Google Analytics —— Meta Pixel
May 31, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

सुदूरवर्ती ग्रामों के विकास में वरदान साबित होगी: श्री रामविचार नेतामप्रदेश के पांच जिला सुकमा, बीजापुर, दंतेवाडा, नारायणपुर और कांकेर में किया जा रहा है…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /अलसी के बीज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. अलसी के बीजों का तेल और साबुत अलसी को खाने में…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /आज की तेज-रफ़्तार दुनिया में, हार्ट हेल्थ को स्वस्थ बनाए रखना बहुत ज़रूरी हो गया है. हार्ट को हेल्दी रखने के लिए…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /जब बात सुंदर और स्वस्थ बाल पाने की आती है, तो इसमें नैचुरल रेमेडीज सबसे असरदार साबित होती हैं. आवश्यक पोषक तत्वों…
 ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /प्याज का रस बालों के स्वास्थ्य के लिए एक जाना-माना उपाय है, खास तौर पर बालों के झड़ने के लिए. इसे घरेलू…
आस्था /शौर्यपथ /मंत्रों में अद्भुत शक्तियां होती हैं. धर्म शास्त्रों में प्राचीन समय में किए जाने वाले यज्ञ में मंत्रों के जाप की महिमा बताई…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /हर साल आषाढ़ के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरुआत होती है और कार्तिक मास की देवउठनी ग्यारस तक…
आस्था /शौर्यपथ /भगवान भोलेनाथ को देवों का देव महादेव यूं ही नहीं कहा जाता, बल्कि महादेव अपने भक्तों के प्रति समर्पित होते हैं और उन्हें…
नई दिल्ली/शौर्यपथ /गर्मी की मार झेल रही दिल्ली को बारिश होने से थोड़ी राहत मिली है. राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बारिश हो रही…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / बढ़ती उम्र का असर फेस पर झुर्रियों और फाइन लाइन के रूप में नजर आता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)