Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / मौसम में बदलाव होता है तो स्किन भी बदलना शुरू हो जाती है. सर्दियों के मौसम में खासतौर से शुष्क हवाएं…
आस्था /शौर्यपथ / हिंदू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है. मान्यतानुसार इस दिन स्नान-दान करने को बेहद शुभ माना जाता है. पंचांग के…
आस्था /शौर्यपथ / हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व होता है. इस दिन पूजा करने पर भगवान विष्णु की कृपा मिलती है. पंचांग…
आस्था /शौर्यपथ /नया साल आने में बस एक महीने का वक्त बचा है. नए साल में भी कुछ राशियों पर शनिदेव की टेढ़ी नजर बनी…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /कई बार ऐसा होता है कि रात को सोते समय हमारे पैरों में क्रैम्प्स आ जाते हैं। पैरों में दर्द होने की…
योग /शौर्यपथ /हेल्दी फेफड़े के लिए ये योगासन है बेस्ट उष्ट्रासन- इस आसन से आपके लंग्स मजबूत रहते है। इसके साथ ही किडनी, लिवर भी…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /वेट लॉस के लिए हम क्या नहीं करते। तरह-तरह की डाइट फॉलो करते हैं या फिर जिम जाते हैं। जबकि, ये सब…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए डाइट में कुछ बदलाव जरूर करने चाहिए। सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स के अलावा…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /आजकल ज्यादातर बीमारियों की बड़ी वजह हमारी खराब लाइफस्टाइल है। खाने-पीने की गलत आदतों की वजह से मोटापा बढ़ रहा है, जो…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /आजकल दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। स्थिति ऐसी है कि हर दूसरा व्यक्ति हाई बीपी से पीड़ित है और…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)