Google Analytics —— Meta Pixel
May 31, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

शौर्यपथ / देश के कई हिस्सों में मानसून की एंट्री हो गई है. झमाझम बरसात से मौसम खुशनुमा हो गया है. हालांकि, इस सीजन में…
 टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ /जून में माह में जबरदस्त गर्मी और हीटवेव के कारण आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं. गर्मी इतनी भीषण हो…
 टिप्स /शौर्यपथ /गर्मी के मौसम में नारियल पानी पीना लोग काफी पसंद करते हैं. यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और तुरंत ऊर्जा प्रदान करता…
 ज्योतिष शास्त्र/शौर्यपथ / ज्योतिष शास्त्र में सूर्य व चंद्र ग्रहण की घटनाएं बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है. इस वर्ष दो बार चंद्र ग्रहण की घटनाएं…
आस्था /शौर्यपथ /सोमवार के दिन अधिकांश लोग देवों के देव महादेव का पूजा करते हैं. ये दिन शिवजी की पूजा के लिए खास माना जाता…
आस्था /शौर्यपथ /शनि को कर्म फल दाता यूं ही नहीं कहा जाता बल्कि शनि देव जातकों के कर्मों का फल उन्हें देते हैं. मान्यतानुसार अगर…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /सावन, जिसे श्रावण के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू पंचांग में भगवान शिव को समर्पित एक महत्वपूर्ण महीना है. 2024…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को बेहद शुभ माना जाता है. हरेक माह की दोनों एकादशी तिथि को व्रत रखकर भगवान…
शौर्यपथ /दुनिया में हर किसी की चाहत होती है कि छोटा या बड़ा, लेकिन अपना घर जरूर हो. इसके लिए लोग सालों साल मेहनत करते…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /नवरात्रि के नौ दिनों में माता रानी की पूजा-अर्चना करने से भक्तों को असीम सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है. सिर्फ…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)