July 28, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    अन्य ख़बर

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    आस्था /शौर्यपथ /भारत के उत्तराखंड में स्थित है केदारनाथ मंदिर जहां भगवान शिव की पूजा की जाती है. इसे बाबा केदारनाथ धाम कहा जाता है.…
    आस्था /शौर्यपथ /हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि की विशेष धार्मिक मान्यता होती है. इसे शिव की महान रात्रि भी कहा जाता है. मान्यतानुसार महाशिवरात्रि के दिन…
    सेहत टिप्स /शौर्यपथ /बड़े-बुजुर्ग ही नहीं बल्कि जवान और तंदरुस्त लोग भी आजकल जोड़ों के दर्द से परेशान रहने लगे हैं. जोड़ों का दर्द (Joint…
    टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ / हम दिनभर कई अनहेल्दी चीजें खाते हैं जिससे हमारे दांतों का रंग पीला पड़ जाता है या मटमैला नजर आने लगता…
    सेहत टिप्स /शौर्यपथ /खानपान में अक्सर ही सूखे मेवे शामिल किए जाते हैं. इन मेवों को स्नैक्स की तरह खा लिया जाता है. लेकिन, कुछ…
    व्रत/त्यौहार /शौर्यपथ देवों के देव कहे जाने वाले भोले भंडारी यानी महादेव शिव सनातन धर्म के सर्वमान्य देव कहे जाते हैं. हर साल फाल्गुन माह…
    आस्था /शौर्यपथ / वैदिक ज्योतिष में शनिदेव को कलियुग का न्यायाधीश कहा गया है जो कर्मफल के आधार पर फल देते हैं. शनिदेव जातक को…
    व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /महाशिवरात्रि पर पूजा करते समय भगवान शिव को कई तरह की फूल माला, फूल और बेलपत्र अर्पित किए जाते हैं. यह भी…
    व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /पौराणिक कथाओं के अनुसार, शबरी माता ने श्रीराम को अपने झूठे बेर खिलाए थे. इस कथा को मां शबरी के प्रेम और…
    दुर्ग / शौर्यपथ / प्रयागराज से पधारे मेला के प्रधानवक्ता के रूप में डॉ. जस्टीन मसीह के सार्वगर्भित आत्मिक सन्देशों एवं मधुर गायकी से, हज़ारों…

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision