July 30, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    अन्य ख़बर

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    सेहत टिप्स /शौर्यपथ /हाई ब्लड प्रेशर यानि हाइपरटेंशन दुनिया भर में कई लोगों को प्रभावित करने वाली एक आम समस्या में से एक है. अगर…
    आस्था /शौर्यपथ /पंचांग के अनुसार, हर महीने के कृष्ण पक्ष में आने वाली 15वीं तिथि को अमावस्या पड़ती है. अमावस्या की तिथि का विशेष धार्मिक…
    सेहत टिप्स /शौर्यपथ / पपीता एक ऐसा फल है जिसे खाना ज्यादातर लोग पसंद करते हैं. सबसे ज्यादा पपीते का सेवन वो लोग करते हैं…
    लाइफस्टाइल /शौर्यपथ / कई बच्चे पढ़ने लिखने के साथ जीवन जीने के तरीकों में भी माहिर होते हैं. वहीं कई कम बुद्धि वाले भी बच्चे…
    टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ / क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि जब आप अपने बच्चे को पढ़ने के लिए कहते हैं तो वो रोने…
    ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / सरसों का तेल किचन में एक आम सामग्री है. इसका उपयोग खाना पकाने के साथ-साथ कई ब्यूटी और में भी किया…
    व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / हिंदू धर्म में देवी-देवताओं और मंदिरों की परिक्रमा पूजा का अभिन्न अंग है. पूजा के नियमों में देवी-देवताओं और मंदिरों की…
    व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /कहते हैं राधा-कृष्ण को होली का त्योहार सबसे ज्यादा प्रिय होता है. यही कारण है कि वृंदावन और बरसाना में फाल्गुन माह…
    व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /महाशिवरात्रि को लेकर पूरे देश में रौनक नजर आने लगी है. इस बार महाशिवरात्रि का पावन त्योहार 8 मार्च 2024, शुक्रवार के…
    प्रेरणा : परिणाम की चिंता किए बिना अपना बेस्ट देना ही सफलता का मूलमंत्र - मंत्री ओ.पी. चौधरीछात्रों को अपनी काबिलियत बढ़ाने वाले गुणों पर…

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision