Google Analytics —— Meta Pixel
May 31, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ / उम्र बढ़ने के साथ आंखों की रोशनी बेहतर रखने के लिए आंखों की सेहत पर ध्यान देना जरूरी है. तीस की…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /क्या चश्मे या कॉन्टैक्ट लेंस के उपयोग के बिना आंखों की रोशनी को ठीक किया जा सकता है? कुछ डाइट और लाइफस्टाइल…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / मोटापा सिर्फ पेट और बाकी शरीर का ही नहीं होता बल्कि चेहरे का फैट भी काफी परेशान करने वाला है. फूले…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / फेशियल एक ब्यूटी ट्रीटमेंट है जो चेहरे को निखारता है. ज्यादातर लोग ऐसे स्किन केयर रूटीन को फॉलो करते हैं जिससे…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / पंचांग के अनुसार, हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है. प्रदोष व्रत…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ/हमारे खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से अक्सर कब्ज होना आम बात है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / झाइयों की दिक्कत होने पर माथे, गालों और नाक के आसपास गहरे काले धब्बे नजर आने लगते हैं. ऐसा मेलानिन के…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /कब्ज पेट से जुड़ी ऐसी समस्या है जिसमें मलत्याग करने में दिक्कत होती है. कब्ज होने पर मल कड़ा हो जाता है…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / नवरात्रि को हिंदू धर्म में बेहद शुभ माना जाता है. कहते हैं इन दिनों में मां दुर्गा की पूजा की जाए…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा की रात होलिका दहन किया जाता है. होलिका दहन होली से एक…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)