Google Analytics —— Meta Pixel
May 26, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

सेहत /शौर्यपथ / भले ही आप घर से बाहर नहीं निकल रहीं, न ही आपको किसी से गले मिलते हुए शर्मिंदा होना पड़ रहा है।…
सेहत /शौर्यपथ / कोरोना वायरस नाम की महामारी ने पूरे विश्व को अपनी चपेट में ले लिया है। आए दिन बढ़ते संक्रमितों की संख्या लोगों…
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ /आज के समय में वजन बढ़ने के बाद उसे घटाना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में अगर आपकी हाइट…
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ / गर्मियां आते ही चेहरे को पिंपल्स, फाइलाइन्स, टैनिंग जैसी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसकी वजह से त्वचा अपनी…
खाना खजाना /शौर्यपथ / आपने कई तरह की पुडिंग जरूर खाई होगी। बच्चों को खासतौर से पुडिंग बहुत अच्छी लगती है। आज हम पेश कर…
धर्म संसार / शौर्यपथ / शनि ग्रह के स्वामी भगवान शनिदेव को माना जाता है। शनिदेव के सिर पर स्वर्णमुकुट, गले में माला तथा शरीर…
खाना खजाना /शौर्यपथ / गर्मियों में अक्सर फ्रूट कस्‍टर्ड की डिमांड हर घर में बढ़ जाती है। ऐसे में इस गर्मी के सीजन में अपनी…
टिप्स ट्रिक्स / शौर्यपथ /सोशल मीडिया के युग में ऑनलाइन शॉपिंग एक कॉमन बात है लेकिन कई लोग ऐसे हैं, जिनके मन में ऑनलाइन शॉपिंग…
सेहत /शौर्यपथ / एक हालिया अध्ययन में दावा किया गया है कि व्यायाम के पहले कॉफी का सेवन आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित…
टिप्स ट्रिक्स / शौर्यपथ/ आज के वक्त में हर कोई काफी व्यस्त रहता है। लेकिन महिलाएं अधिक व्यस्त रहती है अगर वह जॉब करती है…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)