
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
भिलाई / शौर्यपथ / श्रीराम जन्मोत्सव समिति भिलाई द्वारा आयोजित श्रीराम कप क्रिकेट टूर्नामेंट के मेगा फाइनल्स 3 फरवरी को देर शाम तक खेले गए। जिसमें सीनियर वर्ग में छावनी प्रखण्ड एवं जूनियर वर्ग में केम्प प्रखण्ड की टीम ने शानदार जीत दर्ज कर खिताब हासिल किया। मैच के पूर्व दोनों वर्गों की सभी टीमों के खिलाडिय़ों ने मैदान पहुंचकर एक दूसरे की हौसला आफजाई की। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा प्रभु श्रीराम के तैलचित्र पर दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। अतिथि के रूप में मंच पर पूर्व विस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय, श्रीराम जन्मोत्सव समिति के प्रदेश अध्यक्ष रमेश माने, प्रदेश महामंत्री बुद्धन सिंह ठाकुर, चंदन सिंह भदौरिया, आऱपी शर्मा उपस्थित थे। सीनियर वर्ग में पहला फाइनल मैच छावनी एवं पूर्व प्रखण्ड के मध्य खेला गया। जिसमें छावनी प्रखण्ड ने शानदार जीत दर्ज की और खिताब हासिल किया। वहीं दूसरे मैच में जूनियर वर्ग में केम्प और पश्चिम प्रखण्ड के बीच खेले गए मैच में केम्प ने खिताबी जीत हासिल की।
भिलाई / शौर्यपथ / श्रीराम जन्मोत्सव समिति भिलाई द्वारा आयोजित श्रीराम कप क्रिकेट टूर्नामेंट के मेगा फाइनल्स 3 फरवरी को देर शाम तक खेले गए। जिसमें सीनियर वर्ग में छावनी प्रखण्ड एवं जूनियर वर्ग में केम्प प्रखण्ड की टीम ने शानदार जीत दर्ज कर खिताब हासिल किया। मैच के पूर्व दोनों वर्गों की सभी टीमों के खिलाडिय़ों ने मैदान पहुंचकर एक दूसरे की हौसला आफजाई की। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा प्रभु श्रीराम के तैलचित्र पर दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। अतिथि के रूप में मंच पर पूर्व विस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय, श्रीराम जन्मोत्सव समिति के प्रदेश अध्यक्ष रमेश माने, प्रदेश महामंत्री बुद्धन सिंह ठाकुर, चंदन सिंह भदौरिया, आऱपी शर्मा उपस्थित थे। सीनियर वर्ग में पहला फाइनल मैच छावनी एवं पूर्व प्रखण्ड के मध्य खेला गया। जिसमें छावनी प्रखण्ड ने शानदार जीत दर्ज की और खिताब हासिल किया। वहीं दूसरे मैच में जूनियर वर्ग में केम्प और पश्चिम प्रखण्ड के बीच खेले गए मैच में केम्प ने खिताबी जीत हासिल की।
दुर्ग / शौर्यपथ / खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष से भारत सरकार की खेलों इंडिया योजनांतर्गत बिलासपुर में खेलों इंडिया सेंटर ऑफ एक्सिलेंस प्रारंभ किय जा रहा है। यह सेन्टर एक आवासीय खेल अकादमी होगी। जिसमें हॉकी, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी के बालक-बालिकाएं को खेल का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। बिलासपुर के साथ-साथ रायपुर में भी खेल विभाग द्वारा राज्य स्तरीय खेल अकादमी प्रारंभ की जा रही है। जिसमें हॉकी, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी का खेल प्रशिक्षण प्रदाय किया जाएगा। रायपुर एवं बिलासपुर की खेल अकादमी में जिन बालक बालिकाओं को प्रवेश मिलेगा उन्हें आवास, भोजन, शैक्षणिक व्यय, खेल परिधान, दुर्धटना बीमा, खेल प्रशिक्षण सुविधाएं शासन द्वारा नि: शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
रायपुर एवं बिलाससपुर की अकादमी में प्रवेश हेतु 09 से 17 वर्ष तक आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं जो प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं। वे चयन प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं। जिला स्तरीय सलेक्शन ट्रायल माह फरवरी के दूसरें-तीसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। जिसकी तिथि पृथक से अवगत कराई जाएगी। जिला स्तरीय सलेक्शन ट्रायल हेतु दुर्ग में हॉकी के लिए समृद्धि बाजार हॉकी मैदान में, एथलेटिक्स, तीरंदाजी के लिए रविशंकर स्टेडियम में प्रात: 8:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक दो दिवसीय अभ्यास मैच किया जाएगा। जिला स्तरीय सलेक्शन ट्रायल में चयनित बालक-बालिकाएं को राज्य स्तरीय सलेक्शन ट्रायल मे सम्मिलित कराया जाएगा। राज्य स्तरीय सलेक्शन ट्रायल में जिले से भाग लेने वाले खिलाडिय़ों की अधिकतम संख्या हॉकी में 10 बालक-बालिका, एथलेटिक्स में 12 बालक एवं 12 बालिका व तीरंदाजी में 06 बालक, 06 बालिका निर्धारित है। राज्यस्तरीय सलेक्शन ट्रायल से चयनित बालक-बालिकाएं को पात्रता संबंधी अन्य अर्हताओं को पूर्ण करने की स्थिति में अकादमी में प्रवेश दिया जाएगा तथा उनके लिए नि: शुल्क खेल प्रशिक्षण, शिक्षा, आवास एवं भोजन आदि की व्यवस्था की जाएगी। इच्छुक प्रतिभागी खेल एवं युवा कल्याण विभाग से संपर्क कर सकते है।
खेल /शौर्यपथ /भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में आज से खेला जा रहा है। कोरोना के कारण लगभग एक साल से भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट का आयोजन नहीं किया जा सका था पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। कप्तान कोहली के अलावा तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज शाहबाज नदीम को पहले टेस्ट मैच में मौका दिया गया है। शहबाज के पास इस मैच में खास हैट्रिक बनाने का मौका था।
अपने टेस्ट करियर का दूसरा मैच खेलने वाले शहबाज नदीम के पास हैट्रिक लेने का शानदार मौका था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में उन्होंने अंतिम दो गेंदों पर दो विकेट लिए थे। ऐसे में अगर वो आज इंग्लेंड के खिलाफ पहली गेंद पर विकेट ले लेते तो वह टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने का कारनामा कर सकते थे। शाहबाज नदीम ने अपना पहला टेस्ट मैच दो साल पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था।
भारत और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अक्षर पटेल के चोटिल होने के कारण शाहबाज नदीम को मौका दिया गया है। वहीं बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को एक बार फिर मौका नहीं मिला है, वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने वाले मोहम्मद सिराज को मौका नहीं दिया गया है। टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज काफी अहम है। जो भी इस सीरीज को जीतेगी वह न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियनशिप खेलने की प्रबल दावेदार बन सकती है।
इंग्लैंड का प्लेइंग XI: रोरी बर्न्स, डॉमिनिक सिब्ले, डैनियल लॉरेंस, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, जोस बटलर, डॉमिनिक बेस, जोफरा आर्चर, जैक लीच, जेम्स एंडरसन।
भारत का प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, आर अश्विन, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, शाहबाज
खेल /शौर्यपथ /विजय हजारे ट्रॉफी 2021 के लिए मुंबई ने अपने संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। मुंबई ने इस टूर्नामेंट के लिए 104 संभावित खिलाड़ियों को चुना है, जिसमें महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है। खराब फॉर्म से गुजर रहे पृथ्वी शॉ को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने शनिवार को बताया था कि इस साल विजय हजारे टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा, जबकि 87 बाद रणजी ट्रॉफी इस बार नहीं खेली जाएगी।
मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने इन खिलाड़ियों के नामों की घोषणा अपनी वेबसाइट पर की है। अर्जुन तेंदुलकर ने सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में हरियाणा के खिलाफ मुंबई की सीनियर टीम की तरफ से डेब्यू किया था। यह 21 वर्षीय तेज गेंदबाज भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन में भी गेंदबाजी कर चुका है। पृथ्वी शॉ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया का हिस्से थे और एडिलेड टेस्ट में उनको प्लेइंग इलेवन में भी जगह दी गई थी। हालांकि, दोनों पारियों में फेल होने के बाद शॉ को दोबारा मौका नहीं मिल सका था।
अर्जुन तेंदुलकर और शॉ के अलावा, भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, आलराउंडर शिवम दुबे, सूर्यकुमार यादव, आदित्य तारे, सिद्धेष लाड, युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान और अरमान जाफर को 104 खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है। नुभवी तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को भी सोमवार से शुरू होने वाले शिविर के लिये टीम में चुना गया है। शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने घरेलू क्रिकेट पर बड़ा फैसला लेते हुए अभी जारी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के बाद विजय हजारे ट्रॉफी आयोजित करने का फैसला लिया था। इसके साथ ही यह तय हुआ कि 87 साल में पहली बार फर्स्ट क्लास घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का आयोजन नहीं हो सकेगा। 50 ओवर की विजय हजारे ट्रॉफी और भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाली सीरीज के आयोजन के साथ ही अब बीसीसीआई महिला सीनियर वनडे ट्रॉफी और अंडर-19 क्रिकेट में वीनू मांकड़ वनडे ट्रॉफी का आयोजन भी कराएगा।
खेल /शौर्यपथ /भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने घरेलू क्रिकेट पर बड़ा फैसला लेते अभी जारी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के बाद विजय हजारे ट्रॉफी आयोजित करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही यह तय हो गया है कि 87 साल में पहली बार फर्स्ट क्लास घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का आयोजन नहीं हो सकेगा। 50 ओवर की विजय हजारे ट्रॉफी और भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाली सीरीज के आयोजन के साथ ही अब बीसीसीआई महिला सीनियर वनडे ट्रॉफी और अंडर-19 क्रिकेट में वीनू मांकड़ वनडे ट्रॉफी का आयोजन भी कराएगा। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने राज्य संघों को भेजे अपने पत्र में लिखा है कि यह फैसला राज्य संघों से मिले फीडबैक और कोरोना वायरस की वजह से लिया गया है।
इस मुद्दे पर पीटीआई से बात करते हुए शाह ने कहा कि, ''मुझे इस बात को बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हम इस बार विजय हजारे ट्रॉफी और अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी के साथ-साथ सीनियर महिला वनडे टूर्नामेंट का भी आयोजन कर रहे हैं।'' शाह ने इस दौरान बताया कि कोरोना काल में लंबे फॉर्मेट का रणजी ट्रॉफी का आयोजन करना काफी मुश्किल था। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक कोरोना महामारी की वजह से हमारा काफी समय बर्बाद हो चुका है।
बता दें कि भारत ने कोरोना काल में सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक आयोजन करवाया है। इसके लीग सहित सेमीफाइनल मैच खत्म हो चुके हैं और अब बस फाइनल मैच बचा है। यह कोरोना काल में भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले पॉजिटिव खबर है। दोनों देशों के बीच 5 फरवरी से टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है। दोनों देशों के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद, पांच मैचों की टी-20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।
खेल /शौर्यपथ / भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू होने में अब केवल एक सप्ताह से कम का समय बचा है, लेकिन ब्रिटेन में इस सीरीज के टेलीविजन टेलिकास्ट को लेकर अभी तक फैसला नहीं हुआ है। सीरीज का पहला मैच 5 फरवरी से चेन्नई में खेला जाना है।
'टेलीग्राफ स्पोर्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक इस सीरीज का ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार इंडिया किसी ब्रॉडकास्टर को अधिकार बेचने के बजाय अपने स्ट्रीमिंग ऐप हॉटस्टार के जरिए मैच दिखाने पर विचार कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की ऑस्ट्रेलिया में जीत और इंग्लैंड के हाल के श्रीलंका के दौरे के दौरान स्काय स्पोर्ट्स पर दर्शकों की अच्छी संख्या को देखते हुए इसके अधिकार बेचने की संभावनाएं बढ़ गई हैं और यहां तक कि चैनल 4 भी इसमें दिलचस्पी दिखा रहा है।
इन अधिकारों की कीमत लगभग दो करोड़ पौंड होगी जिन्हें जल्द ही किसी को देना होगा। चार टेस्ट मैचों की सीरीज 5 फरवरी से चेन्नई में शुरू होगी। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्काय अब भी अधिकार हासिल करने की दौड़ में आगे है। पिछले तीन दशकों में इंग्लैंड के अधिकतर दौरों का प्रसारण स्काय पर ही किया गया।
खेल /शौर्यपथ /भारत और इंग्लैंड के बीच 5 फरवरी से चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कुछ सदस्य भारत पहुंच चुके हैं जबकि बाकी खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद पहुंचेंगे। श्रीलंका दौरा खत्म होने के बाद जो क्रिकेटर भारत आएंगे, उन्हें छह दिन क्वारंटाइन होना पड़ेगा, ऐसे में इंग्लैंड टीम को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए महज तीन दिन मिलेंगे। इंग्लैंड टीम का श्रीलंका दौरा 26 जनवरी को खत्म हो रहा है, जिसके बाद बाकी खिलाड़ी 28 जनवरी को भारत पहुंचेगी।
इंग्लैंड टीम को चेन्नई पहुंचने के बाद छह दिन के कड़े आइसोलेशन में रहना होगा। श्रीलंका दौरे पर नहीं जाने वाले बेन स्टोक्स, जोफरा आर्चर और रोरी बर्न्स रविवार की रात को ही भारत पहुंच गए और उन्हें होटल में आइसोलेशन में रहने के बाद प्रैक्टिस के लिए पांच दिन का समय मिलेगा। सभी खिलाड़ियों का कोविड-19 के लिए छह दिन में तीन बार कोविड-19 टेस्ट किए जाएंगे। इंग्लैंड के खिलाड़ियों को श्रीलंका पहुंचने पर 48 घंटे बाद प्रैक्टिस की अनुमति मिल गई थी। इंग्लैंड के खिलाड़ियों में से केवल मोईन अली को आगमन पर पॉजिटिव पाया गया था।
भारत महामारी के बीच पहली इंटरनैशनल सीरीज का आयोजन करेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लिए इसका सहज आयोजन अहम है क्योंकि इससे वह इंडिनय प्रीमियर लीग (आईपीएल) को स्वदेश में आयोजित कर सकता है। आईपीएल 2020 युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में खेला गया था। सीरीज के अंतिम दो टेस्ट मैच 24 फरवरी से अहमदाबाद में खेले जाएंगे। यह सीरीज बायो सिक्योर एन्वॉयरमेंट में खेली जानी है जो कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी अहम है। ऑस्ट्रेलिया में शानदार जीत से भारत अभी प्वॉइंट टेबल में टॉप पर है।
खेल / शौर्यपथ / युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (91), टीम इंडिया की दीवार चेतेश्वर पुजारा (56) और प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (नाबाद 89) की करिश्माई बल्लेबाजी से भारत ने ब्रिसबेन के गाबा मैदान में ऑस्ट्रेलिया को चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के पांचवें दिन मंगलवार को तीन विकेट से हराकर नया इतिहास रच दिया। भारत ने पहली बार ब्रिसबेन में टेस्ट जीत हासिल की और चार मैचों की सीरीज को 2-1 से जीत लिया। इस मैच में जीत दर्ज करते ही भारत ने एडिलेड मैदान पर 36 पर ऑलआउट होने के डर और गाबा मैदान पर ऑस्ट्रेलिया की 32 साल की बादशाहत भी खत्म कर दी। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी धरती पर गाबा में आखिरी बार साल 1989 में हार का मुंह देखा था। इसके बाद से ही कंगारू टीम को यहां कभी कोई हरा नहीं पाया था।
भारत की गाबा मैदान में सात टेस्ट मैचों में यह पहली जीत है। भारत ने इस मैदान पर अपने पिछले छह टेस्ट मैचों में पांच हारे थे और एक ड्रॉ खेला था। गाबा मैदान में भारत की ऐतिहासिक जीत के तीन बड़े हीरो रहे। शुभमन, पुजारा और पंत ने मैच के अंतिम दिन ऐसी बल्लेबाजी की जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। शुभमन ने 146 गेंदों में आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 91 रन की आक्रामक पारी खेली जिसने भारत को जीत का आधार दिया। पुजारा ने चट्टान की तरह एक छोर संभाल कर खेलते हुए 211 गेंदों में सात चौकों के सहारे 56 रन बनाए।
पुजारा की इस पारी ने भी टीम इंडिया को मजबूती प्रदान की और पंत ने 138 गेंदों में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 89 रन बनाकर मुकाबले में भारत की जीत की मुहर लगा दी। उनके अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 24, मयंक अग्रवाल ने नौ रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 29 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के के सहारे 22 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया अपनी पूरी ताकत के साथ गेंदबाजी करने के बावजूद टीम इंडिया के हौंसलों को नहीं डगमगा पाया और भारत ने 2-1 की जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरा समाप्त किया। भारत ने इस दौरे में वनडे सीरीज 1-2 से गंवाई लेकिन फिर वापसी करते हुए टी-20 सीरीज 2-1 से और टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली।
भारत को इस मुकाबले को जीतने के लिए 328 रन का लक्ष्य मिला था। भारत ने सुबह जब बिना कोई विकेट खोए चार रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया तो किसी को उम्मीद नहीं थी कि भारत चौथी पारी में इतने मुश्किल लक्ष्य को हासिल कर लेगा। भारतीय बल्लेबाजों ने आखिर में करिश्मा कर दिखाया जिसका करोड़ों देशवासियों को इंतजार था। भारत ने 97 ओवर में सात विकेट पर 329 रन बनाकर ऐतिसाहिक जीत दर्ज की।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
