August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    राजनीति

    राजनीति (1230)

    दुर्ग। शौर्यपथ ।    दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा द्वारा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र पाटनी की सहमति एवं जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल की स्वीकृति से भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पद पर सुश्री चित्रा सिन्हा की नियुक्ति की गई है साथ ही सुश्री स्वाति निर्मल एवं कृष्णा साहू एनजीओ प्रकोष्ठ में जिला सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी है। भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग कार्यालय में एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र पाटनी दुर्ग जिला के महामंत्री ललित चंद्राकर सुरेंद्र कौशिक व एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश साहू जिला मंत्री आशीष निमजे की उपस्थिति में एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं सहसंयोजक की घोषणा की गई। एनजीओ प्रकोष्ठ में अहम जिम्मेदारियों के लिए एनजीओ प्रकोष्ठ जिला संयोजक चित्रा सिन्हा और सहसंयोजक स्वाति निर्मल व कृष्णा साहू नियुक्ति पश्चात एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र पाटनी ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप तीनों दुर्ग जिला संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करेंगे साथी अपनी टीम के गठन जल्दी करें । जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव हेतु दुर्ग, दुर्ग ग्रामीण, पाटन, अहिवारा और साजा विधानसभा क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं एनजीओ के साथ मिलकर भाजपा को सुदृढ़ एवं मजबूत बनाने का कार्य करेंगे ।

    जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं सहसंयोजक को शीघ्रता के साथ एनजीओ प्रकोष्ठ की जिला टीम गठन करने और पार्टी के सभी 13 मंडलों में मंडल संयोजक एवं मंडल टीम गठन करने हेतु निर्देशित किया। 

     

    एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक चित्र सिन्हाऔर सहसंयोजक स्वाति निर्मल व कृष्णा साहू की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करने वालों में जिला भाजपा उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार, दिलीप साहू, विनायक नातू, के.एस. चौहान, श्रीमती अलका बाघमार, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, जिला मंत्री- पवन शर्मा, बोधन यादव, आशीष निमजे, श्रीमती अमिता बंजारे, रोहित साहू, जिला कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा, जिला सह-कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, जिला कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, जिला सह-कार्यालय मंत्री मदन वाढ़ई, जिला प्रवक्ता दिनेश देवांगन, जिला मीडिया प्रभारी- राजा महोबिया, जिला मीडिया सह-प्रभारी- राकेश दुग्गड़, जिला सोशल मीडिया प्रभारी- रजनीश श्रीवास्तव, जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी- नारायण दत्त तिवारी, अजय वर्मा, डॉ देवनारायण तांडी, वरिष्ठ भाजपा नेता डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, प्रीतपाल बेलचंदन, अजय तिवारी, देवेंद्र सिंह चंदेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा विजय ताम्रकार , डॉ. सुनील साहू, सुनील अग्रवाल, देवनारायण चंद्राकर, मनमोहन शर्मा, नरेश शर्मा संदीप जैन, राहुल पंडित, बंटी चौहान, संतोष सोनी, साजन जोसेफ, काशीराम कोसरे, शंकर दमाहे, अहिल्या यादव, भारतेंदु गौतम, रोमनाथ साहू, गणेश निर्मलकर, अनिकेत यादव, अनूप सोनी, आशुतोष मिलिंद, मुकेश बेलचंदन, बानी सोनी, नरेश शर्मा, राहुल कुमावत, हेमा शर्मा, टीपी वर्मा, डॉ. शरद अग्रवाल, शारदा गुप्ता, रजा खोखर, दीपक सिन्हा, प्रशांत जोशी, चंद्रकांत साहू, संदीप भाटिया, हेमंत गोयल, मनोज शर्मा, पार्षद मनीष साहू, चमेली योगेंद्र साहू, नरेंद्र बंजारे, लीना देवांगन, अजीत वैद्य, नरेश तेजवानी, ओमप्रकाश सेन, मीना गुलाब वर्मा, द्वारिका साहू, हेमा जगदीश शर्मा, कविता तांडी, गायत्री साहू, पूर्व पार्षद नरेंद्र गुप्ता, नरेंद्र सिंह चंदेल, रितेश शर्मा, मुकेश बेलचंदन, नवीन सिंह पवार, सत्येंद्र सिंह राजपूत, राजेश चंद्राकर, मोहन बागुल, दीपक उमरे, शम्भू पटेल, सुनील साहू, उत्तम देशमुख, सुनीता साहू, लता साहू, लोमेश्वरी साहू, पीलिया साहू, डॉली तिवारी, पूर्णिमा साहू, यामिनी साहू, लता गंधर्व, राधा राजपूत, त्रिवेणी वर्मा, अनुसुइया नागवंशी, शकुंतला राजपूत, रेखा धनकर, शैल देवांगन, मीनाक्षी महोबिया, मंजू यादव, संतोषी अग्रवाल, गीता ठाकुर, रुपौतीन सिन्हा, दिलेश्वरी तुर्कर, शीतल जंघेल, सरस्वती साहू, पुगनी साहू, किरण साहू, राधा साहू, पूर्णिमा साहू, आशा निर्मलकर, अदिति खरिया, पूनम चंद्राकर, नीलू सिंह, मीना बानावाली, राखी ठाकरे, सीमा परगनिहा, विष्णु साहू, नवीन सिंह पवार, मनोज शर्मा, प्रीति राजपूत, प्रभा डडसेना, झरना वर्मा, श्वेता कनौजिया, प्रांजल भारद्वाज, संजय शुक्ला, महेश जैन, कौशल साहू, धर्मेंद्र ठाकुर सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल है।

    नई दिल्ली। शौर्यपथ । 25 मार्च को यागी सरकार के 2.O के एक साल पूरे हो रहे है. एक साल पूरे होने पर अपने कामों को गिनाएगी सरकार और साथ ही साथ भाजपा और सरकार उत्सव भी मनाएगी. इस दिन योगी सरकार 6 साल 6 दिन का सीएम रहने का रिकॉर्ड भी बनाएगी. 

    नई दिल्ली। शौर्यपथ । भाजपा सूफी विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए बड़ी बैठक करने वाली है. बैठक में राज्यों के अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रतिदक्ष शामिल होंगे और कई सूफी संत भी हिस्सा लेंगे. पार्टी में अल्पसंख्यक को जोड़ने पर भी चर्चा होने वाली है. मुस्लमानों को पार्टी में जोड़ने को लेकर रणनीति बनेगी, जिस पर चर्चा भी होने वाली है. 

    नई दिल्ली। रायपुर । शौर्यपथ । आज भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी वी श्रीनिवास द्वारा राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की सूची जारी की गई जिसमे छग से *सुबोध हरीतवाल* को स्थान मिला और *वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता* के तौर पे जिम्मेदारी दी गई।जारी की गई सूची में सीनियर राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय प्रवक्ता और राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट शामिल किए गए है ।

    नवंबर 2022 में युवा कांग्रेस की मीडिया विभाग की सूची को भंग किया गया था जिसके बाद उसका पुनर्गठन किया गया और नए सिरे से प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गयी। छग से *सुबोध हरितवाल* को यथावत रखते हुए वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है।इस नियुक्ति पर सुबोध हरितवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्षा श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, श्री राहुल गांधी जी , युवा कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी वी श्रीनिवास जी, पीसीसी अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी,मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी और बड़े भाई राष्ट्रीय महासचिव पूर्णचंद कोको पाढ़ी जी का आभार व्यक्त किया है।

    भिलाई। शौर्यपथ ।   गैस के बढ़ती दामों के विरोध में सोमवार को यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष उबारन टंडन के नेतत्व में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा आजाद मार्केट चौक रिसाली पुलिस बिटबॉक्स के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान

    उबारन टंडन ने देश में बढ़ती गैस के दामों सहित बढ रही बेतहाशा महंगाई को कम करने के बजाय दिन प्रतिदिन मोदी सरकार और बढाते जा रही है। अब समय आ गया है कि इस वादा खिलाफी करने वाले और अडानी, अंबानी परस्त इस सरकार को उखाड़ फेंके।

    इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समीर मूर्ति,देवेंद्र खुटेल,ललित रामटेक ,थमेश साहू, सूरज साव, राहुल कामले,संदीप भारती, सम चंद्राकार,अल्ताफ गनी, फरदीन रजा,प्रवीण ठाकुर,विशाल यादव, लक्की,सॉपनील जैन,दयाशंकर ,सौदागर,राहुल,अमन सहित बड़ी संख्या में युकांई शामिल थे।

    भिलाई । शौर्यपथ । भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया के अनुशंसा एवं भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक महेन्द्र पंडित व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला भिलाई के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की गई। भाजपा जिला संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट एवं प्रदेशकार्यकारिणी सदस्य झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट मनोज तिवारी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यकारिणी में अवधेश सिंह को सहसंयोजक वैशालीनगर मंडल, डी: जनार्दन रेड्डी सहसंयोजक चरोदा मंडल, राजेश कुमार सिंह सहसंयोजक पूर्व मंडल, वनोद शर्मा सहसंयोजक खुर्सीपार मंडल, कमलेश दुबे कोषाध्यक्ष पश्चिम मंडल, हेमंत बेहरा मीडिया प्रभारी खुर्सीपार मंडल, राजेन्द्र सोनी सह मीडिया प्रभारी चरोदा मंडल, ज्ञान दास मानिकपुरी सोशल मीडिया प्रभारी चरोदा मंडल, राकेश सिंह सह सोशल मीडिया प्रभारी पश्चिम मंडल, अचुतानंद त्रिपाठी कार्यकारिणी सदस्य सुपेला मंडल, विजय साव कार्यकारिणी सदस्य खुर्सीपार मंडल, हर्ष शर्मा कार्यकारिणी सदस्य खुर्सीपार मंडल, बीजू सरकार कार्यकारिणी सदस्य चरोदा मंडल, रामानुज प्रसाद कार्यकारिणी सदस्य केम्प मंडल, राजेश केशरवानी कार्यकारिणी सदस्य सुपेला मंडल, निराकार निहाल कार्यकारिणी सदस्य रिसाली मंडल, बी. सुभद्रा कार्यकारिणी सदस्य रिसाली मंडल बनाया गया है।

    इसी तरह मंडल संयोजक के पद पर पवन कुमार मिश्रा खुर्सीपार मंडल, मॅलय बनर्जी चरोदा मंडल, प्रेम प्रसाद पश्चिम मंडल, कुमार सिंह पूर्व मंडल चूणामन बोरई केम्प मंडल, पूनित साहू जामुल मंडल, टी एस सिन्हा सुपेला मंडल, जग्गु यादव रिसाली मंडल नियुक्त किया गया है।

    बजट 20230# छत्तीसगढ़

    दुर्ग । शौर्यपथ। चहुमुखी हो रहा प्रदेश का विकास, महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर और युवाओं को मिल रहा रोजगार

    किसान, मजदूर, युवाओं से लेकर हर वर्ग के हित और विकास का बजट पेश किया हमारे कका भूपेश ने 

    भिलाई। हम सब के कका, हमारे मुखिया यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बजट पेश किया है। यह बजट जनता के विश्वास का बजट है। प्रदेश के प्रत्येक परिवार के हित और विकास का बजट है। विकास की नई गाथा लिखने वाले बजट है। इस बजट में हम सब के कका भूपेश बघेल जी ने प्रदेश के गरीब किसान, मजदूरों से लेकर शिक्षित बेरोजगार, युवाओं, नौकरीपेशा करने वाले लोगों और व्यापारियों सभी वर्ग को हित और विकास को ध्यान में रख कर इस बजट को बनाया है। 

    यह बजट प्रदेश के इतिहास में सर्वांगिण विकास वाला बजट है। विधायक देवेंद्र यादव ने बजट के बारे में बताते हुए आगे कहा कि बजट में सीएम भूपेश बघेल ने नगरीय निकाय क्षेत्रों में विकास के लिए घोषणा की है कि नगरीय क्षेत्रों में अधोसंरचना 1000 करोड़ रुपये, दुर्ग से नवा रायपुर के लिये लाइट मेट्रो सेवा, नगरीय क्षेत्र में औद्योगिक पार्क 50 करोड़ रुपये,कोरबा में नवीन ताप विद्युत गृह 25 करोड़ रुपये से बनाए जाएंगे। इसके अलावा 

    शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास के लिए भी खास घोषणाएं की है। जिसमें सबसे खास बात यह है कि 101 नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय 807 करोड़ रुपये,राज्य में 4 नवीन चिकित्सा महाविद्यालय 200 करोड़ रुपये, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना 990 करोड़ रुपये देंगे। जिसका लाभ पूरे प्रदेश के नागरिकों को दिया जाएगा। 

    आगे विधायक श्री देवेंद्र यादव ने बताया कि हमारे मुखिया सीएम भूपेश बघेल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका दीदी लोगों के हित में भी बड़ा फैसला लिए है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु 10,000 रुपये प्रतिमाह 

    मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु 7500 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। आंगनबाड़ी सहायिका हेतु 5000 रुपये प्रतिमाह

    मितानीनों के लिए 2200 रुपये अतिरिक्त प्रतिमाह देंगे। इसी प्रकार ग्राम कोटवारों के लिए सेवा भूमि के आधार पर 3000, 4500, 5500, 6000 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। ग्राम पटेलों के लिए 3000 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत रसोईयों हेतु 1800 रुपये प्रतिमाह,

    विद्यालयों में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों हेतु 2800 रुपये प्रतिमाह,

    होमगार्ड जवानों हेतु न्यूनतम 6,300 से अधिकतम 6,420 रुपये प्रतिमाह,

    स्वावलंबी गोठानों की संचालन समिति के अध्यक्ष हेतु 750 एवं अशासकीय सदस्यों हेतु 500 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। यह एतिहासिक फैसला है। इससे पहले की सरकार ने इनके हित में कभी कोई फैसला नहीं लिया था, लेकिन हमारी सरकार ने जमीन से जूड़े लोगों के विकास पर पहल की।

     

    पाटन / शौर्यपथ / प्रदेश भाजपा के आवह्म पर लोकसभा प्रवास के अंतर्गत "कांग्रेस हटाओ छत्तीसगढ़ बचाओ" के तहत पाटन विधानसभा द्वारा सेलूद पाटन में विशाल आमसभा आयोजित किया गया जिसमें प्रमुख रूप से मुख्य वक्ता पूर्व केबिनेट मंत्री व कुरूद विधायक अजय चंद्राकर,पूर्व मंत्री रामविचार नेताम,दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी,लोकसभा सांसद विजय बघेल,जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र वर्मा सहित वरिष्ठ नेता होंगे व आमसभा को लेकर सभा स्थल का निरीक्षण कर तैयारी का जायजा लेने कार्यक्रम प्रभारी देवेन्द्र चंदेल सहप्रभारी मनमोहन शर्मा,मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, धनराज साहू, अजय तिवारी,कांतिलाल बोथरा,मनोज शर्मा,दिलीप साहू ने निरीक्षण किया।मण्डल स्तर से लेकर शक्ति केंद्रों की बैठक लगातर जोर शोर से हो रही है जिसमें आज मध्य पाटन मण्डल की बैठक पाटन शक्ति केंद्र,पन्दर शक्ति केंद्र,तेलीगुंडरा शक्ति,अरसनारा शक्ति केंद्र,तरीघाट शक्ति केंद्र,फेकारी शक्ति केंद्र,उत्तर पाटन मण्डल की बैठक जामगांम एम शक्ति केंद्र,घुघवा शक्ति केंद्र,लोहरसी शक्ति केंद्र,बटंग शक्ति केंद्र,दक्षिण पाटन मण्डल की बैठक जामगांव आर शक्ति केंद्र,गाड़ाडीह शक्ति केंद्र व कुम्हारी मण्डल की बैठक आहूत कर तैयारी बैठक हुई बैठक में प्रमुख रूप से आमसभा कार्यक्रम प्रभारी देवेंद्र चंदेल,सहप्रभारी मनमोहन शर्मा,कुम्हारी मण्डल अध्यक्ष पी.एन. दुबे,दक्षिण पाटन मण्डल अध्यक्ष लालेश्वर साहू,मध्य पाटन मण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू,उत्तर पाटन मण्डल अध्यक्ष लोकमणी चन्द्राकर,मण्डल प्रभारी कांतिलाल बोथरा,मनोज शर्मा,अजय तिवारी,विनायक नातू,गजेंद्र यादव,दिलीप साहू,गोल्डी गोस्वामी,कैलाश यादव,हर्ष भाले,योगेश निक्की भाले,दामोदर चक्रधारी,राजू निषाद,रवि सिन्हा,दिनेश साहू,केवल देवांगन,कुणाल शर्मा,नेमा जी,रीता पाण्डे,सागर सोनी,नारद साहू,केशव बंछोर,दिनेश जैन,निर्मल जैन,डोमार साहू,रानी बंछोर,नारायण पटेल,रॉकी शर्मा,लोकेश पटेल,देवेंद्र ठाकुर,खोमेश पेंडरिया,राजेन्द्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    रायपुर / शौर्यपथ / पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नेता रामविचार नेताम को भाजपा का मुख्यमंत्री बताया जाना बेहद हास्यापद है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 2018 के चुनाव में दो तिहाई बहुमत से जनता द्वारा नकारे जाने के बाद लगातार भाजपा जनता का भरोसा खोते जा रही है। 5 उपचुनाव तथा नगरीय निकाय और पंचायत में भी जनता ने भाजपा को बुरी तरह पराजित किया है। उसके बाद भाजपा के नेता मुख्यमंत्री का सपना देख रहे तो यह उनका दिवा स्वप्न है। इंदिरा बैंक नार्को टेस्ट वाले रामविचार नेताम को मुख्यमंत्री बताकर चंद्राकर उनका मखौल उड़ा रहे। भारतीय जनता पार्टी 14 विधायकों में सिमटी हुयी है। भारतीय जनता पार्टी की जो स्थिति अभी छत्तीसगढ़ में दिख रही है 2023 में भारतीय जनता पाटी दहाई के आंकडे तक नही पहुंच पायेगी और अजय चंद्राकर रामविचार नेताम को मुख्यमंत्री बता कर सूत न कपास जुलाहों में ल_म-ल_ा वाली कहावत चरितार्थ कर रहे है। बृजमोहन गुट के नेता रमन सिंह विरोधी का काल्पनिक मुख्यमंत्री बताकर रमन को मुंह चिढ़ाने का काम कर रहे है।
         प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा क्या राम विचार नेताम के चेहरे को आगे कर चुनाव लडऩा चाह रही है, यह स्पष्ट करना चाहिये। भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेताओं प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, नेता प्रतिपक्ष, रामविचार नेताम को मुख्यमंत्री बताये जाने संबंधी अजय चंद्राकर के बयान से सहमत या नही? पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक इस पर सवाल खड़े कर चुके है और रमन सिंह भी अंदर ही अंदर तिलमिला रहे होंगे। बृजमोहन अग्रवाल सरोज पाण्डेय भी सर पीट रहे होंगे। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को अजय चंद्राकर के इस बयान का स्पष्टीकरण देना चाहिये।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision