
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
योग / शौर्यपथ /गलत आदतों से आज के वक्त में मोटापा तेजी से बढ़ने लगा है। हालांकि कई लोग वक्त के साथ सतर्क भी हो गए है और अपनी हेल्थ का ख्याल रख रहे हैं। लेकिन जब वजन कम करने की बात आती है तब लोग कनफ्यूज हो जाते हैं कि वजन कम करने के लिए योगा या जुम्बा? आज आपके इस कनफ्यूजन को दूर कर आसान कर देते हैं कि आपके लिए क्या बेहतर है-
1. योग या जुम्बा - योगा बॉडी के अलग-अलग अंग के लिए भिन्न तरीके से किया जाता है। योगा से आपकी बॉडी में लचीलापन आता है। वहीं जुम्बा वर्कआउट डांस फॉर्म में किया जाता है। यह वजन कम करने और काडियोवस्कुलर एक्टिविटीज पर अधिक फोकस्ड रहता है।
2. कैलोरी - अगर आप का वजन बहुत अधिक नहीं है तो आप योगा कर सकते हैं। इससे कैलोरी बर्न करना थोड़ा आसान हो सकता है। हालांकि योगा आपके वजन और उम्र के हिसाब से किया जा सकता है। वहीं अगर आप जल्दी अपना वजन कम करना चाहते हैं तो जुम्बा ज्यादा बेहतर है। इससे आप एक घंटे में करीब 540 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं।
3. लचीलापन और बॉडी- अगर आप अपनी बॉडी को लचीला बनाना चाहते हैं तो योगा करना बेहतर है। वहीं बॉडी को सही पॉश्चर या टोन देना चाहते हैं तो जुम्बा अधिक प्रभावी है। जुम्बा से आपका हार्ट भी स्ट्रांग होता है।
शायद अब आपके लिए आसान हो गया होगा कि आप क्या करना चाहते हैं योगा या जुम्बा। दोनों के अलग-अलग फायदे हैं। अधिक फैट बर्न और जल्दी के लिए जुम्बा बेहतर है। वही अपनी बॉडी को फैलक्जिबल बनाने के लिए आप योगा का चुनाव करें।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
