Google Analytics —— Meta Pixel
May 31, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

टिप्स /शौर्यपथ / हेल्दी स्माइल बनाए रखने के लिए ब्रश करना और फ्लॉसिंग महत्वपूर्ण है. लेकिन माउथवॉश के बारे में क्या? अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन ने…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /बढ़ती उम्र का असर चेहरे पर फाइन लाइन के रूप में नजर आता है. लेकिन कई बार यंग एज में ही चेहरे…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /डैंड्रफ स्कैल्प की एक सामान्य स्थिति है, जिसके कारण स्कैल्प की त्वचा पपड़ीदार हो जाती है. आज के समय में बालों से…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. इसे फाल्गुन मासिक शिवरात्रि भी कहा…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / घर में कोई पार्टी, फंक्शन हो या पूजा का मौका हो. पीरियड्स का आना हर ऐसे मौके पर टेंशन देता है.…
लाइफस्टाइल /शौर्यपथ /लड़कियों की लाइफ में पीरियड शुरू होना बहुत महत्वपूर्ण पड़ाव होता है. इस समय उन्हें पीरियड के बारे में अच्छे से बताना जरूरी…
आस्था /शौर्यपथ / दो ग्रहों का किसी एक राशि में मिलने की स्थिति को युति कहा जाता है. ज्योतिष गणना के अनुसार, इस वर्ष ग्रहों…
आस्था /शौर्यपथ / भारत के चारधामों में से एक है उत्तराखंड जिसमें चारधाम यात्रा अब शुरू होने वाली है. इसी यात्रा के दौरान सिक्खों के…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /"खूब पानी पियें" - हम सभी बचपन से यही सुनते हुए बड़े हुए हैं. इसका एक कारण है. पानी आपको हाइड्रेटेड रखने…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / आज के समय में लोगों का ज्यादातर समय मोबाइल, टीवी या लैपटॉप स्क्रीन के सामने निकलता है. जिसकी असर सबसे ज्यादा…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)