
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश में नक्सल समस्या विकास की दिशा में बाधक तो बनती ही है वही आम जनता को उनके मुलभुत अधिकारों से दूर करने का भी प्रयास होता है किन्तु प्रदेश में साय सरकार के अस्तित्व में आने के बाद लगातार नक्सलियो पर कार्यवाही से एक सुशासन की ओर बढ़ते कदम विकास की राह को आसान बनाते है और इसी प्रयास में साय सरकार को लगातार इस मामले पर सफलता मिल रही है .
बता दे कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद से नक्सल मोर्चे पर लगातार सफलता मिल रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को बीजापुर जिले से 16 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि सुरक्षाबल के जवानों ने अपने शौर्य का परिचय देते हुए बीजापुर जिले से 16 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। जवानों को मिल रही नित बड़ी कामयाबी से हम नक्सलमुक्त बस्तर की ओर अग्रसर हो रहे हैं। प्रदेश से जब तक नक्सलवाद का खात्मा नहीं हो जाता, तब तक हमारी सरकार चुप नहीं बैठेगी।
छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने अलग-अलग स्थानों से 16 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को बीजापुर और उसूर थाना क्षेत्रों में सुरक्षाबलों के द्वारा की गई कार्रवाइयों में 16 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों के विरूद्ध बारूदी सुरंग लगाने, सड़क काटने और बंद के दौरान बैनर लगाने का आरोप है।
समाचार सार
चिंतन शिविर के दूसरे और अंतिम दिन भी छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्यों और देश के जाने-माने प्रबंधन विशेषज्ञों ने परिचर्चा की
चिंतन शिविर के दूसरे और अंतिम दिन भी छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने हिस्सा लिया
गुड गवर्नेंस के माध्यम से हम हमारे प्रदेश को विकास की दृष्टि से बहुत आगे ले जा सकते हैं:सीएम साय
रायपुर / शौर्यपथ / देश के लोकतंत्र के महापर्व का मतदान समापन हो चुका है मतदान प्रक्रिया छुटपुट हिंसा के बीच शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो चुकी है . जम्मू कश्मीर में धारा 370 के महत्तवपूर्ण अंग हटने के बाद हुए प्रथम चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान मोदी सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया . 01 जून को देश में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। कुल सात चरणों में हुए चुनावों में देश की 542 लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए हैं। जिसके नतीजे आगामी 4 जून को आएंगे। इस पर सीएम विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की सभी ग्यारह सीटें जीतने और फिर एक बार मोदी सरकार बनने का दावा किया है। सीएम श्री साय 400 पार के लक्ष्य को अचीव करने के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त हैं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अन्य प्रदेशो में भी जमकर प्रचार किया और भाजपा कि जीत की राह में महत्तवपूर्ण योगदान दिया . सीएम श्री साय ने कहा कि, मुख्यमंत्री होने के नाते मेरा छत्तीसगढ़ के अलावा और दूसरे प्रदेशों में जाना हुआ है। मैं ओडिशा, झारखंड, मध्यप्रदेश भी गया। सभी जगह भाजपा के पक्ष में बहुत अच्छा वातावरण है। सभी लोग तीसरी बार आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। मेरा पूरा विश्वास है कि छत्तीसगढ़ में हम लोग सभी 11 सीटें भारतीय जनता पार्टी को जिताकर दे रहे हैं। हमारी पार्टी और एनडीए गठबंधन का "अब की बार चार सौ पार" का जो नारा है, इसको हम निश्चित रूप से अचीव करेंगे। हालांकि, सातवें और अंतिम चरण में 57 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। सभी सीटों के परिणाम 4 जून को जारी होंगे।
(सीएम विष्णुदेव साय दो दिवसीय चिंतन शिविर में पहुंचे)
सीएम विष्णुदेव साय दो दिवसीय चिंतन शिविर में पहुंचे
नया रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर के दूसरे और अंतिम दिन भी छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्यों और देश के जाने-माने प्रबंधन विशेषज्ञों ने परिचर्चा की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी इस चिंतन शिविर में उपस्थित रहे। कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम साय ने कहा कि कल से लगातार विभिन्न विषयों पर सत्र चल रहा है। देश भर से विद्वानजनों का यहाँ पर आना हुआ एवं सभी ने अपने विचार रखे। छत्तीसगढ़ में खनिज और वन संपदा का भंडार है, यहाँ कि मिट्टी उर्वरा शक्ति से भरपूर है।
गुड गवर्नेंस के माध्यम से छत्तीसगढ़ को लेकर जाएंगे आगे
सीएम श्री साय ने आगे कहा कि, गुड गवर्नेंस के माध्यम से हम हमारे प्रदेश को विकास की दृष्टि से बहुत आगे ले जा सकते हैं। प्रधानमंत्री जी का 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प है, जिसमें छत्तीसगढ़ को भी हमें विकसित प्रदेश बनाना है। यहाँ जो विद्वानजन आये हैं, उन्होंने आज छत्तीसगढ़ की स्थिति क्या है और इसे आगे कैसे ले जा सकते हैं उस पर अपना वक्तव्य दिया। हम लोगों ने भी सबको सुना और समझा है। ये चिंतन शिविर विकसित छत्तीसगढ़ के हमारे विजन में बहुत ही कारगर साबित होगा।