November 26, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

      व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /भगवान गणेश  को सभी देवों में प्रथम पूजनीय कहा गया है. खुशहाली और सुख-समृद्धि का वरदान देने वाले गणपति को विनायक भी कहा जाता है. आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी  मनाई जाती है और गणपति के लिए व्रत रखा जाता है. इस दिन विधि-विधान से गणपति की पूजा होती है. चलिए जानते हैं कि इस साल विनायक चतुर्थी का व्रत  किस दिन रखा जाएगा और साथ ही ये भी जानेंगे कि विनायक चतुर्थी पर भगवान गणपति की पूजा किस तरह करें
      कब है विनायक चतुर्थी 2024  
    हिंदू पंचांग की बात करें तो आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विघ्नहर्ता भगवान गणेश के निमित्त व्रत रखा जाता है. इस साल यानी 2024 में आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी 9 जुलाई को सुबह छह बजकर आठ मिनट पर आरंभ हो रही है और इसका समापन अगले दिन दस जुलाई को सुबह 7 बजकर 51 मिनट पर होगा. इस लिहाज से देखा जाए तो विनायक चतुर्थी का व्रत 9 जुलाई को रखा जाएगा. इस दिन गणपति पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 3 मिनट से दोपहर 1 बजकर 50 मिनट तक है. इस दौरान आप गणपति पूजा करेंगे तो आपको शुभ फल मिलने के योग बनेंगे. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से अगर भगवान गणपति की पूजा की जाए तो जातक के जीवन में सभी तरह के विघ्न और संकट दूर हो जाते हैं और परिवार में खुशहाली आती है.
    विनायक चतुर्थी पर इस तरह करें गणपति की पूजा   
      विनायक चतुर्थी के दिन सुबह जल्दी उठकर घर की सफाई करें और साफ वस्त्र धारण करें. अब घर में मंदिर के सामने एक चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं और उस पर भगवान गणपति की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें. अब गंगाजल हाथ में लेकर व्रत और पूजा का संकल्प लें. अब गणेश भगवान को सिंदूर लगाएं. उन्हें माला पहनाकर फूल अर्पित करें. इसके बाद भगवान गणपति को दूर्वा अर्पित करें और फिर मोदक का भोग लगाएं. इसके बाद धूप और दीपक जलाकर भगवान गणपति की आरती करें.  इसके बाद गणेश जी के बीज मंत्रों का जाप करें.

       व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /चैत्र और शारदीय नवरात्रि  के अलावा गुप्त नवरात्रि का भी बेहद महत्व होता है और खासकर आषाढ़ माह में पड़ने वाली गुप्त नवरात्रि देवी दुर्गा  की 10 महाविद्याओं की पूजा के लिए समर्पित होती है. इस साल आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 6 जुलाई से हो रही है जो कि 15 जुलाई 2024 तक चलेगी. कहा जाता है कि इस गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की विशेष आराधना करने के साथ ही कई लोग मंत्र भी सीखते हैं. ऐसे में इस दौरान आपको किन चीजों से बचना चाहिए, आइए हम आपको बताते हैं.
    आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में रखें इन चीजों का ध्यान
    - आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है, इनमें मां दुर्गा का रौद्र रूप भी होता है. ऐसे में पूजा अर्चना करने के दौरान आपको साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए.
    - आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान साफ सफाई का ध्यान रखने के साथ ही आपको तामसिक चीजों से दूरी बनानी चाहिए. नवरात्रि से पहले अगर आपके घर में कोई भी तामसिक चीजें मौजूद है तो उसे घर से बाहर कर दें.
    - आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान घर में देवी दुर्गा के रौद्र स्वरूप की स्थापना नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इनकी स्थापना केवल तंत्र विद्या के लिए की जाती है. आप घर में मां दुर्गा की कोई भी साधारण सी प्रतिमा लगा सकते हैं.
    - आषाढ़ नवरात्रि के दौरान घर में केवल हवन और सात्विक पूजा का पालन ही करना चाहिए, तंत्र मंत्र का अधिकार केवल तांत्रिकों का होता है.
    आषाढ़ नवरात्रि पर क्या करें
    अब बात आती है कि आषाढ़ माह में पड़ने वाली गुप्त नवरात्रि पर आपको क्या करना चाहिए, तो कहा जाता है कि इस दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ करना बहुत फलदायी माना जाता है. इस नवरात्रि में ज्वार नहीं बोए जाते हैं, ऐसे में गुप्त नवरात्रि के दौरान आप मां दुर्गा के नामों का जाप कर सकते हैं और उनकी असीम कृपा पा सकते हैं.

      शौर्यपथ / देश के कई हिस्सों में मानसून की एंट्री हो गई है. झमाझम बरसात से मौसम खुशनुमा हो गया है. हालांकि, इस सीजन में बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है. बरसात में इम्यूनिटी कमजोर होने से संक्रमण और बीमारियां बढ़ जाती हैं. जिसकी वजह से बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन, फूड पॉइजनिंग, डायरिया, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, स्किन इंफेक्शन और एलर्जी होने का खतरा रहता है. ऐसे में अगर आप इन बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो 5 आयुर्वेदिक हर्ब्स  को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें. इससे पूरे सीजन बीमारियों आपको छू भी नहीं पाएंगी.
    1. अदरक
    अदरक  एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-वायरल, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों वाली जड़ी-बूटी है. इसके सेवन से कई तरह की बीमारियां और संक्रमण दूर ही रहते हैं. गले की खराश से लेकर पाचन की समस्या तक में अदरक फायदेमंद होता है. बारिश के दिनों में हर दिन अदरक वाली चाय पीने से बीमार होने से बच सकते हैं.
    2. हल्दी
    औषधीय गुणों वाली हल्दी  में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पहले से ही मौजूद होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर संक्रमण से लड़ने में मदद करती है. सर्दी-खांसी, गले में खराश या शरीर में सूजन है तो दूध में हल्दी मिलाकर पीने से राहत मिल सकती है.
    . मुलेठी
    बरसात के दिनों में खांसी, जुकाम, गले में खराश परेशान कर सकता है. इसके लिए एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों वाला मुलेठी काम आ सकता है. इसे चाय या काढ़े में इस्तेमाल कर सकते हैं.
    4. तुलसी
    आयुर्वेद में तुलसी  काफी गुणकारी औषधीय है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, जो बारिश के मौसम में संक्रमण को दूर रखने में मदद कर सकते हैं. इससे कई बीमारियों से बच सकते हैं. तुलसी की पत्तियों से चाय या गाढ़ा बनाकर पीना फायदेमंद होता है.
    5. गिलोय
    गिलोय  इम्यूनिटी को मजबूत करने वाली औषधी है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी, बुखार और फ्लू के लक्षणों को कम करने में सहायक हो सकता है. मानसून में हर दिन गिलोय का काढ़ा बनाकर पीना फायदेमंद हो सकता है.

     टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ /जून में माह में जबरदस्त गर्मी और हीटवेव के कारण आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं. गर्मी इतनी भीषण हो गई थी कि सड़क पर खड़ी कार और घर में लगे AC तक में आग लगने की कई घटनाएं हो चुकी हैं. हाल ही में दिल्ली और आसपास के इलाकों नोएडा से लेकर गाजियाबाद में इस तरह की कई घटनाओं की खबरें आई हैं. कई जगह AC ब्लास्ट होने और उसमें आग लग चुके कारण परे घर में आग लगने का क खतरा होता है. AC की तरह ही घर में फ्रिज में भी आग  लग सकता है. गर्मी के दिनों में फ्रिज यूज करने में सावधानी जरूरी है. आइए जानते हैं गर्मी में फ्रिज का यूज करने में क्या सावधानियां रखनी चाहिए
    ओवरहीटिंग से बचना जरूरी
    एसी से लेकर फ्रिज या फिर अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण उनमें आग लगने का सबसे बड़ा कारण होता है ओवरहीटिंग. फ्रिज से निकलने वाली गर्मी की वजह से उसमें आग लगने का डर रहता है. फ्रिज को ऐसी जगह रखनी चाहिए, जहां उसे ठंडा होने के लिए हवा मिल सके. कॉम्पैक्ट जगह होने की वजह से फ्रिज की बॉडी को सही तरीके से ठंडा होने के लिए हवा नहीं मिलता है, जिसकी वजह से वह ज्यादा गर्म हो सकता है और उसमें आग लगने का खतरा बढ़ सकता है.
    वोल्टेज फल्क्चुएशन
    गर्मी के दिनों में बिजली की डिमांड बढ़ जाती है. इस समय वॉल्टेज फल्क्चुएशन की परेशानी भी शुरू हो जाती है.  फ्रिज को आग लगने से बचाने के लिए हाई वोल्टेज स्टेब्लाइजर का यूज करना चाहिए. स्टेब्लाइजर वॉल्टेज फ्लक्चुएशन को रोकने और आपके उपकरणों को खराब होने से बचाता है.
    नियमित मेंटेनेंस
    AC, फ्रिज समेत सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की रेगुलर मेंटेनेंस करानी चाहिए. फ्रिज में भी कंप्रेसर लगा होता है, जिसमें लीकेज या फिर ओवरहीटिंग की समस्या हो सकती है. रेगुलर मेंटेनेंस से फ्रिज के कंप्रेसर या अन्य उपकरण जैसे कि फिल्टर, वेंट आदि साफ हो जाते हैं और फ्रिज के कंप्रेसर पर लोड नहीं पड़ता है और उसमें बलास्ट का खतरा कम होता है.
    डिफ्रॉस्ट करें
    फ्रिज में आपको एक डिफ्रॉस्ट बटन मिलता है, उसकी मदद से फ्रित को नियमित रूप से डिफ्रॉस्ट करना चाहिए. इससे फ्रिजर में जमने वाले बर्फ को साफ किया जाता है. इससे फ्रिज की लाइफ बढ़ती है.  
    वेंटिलेशन
    फ्रिज को ऐसी जगह रखें जहां वेंटिलेशन की पर्याप्त व्यवस्था हो. ऐसा नहीं होने पर फ्रिज की बाहरी सतह ठंडी नहीं होगी और उसमें आग लगने का खतरा बढ़ जाएगा. गर्मी के दिनों में आप चाहें तो फ्रिज को पंखे से हवा करके ठंडा भी कर सकते हैं. फ्रिज के कंप्रेसर में ज्वलनशील गैस होती है, ज्यादा गर्म होने पर आग लगने का खतरा होता है.

     टिप्स /शौर्यपथ /गर्मी के मौसम में नारियल पानी पीना लोग काफी पसंद करते हैं. यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है. नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर में पानी के संतुलन बनाए रखते हैं, और इसके एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं. यह त्वचा को नमी और ताजगी देता है, वजन नियंत्रित करने में मदद करता है और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है. जब आप घर के लिए नारियल खरीदते हैं, तो यह चिंता बनी रहती है कि इसमें पर्याप्त पानी होगा या नहीं. ऐसे में सवाल यह है कि कैसे जानें कि नारियल में पानी अधिक है या नहीं...?
    नारियल का बाहरी परत कठोर होने की वजह से यह जानना मुश्किल होता है कि उसमें कितना पानी है. एक सामान्य कच्चे नारियल में लगभग 300-350 ग्राम पानी होता है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आप जो नारियल खरीदते हैं, उसमें कम पानी निकलता है और आपको निराशा होती है. नीचे दी गई टिप्स की मदद से आप आसानी से पानी से भरे नारियल की पहचान कर सकते हैं.
    पानी वाला नारियल पहचानने का तरीका
    हिलाकर आवाज़ सुनें
    नारियल को अपने कान के पास लाकर हिलाएं. अगर अंदर से पानी का साफ आवाज सुनाई देता है, तो उसमें पानी अधिक होने की संभावना होती है.
    वजन
    नारियल को हाथ में उठाकर उसका वजन महसूस करें. भारी नारियल में आमतौर पर पानी अधिक होता है. इस तरह आप खरीदते वक्त भारी वाला नारियल चुनकर पानी अधिक पा सकते हैं.
    रंग पर दें ध्यान
    नारियल के ऊपरी हिस्से पर काले धब्बे और दरारें नहीं होनी चाहिए. ऐसे नारियल में पानी कम हो सकता है. इसलिए नारियल लेने से पहले ताजे और हरे रंग के ही नारियल को चुनें.
    छेद की जांच
    नारियल के तीन आंखों में से एक को हल्के से दबाकर देख लें. अगर वह छेद थोड़ी दबाव देने पर आसानी से खुल जाता है, तो नारियल ताजा और पानी से भरा हो सकता है.

       आस्था /शौर्यपथ /शनि को कर्म फल दाता यूं ही नहीं कहा जाता बल्कि शनि देव जातकों के कर्मों का फल उन्हें देते हैं. मान्यतानुसार अगर आपने अच्छे कर्म किए होंगे तो आपको अच्छे फल मिलेंगे और अगर आपके कर्म बुरे हैं तो इसका फल भी आपको मिलेगा. शनि ग्रह की चाल ज्योतिष शास्त्र पर कई तरह के प्रभाव डालती है. ऐसे में अब शनि के अपनी स्वराशि कुंभ में वक्री होने का समय आ गया है. शनि ग्रह 29-30 जून की मध्यरात्रि 12:35 पर वक्री होंगे और 15 नवंबर, 2024 शाम को 7:51 तक वक्री अवस्था में भी रहेंगे. ऐसे में जानिए शनि के वक्री होने से किन राशि के जातकों  पर शुभ प्रभाव पड़ेंगे क्योंकि इस समय शनि की कर्क और वृश्चिक राशि और मकर, कुंभ और मीन राशि पर साढ़ेसाती चल रही है.
    शनि के वक्री होने से राशियों पर क्या होगा प्रभाव
    मेष राशि - मेष राशि के जातकों के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. इस समय आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, जो आपके लिए भविष्य में लाभ फल देगा.
    वृष राशि - वृष राशि के जातकों के लिए भी शनि का वक्री होना शुभ फल दे सकता है. आप थोड़े से प्रयास में ही बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं. चल-अचल संपत्ति की खरीदारी या बिक्री हो सकती है, कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी.
    मिथुन राशि - मिथुन राशि के जातक किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, लोन या ऋण संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है और इस समय आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत जरूरी है.
    कर्क राशि - कर्क राशि के जातकों के लिए शनि का वक्री होना थोड़ा कष्टदायक हो सकता है. कार्य क्षेत्र में आपको समस्याएं आ सकती हैं. इसलिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने की जरूरत है.
    सिंह राशि - सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र या अपने बिजनेस में संघर्ष करना पड़ सकता है. इस दौरान आपको नए लोगों से संपर्क बनाना चाहिए ताकि भविष्य में इसका फल आपको मिले.
    कन्या राशि - कन्या राशि के जातकों को पार्टनरशिप या पारिवारिक जीवन में संघर्ष करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं खासकर हड्डी और आंखों से संबंधित कोई बीमारी का पता चल सकता है.
    तुला राशि - तुला राशि के जातकों को इस समय थोड़ा संयम रखने की जरूरत है, वर्क प्लेस या पढ़ाई में कुछ परिवर्तन हो सकता है और नए संपर्क बन सकते हैं.
    वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि के जातकों को कुछ विवादित मामलों में सफलता मिल सकती है. आगे के कामों के लिए आपको अभी से प्लानिंग करने की जरूरत है.
    धनु राशि - धनु राशि के जातकों को चल-अचल संपत्ति की खरीदारी का मौका मिल सकता है, विवादित मामले सुलझ सकते हैं और कार्य में सफलता मिल सकती है.
    मकर राशि - मकर राशि के जातकों को इस समय संघर्षपूर्ण सफलता हासिल हो सकती है. कार्यस्थल में परिवर्तन की संभावना है, हर कार्य में आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी.
    कुंभ राशि - कुंभ राशि के जातकों को रुके हुए कार्य पूरे होने से सफलता मिलेगी. आजीविका, व्यापार या नौकरी में थोड़ी बहुत सफलता के आसार हैं.
    मीन राशि - मीन राशि के जातकों को इस समय थोड़ा संयम रखने की जरूरत है. इस राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, आपका खरीदारी पर खर्च हो सकता है. इस दौरान वाद-विवाद से बचें.

      व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /सावन, जिसे श्रावण के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू पंचांग में भगवान शिव को समर्पित एक महत्वपूर्ण महीना है. 2024 में, सावन 29 दिनों का होगा और इसमें 5 सोमवार शामिल होंगे. सावन के प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव के भक्तों के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है. बता दें कि इस साल सावन 22 जुलाई से शुरू हो रहे हैं, तो 19 अगस्त 2024 को समाप्त हो रहे हैं. ऐसे में इस माह किस-किस दिन सावन सोमवार है, कब मंगला गौरी का व्रत रखा जाएगा और कौनसी तिथियां महत्वपूर्ण हैं जानिए यहां.
    सावन 2024 की तिथियां और महत्वपूर्ण तिथियां
    आरंभ तिथि-  22 जुलाई 2024
    समाप्ति तिथि- 19 अगस्त 2024
    सावन 2024 में 5 सोमवार
    पहला सोमवार- 22 जुलाई 2024
    दूसरा सोमवार- 29 जुलाई 2024
    तीसरा सोमवार- 5 अगस्त 2024
    चौथा सोमवार- 12 अगस्त 2024
    पाँचवाँ सोमवार- 19 अगस्त 2024
    मंगला गौरी व्रत कब- कब
    हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावन मास के हर मंगलवार के दिन मां पार्वती को समर्पित मंगला गौरी का व्रत  रखा जाता है. इस साल सावन में मंगला गौरी व्रत पड़ने वाले हैं.
    पहला मंगला गौरी व्रत- 23 जुलाई को
    दूसरा मंगला गोरी व्रत- 30 जुलाई
    तीसरा मंगला गौरी व्रत- 6 अगस्त
    चौथा मंगला गौरी व्रत- 13 अगस्त
    महत्वपूर्ण तिथियां
    श्रावण अमावस्या-  28 जुलाई 2024
    श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन)- 19 अगस्त 2024
    सावन सोमवार का महत्व
    सावन भगवान शिव के भक्तों के लिए अत्यंत पूजनीय महीना है. कई लोग, विशेष रूप से सोमवार को व्रत रखते हैं ताकि वे भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें और अपनी इच्छाओं की पूर्ति कर सकें. सावन का महीना भारत में मानसून के मौसम के साथ मेल खाता है, जो पुनरुत्थान और उर्वरता का प्रतीक है. यह समय प्रकृति की सबसे सुंदर अवस्था होती है और वर्षा को देवताओं का आशीर्वाद माना जाता है. इस महीने के दौरान, भक्त अक्सर शिव मंदिरों में जाते हैं, शिव लिंग का अभिषेक (पूजन) करते हैं और महामृत्युंजय मंत्र जैसे प्रार्थनाएं करते हैं. सोमवार को व्रत रखना, जिसे सावन सोमवार व्रत के नाम से जाना जाता है, आत्मिक विकास और आशीर्वाद प्राप्त करने की एक आम प्रथा है.

    व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को बेहद शुभ माना जाता है. हरेक माह की दोनों एकादशी तिथि को व्रत रखकर भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा की जाती है. मान्यता है कि एकादशी पर जगत के पालनकर्ता  श्री हरि विष्णु भगवान  और धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना से जीवन में सुख समृद्धि में वृद्धि होती है औश्र सभी प्रकार के कष्ट मिट जाते हैं. जुलाई माह में दो अति महत्वपूर्ण एकादशी योगिनी एकादशी और देवशयनी एकादशी  पड़ रही है. इन दोनों ही एकादशी का विष्णु भगवान की पूजा में बहुत महत्व है. आइए जानते हैं योगिनी एकादशी और देवशयनी एकादशी की तिथि और शुभ मुहूर्त.
    योगिनी एकादशी की तिथि और शुभ मुहूर्त
    आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 1 जुलाई को सुबह 10 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगी और 2 जुलाई को सुबह 8 बजकर 42 मिनट पर समाप्त होगी. योगिनी एकादशी व्रत 2 जुलाई मंगलवार को रखा जाएगा.
    देवशयनी एकादशी की तिथि और शुभ मुहूर्त
     आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 16 जुलाई को संध्या के समय 8 बजकर 33 मिनट से शुरू होकर 17 जुलाई को शाम 9 बजकर 2 मिनट पर समाप्त होगी. देवशयनी एकादशी व्रत 17 जुलाई बुधवार को रखा जाएगा.
    योगिनी एकादशी का महत्व
    पौराणिक कथा के अनुसार योगिनी एकादशी के दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करने मोक्ष की प्रप्ति होती है. योगिनी एकादशी के महत्व के बारे में भगवान श्रीकृष्ण से खुद युधिष्ठिर को बताया था. मान्यता है कि इस व्रत को करने और विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने से  सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है.
    देवशयनी एकादशी का महत्व
    माना जाता है कि देवशयनी एकादशी के दिन से भगवान श्री विष्णु चार माह के योग निद्रा में चले जाते हैं. इसे चातुर्मास भी कहा जाता है. जैन धर्म में चातुर्मास  का विशेष महत्व होता है.

    शौर्यपथ /दुनिया में हर किसी की चाहत होती है कि छोटा या बड़ा, लेकिन अपना घर जरूर हो. इसके लिए लोग सालों साल मेहनत करते हैं और अपने अपने सपनों का आशियाना  बनाकर उसमें प्रवेश करते हैं. अगर आप भी अपने घर का सपना पूरा कर रहे हैं तो आपको घर बनवाने से पहले इस साल यानी 2024 के शुभ मुहूर्तजान लेने चाहिए. ज्योतिष में कहा गया है कि घर बनवाते समय उसकी नींव रखने के लिए ग्रह नक्षत्रों का शुभ होना बहुत जरूरी होता है और इसके चलते घर परिवार में खुशियां आती है. इस साल घर बनाने के लिए नींव रखने और गृह प्रवेश के कुछ खास मुहूर्त ज्योतिषियों ने बताए हैं. चलिए जानते हैं कि नींव डालने और गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त कब कब पड़ रहे हैं.
    नींव डालने के लिए शुभ दिन  
    हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल नींव रखने के लिए साल भर में कुल 20 दिन शुभ मुहूर्त बन रहे हैं. वहीं गृह प्रवेश की बात करें तो इस शुभ मौके के लिए साल में 28 दिन शुभ हैं. नए घर के लिए नींव डालनी है तो आप जुलाई में इस काम को शुरू करवा सकते हैं. पहला मुहूर्त 22 जुलाई को है और दूसरा मुहूर्त 24 जुलाई को है. इसके बाद 15 अगस्त और 21 अक्टूबर को भी नए घर की नींव डाली जा सकती है. इसके पश्चात 14 नवंबर, 18 नवंबर और 20 नवंबर को नींव डालने के शुभ मुहूर्त बन रहे हैं. दिसंबर माह की बात करें तो 2 दिसंबर, 10 दिसंबर और 12 दिसंबर को नींव डालने के अच्छे दिन हैं.इसके बाद 8 फरवरी 2025  का मुहूर्त शुभ है. इसके बाद पांच मार्च, 16 अप्रैल, 3, 8 और 10 मई का दिन शुभ है. जून की बात करें तो पांच, छह और सात जून को आप नए घर के लिए नींव डाल सकते हैं.
    गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त
    अगर आपका नया घर बन रहा है या बन चुका है तो आपको गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार करना चाहिए. अगस्त में गृह प्रवेश के लिए शुभ दिन 10, 14 और 15 तारीख को है. इसके बाद  7, 8, 11, 13 और 14 नवंबर को गृह प्रवेश के लिए काफी शुभ दिन है.  इसके पश्चात 7, 11 और 12 दिसंबर को भी आप नए घर में प्रवेश कर सकते हैं. इसके बाद अगले साल यानी 2025 में  3, 6, 7, 8 , 10 फरवरी को नए घर में प्रवेश के लिए शुभ दिन है.  6 , 8 और 10 मार्च भी गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त कहे गए हैं. 3, 7, 8, 9 और 10 मई को भी नए घर में दाखिल हो सकते  हैं. जून की बात करें तो इस महीने में आप 4 , 5 , 6 और 7 तारीख को नए घर में प्रवेश कर सकते हैं.

    व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /नवरात्रि के नौ दिनों में माता रानी की पूजा-अर्चना करने से भक्तों को असीम सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है. सिर्फ चैत्र और शारदीय नवरात्रि ही नहीं, बल्कि इसके अलावा गुप्त नवरात्रिमें भी माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना करनी चाहिए. लेकिन, अक्सर लोगों को कन्फ्यूजन रहती है कि गुप्त नवरात्रि कब पड़ती है. जानिए जुलाई के महीने में पड़ने वाली आषाढ़ नवरात्रि के बारे में. यह कब से शुरू हो रही है और इस दौरान आप कैसे कलश स्थापना से लेकर माता रानी की पूजा अर्चना कर सकते हैं.
    कब मनाई जाएगी आषाढ़ नवरात्रि
    आषाढ़ नवरात्रि का पावन पर्व इस बार 6 जुलाई 2024 से मनाया जाएगा. प्रतिपदा तिथि की शुभ वेला सुबह 7:37 से लेकर 9:19 तक रहेगी, वहीं अभिजीत वेला का समय दोपहर 12:15 से लेकर 1:10 तक है. इस बीच घट स्थापना या कलश स्थापना करने का सबसे उत्तम समय माना जाता है. घट स्थापना  करने के लिए सबसे पहले एक लाल रंग का वस्त्र बिछाएं, इसके ऊपर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करें, मिट्टी के बर्तन में जौ के बीज बोएं और नवमी तिथि तक हर दिन इसमें पानी का छिड़काव करें.
    आषाढ़ नवरात्रि के मौके पर अगर आप कलश स्थापना करना चाहते हैं, तो शुभ मुहूर्त में एक तांबे या पीतल के कलश में गंगाजल भरें, इसके ऊपर आम की पत्तियां लगाएं और उस पर एक नारियल को रखें, इसे माता रानी की प्रतिमा के पास रखें. कहा जाता है कि आषाढ़ नवरात्रि में देवी मां की प्रतिमा के दाहिने तरफ काल भैरव का पूजन करें और बाई तरफ गौर भैरव का पूजन करना चाहिए. वहीं, दाएं तरफ घी का दीया और बाएं तरफ तिल के तेल का दीया जलाना चाहिए. अगर आप व्रत कर रहे हैं तो नवचंडी यज्ञ कर सकते हैं, इससे भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं. साथ ही, माता रानी को हर दिन सुगंधित पुष्प माला, फूल फल आदि अर्पित करें.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision