Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /इस समय पूरे भारत में नवरात्रि की धूम नजर आ रही है. 15 अक्टूबर 2023 से शुरू हुई शारदीय नवरात्रि इस बार…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / आप सुबह में या फिर शाम को किसी पार्क और जिम से गुजरिए तो ट्रेडमील और पार्क में दौड़ते भागते और…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / गुड़ का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. गुड़ और चने का साथ में सेवन कर शरीर को कई…
योग अभ्यास /शोर्यपथ / सूर्य नमस्कार, सूर्य देव को सम्मान देने का एक प्राचीन योग अभ्यास है. सूर्य नमस्कार में सात अलग-अलग आसन 12 चरणों…
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ /जब से हेडफोन नाम के यंत्र का इजाद हुआ तब से लोग ज्यादातर समय इसको कान में लगाए घूमते हैं. यहां तक…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /नवरात्रि का पर्व शुरू हो गया है. हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि को भारत में सबसे ज्यादा सेलिब्रेट किया जाता है. जिसमें…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / त्योहारों का सीजन चल रहा है नवरात्रि की शुरूआत होते ही हमें दशहरा, दिवाली जैसे फेस्टिवल का इंतजार रहता है. लेकिन…
शौर्यपथ /मिर्च किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है. इंडियन और स्पाइसी फूड किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. हर भारतीय…
 सेहत /शौर्यपथ / मशरूम को स्वाद और सेहत से भरपूर माना जाता है. मशरूम से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. आज के…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /आश्विन माह में मनाई जाने वाली शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से शुरू हो गई है. नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)