Google Analytics —— Meta Pixel
May 26, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

धर्म संसार /शौर्यपथ / अक्षय तृतीया का पर्व हर साल वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। यह व्रत गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान,…
शौर्यपथ /आज पूरा देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। कोविड19 की यह दूसरी लहर पिछले साल से भी ज्यादा खतरनाक…
लाइफस्टाइल /शौर्यपथ /‘आप अगर खाना नहीं खाओगे, तो रात में भूत आ जाएगा।’ क्या आपने भी अपने बच्चे को खाना खिलाने के लिए ऐसा ही…
सेहत /शौर्यपथ /चॉकलेट का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है लेकिन कुछ लोग वेट गेन होने की वजह से चॉकलेट से दूर…
खाना खजाना /शौर्यपथ / पास्ता लवर्स को इसके अलग-अलग फ्लेवर चखने का बहुत शौक होता है। आज हम आपके लिए पास्ता को हेल्दी फ्लेवर के…
शौर्यपथ /शौर्यपथ / कोरोना संक्रमित व्यक्ति जिन्हें स्वाद और गंध का एहसास नहीं हो रहा है उनके लिए यह राहत भरी खबर है, ऐसे मरीज…
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ / लंच या डिनर पर कोई मेहमान आने वाला हो और जल्दबाजी में बनाए गए चावल ज्यादा पकने की वजह से हलवे…
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ आप कितनी ही टेस्टी सब्जी क्यों न बना लें लेकिन अगर उसमें नमक ज्यादा हो गया, तो आपकी पूरी मेहनत खराब चली…
शौर्यपथ / इस वर्ष 02 मई 2021 को विश्व हास्य दिवस मनाया जा रहा है। प्रतिवर्ष मई के पहले रविवार को विश्व हास्य दिवस यानी…
आस्था /शौर्यपथ / जो जन्मा है वह मरेगा ही चाहे वह मनुष्‍य हो, देव हो, पशु या पक्षी सभी को मरना है। ग्रह और नक्षत्रों…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)