
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
ब्यूटी टिप्स / शौर्यपथ / सीजन का असर आपकी त्वचा पर भी पड़ता है। जैसे -जैसे सीजन बदलती आपकी बॉडी भी उसी अनुसार ढलती है। ऐसे में सीजन कोई सा भी हो लेकिन त्वचा की केयर करना बेहद
जरूरी है। अगर आप घर पर ही अपनी त्वचा को निखारना पसंद करते हैं तो एक दिन में कभी भी आराम नहीं मिलेगा। इसके लिए आपको सप्ताह में कम से कम दो बार चेहरे की
देखभाल करना होगी। चॉकलेट सेहत के लिहाज से सेहतमंद जरूर है लेकिन फेस पर भी लगाने से अलग ही ग्लो आता है। और बारिश के सीजन में इसका ग्लो बेहतर आता है। तो
आइए जानते हैं मानसून सीजन में चॉकलेट फेस पैक कैसे लगाएं और इसको लगाने से क्या लाभ होते हैं।
सबसे पहले जानते हैं डार्क चॉकलेट फेस पैक लगाने के फायदे
1. बेजान त्वचा को सहारा -
रूखी त्वचा होने से किसी भी प्रकार की क्रीम नहीं टिकती है। चॉकलेट में मौजूद विशेष तत्वों की मदद से विटामिन सी आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखता है।इससे आपकी त्वचा में नमी बनी रहती है और स्किन को ग्लो करने लगती है।
2.चेहरे को रखे मॉइश्चराइजर -चॉकलेट फेस मास्क लगाने के बाद आपको दिनभर अलग से किसी भी प्रकार का क्रीम लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें मौजूद तत्व त्वचा को माइश्चराइजड कर देते हैं। इसलिए रूखी त्वचा के लिए चॉकलेट फेस मास्क सबसे अच्छा माना जाता है। इसे लगाने से त्वचा का मॉइश्चराइजर भी बरकरार रहेगा।
3. झुर्रियों को कहे टाटा -चॉकलेट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फलैवेनोल जो एक तरह से त्वचा की रक्षा करते हैं। फेस मास्क लगाने से सनटैन खत्म होगा, समय से पहले आ रही
झुर्रियों को भी कम करता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण चेहरे में कसावट भी पैदा करता है।
आइए जानते हैं कैसे बनाएं डार्क चॉकलेट और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक
सामग्री -डार्क चॉकलेट, मुल्तानी मिट्टी।
विधि -
डार्क चॉकलेट को पिघला लें। इसके बाद आधा कप डार्क चॉकलेट लें और 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिक्स कर दें। इन दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसे चेहरे पर लगा
लें और करीब 20 मिनट लगा रहने दें। सूखने के बाद नॉर्मल पानी से चेहरे को धो लें। लगे हुए फेस पैक निकालते वक्त ध्यान रहे कि उसे हल्के हाथों से गोल गोल घुमाएं किसी भीएक डायरेक्शन में।
धोने के बाद तौलिए की सहायता से चेहरे को हल्के हाथों से पौछें।
डार्क चॉकलेट, शहद और नींबू का फेस पैक
सामग्री -1 नींबू, शहद, और डार्क चॉकलेट।
विधि -आधा कटोरी डार्क चॉकलेट, आधा नींबू और आधा चम्मच शहद तीनों को अच्छे से मिक्स कर लें। और इसके बाद लगा लें। करीब 15 मिनट तक चेहरे पर मास्क लगा रहने
दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरे को धो लें और लगे हुए फेस पैक निकालते वक्त ध्यान रहे कि उसे हल्के हाथों से गोल गोल घुमाएं किसी भी एक डायरेक्शन में। धोने के बाद
तौलिए की सहायता से चेहरे को हल्के हाथों से पौछें।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
