July 30, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    अन्य ख़बर

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    आस्था /शौर्यपथ /हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का बहुत महत्व है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना की जाती है. वैसे तो…
    व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च को है. इस दिन शिव भक्त उपवास रखेंगे साथ ही पूजा अर्चना करेंगे. इस…
    सेहत टिप्स /शौर्यपथ / विटामिन बी12 यानी कोबलामिन शरीर के लिए एक जरूरी विटामिन है. इस विटामिन की कमी शरीर को एक नहीं बल्कि कई…
    व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /फाल्गुन मास में होली का पर्व मनाया जाता है. होली साल के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है. यह दो दिन…
    ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / अगर आपके बाल बहुत ज्यादा पतले हैं और आप उन्हें काले घने और मोटे करना चाहती हैं तो फिर आपको हम…
    टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ / गर्मी के मौसम में पपीता, खरबूज, लिची, तरबूज जैसे फलों का सेवन लोग खूब करते हैं. इन सारे फलों में पानी…
    रसोई टिप्स /शौर्यपथ / जब आप किचन में कुछ स्पेशल बनाने जा रहे हों, जैसे केक या फिर ढोकला या सूजी वाली इडली आदि तो…
    खाना खजाना /शुर्यपथ /सुबह ऑफिस जाने के पहले जल्दी-जल्दी खाना बनाना हो या फिर फटाफट से रात का डिनर तैयार करना हो, सब्जी, करी, पुलाव,…
    लाइफस्टाइल /शौर्यपथ / हर व्यक्ति अपने जीवन में सफलता चाहता है. सफलता से ही आर्थिक स्थिति बेहतर होती है और लोगों को खुशियां मिलती है.…
    व्रत त्योहर /शौर्यपथ /महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती…

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision