July 30, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    अन्य ख़बर

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / होली का त्योहार खुशी और मेलजोल का एक शानदार मौका है. साथ ही यह आगे की खुशियों की तसल्ली कर लेने…
    आस्था /शौर्यपथ / शनिदेव की कृपा प्राप्त करने और बाधाएं दूर करने के लिए लोग शनिवार को कई तरह के उपाय करते हैं. मान्यता है…
    आस्था /शौर्यपथ /ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव को आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है. भगवान शिव को समर्पित मंत्रों का जाप हमें…
    टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ / त्वचा की सुंदरता बढ़ाने के लिए ना सिर्फ बाहरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल फायदेमंद होता है बल्कि घर की भी ऐसी बहुत…
    टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ /आयुर्वेद में ऐसी कई चीजें हैं जिनका इस्तेमाल बालों को बढ़ाने और लंबा बनाने के लिए किया जाता है. इन चीजों से…
    लाइफस्टाइल /शौर्यपथ / लोंग-डिस्टेरंस रिलेशनशिप वो रिलेशनशिप होता है जिसमें कपल एकदूसरे से अलग रहता है. कई बार दूरी शहरों की होती है तो कई…
     ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /ऐसी कई प्राकृतिक चीजें हैं जो बालों पर बेहद अच्छा असर दिखाती हैं और उन्हीं में से एक है गुड़हल का फूल.…
    ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /सौंफ को उसकी सुगंध और सेहत पर होने वाले फायदों के चलते जाना जाता है. सौंफ में कॉपर, कैल्शियम, पौटेशियम, मैंग्नीज, जिंक…
    ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /बालों का झड़ना एक ऐसी समस्या है जिससे अनेक लोग परेशान रहते हैं. लगातार बाल झड़ते रहें तो गंजेपन का कारण बनते…
    व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन मास में होली का त्योहार मनाया जाता है. इस साल 25 मार्च के दिन होली…

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision