धि का आधार मजबूत होगा । ईथेनाल प्लांट स्थापना से गन्ना किसानों तथा शक्कर कारखानों को वित्तीय लाभ होगा।
मुख्य सचिव आर.पी. मंडल की अध्यक्षता में भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित कवर्धा में पी.पी.पी मॉडल से ईथेनॉल प्लांट की स्थापना हेतु अंतिम अनुमोदन के लिए पी.पी.पी.ए.सी. समिति की बैठक आज महानदी भवन, मंत्रालय में आयोजित की गई।बैठक मे सचिव सहकारिता तथा पंजीयक सहकारी संस्थाएं द्वारा ईथेनॉल प्लांट की स्थापना के संबंध में जानकारियां समिति के समक्ष प्रस्तुत की गई। बैठक में भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में ईथेनॉल प्लांट की स्थापना हेतु वित्तीय निविदा आमंत्रित करने तथा निवेशक के साथ अनुबंध करने के प्रारूप का अनुमोदन करते हुये समिति द्वारा ईथेनॉल प्लांट की स्थापना हेतु अनुशंसा की गयी। अनुशंसा के उपरांत भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने में ईथेनॉल प्लांट की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है । तकनीकी निविदा में सफल निविदाकारों से ई-प्राक्योरमेंट पोर्टल के माध्यम से वित्तीय निविदा आमंत्रित की जायेगी ।
बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त विभाग अमिताभ जैन, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, विधि एवं विधायी कार्य विभाग के प्रमुख सचिव नरेश कुमार चंद्रवंशी, सहकारिता विभाग के सचिव प्रसन्ना आर, पंजीयक सहकारी संस्थाएं हिमशिखर गुप्ता सहित सहकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित थे ।
दुर्ग / शौर्यपथ / मोदी आर्मी द्वारा अधिकारियों जनप्रतिनिधियों को उनके कार्य का आइना दिखाने के लिए कुछ ऐसा किया जाता है जो चर्चा का विषय बन जाता है . कुछ माह पहले भी मोदी आर्मी के सदस्यों में दुर्ग निगम की बदहाल सडको के लिए निगम आयुक्त को गुलदस्ता भेंट कर उनका सम्मान किया था ऐसा ही कुछ किया वर्तमान में मोदी आर्मी के सदस्यों ने जब प्रदेश के गृह मंत्री द्वारा भारत के राष्ट्रपति के समबन्ध में विधान सभा में जानकारी नहीं दे पाए एवं वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश की स्थापना की तारीख नहीं बता पाए .
आज मोदी आर्मी के सदस्यों ने प्रदेश के केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू जी के उत्तम याददाश्त के लिए जिलाधीश महोदय के हाथों बादाम और सामान्य ज्ञान की किताब भेजी,ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में मंत्री ताम्रध्वज साहू हाल ही में पहले सदन में एक सवाल के दौरान राष्ट्रपति जी का नाम,फिर नए विधानसभा भवन के भूमिपूजन के समय बोलते हुए प्रदेश का गठन कब हुआ यह भी भुल गए,इसी को ध्यान रखते हुए आज मोदी आर्मी के सदस्यों ने उनके लिए बादाम और सामान्य ज्ञान की किताब भेजी है ताकि पुनः ऐसी गलती न हो,प्रदेश अध्यक्ष वरुण जोशी ने कहा बड़े दुर्भाग्य की बात है प्रदेश के केबिनेट मंत्री जी को यही नहीं पता कि छत्तीसगढ़ की स्थापना 1 नवम्बर को हुई,उनके नजर में यह दिसंबर 2000 की बात है,वहीं उन्होंने कहा राजकुमार कॉलेज के जयपुर भवन में विधानसभा का सत्र आरम्भ किया गया था,जबकि यह सत्र जशपुर भवन में हुआ था .
उससे पहले विधानसभा में भी माननीय मंत्री यह नहीं बता पाए कि बलोदबाजार के भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी ने किया था,ऐसे में प्रदेश में मंत्री होने के बावजूद छत्तीसगढ़ की जानकारी न हो संभव नहीं है जबकि प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ अस्मिता को लेकर ही राजनीति करते आ रही है,हमें लगता है उन्हें अपनी याददाश्त दुरुस्त करने हेतु बादाम खा कर और सामान्य ज्ञान की किताब ही पढ़ लेना चाहिए,शायद यह पता लग जाए कि छत्तीसगढ़ की स्थापना दिसंबर में नहीं 1 नवंबर को हुई थी,इतने बड़े ओहदे पर विराजमान मंत्री जी ही अगर गलती दोहराते जाएंगे तो फिर आम जनता से जो वादे सरकार ने किए वो उन्हें कैसे याद रहेंगे,इस दौरान मोदी आर्मी के वरुण जोशी,अनेंद्र ताम्रकार,राजा यादव,शुभम यादव,उमेश शाश्वत, इशू यादव,साहिल जगवानी, मनजोत शिंह,संस्कार,घनश्याम, गोपाल आदि उपस्थित थे!
देखिये वीडियो क्या कहा मोदी आर्मी के सदस्यों ने ...
नई दिल्ली /शौर्यपथ / असम में पूर्व विद्रोहियों के पुनर्वास के लिए सेना ने स्वरोजगार परियोजनाएं शुरू की हैं. जिसके तहत राज्य के बोरांगाजुली, तामुलपुर में एक परियोजना का संचालन किया जा रहा है. पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कुछ पूर्व कैडरों को बायोडिग्रेडेबल, पर्यावरण के अनुकूल, लागत प्रभावी तमुल प्लेट बनाने में लगाया गया है.
तेजपुर में डिफेंस पीआरओ के मुताबिक इस परियोजना की परिकल्पना और निष्पादन सेना द्वारा पुणे स्थित गैर सरकारी संगठन असीम फाउंडेशन के साथ समन्वय से किया जाता है.
उन्होंने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य आर्थिक स्थिति में सुधार करना और स्वरोजगार के माध्यम से कमाने का अवसर प्रदान करना है. ऐसा बताया गया है कि यह एनजीओ महाराष्ट्र और असम में उत्पादों की मार्किटिंग की योजना बना रही है:
पूर्वोत्तर में उग्रवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
जुलाई महीने में अरुणाचल प्रदेश में सुरक्षाबलों ने उग्रवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगा उग्रवादी संगठन NSCN के 6 उग्रवादियोंको ढेर कर दिया था. सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि तिरप जिले के जनरल क्षेत्र के खोंसा में कुछ उग्रवादी छिपे हुए हैं. इसके बाद असम राइफल्स ने दो टीमें बनाई और जनरल एरिया में उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ हुई.
उग्रवादियों के साथ हुई गोलाबारी में छह उग्रवादी मार गिराये गए. उनके पास से 6 हथियारों के साथ लड़ाई में काम आने वाले जैसे सामान मिला. मुठभेड़ में असम राइफल्स का एक जवान भी घायल हुआ था.
नई दिल्ली / शौर्यपथ / हेट स्पीच मामले में बीजेपी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के आरोपों के बीच फेसबुक ने बीजेपी विधायक पर कड़ी कार्रवाई की है. फेसबुक ने तेलंगाना से बीजेपी विधायक टी राजा सिंह को अपने प्लेटफॉर्म से बैन कर दिया है. नफरत और हिंसा को बढ़ावा देने वाली सामग्री को लेकर फेसबुक की नीति का उल्लंघन करने पर बीजेपी नेता को बैन किया गया है. फेसबुक के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी.
फेसबुक के एक प्रवक्ता ने ई-मेल के जरिए भेजे बयान में कहा, "हमारे प्लेटफॉर्म पर हिंसा और नफरत को बढ़ावा देने से रोकने के लिए जो नीतियां बनाई गई हैं, उनका उल्लंघन करने पर हमने राजा सिंह को फेसबुक से प्रतिबंधित कर दिया है. उन्होंने कहा कि संभावित उल्लंघनकर्ता का पता लगाने और उनका मूल्यांकन करने की प्रक्रिया "व्यापक है और इसी के तहत फेसबुक ने उनके अकाउंट को हटाने का फैसला किया है.
फेसबुक की ओर से बीजेपी विधायक पर कार्रवाई ऐसे समय की गई है जब नफरत फैलाने वाली सामग्री के प्रबंधन को लेकर उसे भारत में काफी राजनीतिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है.
फेसबुक के अधिकारी बुधवार को सूचना प्रौद्योगिकी मामलों पर संसद की स्थायी समिति के समक्ष पेश हुए. इस दौरान, अधिकारियों ने नफरत फैलाने पोस्ट को लेकर राजनीतिक रूप से पक्षपात करने के आरोपों से जुड़े सवालों का सामना किया. इस समिति के अध्यक्ष कांग्रेस सांसद शशि थरूर हैं.
बता दें कि विधायक टी राजा सिंह ने पिछले महीने ट्विटर पर वीडियो में दावा किया था कि उनका कोई आधिकारिक फेसबुक पेज नहीं है. उन्होंने कहा, "मुझे पता चला है कि फेसबुक पेज मेरे नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं. मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मेरा कोई आधिकारिक पेज नहीं है. मैं किसी भी पोस्ट के लिए जिम्मेदार नहीं हूं."
सिंह ने सांप्रदायिक पोस्ट से जुड़ी बातों को भी खारिज कर दिया था और दावा किया था कि उनका आधिकारिक फेसबुक अकाउंट 2018 में "हैक और ब्लॉक हो गया था."
नई दिल्ली / शौर्यपथ / भारत-चीन के मध्य सीमा पर तनातनी के बीच सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे दो दिन के दौरे पर लद्दाख पहुंचे. सेना प्रमुख पूर्वी लद्दाख में सेना की तैयारियों का जायजा लेंगे. पैंगोंग के दक्षिणी इलाके में हुए 29-30 अगस्त को सेना की कार्रवाई के बाद उनका यह दौरा अहम माना जा रहा है. इधर पैंगोंग के उत्तर में भी तनाव बढ़ा है. फिंगर एरिया में सेना ने तैनाती में बदलाव कर अपनी रणनीतिक स्थिति मजबूत की. दोनो देशों की सेनाएं बात कर तनाव घटाने की कोशिश में जुटी हैं, लेकिन बॉर्डर टेंशन बढ़ी है.
समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा की एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पेगोंग झील के दक्षिणी तट के आस-पास यथास्थिति को बदलने के चीन के हालिया प्रयासों के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति की व्यापक समीक्षा करने के मकसद से सेना प्रमुख का यह दौरा हो रहा है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सैनिकों की तैनाती का निरीक्षण कर रहे सेना के शीर्ष कमांडर जनरल नरवणे को उत्पन्न हुई स्थिति के साथ ही क्षेत्र में मुकाबले की भारत की तैयारी से अवगत कराएंगे.
एक सूत्र ने कहा, “लद्दाख क्षेत्र में सामरिक तैयारियों की समीक्षा के लिए चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ लेह के दो दिवसीय दौरे पर हैं.”पेगोंग झील इलाके में उस वक्त तनाव बढ़ गया था जब चीन ने झील के दक्षिणी तट में कुछ इलाकों पर कब्जा करने का असफल प्रयास किया जिसके बाद भारत ने संवेदनशील क्षेत्र में अतिरिक्त सैनिक एवं हथियार भेजे.
भारतीय सेना ने सोमवार को कहा कि चीनी सेना ने 29 और 30 अगस्त की दरम्यानी रात को पेगोंग झील के दक्षिणी तट पर “एकतरफा” तरीके से यथास्थिति बदलने की ‘‘उकसाने वाली सैन्य गतिविधियां” कीं, लेकिन भारतीय सैनिकों ने उसके प्रयास को विफल कर दिया.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने मंगलवार को कहा कि चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) फिर से एक दिन पहले “उकसाने वाली कार्रवाई” कर रही थी जब दोनों पक्ष के कमांडर स्थिति को सामान्य बनाने के लिए वार्ता कर रहे थे. इन प्रयासों के बाद, भारतीय सेना ने पेगोंग झील के दक्षिणी किनारे पर कम से कम तीन रणनीतिक चोटियों पर अपनी उपस्थिति बढ़ा दी थी.
सूत्रों ने कहा कि एहतियात के तौर पर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के भारतीय हिस्से में पेगोंग झील के उत्तरी तट पर सैनिकों की तैनाती में कुछ “फेर-बदल” भी किए गए हैं.
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ / लॉक डाउन के दौरान बहुत से लोगों को अपने घरों में ही बंद होकर रहना पड़ रहा है तो कुछ अपनी पुरानी जगह छोड़कर नई जगह बस गए हैं। ऐसे में कुछ लोगों में कई लोगों को मोबाइल नेटवर्क संबंधित समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी वजह से वे न सिर्फ अपने दोस्त और परिजन से कॉल कर बातचीज नहीं कर पा रहे हैं तो कई लोगों के जरूरी काम छूट जा रहे हैं। ऐसी परेशानी से बचने के लिए वह वाई-फाई कॉलिंग फीचर का फायदा उठा सकते हैं।
कुछ समय पहले ही एयरटेल और जियो ने भारत में वाई-फाई कॉलिंग की सुविधा शुरू की थी और जिन फोन में यह फीचर्स पहले से मौजूद था, वे इसका फायदा उठा रहे थे। हालांकि सैमसंग और कुछ मिड रेंज के फोन को छोड़ दें तो यह फीचर गिनती के फोन में दिखाई देता था। लेकिन बीते सप्ताह रियलमी ने अपने सी3 डिवाइस को छोड़कर सभी के लिए वाई-फाई कॉलिंग का फीचर जारी कर दिया है। फोरम्स पोस्ट में रियलमी ने कहा है, 'हमने पहले वायदा किया था कि सभी रियलमी स्मार्टफोन्स में वाई-फाई कॉलिंग फीचर उपलब्ध होगा और अब हमने इसे पूरा कर दिया है। अब सभी रियलमी डिवाइसेज में VoWiFi कॉलिंग फीचर का रोलआउट पूरा हो गया है।' बता दें कि भारतीय मोबाइल बाजार में रियलमी की बजट मार्केट में अच्छी पकड़ है। शाओमी, सैमसंग और रियलमी की बजट सेगमेंट में अच्छा खासा यूजर बेस है।
क्या है वाई-फाई कॉलिंग फीचर
वाई-फाई पर चलने वाली वॉयस और वीडियो कॉलिंग सेवा की मदद से उपयोगकर्ता किसी भी नेटवर्क पर कॉल कर सकते हैं और रिसीव भी कर सकेंगे। इसके लिए फोन में मोबाइल नेटवर्क होने की जरूरत नहीं है। यह काम बिना एक्स्ट्रा चार्ज के मौजूदा मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके किया जा सकता है।
रियलमी फोन्स से ऐसे करें वाई-फाई कॉलिंग
रियलमी फोन्स पर वाई-फाई कॉलिंग करने के लिए सुनिश्चित करें कि आप वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्टेड हों। सबसे पहले सेटिंग्स पर जाएं। इसके बाद सिम कार्ड ऐंड सेल्युलर डेटा पर जाएं। यहां सिम कार्ड ऐंड मोबाइल डेटा ऑप्शन को सेलेक्ट करें। सिम पर टैप करें और वाई-फाई कॉलिंग को सेलेक्ट करें। इसके बाद आपको वाई-फाई कॉलिंग प्रेफरेंस पर जाना होगा। यहां आप वाई-फाई कॉलिंग प्रेफर्ड ऑप्शन को सेलेक्ट करें। इसके बाद आप बिना मोबाइल नेटवर्क के भी कॉल कर सकेंगे।
सैमसंग के फोन में ऐसे करें एक्टिवेट
फोन सेटिंग को खोलें
वाई-फाई कॉलिंग ऑप्शन को देखें
वाई-फाई कॉलिंग ऑप्शन को इनेबल करें
देश में कहीं भी वाई-फाई कॉल करने के लिए वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट करें
आपको वोल्ट और वाई-फाई कॉलिंग दोनों को स्विच ऑन रखना चाहिए
आपको ट्रेडिशनल वॉयस कॉल की तरह प्रक्रिया को अपनाना होगा
एप पर भी दिया गया है तरीका
इसके अलावा भी आपको वाई-फाई कॉलिंग फीचर एक्टिवेट करने में समस्या आ रही है तो माये जियो और एयरटेल की वेबसाइट पर जाकर आप वाई-फाई कॉलिंग फीचर को एक्टिवेट करने का तरीका जान सकते हैं। माय जियो एप में स्क्रीन के बीच में वाई-फाई कॉलिंग का विकल्प दिया होगा, उस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी फोन कंपनी का नाम और मॉडल बताना होगा, उसके बाद स्क्रीन में ही एक्टिवेट करने का तरीका पता चल जाएगा, जिसको फॉलो करके आप वाई-फाई कॉलिंग सेवा का लाभ उठा सकते हैं। इसी तरह से एयरटेल थैंक्स एप में जाकर आप जांच सकते हैं कि आपका फोन वाई-फाई कॉलिंग के योग्य है या नहीं और उसी के साथ आप फोन में फीचर्स को एक्टिवेट करने का तरीका भी जान सकते हैं।
लाइफस्टाइल /शौर्यपथ / अक्सर लोग अपनी किस्मत के बारे में जानने के लिए ज्योतिषी के पास जाते हैं। आमतौर पर लोग हथेली को दिखाकर सवाल पूछते हैं कि क्या उनके हाथ में राजयोग है या नहीं। राजयोग होने पर व्यक्ति राजा के समान सुख-सुविधाओं से भरा जीवन व्यतीत करता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, राजयोग की जानकारी हस्तरेखा शास्त्र और सामुद्रिक शास्त्र से मिल सकती है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आप राजयोग लेकर पैदा हुए हैं या नहीं, तो खुद अपनी हथेली देखकर जान सकते हैं।
1. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की हथेली के शनि पर्वत पर त्रिशूल का निशान हो और हथेली में भाग्य रेखा को चंद्र पर्वत से आती रेखा छू रही होती है तो इसका प्रभाव बढ़ जाता है। ऐसे व्यक्ति अपने क्षेत्र में बॉस या अधिकारी बनते हैं। इन्हें हर जगह मान-सम्मान मिलता है।
2. हथेली के बीच में अगर पहाड़, हल या तलवार का निशान दिखाई पड़े तो ऐसे व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।
3. कहते हैं कि हथेली में मंगल पर्वत छोटा और मस्तिष्क रेखा दो भागों में बंटी हो, इसके अलावा कनिष्ठा (सबसे छोटी अंगुली) लंबी हो तो यह संकेत है कि व्यक्ति राजयोग के साथ पैदा हुआ है।
4. हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति के अंगूठे के मध्य में यव का निशान हो वह बहुत भाग्यशाली होता है। ऐसे व्यक्ति अपने कुल का नाम रोशन करते हैं।
5. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, अगर व्यक्ति की अनामिका (छोटी अंगुली के पास वाली अंगुली) के पास से जाने वाली रेखा मस्तिष्क रेखा से मिलती है और मस्तिष्क रेखा सिरे झुककर गुरू पर्वत पर आती है तो ऐसे व्यक्ति के हाथ में राजयोग होता है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
