Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

आस्था /शौर्यपथ /शारदीय नवरात्रि शुरू हो चुकी है. नवरात्रि को काफी शुभ समय माना जाता है. इस समय सच्चे मन से देवी की अराधना करने…
आस्था /शौर्यपथ /आज नवरात्रि का तीसरा दिन है. ऐसे में आज मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की जाएगी. आज देवी मां के इस…
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ / आजकल के हेक्टिक शेड्यूल में कुछ देर शांत बैठना बहुत मुश्किल है जबकि पूरे दिन में एक घंटा शांत रहना आपकी…
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ / मच्छर भगाने वाली मशीन ऑलआउट हर घर में होती है जिसकी रिफिल खत्म होने के बाद लोग उसे फेंक देते हैं.…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / हर लड़की की चाहत होती है काले लंबे और घने बाल की लेकिन, बढ़ते प्रदूषण और खराब खान पान के कारण…
 सेहत टिप्स /शौर्यपथ / कई बार शरीर में पोषण की कमी, लंबे समय तक एक ही जगह खड़े रहना, मोच आना, ज्यादा वजन होना, लंबे…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / ग्लोइंग स्किन पाने की चाहत हर किसी की होती है, लेकिन एक सही घरेलू नुस्खा खोजने के चक्कर में हम बहुत…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /कद्दू मसाला एक लोकप्रिय फ्लेवर कॉम्बिनेश है जो कई मसालों से बना है जो आमतौर पर पंपकिन-बेस्ड डेसर्ट और ड्रिंक्स में उपयोग…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /नवरात्रि पर्व की शुरूआत हो चुकी है. मां जगदंबे के नौ दिनों को बहुत ही पावन माना जाता है. मां दुर्गा को…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / दही को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. दही एक डेयरी प्रोडक्ट है और डेयरी प्रोडक्ट को सेहत के…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)