July 31, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    अन्य ख़बर

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ / अगर आपके पैर पर पपड़ी नजर आ रही है जिसके कारण पैर भद्दे नजर आने लगे हैं तो आपको इसको गंभीरता…
    सेहत /शौर्यपथ /हरी सब्जियों के फायदों के बारे में आपको ज्यादा बताने की जरूरत नहीं है. ऐसी ही एक स्वास्थ्यवर्धक सब्जी है लौकी, जिसे कद्दू…
    ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / बढ़ते प्रदूषण के कारण आजकल कम उम्र में ही बालों का सफेद होना आम बात होती जा रही है. ऐसे में…
    टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ / क्या आपके बच्चे के साथ भी ऐसा होता है कि चीजें याद करने के बाद वो भूल जाते हैं. किसी भी…
    व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / सालभर में चार तरह की नवरात्रि मनाई जाती हैं जिनमें से 2 गुप्त नवरात्रि, एक चैत्र नवरात्रि और एक शारदीय नवरात्रि…
    व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /बसंत पंचमी की अत्यधिक धार्मिक मान्यता होती है. हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पचंमी मनाई…
    ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / आप अपनी सुंदरता को बढ़ाना चाहती हैं तो फिर कुछ घरेलू उपाय को अपना लीजिए. हम आपको यहां पर कुछ ऐसे…
    टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ / खाने का स्वाद बढ़ाने वाला तेज पत्ता वास्तु शास्त्र और आयुर्वेद में भी बहुत महत्व रखता है. यह सेहत के लिए…
    आस्था /शौर्यपथ / हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की बहुत मान्यता है. हर घर में तुलसी के पेड़ की पूजा जरूर होती है. लोग…
    आस्था /शौर्यपथ / मान्यता है कि श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्‌डू गोपाल की पूजा और सेवा से जीवन की हर मनोकमाना पूरी होती है. अगर…

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision