Google Analytics —— Meta Pixel
May 31, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

आस्था /शौर्यपथ /मंत्रों का उच्चारण जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए दोहराया जा सकता है. जब इरादे और ध्यान के साथ दोहराया जाता है,…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /हिंदू धर्म में पूर्णिमा की तिथि बहुत शुभ मानी जाती है, इस दिन पूरा चंद्रमा निकलता है और इसकी पूजा-अर्चना करने के…
 शौर्यपथ /मई और जून में आम तौर पर खूब शादियां होती हैं लेकिन इस साल शुक्र के अस्त होने के कारण इन दोनों माह में…
भिलाई / शौर्यपथ / उत्पादन में तेजी लाने की दिशा में आगे बढ़ते हुए, सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप 3 के सीवी-2 कास्टर…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /ब्रेकफास्ट हमारे दिन का सबसे जरूरी मील माना जाता है. हेल्दी और फिट रखने में नाश्ता अहम भूमिका निभाता है. कई लोग…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /आइसक्रीम का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. गर्मियों के मौसम में बच्चे से लेकर बड़े तक इसे खाना…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /अमरूद एक ऐसा फल है जिसे खाना हर कोई पसंद करता है. अमरूद में मैग्नीज, पोटैशियम, विटामिन, विटामिन सी, मिनरल, लाइकोपीन, फाइबर…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / ईद-उल-अजहा जिसे बकरीद के नाम से भी जाना जाता है भारत में 17 जून को मनाई जाएगी. जबकि कुछ हिस्सों में…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर चंद्र महीने में 2 चतुर्थी तिथि होती हैं. एक पूर्णिमा को कृष्ण पक्ष में आती है जिसे…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /एजिंग, जेनेटिक्स, खानपान में पोषक तत्वों की कमी, कोई मेडिकल कंडीशन या गलत स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल आंखों के नीचे काले…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)