Google Analytics —— Meta Pixel
May 26, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

टिप्स /शौर्यपथ / तपती गर्मी के मौसम में त्वचा की देखभाल करना उतना आसान नहीं होता। इस मौसम में त्वचा बहुत जल्दी झुलसती व मुरझाती…
वास्तु टिप्स / शौर्यपथ / घर में दरवाजे और खिड़खियों में पर्दे लगाते हैं। कई बार हम वास्तु के अनुसार नहीं बल्कि सुंदर पर्दे देखकर…
आस्था / शौर्यपथ / इस वर्ष रंगभरी एकादशी 25 मार्च 2021, गुरुवार को है। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी रंगभरी एकादशी के नाम…
खाना खजाना /शौर्यपथ /होली की मस्ती रंग और भांग के बिना अधूरी मानी जाती है। कुछ ही दिनों में होली का त्योहार आने वाला है।।…
सेहत /शौर्यपथ / बदलते मौसम में नाक, गले की परेशानियां भी शुरू हो जाती है। ऐसे में ज्यादातर लोग डॉक्टर के पास जाना पसंद नहीं…
शौर्यपथ / सोशल मीडिया प्लेटफार्म अब बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर अपने एप में नया फीचर जोड़ने जा रहा है। इसे विशेष तौर पर छोटे…
सेहत /शौर्यपथ जी हां, ज्यादा चाय पीना हानिकारक है। यदि आप चाय बार बार पीते हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि इसमें पाए जाने वाले…
सेहत / शौर्यपथ / टी.बी. यानी क्षयरोग भी एक गंभीर किस्म का रोग है, जिससे बचने के लिए आपको इसके कारण, लक्षण और उपायों को…
आस्था /शौर्यपथ / नवरात्रि में खासकर माता कात्यायिनी की पूजा होती है। छठ पर्व के दौरान भी माता कात्यायिनी की पूजा का विधान है। कात्यायिनी…
खाना खजाना / शौर्यपथ / होली का त्योहार आते ही हर घर में गुझिया बनाने की तैयारियां शुरू होने लगती हैं। लेकिन इस होली अगर…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)