
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर । शौर्यपथ । डीलिस्टिंग के मामले में आंदोलन केंद्र सरकार के समक्ष किया जाना चाहिये। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि संविधान में संशोधन केंद्र का विषय है। अनुच्छेद 342 के प्रावधानों के अनुसार यह अधिकार केंद्र के पास है। भारतीय जनता पार्टी इस मामले में दोहरा चरित्र अपनाती है, वह वर्ग भेद पैदा करने के लिये इस मुद्दे को हवा देती है। जब केंद्र में उसकी पूर्ण बहुमत की सरकार है, तब वह कानून बना कर समस्या का समाधान क्यों नहीं करती? भाजपा सिर्फ वर्ग संघर्ष करवा कर अपना राजनैतिक हित साधना चाहती है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जबरन धर्मांतरण को सुप्रीम कोर्ट ने देश के लिये बड़ी समस्या बताया है। सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय के बाद केन्द्र में बैठी मोदी सरकार का यह कर्तव्य बन जाता है कि जबरन धर्मांतरण के खिलाफ वह पूरे देश में एक कानून बनाये। भारतीय जनता पार्टी धर्मांतरण को लेकर देश भर में अफवाह फैलाने और राजनीति करने का काम करती है। लेकिन जब इस मामले में ठोस पहल करने या कानून बनाने की बात आती है तब भाजपा की नीयत में खोट साफ नजर आता है। भारतीय जनता पार्टी धर्मांतरण और सांप्रदायिकता पर सिर्फ राजनीति करना चाहती है। वह नही चाहती इस समस्या का कोई ठोस निदान हो। सुप्रीम कोर्ट धर्मांतरण पर चिंतित है वह देश में धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनने की वकालत कर रही है। ऐसे में मोदी सरकार इस मामले पहल कर शीघ्र कानून बनाना चाहिये। अलग-अलग राज्य धर्मांतरण के मामले में कानून बना रहे है। लेकिन जब यह समस्या पूरे देश की है तब एक राष्ट्र एक कानून के सिद्धांत का पालन धर्मांतरण में भी होना चाहिये।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा अपने राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में धर्मांतरण को लेकर चिंता व्यक्त करती है लेकिन अपनी ही केन्द्र सरकार को कानून बनाने के लिये उसने कोई प्रस्ताव पारित नही किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक भाजपा धर्मांतरण को लेकर ईसाइयों के ऊपर आरोप लगाती है लेकिन आरएसएस स्वयं ईसाई समुदाय के लिये क्रिसमस का भोज आयोजित करवाती है। संघ का यह दोहरा चरित्र यह बताने के लिये पर्याप्त है कि संघ के लिये धर्मांतरण और सांप्रदायिकता ऐसा राजनैतिक एजेंडा है जो वह समय-समय पर भाजपा की राजनैतिक जरूरतों के अनुसार बदलती रहती है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ विशेषकर बस्तर में धर्मांतरण को लेकर जो विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है उसके पीछे भाजपा का षड़यंत्र और पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की अदूरदर्शिता है। भारतीय जनता पार्टी के 15 सालों में छत्तीसगढ़ धर्मांतरण का केंद्र बन गया था। बस्तर के कुछ क्षेत्रों में जो स्थितियां पैदा हुई है उसके पीछे 15 सालो तक चली गतिविधियां जिम्मेदार है जिसको रोकने की दिशा में भाजपा की रमन सरकार ने कभी ध्यान नहीं दिया। तब धर्मांतरण की गतिविधियों को संचालित करने वालों का दखल तत्कालीन सीएम हाउस तक था, राज्य सरकार उनके प्रति नर्म सख्त अख्तियार किये हुये थी 2004 से 2018 तक बस्तर में अधिकांश चर्च बने। भाजपा के नेता मंत्री प्रार्थना सभाओं में शामिल हुआ करते थे। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद 98 प्रतिशत चर्च भाजपा के रमन राज में बने। क्रोनोलॉजी समझिये अपने शासनकाल में धर्मांतरण करवाया तब भाजपा मौन थी आज भारतीय जनता पार्टी के नेता धर्मांतरण पर बयानबाजी कर प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश में लगे है। भाजपा के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष दंगे कर रहे है।
दुर्ग । शौर्यपथ । भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से लेकर डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती 14 अप्रैल की अवधि को सामाजिक न्याय सप्ताह घोषित किया है, जिसके अन्तर्गत चंडी शीतला मंडल द्वारा देश के संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती 14 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा समरसता दिवस के रुप में प्रतिवर्ष मनाया गया।
जिसमें चंडी शीतला मंडल द्वारा वार्ड क्रमांक 10 शंकर नगर, अंबेडकर चौक में स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं साफ़-सफ़ाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रूप से भाजपा ज़िला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेन्द्र कौशिक , प्रदेश आर्थिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक शिव चंद्राकर, विधानसभा प्रभारी राजेश ताम्रकार मंडल प्रभारी आशीष निमजे , ज़िला प्रवक्ता दिनेश देवांगन,कार्यालय सह मंत्री मदन बढ़ाई, सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव,मंडल अध्यक्ष विजय ताम्रकार, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद शेखर चंद्राकर,ज़िला महिला मोर्चा अध्यक्ष दिव्या कलीहारी, मंडल महामंत्री आसिफ़ अली सैय्यद, रीता मेश्राम, ज़िला महिला मोर्चा महामंत्री गायत्री वर्मा, जयश्री राजपूत,मंडल उपाध्यक्ष बँटी चौहान,गोविंद देवांगन,वीरेन्द्र तन्ना,मंत्री विकास सेन,संदीप कहार,अनूप सोनी,प्रकाश ताम्रकार, ज़िला युवा मोर्चा मंत्री गोपू पटेल, मीडिया प्रभारी गौतम निरंकारी,ज़िला आर्थिक प्रकोष्ठ संयोजक अनूप गटागट, ज़िला महिला मोर्चा से श्रीमती नीतू श्रीवास्तव,बिंदु सिंह,चंद्रिका रानी,मंजू पांडेय,प्रीति खरे,संतोषी साहू,मंडल युवा मोर्चा महामंत्री शुभम् साहू, नवीन साहू, पूर्व पार्षद चंद्रप्रकाश मेश्रम, सुरेन्द्र बजाज,अविनाश ताम्रकार के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रायपुर । शौर्यपथ। राज्य का माहौल खराब करने तथा छत्तीसगढ़ को पाकिस्तान तथा तालिबान बताने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिये। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बिरनपुर की दुर्भाग्यजनक घटना के बाद लगातार भाजपा के छोटे-बड़े नेता सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर रहे है। भाजपा के अधिकृत ट्वीटर हैंडल पर भी आपत्तिजनक और दंगा भड़काने वाले पोस्ट किये गये। ऐसे लोगों पर कानूनी कार्यवाही होना चाहिये। राज्य की कानून व्यवस्था से बढ़कर न कोई राजनैतिक दल हो सकता और न ही कोई राजनैतिक दल का पदाधिकारी जो भी कानून की मर्यादा का उल्लंघन किया है उस पर कार्यवाही होनी चाहिये।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा नेता झूठा आरोप लगाते है छत्तीसगढ़ में रोहगिया मुस्लिम बसाये गये हैं भाजपा नेता बतायें छत्तीसगढ़ में कहां पर रोहंगिया बसाये गये है। यदि भाजपा के नेता नहीं बताते है तो सोशल मीडिया में इस आशय का पोस्ट डालने वाले भाजपा नेताओं पर भी कड़ी कानूनी होनी चाहिये।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा द्वारा कांग्रेस पर लगाये जा रहे तुष्टिकरण के आरोपों को सिरे से नकारा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस तुष्टिकरण नही कर रही है बल्कि भाजपा मतों का धु्रवीकरण करने के लिये गिद्धात्मक राजनीति कर रही हैं। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में मुस्लिम समाज और दिगर समाज की आबादी 2 प्रतिशत है। हिन्दू समाज की आबादी 98 प्रतिशत है। हम दो तिहाई बहुमत से सरकार चला रहे है। लोकतंत्र में बहुमत के आधार पर ही सरकारे आती है और जाती है। ऐसी स्थिति में दो प्रतिशत आबादी को तुष्टिकरण का आरोप लगाना न केवल हास्यास्पद है बल्कि अवसर वादिता भी है। हम क्यों तुष्टिकरण करेंगे? तुष्टिकरण से हमें क्या फायदा होगा? भाजपा यहा सांप्रदायिक माहौल खराब कर रही है। प्रदेश के शांत माहौल में जहर घोलने का काम कर रही है। बहुसंख्यकों में अल्पसंख्यकों का भय पैदा कर मतों का धु्रवीकरण करने की गंदी राजनीति कर रही है। एक गांव में घटित घटना के आधार पर पूरे प्रदेश में बंद का आव्हान किया जाना इस बात का प्रामाण है। भाजपा और आरएसएस लाश पर राजनीति करने का घृणित प्रयास में लगी है। भाजपा के नेता पूरे घटना पर बेहद आपत्तिजनक और स्तरहीन बयान बाजी कर रहे है। कांग्रेस सरकार की मंशा स्पष्ट है प्रदेश में कानून हाथ में लेने की कोई भी कोशिश बर्दाशत नहीं किया जायेगा।
रायपुर । शौर्यपथ । पुरे प्रदेश में 1 अप्रेल से सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भपेश बघेल जी द्वारा पूरे प्रदेश में कराये जा रहे है,ये जनगणना 2021 होना था। लेकिन आज तक केंद्र की मोदी सरकार नही कराये बहुत से लोगो को शासन कि योजनाओं का लाभ नही मील पा रहा है,चाहे वह केंद्र सरकार कि हो या प्रदेश सरकार कि इन्ही सभी समस्यो को देखते हुये राज्य की छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सभी पात्र लोगो को शासन की योजनाओं का लाभ मील सके इसलिये सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कराने का कार्य किया जा रहा है यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी संवेदनशीलता का परिचालक है। बहुत से लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। गांव-गांव में शिक्षकों,रोजगार सहायक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर पूरी जानकारी लेकर राशन कार्ड को इकाई मानकर सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में सभी नागरिकों से अपील करता हूँ की सभी जागरूकता का परिचय देते हुए सर्वे मे लगे कर्मचारियों का मदद करें। अपने पडोस के लोगो को भी जानकारी देवे यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर करे ताकी कोई जरूरत मंद लोग वंचित न हो इसी सर्वेक्षण के आधार पर शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ मिलना है। छत्तीसगढ़ शासन की सभी योजनाओं का लाभ इसी सर्वे के आधार पर होना है। चुकि 14 वर्ष बाद सर्वे हो रहा है बहुॅत से परिवार विघटन होकर अलग जीवन यापन कर रहे है। ऐसी स्थिति मे उन लोगो के लिये आवश्यक हो गया था। किसी की आर्थिक स्थिति भी कमजोर हुआ होगा इस बीच बहुत से परिवर्तन हुए होंगे। इन सभी कारणों से ये सर्वे करवाना अति आवश्यक हो गया था। गांव के जिम्मेदार लोगो विभिन्न संगठनों से जुड़े हुए लोग जागरूक लोग सभी से आग्रह है कि इस महत्वपूर्ण कार्य को गंभीरता से लेवें एवं कांग्रेस से जुड़े सभी साथी गांव,सेक्टर,जोन एवं ब्लाक अध्यक्षगण भी इस कार्य को गंभीरता से लेवें उक्त अपील उधोराम वर्मा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ने कि है,साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आभार जताया है।
दुर्ग। शौर्यपथ । भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला अध्यक्ष श्री जितेन्द्र वर्मा जी के अनुमोदन एंव जिला भा.ज.पा. प्रभारी श्री राजीव अग्रवाल जी की स्वीकृति और भारतीय जनता युवा मोर्चा, प्रदेश अध्यक्ष मा. रवि भगत जी की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला दुर्ग की कार्यकारिणी की घोषणा निम्नानुसार की जाती है :-
जिला अध्यक्ष - जीत हेमचंद यादव
जिला उपाध्यक्ष- नवीन सिंह पवार (बोरसी कसारीडीह), राहुल सिंह तिजिल (पटरीपार सिकोला), केवल देवांगन (मध्य पाटन), मुकेश बेलचंदन (अंजोरा) जितेंद्र साहू (चंडी शीतला), सानिध्य मयूर चंद्राकर (गाड़ाडीह दक्षिण पाटन),
जिला महामंत्री- मनोज शर्मा (गंजपारा सदर), मुकेश सोनकर (गंजपारा सदर),
जिला मंत्री- रितेश शर्मा (गंजपारा सदर), नेकेश्वर चंदेल (हिरेतरा धमधा), गोपू पटेल (चंडी शीतला), राजा बैरागी (अंजोरा), उल्लेख साहू (गंजपारा सदर), हर्ष चंदेल (उतई), राहुल भट्ट (बोरसी कसारीडीह),
जिला कोषाध्यक्ष- नितेश जैन (गंजपारा सदर),
जिला सह कोषाध्यक्ष - प्रशांत अग्रवाल (गंजपारा सदर),
जिला कार्यालय मंत्री - अनुपम मिश्रा (बोरसी कसारीडीह),
सह कार्यालय मंत्री - हार्दिक भोई (गंजपारा सदर), लोकेश्वर साहू
जिला मीडिया प्रभारी- गौतम वैद्य निरंकारी (चंडी शीतला),
जिला सह-मीडिया प्रभारी- रवि साहू (बोरसी कसारीडीह),
जिला सोशल मीडिया प्रभारी- भूपेश मोटघोरे, (पटरीपार सिकोला),
सह सोशल मीडिया प्रभारी- हर्षित अग्रवाल (गंजपारा सदर), ओंकार कौशिक (उत्तर मंडल)
प्रचार प्रसार मंत्री - अनिकेत यादव (बोरसी कसारीडीह),
सह प्रचार प्रसार मंत्री- राकेश राजपूत (चंडी शीतला), तेजेश्वर जंघेल (धमधा)
कन्या शक्ति संयोजिका - कुमारी प्रिया साहू, (बोरसी कसारीडीह),
कन्या शक्ति सह संयोजिका- कुमारी नम्रता बंसोड़ (पटरीपार सिकोला),
संयोजक स्वाध्याय मंडल- सुरेन्द्र देशमुख (अंजोरा)
सहसंयोजक स्वाध्याय मंडल- नवीन साहू, प्रकाश साहू
खेलकूद एवं कला प्रमुख- संदीप नरेंद्र शर्मा (बोरसी कसारीडीह),
’जिला कार्यकारिणी सदस्य’ :- गुलशन दिल्लीवार (बोरसी कसारीडीह), भूपेंद्र साहू (चंदखुरी), वेदांत वाघ (बोरसी कसारीडीह), मनोज वर्मा (मध्य पाटन), भूपेंद्र सोनी, कमल साहू, प्रवीण सिन्हा, सुरेंद्र देवांगन, श्रीमती तनुजा साहू (मध्य पाटन), ताम्रजध्वज साहू, आदर्श शर्मा, सोनू साहू, मयंक शर्मा, महेश श्रीवास, दानेश्वर यादव, मयंक प्रसाद, दिनेश यादव, विशाल शर्मा, शिवा विश्वकर्मा, सुजल बक्शी, अनेन्द्र ताम्रकार विनीत ताम्रकार, राकेश साहू, मनोज ठाकरे, सौरभ देवांगन, मयंक ठाकुर, आकाश यादव, यश कसेर, आकाश यादव, महेश चंद्राकर, सिद्धार्थ मैत्रीं, उज्जवल ताम्रकार (धमधा), यमन मढ़रिया (पहडोर उत्तर पाटन) ।
‘स्थायी आमंत्रित सदस्य‘ :- उपकार चंद्राकर, सुरेंद्र साहू, शुभम शर्मा, नितेश साहू
’विशेष आमंत्रित सदस्य’ :- कृष्णा साहू, शिव नायक, मयंक भारद्वाज, दीपक राजपूत, राहुल निर्मलकर, गोलू सरदार, राहुल गुप्ता, शिवा मंडावी, भूपत यादव, जितेंद्र जैन, सुच्चा सिंह ताम्रकार, अभिषेक सिंह, हेमंत राजपूत, प्रिंस कसार, अंकुश सोरी, हरिओम पांडे निलेश बंजारे, रोशन सिंह, शुभम दुबे, नरेंद्र हरिपाल, राहुल चंदेल।
भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जिला भाजयुमो कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।
भाजयुमो जिला कार्यकारिणी की घोषणा पश्चात जिला भाजपा जितेंद्र वर्मा ने कहा कि नव घोषित भारतीय जनता युवा मोर्चा की दुर्ग जिला कार्यकारिणी सक्रिय और ऊर्जावान युवाओं से परिपूर्ण हैं, भाजयुमो की नवीन कार्यकारिणी सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी है। नई टीम के ऊर्जावान युवा कार्यकर्ता पूरे जिले में भाजपा को जीत दिलाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
दुर्ग। शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के अंतर्गत आने वाले साजा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिरनपुर में जिहादी मानसिकता के लोगों द्वारा हिंदू युवक भुनेश्वर साहू की निर्ममतापूर्वक हत्या एवं आधा दर्जन हिंदुओं पर प्राणघातक हमले के विरोध में सकल हिंदू समाज एवं विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के द्वारा आव्हानित छत्तीसगढ़ बंद को भारतीय जनता पार्टी ने अपना समर्थन दिया और इस समर्थन के चलते भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में विहिप-बजरंग दल के बैनर अंतर्गत बंद करवाने निकले।
विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ सम्मिलित होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में घूम घूम कर व्यापारियों से आग्रह कर दुकानें बंद करवाई। शहर के मुख्य बाजार सहित व्यापारी संघों के सदस्य व्यापारियों द्वारा स्व स्फूर्त दुकानें बंद रखी गई थी।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रदेश में जबसे कांग्रेस पार्टी की सरकार आई है तबसे जिहादी मानसिकता के लोग हिंदुओं और उनके मान बिंदुओं पर हमलावर हो गए हैं जेहादियों द्वारा कभी कवर्धा में भगवा ध्वज का अपमान तो कभी रायपुर में शिवजी के पोस्टर फाडना एवं भगवा ध्वज के अपमान के बाद इस बार बेमेतरा जिले में हुई हिन्दू युवक की हत्या, जिसकी पृष्ठभूमि लव जिहाद रही। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक हिंदुओं के ऊपर प्राणघातक हमला भी हुआ। बिरनपुर घटना के विरोध स्वरूप आज पूरे छत्तीसगढ़ को बजरंग दल एवं सकल हिंदू समाज के द्वारा बंद कराया गया। इस बंद को छत्तीसगढ़ के समस्त व्यापारिक संगठन के सभी छोटे बड़े व्यापारियों ने अपना समर्थन देकर अपनी दुकानें बंद रखी। बन्द की जानकारी के अभाव में कुछेक दुकानदार ने अज्ञानता बस अपनी दुकानें खोल ली थी जिनसे आग्रह कर दुकानें बंद करवाई गई। जितेंद्र वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है धीरे-धीरे जिहादी मानसिकता के लोगों के हौसले इतने अधिक बुलंद हो रहे हैं कि उन्होंने बहुसंख्यक समाज पर खुलकर हमले करना शुरू कर दिया हैं, यह सब परिस्थिति छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा जिहादियों को खुलेआम समर्थन दिए जाने के कारण उत्पन्न हुई है। ऐसे जिहादियों को उनके अंजाम तक पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार जरूरी है। ऐसे जिहादियों को जब तक अंजाम तक अब नहीं पहुंचाया जाएगा तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे।
आयोजित बंद के दौरान विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री अनिल गुर्जर, बजरंग दल विभाग सह संयोजक राकेश रामलोचन तिवारी, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, प्रमोद बा़घ, प्रीतपाल बेलचंदन, अजय तिवारी, मंत्री आशीष निमजे, सहकार्यालय मंत्री मदन वाढई, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष सुनील साहू , सुनील अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव, अनुपम मिश्रा, कन्हैया देवांगन, निलेश सिन्हा, हिमांशु सिंह, सानिध्य चंद्राकर, रवि शर्मा सहित भाजपा के समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता शामिल रहे।
रायपुर । शौर्यपथ । पहाड़ी कोरवा राजू और उनके परिवार की मौत पर भाजपा स्तरहीन और झूठ की राजनीति कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा नेता राजभवन जाकर आरोप लगा रहे कि मृतक ने आर्थिक तंगी और भूख के कारण आत्महत्या किया। जबकि हकीकत यह है कि मृतक के पास पर्याप्त राशन आदि की व्यवस्था थी। भाजपा उनकी मौत पर राजनीति कर रही है। मृतक परिवार को सारी शासकीय योजनाओं का लाभ मिल रहा था। उनके पास राशन कार्ड भी था। आपसी विवाद और पारिवारिक क्लेश के कारण हुई घटना पर भाजपा घृणित राजनीति कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मृतक के परिवार का अंत्योदय राशन कार्ड बना था। जिसमें 19.03.2023 को अंतिम बार 35 किलो चावल निःशुल्क, 2 किलो नमक निःशुल्क, 2 किलो चना 10 रू. में मिला था। दोनों बच्चों का नाम आंगनबाड़ी केन्द्र में दर्ज था। दोनों रेडी टू ईट मिल रहा था। उनके परिवार का आयुष्मान कार्ड बना है। मनरेगा जाब कार्ड था जिसमें 6 मजदूरी कार्य दिवस की मजदूरी 23.03.2023 को खाता जमा हुई है। उसके नाम का 2018 में आवास तैयार था जिसमें वह निवासरत था। मनरेगा जाब कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आंगन बाड़ी में दर्ज रिकार्ड के अनुसार मॉ और बच्चे कुपोषित श्रेणी के बाहर थे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि पहाड़ी कोरवा आत्महत्या की घटना पर भाजपा औछी राजनीति कर रही है। जांच के नाम से दुखी परिवार का मजाक उड़ा रही है एक ओर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल कहते हैं की पहाड़ी कोरवा की आर्थिक माली हालत ठीक नहीं थी। दूसरी ओर भाजपा के ही वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय का बयान नारायण चंदेल के बयान के विपरीत आता है। नन्दकुमार साय ने कहा कि मृतक पहाड़ी कोरवा आर्थिक रूप से कमजोर नही था उसको सभी सरकारी योजना का लाभ मिल रहा था।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि घटना के दो दिन पहले मृतक ससुराल गया था। अपनी सास के लिये साड़ी और गिफ्ट लेकर गया था। जो व्यक्ति ससुराल में गिफ्ट लेकर गया था वह दो दिन बाद आर्थिक तंगी और भुखमरी के कारण सपरिवार आत्महत्या कर लेगा यह दावा भाजपा जैसे मानसिकता वाले लोग ही कर सकते है। मौतों पर राजनीति भाजपा का शगल हो गया है। मुद्दा विहीन भाजपा अब झूठ बोलकर भ्रम फैलाकर राजनीति करना चाह रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा नेता राजभवन गये राज्यपाल से मुलाकात की लेकिन उसी आदिवासियों के लिए भूपेश बघेल सरकार ने जो 32 प्रतिशत आरक्षण का विधेयक पास किया है जो बीते 5 महीने से राज्यपाल के हस्ताक्षर नहीं होने के चलते अटका हुआ उस संदर्भ में चर्चा नही की राज्यपाल से हस्ताक्षर करने की मांग भी नही किये। इससे समझ में आता है कि आदिवासी वर्ग की भविष्य की चिंता है। भाजपा को अपने राजनीतिक की चिंता नहीं है। भाजपा नेताओं में नैतिकता होती तो राजभवन में 76 प्रतिशत आरक्षण विधेयक के संदर्भ में भी चर्चा करते और राज्यपाल पर बिल में हस्ताक्षर करने दबाव बनाते।
रायपुर । शौर्यपथ । प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह दुर्भाग्यजनक है अपने मूल चरित्र के अनुसार भाजपा एक बार फिर से प्रदेश में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने में लगी है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता से अपील करती है कि वह भाजपा के बहकावे में न आये प्रदेश की शांति व्यवस्था भाईचारे की पंरपरा को बनाये रखें।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ बंद के दौरान आरएसएस भाजपा और उनसे जुड़े संगठनों का आतंकी चरित्र प्रदेश की जनता ने देखा। यात्री बसो में तोड़फोड़ पथराव किया। ठेला और छोटी-छोटी गुमटी चलाकर अपना और अपने परिवार की भरण पोषण करने वाले गरीबो के ठेलो को भाजपाईयो ने तोड़ा, सब्जियों को पैरो से रौंदा, चाय वाले की भट्ठी में पानी डालकर उसके शक्कर, चायपत्ती को लूट ले गये, एक गरीब होटल वाले की आधी बनी सामाग्री आलू आदि को भी बंद करने निकले भाजपाई लूट कर ले गये। यह भाजपा का असली चरित्र है। हिन्दू के नाम पर दंगा फैलाने को कोशिश में लगे भाजपाईयों ने गरीब हिन्दूओं को प्रताड़ित किया।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा पूरे प्रदेश का माहौल खराब कराना चाहती। एक गांव में घटित घटना के आधार पर पूरे प्रदेश में बंद का आह्वान किया जाना इस बात का प्रमाण है। भाजपा और आरएसएस लाश पर राजनीति करने के घृणित प्रयास में लगी है। भाजपा के नेता पूरे घटना पर बेहद आपत्तिजनक और स्तरहीन बयान बाजी कर रहे है। कांग्रेस सरकार की मंशा स्पष्ट है प्रदेश में कानून हाथ में लेने की कोई भी कोशिश बर्दास्त नहीं किया जायेगा।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा धूर्तता पूर्वक झूठ आरोप लगा रही है कि कांग्रेस मुस्लिम तुष्टीकरण कर रही है। छत्तीसगढ़ में मुस्लिमों की आबादी बमुश्किल से 2 प्रतिशत है। दो तिहाई बहुमत से चुनी सरकार 2 प्रतिशत की तुष्टीकरण के लिये 98 प्रतिशत की नाराजगी लेगी यह धूर्तता पूर्वक आरोप भाजपा की स्तरहीनता की पराकाष्ठा है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के अधिकृत ट्यूटर हैंडल में डाले गये पोस्ट बेहद आपत्तिजनक और जानबूझकर हालात को बिगाड़ने का स्पष्ट प्रयास लग रहा है। भाजपा के किसी भी बड़े नेता ने शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की औपचारिकता भी नहीं निभाई। भाजपा चाहती है प्रदेश के सांप्रदायिकता की आग भड़के और वह उसके आधार पर बहुसंख्यको का ध्रुवीकरण कर सके।
दुर्ग। शौर्यपथ । भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के अनुमोदन एवं जिला भाजपा प्रभारी राजीव अग्रवाल की स्वीकृति और भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक राजेश अग्रवाल व प्रदेश सह संयोजक शिव चन्द्राकर की सहमति से भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनूप गटागट ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की है। कार्यकारिणी में दुर्ग जिला संगठन अंतर्गत निवासरत आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यगण जिला कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में पदेन शामिल रहेंगे। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ की नवघोषित कार्यकारिणी निम्नानुसार है :-
जिला अध्यक्ष - अनूप गटागट (दीपक नगर)
जिला सह संयोजक - जवाहर जैन (गंजपारा सदर), नवीन जैन (धमधा), सीए आनंद अग्रवाल
जिला प्रचार प्रभारी - सुधा सेंगर,
जिला सह प्रचार प्रभारी - कुंदन साहू,
जिला कार्यालय प्रभारी - उदय शंकर त्रिपाठी,
कार्यालय सह प्रभारी - अभिषेक मनहरे,
जिला सोशल मीडिया प्रभारी - मनीष सिरसकर,
सह-सोशल मीडिया प्रभारी - शालिनी दिल्लीवार,
*जिला कार्यकारिणी सदस्य* :- टीकम साहू, विष्णुकांत पाण्डेय, राजेश यादव, अशोक साहू, सिद्धार्थ सोनी, हिमांशु शुक्ला, संतोष रतनानी, आनंद यादव, दीपक जैन, राजेश शर्मा, अजय चंद्राकर, मनोज साहू, हेमंत कुमार नेमा, विजय गुप्ता, नरेश सोनी, रिंकू शुक्ला, कमल तिवारी, संजय पुरोहित।
*स्थायी आमंत्रित सदस्य* :- डॉ. सुश्री सरोज पाण्डेय, विजय बघेल, जितेंद्र वर्मा, रमशिला साहू, लाभचंद बाफना, शिव चंद्राकर, कांतिलाल बोथरा ।
*विशेष आमंत्रित सदस्य* :- चैनसुख भट्टड़, डोमार सिंह वर्मा, दीपक देवांगन, डॉ राहुल गुलाटी ।
आर्थिक प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की घोषणा पश्चात जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के प्रचार प्रसार एवं प्रदेश की कांग्रेस सरकार की आर्थिक नीतियों की विफलताओं और जनविरोधी आर्थिक निर्णयों को व्यापारियों-व्यवसायियों के साथ-साथ आमजनों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी आर्थिक प्रकोष्ठ की है। प्रदेश सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते प्रदेश में प्रति नागरिक 40 हजार रुपये से अधिक का कर्ज का बोझ आ चुका है। छत्तीसगढ़ की आर्थिक स्थिति लगातार खोखली होती चली जा रही है। इन सब परिस्थितियों में भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है कि वह प्रदेश को आर्थिक रूप से दिवालिया बनाने वाली कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
जिला आर्थिक प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित होने पर हर्ष व्यक्त करने वालों में जिला भाजपा उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार, दिलीप साहू, विनायक नातू, के.एस. चौहान, श्रीमती अलका बाघमार, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, जिला मंत्री पवन शर्मा, बोधन यादव, आशीष निमजे, श्रीमती अमिता बंजारे, रोहित साहू, जिला कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा, जिला सह-कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, जिला कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, जिला सह-कार्यालय मंत्री मदन वाढ़ई, जिला प्रवक्ता दिनेश देवांगन, जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, जिला मीडिया सह-प्रभारी राकेश दुग्गड़, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी- नारायण दत्त तिवारी, अजय वर्मा, डॉ देवनारायण तांडी, वरिष्ठ भाजपा नेता डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, प्रीतपाल बेलचंदन, अजय तिवारी, देवेंद्र सिंह चंदेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, डॉ. सुनील साहू, सुनील अग्रवाल, देवनारायण चंद्राकर, मनमोहन शर्मा, राकेश यादव, संदीप जैन, राहुल पंडित, विजय ताम्रकार, बंटी चौहान, संतोष सोनी, साजन जोसेफ, काशीराम कोसरे, शंकर दमाहे, अहिल्या यादव, भारतेंदु गौतम, रोमनाथ साहू, गणेश निर्मलकर, धनराज साहू, अनिकेत यादव, अनूप सोनी, आशुतोष मिलिंद, मुकेश बेलचंदन, बानी सोनी, नरेश शर्मा, राहुल कुमावत, हेमा शर्मा, टीपी वर्मा, डॉ. शरद अग्रवाल, शारदा गुप्ता, रजा खोखर, दीपक सिन्हा, प्रशांत जोशी, चंद्रकांत साहू, संदीप भाटिया, हेमंत गोयल, मनोज शर्मा, पार्षद मनीष साहू, चमेली योगेंद्र साहू, नरेंद्र बंजारे, लीना देवांगन, अजीत वैद्य, नरेश तेजवानी, ओमप्रकाश सेन, मीना गुलाब वर्मा, द्वारिका साहू, हेमा जगदीश शर्मा, कविता तांडी, गायत्री साहू, पूर्व पार्षद नरेंद्र गुप्ता, नरेंद्र सिंह चंदेल, रितेश शर्मा, मुकेश बेलचंदन, नवीन सिंह पवार, सत्येंद्र सिंह राजपूत, राजेश चंद्राकर, मोहन बागुल, दीपक उमरे, शम्भू पटेल, सुनील साहू, उत्तम देशमुख, सुनीता साहू, लता साहू, लोमेश्वरी साहू, पीलिया साहू, डॉली तिवारी, पूर्णिमा साहू, यामिनी साहू, लता गंधर्व, राधा राजपूत, त्रिवेणी वर्मा, अनुसुइया नागवंशी, शकुंतला राजपूत, रेखा धनकर, शैल देवांगन, मीनाक्षी महोबिया, मंजू यादव, संतोषी अग्रवाल, गीता ठाकुर, रुपौतीन सिन्हा, दिलेश्वरी तुर्कर, शीतल जंघेल, सरस्वती साहू, पुगनी साहू, किरण साहू, राधा साहू, पूर्णिमा साहू, आशा निर्मलकर, अदिति खरिया, पूनम चंद्राकर, नीलू सिंह, मीना बानावाली, राखी ठाकरे, सीमा परगनिहा, विष्णु साहू, नवीन सिंह पवार, मनोज शर्मा, प्रीति राजपूत, प्रभा डडसेना, झरना वर्मा, श्वेता कनौजिया, प्रांजल भारद्वाज, संजय शुक्ला, महेश जैन, कौशल साहू, धर्मेंद्र ठाकुर सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
