Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

आस्था /शौर्यपथ /गणेश भगवान हिंदू धर्म में प्रथम पूज्यनीय देव हैं। कोई भी धार्मिक अनुष्ठान या पूजा शुरू करने से पहले इनकी पूजा करने का…
आस्था /शौर्यपथ / 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रशिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज यानी 15 नवंबर को बंद कर दिए गए हैं। अब…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /आजकल काम के दबाव और प्रतिस्पर्धा की दौड़ में लोगों की मेंटल हेल्थ बहुत खराब हो रही है. कुछ लोग की हालत…
टिप्स शौर्यपथ /शौर्यपथ / अक्सर देखा जाता है कि बच्चा जल्दी ही बातें भूल जाता है, कहीं खिलौने रखकर उसे याद नहीं रहता तो कभी…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / हर किसी की चाहत होती है कि वो ताउम्र जवां दिखे, लेकिन ऐसा होता नहीं है. उम्र बढ़ने के साथ आपके…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /छठ के पर्व का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है. छठ का पर्व बिहार, झारखंड, और उत्तर प्रदेश की कई…
खाना खजाना /शौर्यपथ /दीपावली का त्यौहार बेहद नजदीक है और जाहिर है हम सभी तैयारियों में लगे हुए हैं. घर की साफ सफाई से लेकर…
खाना खजाना /शौर्यपथ / दिवाली के त्यौहार में महज कुछ ही दिन रह गए हैं. और घर में इसकी तैयारी जोरों जोरों से चल रही…
आस्था /शौर्यपथ /लगभग हर घर में तुलसीका पौधा जरूर होता है और रोज सुबह नहा धोकर सबसे पहले लोग तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाते…
ज्योतिषशास्त्र/शौर्यपथ / ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ग्रह समय-समय पर गोचर करते रहते हैं. ग्रहों के इन्हीं गोचर का असर राशि पर भी पड़ता है और इसके…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)