Google Analytics —— Meta Pixel
May 26, 2026
Hindi Hindi

वजन घटाने में फायदेमंद है सूर्य नमस्कार, रोजाना रूटीन में करें शामिल

  • rounak group

सेहत / शौर्यपथ / बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए योगा सबसे बेस्ट है। यदि आपके पास समय की कमी है, तो आप सुर्य नमस्कार के साथ अपनी वेट लॉस और फिटनेस जर्नी को शुरू कर सकते हैं। सुर्य नमस्कार को रोजाना सुबह अपने वार्मअप और स्ट्रेचिंग में शामिल करें।
सुर्य नमस्कार क्या है
सुर्य नमस्कार संस्कृत शब्द है, जो 12 योग आसन का एक समूह है। इसकी मदद आपको शारीरिक और मानसिक स्वास्थ दोनों से लाभ होता है। इस योग को वजन घटाने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक के रूप में मान्यता दी गई है। यह आपके शरीर और मांसपेशियों को मजबूत करता है, साथ ही बल्ड फ्लो को ठीक रखने में मदद करता है। सांस के मरीजों के लिए भी ये अच्छा माना जाता है। वहीं शरीर को शेप में रखने में मदद मिलती है। वैसे तो योगा दिन में किसी भी समय हो सकती है, लेकिन इसे खाली पेट करना सही माना जाता है।
सुर्य नमस्कार के फायदे
यदि आप वजन घटाने के लिए सुर्य नमस्कार कर रहे हैं, तो आपको रोजाना इसका अभ्यास करने की जरूरत है। इसकी मदद से आपको कई फायदे मिल सकते हैं। जैसे:
-शरीर में लचीलापन
-ग्लोइंग त्वचा
-जोड़ों और मांसपेशियों को मजबूती
-बेहतर पाचन शक्ति
-अच्छा मानसिक स्वास्थ्य
-डिटॉक्सीफिकेशन और बल्ड सरक्यूलेशन
वजन कम करने के लिए सुर्य नमस्कार
अपने मन और शरीर दोनों को डिटॉक्सीफाई करने के लिए आसन से पहले और बाद में कम से कम 2 मिनट का ध्यान करें। साथ मन को खुश रखें और योग का आनंद लें।
इसका एक राउंड करने में लगभग 13.90 कैलोरी बर्न होती हैं, और वजन घटाने के लिए इसे 12 बार करें, लेकिन शुरूआत में इसके 5 सेट काफी हैं। धीरे-धीरे सेट बढ़ाएं तभी आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी।
ध्यान दें
अच्छे रिजल्ट के लिए हर आसन को कम से कम 5 सेकंड के लिए होल्ड करें। साथ ही इस आसन को सूर्य के सामने करने से आपको मदद मिलेगी क्योंकि यह आपके विटामिन डी को बढ़ाएगा।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)