Google Analytics —— Meta Pixel
June 02, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

आस्था /शौर्यपथ / हिंदू शास्त्रों में ग्रहण का एक अलग महत्व देखने को मिला है. और अक्टूबर का महीना अपने आप में बहुत खास रहा…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /आटा को अनाज, फलियां, नट्स या बीज को पीसकर बनाया जाता है. इसका उपयोग आमतौर पर बेकिंग में ब्रेड, केक, पेस्ट्री और…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /भिंडी की फलियां लंबी और पतली होती हैं, आमतौर पर हरे रंग की होती हैं और उनमें छोटे खाने योग्य बीज होते…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / बैंगन में विटामिन और मिनरल प्रचुर मात्रा में होते हैं. ये विटामिन के, बी 6 और फोलेट के साथ पोटेशियम और…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / बालों की समस्या से आजकल पुरुष तो क्या औरतें भी बहुत ज्यादा परेशान है, जब गुच्छों में बाल गिरते हैं तो…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /हमसें से कई लोग ऐसे होंगे जो सुबह उठकर एक हैवी नाश्ता करना पसंद करते हैं. कई डॉक्टर्स भी यही कहते हैं…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / बढ़ती उम्र के साथ त्वचा की स्किन ढीली होने लगती है जो आपके बुढ़ापे की आर इशारा करती है. लेकिन कोई…
 सेहत टिप्स /शौर्यपथ /रेगुलर एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है. वेट मैनेजमेंट से लेकर हेल्दी ब्रेन तक, हर दिन एक्सरसाइज करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल…
 सेहत टिप्स /शौर्यपथ / खाली पेट लौकी का जूस पीने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं. इस आम सब्जी का रस विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / विटामिन की कमी से डार्क सर्कल हो सकते हैं. विटामिन बी12 विटामिन के, विटामिन डी, विटामिन सी, विटामिन ई सहित कई…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)