Google Analytics —— Meta Pixel
May 26, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

आस्था /शौर्यपथ / भगवान नृसिंह विष्णुजी के सबसे उग्र अवतार माने जाते है। नृसिंह जयंती पर उनके बीज मंत्र के जप से शत्रुओं का नाश…
खाना खजाना /शौर्यपथ /दिन की शुरूआत अगर पौष्टिक नाश्ते से करें, तो न सिर्फ वेट कंट्रोल रहता है बल्कि इससे आपकी इम्युनिटी भी स्ट्रॉन्ग होती…
सेहत /शौर्यपथ / सहजन यानी ड्रम स्टिक ऐसी सब्जी है जिसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल सांभर में किया जाता है लेकिन आपको बता दें कि अगर…
शिक्षा /शौर्यपथ / चारमीनार भारत के ऐतिहासिक स्मारक में शामिल है। भारत में यह एक मुख्य आकर्षण का केंद्र है। इस प्रभावशाली ऐतिहासिक स्मारक के…
लाइफस्टाइल / शौर्यपथ / प्राचीनकाल से ही लोग खाना खाने के बाद मीठा जरूर खाते हैं। हिन्दू शास्त्र और आयुर्वेद में भी इसका उल्लेख मिलता…
आस्था /शौर्यपथ / उज्जैन का प्राचीन नाम अवंतिका है। अवंतिका मालवा क्षेत्र का एक नगर है। मालवा वर्तमान मध्‍यप्रदेश राज्य का हिस्सा है। अवंतिका की…
सेहत /शौर्यपथ /प्रेगनेंसी में वजन बढ़ना आम बात हैं। वहीं, डिलीवरी के बाद भी खान-पान के कारण मां का वजन भी काफी बढ़ जाता है।…
खाना खजाना /शौर्यपथ / वेट लॉस करने के साथ शरीर को डिटॉक्स करने के लिए हफ्ते में एक बार हल्का खाना जरूर खाना चाहिए। खिचड़ी…
सेहत /शौर्यपथ/ अमेरिका में डेंगू-मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों से अब मच्छर ही लोहा लेते नजर आएंगे। जी हां, ब्रिटेन की मशहूर बायोटेक्नोलॉजी फर्म ‘ऑक्सीटेक’…
सेहत /शौर्यपथ / गर्मी के मौसम में बाहरी तापमान के साथ-साथ शरीर के अंदर का तापमान भी अधिक होता है। ऐसे में शरीर को पानी…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)