
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
दुर्ग / शौर्यपथ / लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 4 जून 2024 को होने वाले मतगणना के लिए विधानसभावार क्षेत्र क्र. 62 पाटन, 63 दुर्ग ग्रामीण, 64 दुर्ग शहर, 65 भिलाई नगर, 66 वैशाली नगर एवं 67 अहिवारा के मतगणना कार्य के लिए मतगणना दल हेतु द्वितीय रेण्डमाईजेशन मतगणना आर्ब्जवर श्रीमती अनिता वर्मा सिंह, श्री के.नरसिम्हा मूर्ति, श्री भगवान शरण और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की उपस्थिति में जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में किया गया है।
मतगणना दल के द्वितीय रेण्डमाईजेशन के दौरान एडीएम श्री अरविंद एक्का, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी श्री अश्वनी देवांगन, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश मिरी, एसडीएम पाटन श्री दीपक निकुंज, एसडीएम धमधा श्री सोनल डेविड भी उपस्थित रहे।
मतगणना कार्य हेतु कुल 384 कर्मचारियों का रेण्डमाईजेशन किया गया। जिसमें ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) पर 108 कर्मचारी गणना पर्यवेक्षक, 108 कर्मचारी गणना सहायक एवं 108 कर्मचारी माईक्रोआब्जर्वर का रेण्डमाईजेशन किया गया। इसी प्रकार पीबी (पोस्टल बैलेट) पर 15 कर्मचारी गणना पर्यवेक्षक, 15 कर्मचारी गणना सहायक 1, 15 कर्मचारी गणना सहायक 2, 15 कर्मचारी माईक्रोऑब्जर्वर का रेण्डमाईजेशन किया गया।
दुर्ग / शौर्यपथ / लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतगणना 4 जून हेतु मतगणना स्थल श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जुनवानी भिलाई में तैयारियों का निरीक्षण मतगणना प्रेक्षक श्रीमती अनिता वर्मा सिंह, के. नरसिम्हा मुर्थि एवं श्री भगवान शरण ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने मतगणना स्थल में छः विधानसभा क्षेत्र के मतगणना की व्यवस्था, डाक मतपत्र के गणना की व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी, साथ ही मतगणना स्थल में मतगणना कर्मियों, मतगणना अभिकर्ता, मीडिया के प्रवेश की व्यवस्था से अवगत कराया। इस अवसर पर संभाग आयुक्त एस. एन. राठौर, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी.के. दुबे, जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी कुमार देवांगन सभी एआरओ सहित राजस्व एवं पीडब्लूडी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / लोकसभा निर्वाचन 2024 के मतगणना की पल-पल की जानकारी हेतु निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 07 दुर्ग के रिटर्निंग अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में नगर निगम दुर्ग-भिलाई एवं रिसाली, भिलाई- 3 चरोदा के निगम आयुक्त द्वारा चौक चौराहो के बड़ी एलइडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है। जिसके माध्यम से मतगणना के रूझानों की पल-पल की खबरें प्रदर्शित की जायगी। भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर गुरूद्वारा चौक और सुपेला चौक पर, दुर्ग नगर निगम अंतर्गत दुर्ग हटरी बाजार और पटेल चौक पर, रिसाली नगर निगम अंतर्गत शहीद रजनीकांत स्मारक स्थल रिसाली पर तथा प्रतिक्षा बस स्टैण्ड भिलाई चरोदा में एलइडी लगाई जायेगी। लोकसभा निवार्चन के मतगणना मंगलवार को श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जुनवानी भिलाई स्थित मतगणना केन्द्र में होना है जिसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। विधानसभावार मतगणना प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ होगी। मतगणना के परिणाम को पूर्ण पारदर्शिता से मतदाताओं को दिखाने हेतु निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दुर्ग, भिलाइर्, रिसाली एवं भिलाई -3 चरोदा के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर एलईडी के माध्यम से ऑनलाईन मतगणना परिणाम को प्रदर्शित किया जाएगा।