Google Analytics —— Meta Pixel
May 26, 2026
Hindi Hindi

केले के छिलकों से करें चेहरे के दाग -धब्बों की छुट्टी

  • rounak group

सेहत /शौर्यपथ / केला का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद अच्छा होता है। इसमें मौजूद पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। दिल के मरीजों के लिए केले का सेवन लाभदायक होता हैै। साथ ही वजन कम करने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर की कमजोरी को दूर करता है। इसी के साथ केले के छिलके में भी कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें विटामिन बी, सी, ई पोटेशियम और मैग्नीशियम की मात्रा होती है। जिससे पिंपल्स और मुहांसे दूर करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं केले के छिलके से कैसे दाग धब्बे दूर होते हैं।
1.सबसे पहले केले के छिलकों को चेहरे पर अच्छे से रंगड़े। इसमें मौजूद
एंटीऑक्सीडेंट
दाग - धब्बों से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।केले के छिलकों को रगड़ने के बाद अब चेहरे पर थोड़ा सा
शहद
लगा ले और
केले के छिलके की मदद से एक ही
डायरेक्शन
में रगड़ें। सप्ताह में 2 बार ऐसा करें। जल्द आपको फर्क नजर आने लगेगा।
2. अगर आप अंडे का प्रयोग करते हैं तो यह उपाय आपको झुर्रियां कम करने में मदद करेगा। केले के छिलकों को पहले पीस लें। इसके बाद एक अंडा मिक्स करें। दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसे चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगालीजिए। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। सप्ताह में कम से कम 2 बार इसका प्रयोग करें।
3. डार्क सर्कल होने से चेहरे की चमक चली जाती है। इसके लिए केले के छिलके का इस्तेमाल करें। जी हां, छिलके से सफेद रेशे निकाल उसमें एलोवेरा जेल मिक्स करें। और 15 मिनट के लिए आंखों के नीचे लगाएं। कुछ दिन तक लगातार इस्तेमाल करने के बाद आपको फर्क नजर आने लगेगा।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)