Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

शौर्यपथ /आजकल हैक्टिक शेड्यूल और स्ट्रेस के कारण शरीर और दिमाग दोनों ही बहुत ज्यादा थक जाते हैं. इससे राहत पाने के लिए कुछ लोग…
लाइफस्टाइल/शौर्यपथ /आज के समय में लगभग सभी अपने खराब लाइफस्टाइल को लेकर परेशान रहते हैं. बूरी बात ये है कि चाह कर भी वो कुछ…
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ / मूंगफली एक बेहतरीन विंटर स्नैक्स है जो न केवल स्वादिष्ट है बल्कि सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है. मूंगफली…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /अलसी के बीज फाइबर ओमेगा-3 फैटी एसिड, जरूरी विटामिन और मिनरल से भरपूर होते हैं. छोटे अलसी के बीज के सेहत के…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /रोटी भारतीय डाइट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. भारतीय मील दाल रोटी और चावल के बिना अधूरा माना जाता है. हर घर…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /पंचांग के अनुसार, हर महीने की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है. एक प्रदोष व्रत त्रयोदशी तिथि पर कृष्ण पक्ष…
आस्था /शौर्यपथ /हिन्दू धर्म में ब्रह्म मुहूर्त सबसे अच्छा समय माना जाता है. इस मुहूर्त में किया गया कार्य सफल होता है, ऐसी मानयता है.…
उमंगÓ वार्षिक समारोह में जमकर थिरके शारदा विद्यालय के विद्यार्थी भिलाई / शौर्यपथ /'उमंगÓ वार्षिकोत्सव के तृतीय दिवसीय का आयोजन शनिवार की शाम शारदा विद्यालय…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / विटामिन बी12 कम लेने से चलने में परेशानी, जोड़ों में गंभीर दर्द और शरीर का रंग पीला पड़ने लगता है और…
टिप्स /शौर्यपथ / अगर आप यूरिक एसिड जैसी बीमारी की चपेट में आ गए हैं तो फिर आपको खान पान में बहुत सावधानी बरतनी होगी.…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)