July 30, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    अन्य ख़बर

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रंगभरी एकादशी कहा जाता है. इस बार यह 20 मार्च दिन बुधवार को…
    व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / रंगों का त्योहार होली आने वाला है. इस वर्ष 24 मार्च को होलिका दहन होगा और इसके एक दिन बाद यानी…
    सेहत टिप्स /शौर्यपथ /कैल्शियम हड्डियों और दांत की सेहत के लिए जरूरी पोषक तत्व है. इतना ही नहीं ये मांसपेशियों और तंत्रिका तंत्र के कार्यों…
    सेहत टिप्स /शौर्यपथ /महिलाओं में आजकल बच्चेदानी में सिस्ट बनना एक आम समस्या होती जा रही है. जिसके कारण उन्हें गर्भधारण करने में परेशानी हो…
    सेहत टिप्स /शौर्यपथ / क्या आप भी टी लवर हैं और दिन की शुरूआत कड़क दूध वाली चाय के साथ करते हैं. अगर आपका जवाब…
    ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /स्किन को टाइट , चमकदार और बेदाग रखने के लिए लोग फेशियल, ब्लीच, क्लीनअप, मसाज जैसे ट्रीटमेंट लेते हैं. ब्लीच, जिनके फेस…
    ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /अधिकांश लोग बालों की सामान्य समस्याओं जैसे बालों का झड़ना, बेजान बाल और बालों के टूटना की प्रॉब्लम से परेशान हैं. कई…
    सेहत टिप्स /शौर्यपथ /अदरक एक ऐसा हर्ब है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. हममें से ज्यादातर लोग अदरक को आमतौर पर…
    सेहत टिप्स /शौर्यपथ /वजन घटाना कई बार किसी मुसीबत से कम नहीं लगता है. चाहे कितनी ही कोशिश कर ली जाए लेकिन जब हर बार…
    सेहत टिप्स /शौर्यपथ / शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हमें कई तरह के विटामिन्स की जरूरत होती है. क्योंकि शरीर में किसी भी विटामिन…

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision