Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

आस्था /शौर्यपथ /हिंदू धर्म में पितरों का विशेष महत्व होता है. माना जाता है कि परिवार के बड़े सदस्य मृत्योपरांत पितृ कहलाते हैं. किसी घर…
आस्था /शौर्यपथ /हिंदू धर्म में सोलह संस्कार होते हैं और विवाह उनमें से एक है. विवाह में कई तरह की रस्में निभाई जाती हैं जिनका…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /सर्दियों में स्किन का नेचुरल ऑयल सूखने लगता है. प्रदूषण और धूल का भी स्किन पर बुरा प्रभाव पड़ता है. स्किन को…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /कमजोर पेट वालों को अपने मनपसंद फूड खाने के बारे में कई बार सोचना पड़ता है. क्योंकि वो कुछ भी खाते हैं…
आस्था /शौर्यपथ /हिंदू धर्म में पूजा-पाठ में कपूर जलाकर आरती करने का विधान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस घर में सुबह और शाम कपूर…
आस्था /शौर्यपथ /कुंडली हमारे जीवन का दर्पण होती हैं। कुंडली में मौजूद ग्रहों का व्यक्ति के जीवन पर काफी गहरा प्रभाव देखने को मिलता है.…
आस्था /शौर्यपथ / हर माह की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है. भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए प्रदोष व्रत बहुत…
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ /कुछ लोग शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में लगे हैं तो वहीं कुछ का वेट इतना कम है कि वो…
लाइफस्टाइल /शौर्यपथ / अगर आप अपने जीवन के मकसद को पहचान लें तो ये हैप्पीनेस रूल आपके आसपास की कई परेशानियों को आसानी से दूर…
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ / जब भी भांग की बात आती है तो लोग इसे नशे के साथ ही जोड़कर देखते हैं, जबकि इसके बीज कई…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)