
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
खेल /शौर्यपथ / सनराइजर्स हैदराबाद को रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 55 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच से पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड वॉर्नर को कप्तान के पद से हटाकर केन विलियमसन को कप्तान बनाया था। वॉर्नर को इस मैच के लिए प्लेइंग XI में भी जगह नहीं मिली, जिसको लेकर मैच के बाद विलियमसन ने खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वॉर्नर को प्लेइंग XI में शामिल किए जाने को लेकर बात जारी है।
सनराइजर्स हैदराबाद के शुरुआती छह मैचों में पांच हार के बाद वॉर्नर को कप्तानी से हटा दिया गया। टीम के इस कदम से भी हालांकि उसकी किस्मत नहीं बदली और विलियमसन की अगुवाई में उन्हें रविवार को हार का सामना करना पड़ा। विलियमसन ने मैच के बाद कहा, 'टीम में कई लीडर्स हैं। यह जरूरी है कि हम अच्छा करें। हमारे लिए टीम के तौर पर बैलेंस बनाना जरूरी है।' कप्तान ने कहा कि टीम को रणनीतियों और उसे मैदान पर उतारने को लेकर साफ रहना होगा।
उन्होंने कहा, 'जीत के लिए जरूरत से ज्यादा आतुर होने की जगह हमें इस बात पर ध्यान देना होगा कि हमें कैसे आगे बढ़ना है। वॉर्नर विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं और हम कई ऑप्शन पर चर्चा कर रहे हैं, मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि इस बारे में काफी चर्चा होगी।' राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकट पर 220 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और विलियमसन ने माना कि इस लक्ष्य का पीछा करना हमेशा मुश्किल होता।
उन्होंने कहा, 'यह हमारे लिए मुश्किल दिन रहा और राजस्थान रॉयल्स ने हमें काफी मुश्किल लक्ष्य दे दिया था। जोस बटलर का दिन था, वह शानदार थे। हमें बल्लेबाजी में कुछ सुधार करने की जरूरत है, जब आप 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हैं और लगातार विकेट गिरता है तो यह और मुश्किल हो जाता है।' उन्होंने कहा, 'जोस और संजू (सैमसन) उनकी टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, ऐसे में हम चाहते थे कि राशिद उन्हें ज्यादा गेंदबाजी करें।'
खेल /शौर्यपथ /मुंबई इंडियंस के सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने गुरुवार को कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के बायो बबल से सेफ हैं और खुद को काफी सुरक्षित महसूस करते हैं। दो दिन पहले ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जाम्पा ने आईपीएल के बायो बबल सबसे असुरक्षित माहौल में से एक करार दिया था। जाम्पा स्वेदश लौट चुके हैं।
डिकॉक ने यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात विकेट की जीत में कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो हम अपने डॉक्टरों पर भरोसा करते हैं, इसलिए हम अपने बायो बबल में काफी सेफ हैं। हम काफी सुरक्षित महसूस कर रहे हैं और चीजें काफी आसान हैं।' उन्होंने कहा, 'हम फिर भी अहतियात बरतते हैं और मैं सुरक्षित महसूस कर रहा हूं। मुझे अन्य खिलाड़ियों के बारे में नहीं पता। मैं अपने बारे में बात कर रहा हूं। मैच खेलना और प्रैक्टिस करना सब काफी आसान है।'
राजस्थान ने चार विकेट पर 171 रन बनाए जिसके जवाब में मुंबई की टीम ने डिकॉक की नॉटआउट 70 रन की पारी की बदौलत 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। डिकॉक ने कहा कि चेन्नई की पिच पर जूझने के बाद कोटला के मैदान पर बल्लेबाजी करना काफी आसान था। उन्होंने कहा, 'बेशक यहां बल्लेबाजी करना काफी आसान था। जीत दर्ज करके हम खुश हैं। रन बनाकर अच्छा लग रहा है खासकर टीम की जीत में।'
खेल /शौर्यपथ /इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के 22वें मुकाबले में रोमांच अपना चरम पर रहा। सांसें रोक देने वाले इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आखिरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए। टीम की तरफ से एबी डिविलियर्स ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए महज 42 गेंदों में 75 रनों की तूफानी पारी खेली। गेंदबाजी में दिल्ली की ओर से टीम में वापसी कर रहे ईशांत शर्मा ने अच्छी गेंदबाजी की और अपने चार ओवर में सिर्फ 26 रन देकर देवदत्त पडीक्कल को क्लीन बोल्ड किया। जवाब में दिल्ली की टीम कप्तान ऋषभ पंत ( नॉटआउट 58) और शिमरॉन हेटमायर (नाबाद 53) की पारियों के बावजूद 4 विकेट के नुकसान पर 170 रन ही बना सकी।
172 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पारी के तीसरे ओवर में ही शिखर धवन (6) काइल जैमीसन की गेंद पर चलते बने। इसके बाद स्टीव स्मिथ (4) भी कुछ खास नहीं कर सके और मोहम्मद सिराज की गेंद पर विकेट के पीछे डिविलियर्स को कैच दे बैठे। अभी बोर्ड पर 47 रन ही लगे थे कि अच्छी लय में नजर आ रहे पृथ्वी शॉ हर्षल पटेल की गेंद पर 21 रनों की इनिंग खेलकर लौट गए। इसके बाद कप्तान पंत ने मार्कस स्टोयनिस के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 45 रन जोड़े, लेकिन हर्षल पटेल ने स्टोयनिस को आउट करके एक बार दिल्ली को बैकफुट पर ढकेल दिया। दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी और हार तय लगने लगी थी, लेकिन शिमरॉन हेटमायर ने इसके बाद मोर्चा संभाला और काइल जैमीसन के 18 ओवर में तीन छक्के लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दे। हेटमायर ने महज 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और उनकी बल्लेबाजी देखकर लग रहा था कि वह दिल्ली को जीत की दहलीज तक पहुंचा देंगे।
दिल्ली को आखिरी ओवर में 14 रनों की दरकार थी, लेकिन मोहम्मद सिराज ने पहली चार गेंदें एकदम सही ठिकाने पर फेंकी और सिर्फ 4 रन दिए, इसके बाद दिल्ली को अब 2 गेंदों पर 10 रनों की दरकार थी। पंत ने ओवर की पांचवीं गेंद पर थर्ड मेन पर चौका लगाया और मैच को रोमांचक बना दिया। आखिरी गेंद पर जीत के लिए दिल्ली को सिक्स की जरूरत थी, लेकिन कप्तान पंत चौका ही लगा सके और दिल्ली को सीजन की दूसरी हार झेलनी पड़ी।
इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने कप्तान विराट कोहली (12) और देवदत्त पडीक्कल (17) के विकेट महज 30 रनों के अंदर गंवा दिए। इसके बाद रजत पाटीदार (31) ने मैक्सवेल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 30 रन जोड़े, लेकिन मैक्सवेल अमित मिश्रा के जाल में फंस गए और 25 रन बनाकर स्मिथ को कैच दे बैठे। इसके बाद एबी डिविलियर्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 42 गेंदों में 75 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 5 छक्के जड़े। डिविलियर्स ने मार्कस स्टोयनिस द्वारा फेंके गए पारी के आखिरी ओवर में तीन छक्के समेत 23 रन बटोरे।
खेल /शौर्यपथ / इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में सोमवार को पंजाब किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में हार के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल का दर्द छलका और उन्होंने कहा कि समझ में नहीं आ रहा है कि इस हार के बाद क्या बोलूं। पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 123 रन ही बना पाई, जवाब में केकेआर ने 16.4 ओवर में ही पांच विकेट पर 126 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
मैच के बाद राहुल ने कहा, 'हार कभी भी आसान नहीं होती है। समझ में नहीं आ रहा है कि क्या बोलूं। हमें नई पिच को बेहतर तरीके से अडैप्ट करना चाहिए था। हम बैट के साथ बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। उम्मीद करता हूं कि खिलाड़ी इससे बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कुछ सॉफ्ट डिसमिसल ने हमारी मुश्किलें बढ़ा दीं। हमें इस हार को भुलाकर अपने सिर ऊंचा रखना होगा और आगे कोशिश करते रहना होगा।'
उन्होंने आगे कहा, 'रवि बिश्नोई का कैच शानदार था, जब आपके पास जोंटी रोड्स जैसा कोच होता है, तो खिलाड़ियों की फील्डिंग बेहतर होती है। वह हमारा मुश्किल टेस्ट लेते हैं और देखते हैं कि लड़के कैसे रिऐक्ट कर रहे हैं। उम्मीद करता हूं कि हम साथ में आगे बढ़ेंगे और बेहतर होते जाएंगे।'
खेल /शौर्यपथ /आईपीएल 2021 का 16 वां मुकाबला गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी इस सीजन में एक भी मैच नहीं हारी है। उसने अब तक तीन मैच खेले हैं और तीनों में जीत हासिल की है। वहीं अगर राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो उसे तीन मैचों में अभी तक सिर्फ एक जीत मिली है। प्वॉइंट टेबल में आरसीबी दूसरे और राजस्थान सातवें नंबर पर है। आरसीबी आज का मैच जीतकर टॉप पर पहुंचना चाहेगी। वहीं संजू सैमसन की अगुवाई में राजस्थान रॉयल्स की कोशिश होगी कि वो जीत दर्ज कर प्वॉइंट टेबल में अपनी स्थिति सुधारे।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो आज के मुकाबले में आरसीबी अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव कर सकती है। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर डैनियल सैम्स कोरोना नेगेटिव होने के बाद टीम के साथ जुड़ गए हैं।आरसीबी कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में सिर्फ तीन ओवरसीज (विदेशी) खिलाड़ियों के साथ उतरी थी। ऐसे में डैनियल सैम्स को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। देवदत्त पडीक्कल और विराट कोहली एक बार फिर टीम की तरफ से ओपनिंग करेंगे। ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स की भी टीम में जगह पक्की है। ये दोनों इस समय शानदार फॉर्म में हैं। गेंदबाजी की बात करें तो हर्षल पटेल तेज गेंदबाजी की अगुवाई करेंगे। युजवेंद्र चहल को स्पिनर के तौर पर जगह टीम मे जगह मिल सकती है।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो आज राजस्थान प्लेइंग इलेवन में काफी बदलाव कर सकती है। मुस्ताफिजुर रहमान की जगह एंड्रयू टाई को शामिल किया जा सकता है। रियान पराग की जगह टीम में श्रेयस गोपाल को शामिल किया जा सकता है। सलामी बल्लेबाज मनन वोहरा की जगह आरसीबी यशस्वी जायसवाल को मौका दे सकती है। यशस्वी जायसवाल को तीन मैचों में राजस्थान रॉयल्स ने मौका नहीं दिया था। जोस बटलर एक बार फिर राजस्थान की तरफ से ओपनिंग कर सकते हैं। मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाज के तौर पर शिवम दूबे, डेविड मिलर को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। क्रिस मौरिस की प्लेइंग इलेवन में जगह तय है। जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया को गेंदबाज के तौर पर टीम में शामिल किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस मैच में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- जोस बटलर, यशस्वी जयस्वाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिवम दुबे, डेविड मिलर, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया, एंड्रयू टाई।
आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन- देवदत्त पडीक्कल, विराट कोहली (कप्तान), शाहबाज अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), डैनियल सैम्स, काइल जैमीसन, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल।
खेल /शौर्यपथ / इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के 14वें मैच में पंजाब किंग्स का आमना-सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है। पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब के कप्तान केएल राहुल 4 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हुए। हालांकि, उन्होंने अपनी छोटी से पारी के दौरान खुद को एक खास क्लब में शामिल कर लिया है। केएल राहुल ने टी-20 क्रिकेट में अपने 5 हजार रन पूरे कर लिए हैं। राहुल ने क्रिस गेल के बाद टी-20 में सबसे तेज 5 हजार रन पूरे किए हैं।
केएल राहुल ने अपनी 143वीं पारी में टी-20 क्रिकेट में अपने 5 हजार रन पूरे किए हैं, जबकि क्रिस गेल ने महज 132 इनिंग में इस कारनामे को अंजाम दिया था। राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज शॉन मार्श को पीछे छोड़ दिया है। मार्श ने टी-20 में अपने 5,000 रन पूरे करने के लिए 144 पारी ली थी। पंजाब किंग्स ने इस मुकाबले के लिए अपने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं। टीम ने झाय रिचर्ड्सन और रिले मेरेडिथ और जलज सक्सेन की जगह पर मोइजेस हेनरिक्स, फेबियन एलेन और मुरुगन अश्विन को टीम में शामिल किया है। पंजाब ने अबतक खेले तीन मैचों में से दो में हार का सामना किया है। आखिरी मुकाबले में टीम को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 6 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। टीम के तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन इस सीजन अबतक निराशाजनक रहा है और झाय रिचर्ड्सन और रिले मेरडिथ ने पहले तीन मैचों में जमकर रन लुटाए थे।
लगातार तीन मैचों में हार का सामना कर चुकी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं। टीम ने मनीष पांडे की जगह पर तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कॉल को रखा है, जबकि मुजीब उर रहमान को बाहर कर केन विलियसन को टीम में जगह दी है। इसके अलावा, अब्दुल समद हेमस्ट्रिंग की इंजरी के चलते इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। समद की जगह पर केदार जाधव हैदराबाद के लिए अपना डेब्यू कर रहे हैं।
खेल /शौर्यपथ / आईपीएल 2021 में तीन बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और मोईन अली की शानदार गेंदबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स को 45 रन से हराकर दूसरी जीत दर्ज की। टीम की इस बड़ी जीत पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्हें लगा कि उन्होंने कम रन बनाए हैं, लेकिन गेंद स्पिन हो रही थी, जिससे वे इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स को 45 रन से हराने में सफल रहे। रॉयल्स की टीम एक समय अच्छी स्थिति में थी, लेकिन 10वें ओवर में जोस बटलर ने रवींद्र जडेजा पर छक्का जड़ा जिसके बाद गेंद बदलनी पड़ी। गीली गेंद की जगह सूखी गेंद आते ही स्पिनरों ने रॉयल्स को फिरकी के जाल में उलझा दिया और सुपर किंग्स की टीम का पलड़ा भारी कर दिया।
सुपर किंग्स के 189 रन के लक्ष्य का पीछा करती हुई रॉयल्स की टीम मोईन अली (सात रन पर तीन विकेट) और जडेजा (28 रन पर दो विकेट) की बलखाती गेंदों के अलावा सैम करन (24 रन पर दो विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने नौ विकेट पर 143 रन ही बना सकी। रॉयल्स की ओर से सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए, लेकिन चेतन सकारिया (36 रन तीन विकेट) और क्रिस मौरिस (33 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के बावजूद नौ विकेट पर 188 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
सुपर किंग्स का कोई बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाया। फाफ डु प्लेसिस 33 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर रहे जबकि अंबाती रायुडू (27) और मोईन (26) भी अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए। धोनी ने मैच के बाद कहा, 'गीली गेंद भी स्पिन हो रही थी। मुझे जोस के रिवर्स स्वीप खेलने से कोई परेशानी नहीं थी। अगर गीली गेंद टर्न हो रही थी तो संभावना अधिक थी कि सूखी गेंद भी स्पिन करेगी। मोईन का टीम में होना अच्छा है, वह गेंद को अच्छी स्पिन करा रहा था।'
खेल / शौर्यपथ / इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में रविवार (18 अप्रैल) को दो मैच खेले गए। दूसरे मैच में पंजाब किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाए और दिल्ली कैपिटल्स ने महज 18.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर ही 198 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मैच के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने कहा कि उन्हें लगा था कि 195 का स्कोर रहेगा।
मयंक अग्रवाल (36 गेंद, 69 रन, सात चौके, चार छक्के) और राहुल (51 गेंद, 61 रन, सात चौके, दो छक्के) के अर्धशतक और दोनों के बीच पहले विकेट की 122 रन की साझेदारी से पंजाब किंग्स ने चार विकेट पर 195 रन बनाए। दिल्ली की टीम ने इसके जवाब में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (92) के तूफानी अर्धशतक से 18.2 ओवर में चार विकेट पर 198 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। मार्कस स्टोयनिस (13 गेंद में नॉटआउट 27, तीन चौके, एक छक्का) और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (32) ने भी उम्दा पारियां खेली। धवन ने 49 गेंद का सामना करते हुए 13 चौके और दो छक्के मारे। राहुल ने मैच के बाद कहा, 'बल्लेबाजी करते हुए लग रहा था कि 196 अच्छा लक्ष्य है। अंत में अगर आप इसे देखो तो लग रहा है कि हमने 10 से 15 रन कम बनाए। मयंक और मैं पहले हाफ में सोच रहे थे कि अगर हम 180-190 रन बना लेंगे तो यह अच्छा स्कोर रहेगा। लेकिन बेशक वानखेड़े स्टेडियम में ओस होती है और धवन को श्रेय जाता है।'
उन्होंने कहा, 'ओस से चीजें मुश्किल हुईं, वानखेड़े में बाद में गेंदबाजी करना हमेशा चुनौती होती है। हम हमेशा इस तरह के हालात के लिए तैयार रहने की कोशिश करते हैं लेकिन हालात के अनुसार चीजें मुश्किल हो जाती हैं।' राहुल की टीम को उनके जन्मदिन के दिन हार का सामना करना पड़ा और पंजाब किंग्स के कप्तान ने कहा कि अगर उनकी टीम जीतती तो अच्छा रहता।
खेल /शौर्यपथ / टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी पर सवाल खड़े किए हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के कप्तान के लिए गंभीर ने कहा कि आप नंबर-7 पर बल्लेबाजी करते हुए टीम की अगुवाई नहीं कर सकते हैं। गंभीर ने कहा कि कप्तान को फ्रंट से लीड करना चाहिए और इसके लिए धोनी को बैटिंग ऑर्डर में थोड़ा ऊपर आना चाहिए। सीएसके पिछले सीजन में प्लेऑफ तक नहीं पहुंच सका था, जबकि इस सीजन के पहले मैच में टीम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। सीएसके को आज पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेलना है।
स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट लाइव शो पर गंभीर ने कहा, 'महेंद्र सिंह धोनी को बैटिंग ऑर्डर में ऊपर आना चाहिए, इससे फर्क पड़ता है क्योंकि कप्तान को फ्रंट से लीड करना चाहिए। हम इस बात को हमेशा से कहते आए हैं कि लीडर को फ्रंट से लीड करना चाहिए। जब आप 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हैं, तो आप कप्तानी नहीं कर सके।'
उन्होंने कहा, 'हां, उनके बॉलिंग लाइन-अप में दिक्कत है और अब वह धोनी नहीं रहे, जिन्हें हम चार या पांच साल पहले देखा करते थे। जब वह क्रीज पर आते थे और गेंदबाजों की धुनाई करना शुरू कर देते थे। मेरे हिसाब से उन्हें नंबर चार या पांच पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। उससे जरा भी नीचे नहीं।' सीएसके के लिए इस मैच में जीत दर्ज करना बहुत जरूरी है, क्योंकि पहले मैच में सात विकेट से हार के बाद टीम का नेट रनरेट भी काफी खराब हो गया है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
