
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
सेहत / शौर्यपथ / एप्पल साइडर विनेगर की किचन में आम जगह बन गई है। कई तरह से इसका उपयोग किया जा रहा है ताकि खाने में और स्वाद बढ़ जाए। लेकिन इसका सही इस्तेमाल नहीं करने पर भारी पड़ सकता है। जी हां, साइडर विनेगर के जितने फायदे हैं उतने ही नुकसान भी है।
इसलिए इस पोस्ट में आप जानेंगे की साइडर विनेगर किस तरह से नुकसानदेह भी हो सकता है और उसे कब यूज नहीं करना चाहिए-
1. लेने का सही तरीका- जी हां, अगर आप साइडर विनेगर का असमय या गलत समय पर इस्तेमाल करते हैं तो यह भारी पड़ सकता है। इसलिए ध्यान रहें खाना खाने के बाद इसका तुरंत सेवन नहीं करें। पाचन क्रिया संबंधित परेशानी है तो आप इसे खाने से पहले ले सकते हैं।
2. सांस में जाने से बचें- अक्सर चीजों को सूंघ कर खाते हैं। लेकिन यह गलती एप्पल विनेगर के साथ नहीं करें। इसमें मौजूद केमिकल्स नाक और सांस में जाने से आपको नुकसान हो सकता है। इसलिए सूंघें नहीं सीधे पानी से उतारे लें।
3. ब्रश नहीं करें- सेब का सिरका जितना फायदेमंद है उतना ही नुकसानदेह भी है। इसे पीने के बाद ब्रश करने से बचें। दांतों में मौजूद एनेमल को इससे नुकसान होता है। इस वजह से दांत कमजोर होने लगते हैं।
4. सोने से पहले नहीं लें- विनेगर सोने से 1 घंटे पहले तक ले सकते हैं। इसे लेने के बाद आप सोने जाते हैं तो यह आपकी भोजन नली को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके सेवन के बाद 30 मिनट घूमें या सीधे बैठे रहें।
5. अधिक सेवन से बचें- जी हां इसका अधिक सेवन आपके लिए नुकसानदेह है। अगर आप पहली बार इसे ले रहे हैं तो थोड़ा-थोड़ा ही सेवन करें। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि आपको किसी प्रकार की जलन या दुष्प्रभाव तो नहीं हो रहा।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
