
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
शौर्यपथ / दूरस्थ अंचल में निवास करने वाली ग्रामीण महिलाएं अब चार्ट-गुपचुप बनाकर विक्रय कर रहीं हैं और अन्य अजीविका अपनाकर भी अपने परिवार को आर्थिक मद्द पंहुचा रही हैं। जशपुर जिले के कुनकुरी विकास खण्ड के ग्राम कण्डोरा की दुर्गा स्व-सहायता समूह की महिला छ.ग. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर हाईवे के किनारे ठेले में चार्ट-गुपचुप, पेठा एवं अन्य खाद्य सामग्री का विक्रय कर रही हैं। हाईवे के किनारे दुकान लगाने के कारण समूह कि महिलाओं को अच्छा मुनाफा हो रहा है। लगभग डेढ़ माह से दुकान संचालित कर रहीं हैं। अन्य खर्च निकालकर समूह को माह में 6000 से 7000 तक का शुद्ध मुनाफा हो रहा है। चार्ट ठेला लगाने वाली समूह की महिलाएं श्रीमती मनप्यारी, ननप्यारी ने बताया कि दुर्गा स्व सहायता समूह में मिलकर 10 महिलाएं कार्य कर रही हैं और गुपचुप-चार्ट बनाती हैं जिससे उनको अच्छा लाभ मिल रहा है उन्होने बताया कि समूह ने लोन लेकर व्यापार शुरू किया और धीरे-धीरे किशत भी पटा रहें हैं।
गत् दिवस निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री महादेव कावरे और जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस. मण्डावी ने हाईवे किनारे रूक कर दुर्गा स्व सहायता समूह की महिलाओं से व्यापार के संबंध में जानकारी ली और समूह द्वारा बनाये गये पेठे को भी चक कर देखा और उनके बनाये गये पेठे की सरहना करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
छतीसगढ़ सफलता की कहानी /शौर्यपथ / 35 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ आदर्श ग्राम गौठान सेलर ग्रामीणों के विकास एवं आजीविका संवर्धन के लिए अब ग्रामीण औद्योगिक केन्द्र के रूप में विकसित हो चुका है। बिलासपुर जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर विकासखंड बिल्हा में स्थित सेलर ग्राम पंचायत में महिलाएं अब आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं। कभी घर की चारदीवारी तक ही सीमित रहने वाली महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होकर हर मोर्चे पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है।
सेलर गौठान में सुराजी गांव योजना के तहत 11 महिला स्व- सहायता को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा गया है। यहां महारानी लक्ष्मीबाई स्व सहायता समूह द्वारा बत्तख पालन सह हरा चारा उत्पादन का काम किया जा रहा है। इस समूह में दस महिलाएं हैं। अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी साहू है। समूह द्वारा लगभग 20 हजार रूपए की प्रतिमाह आय अनुमानित है। पतरकोनी गौरेला में सहकारी समिति से अण्डा खरीदी के लिए अनुबंध किया गया है। शिव शक्ति स्व सहायता समूह द्वारा दोना पत्तल निर्माण का कार्य किया जा रहा है। समूह द्वारा प्रतिमाह 366000 दोना निर्माण किया जाना अनुमानित है।
जागृति समूह द्वारा मशरूम उत्पादन-11 सदस्यीय इस समूह की अध्यक्ष श्रीमती गंगा देवी सूर्यवंशी है। इनके द्वारा 75 किलो मशरूम का उत्पादन कर 8 हजार रूपए प्रतिमाह की आय अनुमानित है।
मछली पालन-कालिका मछुवारा स्वसहायता समूह द्वारा 30 क्विंटल वार्शिक मछली उत्पादन कर लगभग तीन लाख रूपए की वार्षिक आय अनुमानित है।
वर्मी कम्पोस्ट एवं वर्मी वाश उत्पादन -ग्वालपाल महिला स्वसहायता समूह द्वारा 20 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट एवं 27 लीटर वर्मी वाश का उत्पादन किया गया है।
मुर्गी पालन -जयमाता सरई श्रृंगार स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा मुर्गी पालन किया जा रहा है। इससे उन्हें 30 हजार रूपये प्रतिमाह अनुमानित आय होगी।
गोबर गैस प्लांट-सखी-सहेली समूह की 10 महिलाओं द्वारा गोबर धन योजना के तहत् 15 किलो गैस का उत्पादन किया जा रहा है।
बकरी पालन -ग्वालपाल महिला समूह द्वारा बकरी पालन किया जा रहा है। इससे 03 लाख वार्शिक आयु अनुमानित है।
बाड़ी विकास एवं सब्जी उत्पादन -आरती समूह एवं जय मां कालिका समूह द्वारा बाड़ी विकास एवं सब्जी उत्पादन का कार्य सेलर गौठान में किया जा रहा है। इनके द्वारा टमाटर, गोभी, बैगन, मूली, पालक, लाल भाजी, ककड़ी, खीरा एवं मेथी जैसी सब्जियां एवं भाजियां बाड़ी में लगाई गई हैं। इनके उत्पादन से प्रतिमाह लगभग 15 हजार रूपये की आय समूहों को मिलेगी।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा शुरू की गई सुराजी गांव योजना से ग्राम पंचायत सेलर में ग्रामीणों को आजीविका का नया साधन मिल गया है। ग्राम की महिलाएं शासन को धन्यवाद देते नहीं थकती है। वे कहती है कि इस योजना से उनकी जिन्दगी बदल गई है।
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई में महापौर, अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है! ऐसे में जनता की समस्याओं को सुनने और उनकी समस्याओं/शिकायतों के त्वरित निराकरण करने के लिए दिनांक 25 जनवरी 2021 दिन सोमवार से जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है! मुख्य कार्यालय सहित प्रत्येक जोन कार्यालय में जनदर्शन आयोजित होगा! निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने निगम प्रशासन और जनता से समन्वय स्थापित करने और शिकायतों के निराकरण करने के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिया है! इसका आदेश निगम आयुक्त ने शुक्रवार को जारी कर दिया है!
जारी आदेश के अनुसार अब निगम क्षेत्र अंतर्गत जोन कार्यालय जोन क्रमांक एक नेहरू नगर, जोन कार्यालय जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर, जोन कार्यालय जोन क्रमांक 3 मदर टैरेसा नगर, जोन कार्यालय जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर, खुर्सीपार एवं जोन कार्यालय 5 में प्रत्येक सोमवार को जनदर्शन लगाया जाएगा!
इसके अतिरिक्त मुख्य कार्यालय के सभाकक्ष में माह के प्रथम शनिवार एवं अंतिम शनिवार को जनदर्शन का आयोजन होगा! निगमायुक्त ने जनदर्शन में निगम क्षेत्र के लोगों की शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश नोडल अधिकारियों को दिए हैं! जनदर्शन की संपूर्ण समीक्षा के लिए उपायुक्त अशोक दिवेदी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है! मुख्य कार्यालय में आयोजित होने वाले जनदर्शन के लिए उपायुक्त तरुण पाल लहरें, जोन क्रमांक 1 के लिए जोन आयुक्त सुनील अग्रहरी, जोन क्रमांक 2 के लिए जोन आयुक्त पूजा पिल्ले, जोन क्रमांक 3 के लिए जोन आयुक्त प्रीति सिंह, जोन क्रमांक 4 के लिए जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा एवं जोन क्रमांक 5 के लिए कार्यपालन अभियंता बीके देवांगन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है!
मुख्य कार्यालय में प्रथम व अंतिम शनिवार एवं समस्त जोन कार्यालय में प्रत्येक सोमवार को लगने वाले जनदर्शन का समय प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक नियत किया गया है! इस बीच निगम क्षेत्र के रहवासी अपनी शिकायतों/ समस्याओं को लेकर कार्यालय पहुंच सकते हैं! जनदर्शन में प्राप्त होने वाले आवेदन की पावती आवेदक को प्रदान की जाएगी! आवेदक का नाम, पूर्ण पता एवं मोबाइल नंबर की भी प्रविष्टि रिकॉर्ड में रखी जाएगी ताकि आवश्यकता पड़ने पर आवेदक को शिकायत से संबंधित सूचना या कोई दस्तावेज आवश्यक हो तो उसकी मांग कर निराकरण किया जा सके! सभी जोन कार्यालय एवं मुख्य कार्यालय से प्राप्त आवेदन और निराकरण की जानकारी गूगलसीट में अपलोड की जाएगी! इसकी समीक्षा आयुक्त रघुवंशी स्वयं करेंगे! निगम आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि जोन कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में वहां के समस्त अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहेंगे! और आवश्यकता अनुसार संबंधित अधिकारी/कर्मचारी की उपस्थिति जोन आयुक्त सुनिश्चित कराएंगे! जनदर्शन आयोजित करने का आदेश जारी होते ही सभी जोन कार्यालय में इसको लेकर तैयारियां की जा रही है!
धमतरी / शौर्यपथ / राज्य शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के तहत प्रदेश सहित जिले में भी नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी का विकास कर लोगों को स्वरोजगार एवं स्वावलम्बन की ओर अग्रसर किया जा रहा है। सरकार की यह योजना न सिर्फ आय का बेहतर विकल्प विकसित करने में सफल रही है, अपितु अनुपयोगी चीजों को भी उपयोग में लाकर उससे आत्मनिर्भर बनाने का हुनर पैदा कर रही है। ऐसा ही एक उदाहरण मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम भेण्ड्री की महिलाओं ने पेश किया, जहां अनुपयोगी व खाली पड़ी दो एकड़ जमीन को विभागीय अभिसरण से उपजाऊ बनाकर उस पर सब्जी की पैदावार ले रही हैं।
सहायक संचालक उद्यान डीएस कुशवाहा ने बताया कि लगभग साल भर पहले ग्राम भेण्ड्री में दो एकड़ भूखण्ड रिक्त पड़ा था, जो निष्प्रयोज्य था, जिसे मनरेगा तथा उद्यानिकी विभाग के अभिसरण से प्रस्ताव तैयार कर बाड़ी परियोजना के लिए स्वीकृत किया गया। उन्होंने बताया कि उसे उपयोगी बनाने के लिए पहले बिहान के तहत गठित समूहों की महिलाओं को प्रेरित व प्रोत्साहित किया गया, जिसके बाद ‘नई किरण‘ नामक स्वसहायता समूह की महिलाएं भूखण्ड पर सब्जी की पैदावार लेने के लिए तैयार हुईं। इसके बाद उक्त जमीन का समतलीकरण कर उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में समूह की महिलाओं ने सामूहिक बाड़ी की कार्ययोजना बनाई।
सहायक संचालक ने बताया कि नई किरण स्वसहायता समूह की महिलाओं ने सघन प्रशिक्षण एवं तकनीकी जानकारी लेकर आधुनिक ढंग से भिण्डी, बरबट्टी, बैंगन, टमाटर, करेला, मिर्च, प्याज आदि के अलावा गैंदा फूल और हल्दी की भी फसल लगाईं। उन्हें डीएमएफ मद से अनुदान पर सिंचाई की सुविधा को विस्तारित करने स्प्रिंक्लर भी प्रदान किया गया। विभागीय परामर्श व महिलाओं के परिश्रम ने अंततः रंग लाया और मात्र तीन महीने में ही सब्जी उत्पादित कर स्थानीय व समीप के बाजार में सब्जियां बेचकर एक लाख 25 हजार रूपए आमदनी हासिल की, जो कि उनके लिए काफी बड़ी राशि है।
दस सदस्यीय समूह की अध्यक्ष श्रीमती कुन्ती साहू और सचिव श्रीमती टोमिन साहू ने बताया- ‘राज्य शासन की योजना के तहत जिला प्रशासन की मदद से वे आज आत्मनिर्भर पूरी तरह हो चुकी हैं। साल भर पहले वे दूसरे के खेतों में दिनभर रोजी-मजदूरी करके जीवन-यापन करना पड़ता था, लेकिन अब समूह के जरिए संगठित होकर आर्थिक ही नहीं, सामाजिक रूप से सक्षम, संबल और स्वावलम्बी बन गई हैं।‘ ये महिलाएं प्रशिक्षण से पारंगत होकर सामूहिक बाड़ी के अलावा अपनी निजी बाड़ी में भी सब्जी की फसलें लेकर अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं।
नवागढ़ / शौर्यपथ / गुरुकुल विद्यालय नवागढ में शनिवार को पराक्रम दिवस, सुभाष चन्द्र बोस जयंती और नियमित ध्वजारोहण के 5 वीं वर्षगांठ पर सैनिकों का सम्मान पर विकास ग्रुप बिलासपुर द्वारा देश भक्ति पुर्ण प्रस्तुति की गई। इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिक हरीश अवष्थी, महेंद्र कुमार साहू, सूरज देव, धनेश्वर चन्द्राकर, तेजेंद्र साहू, केशरी कुमार साहू के साथ केके श्रीवास्तव, भावना पंच गव्य चिकित्सक ने सुभाष जयंती पर अपना उदबोधन मे बच्चॉ और अभिभावकों को प्रेरणा दिया।
हरीश अवस्थी ने सुभाषचंद्र बोस के सम्पूर्ण जीवन का वर्णन मे बताया कि कैसे बोस बाबू ने अपना सम्पूर्ण जीवन भारत माता को समर्पित कर दिया। तुम मुझे खुन दो मै तुम्हे आजादी दूँगा का मन्त्र भारत के लिये यज्ञ मंत्र बन गया। जिसके बल से देश मे अंग्रजों की जड़े हिल गयी।उनकी सेना ने देश भक्ति का जज्बा घर घर में जगाया। भावना ने अपने उदबोधन मे देशभक्ति को सर्वोपरि और तिरंगा को देश प्रेम के प्रेरणा पुंज बताया ।आये सभी पुर्व सैनिको ने अपने अनुभव सुनाए और देश की सेवा और सुरक्षा के लिए सबको तत्पर रहते हुए देश के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया। केके श्रीवास्तव जो 2004 से अनवरत अपने घर में नियमित ध्वजारोहण कर रहे हैं उनका नाम गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया है।अपने उदगार में बताया की नवीन जिंदल ने देश के प्रत्येक नागरिक को तिरंगे से जोड़ने का एतिहासिक कार्य किया है।
रायगढ़ से शुरु हुई कानुनी संघर्ष सुप्रीम कोर्ट तक गया और अन्ततः हर भारत वासी को रोज राष्ट्र ध्वज ससम्मान फहराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और फिर उसी दिन से विगत 17 वर्षों से नियमित ध्वजारोहण कर रहे है। उनके इस तिरंगे के लिए समर्पण से सब बहुत प्रभावित हुए।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्राचार्या संयुक्ता सिंह ने किया। आभार प्रगट करते संचालक राजेश धर दीवान ने उपस्थित सैनिकों को देव तुल्य बताया और कहा कि उनके आशीर्वचनों से हम सबका जीवन सफल होंगे।उन्होने बताया कि 23 जनवरी 2016 से वे विद्यालय मे नियमित ध्वजारोहण किया जाता है। साथ ही सैनिकों के सुरक्षा और सुखद जीवन के लिए प्रार्थना की जाती हैं।इस देश भक्ति पूर्ण कार्यक्रम में मिलाप साहू,हेमकांत यादव,विवेकानंद विद्यालय के संचालक वीरेंद्र जायसवाल,सचित केशरवानी,अश्वनी धर दीवान,केदार निर्मलकर सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / गर्मी के समय शहर वासियों को स्वच्छ जल प्रदाय करने महापौर धीरज बाकलीवाल अभी से तैयारी में जुट गये हैं। उन्होनें नलघर के सेटलिंग टैंक जिसे (क्लियरफायर) कहते हैं उसकी सफाई का निरीक्षण किया गया। उन्होनें जलगृह विभाग की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश भी दिये। निगम द्वारा स्वयं के व्यय से की जा रही सेटलिंग टैंक सफाई कार्य का निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, कार्यपालन अभियंता सुशील कुमार बाबर, प्रभारी सहा0 अभियंता ए0आर0 राहंगडाले, उपअभियंता भीमराव, जलकार्य निरीक्षक नारायण सिंह ठाकुर, व अन्य उपस्थित थे ।
उल्लेखनीय है कि निगम के पुराने नलघर में स्थापित सेटलिंग टैंक में काफी समय से शील्ट (कीचड़) जमा हो गया है। महापौर बाकलीवाल ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि कीचड़ जमा होने के कारण भी पानी की शहर में सप्लाई विलंब होने लगा था। विगत 7-8 वर्षो से टैंक की सफाई नहीं करायी गयी है। उक्त सेटलिंग टैंक का निर्माण 1958 में किया गया था। लगभग 30/30 मीटर चैड़ी टैंक है। उन्होनें बताया उक्त टैंक की सफाई कराने में 2 से 2.50 लाख रुपये व्यय आने की संभवना है। परन्तु अधिक राशि खर्च कर सफाई कराना संभव नहीं हो पा रहा है । गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुये टैंक की सफाई नगर निगम स्वयं की व्यवस्था से करा रहा है।
उन्होनें कहा सेटलिंग टैंक में एकत्र पानी की आपूर्ति अपशिष्ट जल उपचार की एक आधुनिक प्रणाली है। इसमें पानी टैंक के माध्यम से धीर-धीरे बहता है जिससे शुद्धिकरण होता है। संचित ठोस पदार्थ की एक परत कीचड़ के रुप में टैंक के तल पर जम जाने के कारण समस्या होने लगती है। आज इसकी सफाई कार्य प्रारंभ किया गया है। इस टैंक से पानी फिल्टर कर सप्लाई पानी टंकियों में पानी चढ़ाया जाता है और उसके बाद शहर के अन्य टंकियों में पानी का वितरण किया जाता है। हमने गर्मी के पूर्व जनता को साफ पानी प्रदाय करने की व्यवस्था कर रहे हैं। चूंकि गर्मी के समय पानी से होने वाली बीमारी अधिक होती है। उन्होनें कहा निगम द्वारा टैंक सफाई कराने से सरकारी पैसे की बचत होगी। उन्होनें विभाग की बैठक लेकर कहा कि शहर में पानी सप्लाई का समय बढ़ायें, लीकेज आदि को ठीक करें, अमृत मिशन और जलगृह विभाग आपस में सामान्जस्य बनाकर कार्य करें।
दुर्ग / शौर्यपथ / आज राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र. न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के मार्गदर्शन एवं निर्देशन पर दुपहिया वाहन की दुर्घटनाओं तथा युवा वर्ग में दुपहिया वाहन को तेज गति से चलाये जाने की परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए दुर्घटनाओं एवं वाहन चालन संबंधी नियमों के प्रति दुर्ग के जनमानस में जागरूकता लाये जाने के संबंध मेंÓÓ हेलमेट जागरूकता रैलीÓÓ आयोजित की गई। हेलमेट जागरूकता रैली का शुभारंभ राजेश श्रीवास्तव के द्वारा तथा जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गुलाब सिंह पटेल के द्वारा न्याय सदन गौरव पथ दुर्ग से झंडा दिखाकर शुभारंभ किया गया। हेलमेट जागरूकता रैली सर्वप्रथम न्याय सदन गौरव पथ नगर निगम से प्रारंभ होकर इंदिरा मार्केट रोड से होते हुए रेल्वेस्टेशन तथा विश्राम गृह होते हुए वापस न्याय सदन गौरव पथ पर समाप्त हुआ। रैली के शुभारंभ कार्यक्रम में राजेश श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों को कहा कि नक्सली हमले में जितने लोगों की मृत्यु नही होते उससे कही अधिक मृत्यु वाहन दुर्घटना से होती है। वाहन चालक हेलमेट नही पहनते वो केवल जुर्माना से बचने के लिए हेलमेट पहनना जरूरी समझते है जो बिल्कुल सही नही है। हेलमेट खुद के सिर की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। वाहन दुर्घटना में हेलमेट पहनने वाले वाहन चालक को कम शाररिक क्षति होती है। आज का दिन उन लोगों को जागरूक करेगा जो यह समझते है कि हेलमेट पहनने से जान नही बचती। न्यायाधीशगण एवं अधिवक्तागण एवं न्यायिक कर्मचारी ने हेलमेट जागरूकता रैली में स्वत: अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर लोगों को जागरूक करने के लिए अपने कदम आगे बढाये है ये उनकी सहभागिता को दर्शाता है।
रैली के माध्यम से लोगों में हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक करना तथा हेलमेट पहनने पर दुर्घटना में सिर पर लगने वाली चोट से बचने की जानकारी दी गई। यह देखने में आया है कि युवा वर्ग अत्यधिक तेजगति से बिना हेलमेट के अनियंत्रित होकर दुपहिया वाहन को स्पोर्टस बाइकर की तरह चलाकर स्टंट करते है । ऐसे चालक दुर्घटना को स्वयं बुलाते है और अपने जान को जोखिम में डालते है । वाहन चालक अपने जान को जोखिम में डालने के साथ-साथ अन्य लोगो के जान को जोखिम में डाल देते है। किसी के साथ भी घटित वाहन दुर्घटना परिवार एवं पीडि़त को मानसिक क्षति, शाररिक क्षति तथा आर्थिक क्षति देती है। जागरूकता रैली के माध्मय से अधिक से अधिक लोगों तक इस तथ्य को सामने लाया गया कि वाहन दुर्घटना में हेलमेट उन्हें सुरक्षा देता है। इस जागरूकता रैली में लगभग 600 लोग सम्मिलित हुए तथा जागरूकता रैली जब इंदिरा मार्केट रोड पर से गुजरी तो कई लोगों ने अति उत्साह से इस रैली को देखा, जब रैली स्टेशन रोड पर पहॅूची तो कुछ लोगों ने हाथ दिखाकर इस रैली को अभिवादन किया। इस रैली के माध्यम से कई हजारों लोग हेलमेट पहनने के लिए जागरूक होकर लाभान्वित हुए। रैली के दौरान जनमानस का भी विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
हेलमेट जागरूकता रैली में जिला न्यायालय दुर्ग के समस्त पुरूष न्यायाधीशगण, जिला अधिवक्ता संघ के समस्त पदाधिकारीगण तथा कई अधिवक्तागण ,जिलान्यायालय के तृतीय श्रेणी न्यायिक कर्मचारी संघ के पदाधिकारीगण , पैरालीगल वॉलिटियर के साथ-साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/स्थायी लोक अदालत जनोपयोगी सेवा के कर्मचारीगण शामिल हुए । जागरूकता रैली विशेष रूप से यातायात विभाग से अत्यधिक संख्या में ट्रेफिक पुलिस शामिल हुए। जनसामान्य ने भी जागरूकता रैली में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मिडिया के पत्रकार बंधुओं का भी विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
रायपुर / शौर्यपथ / 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में ध्वजारोहण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत जांजगीर-चांपा में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेगें।
राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार ध्वजारोहण के लिए मंत्रीगणों के साथ-साथ संसदीय सचिवों को मुख्य अतिथि बनाया गया है। गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद में, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव बलौदाबाजार-भाटापारा में, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे दुर्ग में, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम कोरबा में, वन मंत्री मोहम्मद अकबर राजनांदगांव में, उद्योग मंत्री कवासी लखमा कांकेर में, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया सरगुजा में, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया रायगढ़ में, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार नारायणपुर में, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल बिलासपुर में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत बालोद में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेगें।
संसदीय सचिव यू.डी. मिंज बलरामपुर में, विकास उपाध्याय बेमेतरा में, रेखचंद जैन बीजापुर में, इंद्र शाह मंडावी दंतेवाड़ा में, चन्द्रदेव प्रसाद राय धमतरी में, विनोद सेवन लाल चन्द्राकर गरियाबंद में, चिंतामणि महाराज जशपुर में, द्वारिकाधीश यादव कबीरधाम में, कुंवर सिंह निषाद कोण्डागांव में, गुरूदयाल सिंह बंजारे कोरिया में, सुश्री शकुंतला साहू मुंगेली में, शिशुपाल सोरी सुकमा में और डॉ. श्रीमती रश्मि आशीष सिंह सूरजपुर जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज दुर्ग राज के वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री
राज्य सरकार की कृषक हितैषी नीति के कारण खेती की ओर लौटे किसान
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक के ग्राम चेटुवा में आयोजित मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज दुर्ग के 75वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि राज्य में चालू सीजन में अब तक 86 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है जो अब तक की रिकॉर्ड खरीदी है और अभी एक हफ्ते शेष है। राज्य सरकार की कृषक हितैषी नीतियों से किसान खेती की ओर वापस लौटे हैं, चाहे धान खरीदी का समर्थन मूल्य हो या किसानों की कर्ज माफी हो या कृषि संबंधी सुधार हो, राज्य सरकार की योजनाओं का गहरा असर हुआ है और यह असर इस सीजन में हुई धान खरीदी में साफ-साफ दिखाई दे रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बारदानों की कमी के बावजूद भी हमने धान खरीदी रुकने नहीं दी और रिकॉर्ड धान की खरीदी हुई। हमने बार-बार बारदाने भेजने का आग्रह केंद्र से किया लेकिन हमें केवल डेढ़ लाख बारदाने देने का निर्णय लिया गया और इसमें भी 40 हजार बारदाने अभी तक नहीं आ पाए। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से हमने किसानों को संबल प्रदान किया। छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं से किसानों में आर्थिक समृद्धि आई है। किसानों में संतोष है। छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों की वजह से कृषि अर्थव्यवस्था बेहतर हुई है और इसका असर बाजार पर भी दिखा है। इस तरह सरकार की नीतियों से सभी वर्गों का विकास हुआ है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमने जिंदगी भर खेती-किसानी की है और किसानों की पीड़ा को समझते हैं। किसानों की पीड़ा को समझते हुए हमने निर्णय लिया कि कृषि हित में ठोस निर्णय लेने की जरूरत है। यह बहुत आवश्यक है कि किसानों को उनकी उपज का पर्याप्त मूल्य मिल सके। हमने किसानों की कर्ज माफी का ऐतिहासिक निर्णय लिया जो अब तक का किसी राज्य का कर्जमाफी का सबसे बड़ा निर्णय रहा। चाहे वह छोटा किसान हो या बड़ा किसान, हमने सभी का कर्ज माफ किया जो एक ऐतिहासिक निर्णय था। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि हमने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से 4 किश्तों में किसानों को कृषि आदान सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया। यह सहायता राशि ऐसे मौकों पर दी गई जो किसानों के लिए सबसे आवश्यक मौके होते थे जिनमें से सबसे पहला मौका होता है जब खेती किसानी की शुरुआत होती है तो किसानों के खाते में 21 मई को राशि भेज दी ताकि वह खेती किसानी की शुरुआत कर सकें। तीसरी किश्त लुवाई के समय दी गई। आखिरी किश्त हम 31 मार्च के पहले देंगे। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि बारदानों की कमी के बावजूद भी मुख्यमंत्री ने धान खरीदी की योजना को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया यह बहुत बड़ा कार्य रहा। आज जो किसानों के चेहरे पर संतोष है उसके पीछे राज्य सरकार की योजनाओं का गहरा असर है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मुरमुंडा स्थित गौठान का निरीक्षण भी किया यहां की व्यवस्था से प्रभावित हुए और उन्होंने कहा कि गौठान को आत्मनिर्भर बनाएं। गौठान के विकास में ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार निर्भर है।
सारंगढ़ में 50 बिस्तर अस्पताल, कोसीर को उप तहसील एवं भडि़सार जलाशय निर्माण की घोषणा
रायगढ़ की बंद जूट मिल को शुरू करने की होगी पहल
अखिल भारतीय रामनामी महासभा बड़े भजन मेला में शामिल हुए मुख्यमंत्री
राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त 31 मार्च से पहले
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायगढ़ जिले के सारंगढ़ विकासखण्ड के ग्राम-नंदेली में आयोजित अखिल भारतीय रामनामी महासभा बड़े भजन मेला में शामिल हुए। उन्होंने जयस्तंभ की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सारंगढ़ में 50 बिस्तर अस्पताल निर्माण, कोसीर को उप तहसील बनाने और भडि़सार में जलाशय निर्माण की घोषणा की।
मुख्यमंत्री बघेल ने संत कबीर के दोहे मोको कहां ढूंढे बंदे, मैं तो तेरे पास में- का उल्लेख करते हुए कहा कि रामनामी समाज के लोगों ने अपने शरीर में राम का नाम गुदवाकर कहीं बाहर ईश्वर को खोजने की बजाए उन्हें खुद में स्थापित कर लिया है। उन्होंने कहा कि रामनामी समाज के लोग कठिन साधना करते हैं। पूरे शरीर में राम का नाम गुदवाते हैं। ओढ़नी भी राम नाम की ओढ़ते है । प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृ-तिक विरासत को संजोने, संवारने व आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। लगभग 135 करोड़ खर्च कर राम वन गमन पथ का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें इस वर्ष 9 जगहों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि सरकार किसानों के लिए लगातार हितकारी निर्णय ले रही है। समर्थन मूल्य में धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। इस वर्ष अभी तक 86 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान के सुविधापूर्वक उपार्जन के लिए नयी समितियां व धान खरीदी केंद्र खोले गए हैं। कोरोना के चलते उपजी परिस्थितियों से बारदाने की आपूर्ति प्रभावित हुयी, तो राशन के बारदानों व प्लास्टिक बारदानों के साथ किसानों के बारदाने में खरीदी को स्वीकृति दी गयी ताकि खरीदी प्रभावित न हो। रायगढ़ में स्थित जूट मिल को चालू करने की दिशा में काम किया जा रहा है। जिससे लोगों को रोजगार मिले और बारदानों की होने वाली किल्लत भी दूर की जा सके। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत धान उत्पादक किसानों को लगभग 5750 करोड़ रूपए की आदान प्रोत्साहन राशि सीधे उनके खाते में जमा कराई जा रही है। योजना के तहत तीन किश्तों में 4500 करोड़ रूपए दिए जा चुके हैं। चौथी किश्त 31 मार्च के पहले दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था के मजबूती के लिए देश दुनिया में पहली बार गोधन न्याय योजना शुरू की गई। जिसके अंतर्गत दो रूपए किलो में गोबर खरीदी की जा रही है। इससे गौपालकों, किसानों और ग्रामीणों को अतिरिक्त आय का जरिया मिल रहा है। वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण से महिलाओं को स्वावलंबन की नयी राह मिली है। पहले लोग धान बेचकर मोटरसाइकिल खरीदते थे , अब गोबर बेचकर ही मोटरसाइकिल खरीद रहे हैं। वर्मी कम्पोस्ट से जैविक खेती को बढ़ावा मिल रहा है। भूमि की उर्वरता बढ़ रही है। फसलों की गुणवत्ता में भी सुधार हो रहा है।
उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि यह मेला हमारी एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। यह देश के आजादी से पहले से ही आयोजित होता आ रहा है। इस वर्ष आयोजन का 112 वां साल है। रामनामी समाज की साधना सामाजिक मजबूती का संदेश देती है। खाद्य मंत्री अमरजीत सिंह भगत ने कहा कि रामनामी समाज के लोगों का भक्ति मार्ग अद्वितीय है। कड़ी साधना व सामाजिक प्रेम का संदेश मिलता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में सरकार अपने वादों को पूरा कर रही है। अपने घोषणा के अनुसार कर्जमाफी की और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के जरिये पूरे देश में धान की सर्वाधिक कीमत छत्तीसगढ़ में मिल रही है।
इस अवसर पर विधायक सारंगढ़ श्रीमती उत्तरी गनपत जागड़े ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक, विधायक धरमजयगढ़ लालजीत सिंह राठिया, विधायक लैलूंगा चक्रधर सिंह सिदार सहित जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / हम सभी को प्रभु श्रीराम के सेवक के रूप में तन-मन-धन से भारत की सांस्कृतिक एकता का पर्याय श्रीराम मंदिर में सहयोग करना है श्रीराम मंदिर तीर्थ निर्माण निधि समर्पण अभियान की कड़ी में संगठन द्वारा संगठन प्रमुख गोविंद राज नायडू के नेतृत्व में एक जन-जागरण कार्यक्रम के रूप में श्रीरामचंद्र जी की महाआरती का कार्यक्रम पटेल चौक, दुर्ग स्थित मंदिर में आयोजित की गई जिसमें जिला योजना समिति के सदस्य अरुण सिंह ने समाज के युवा वर्ग को श्रीराम जन्मभूमि के इतिहास के बारे में बतलाया,संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्रीकुमार नायर ने सभी जनों से अधिक से अधिक इस महाअभियान में सहयोग कर इसके पुण्य लाभार्थी बनने हेतु अपील की
उक्त आयोजन में संगठन महामंत्री राजेश शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी मंगल राजपूत, सहप्रभारी मयंक शर्मा,राजा देवांगन, राकेश तिवारी,वीरेंद्र सिंह, अभिषेक शर्मा,गोपाल यादव,दीपक सिंह,दीपक चंद्राकर,शिवम सिंह,शिबू सोनी,शिवम मिश्रा,विशाल सोनी,जय राजपूत, सुरेंद्र जैन,आलोक खापर्डे, आशु तिवारी, निशांत सिंह, दीपक राजपूत, रवि देशमुख, रवि राव, सुमित निर्मलकर, अर्पित बरनवाल प्रशांत यदु, पंकज ग्वाल, कपिल साहू, नीरज देवांगन, राज गुप्ता समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
