
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
राजशेखर/धमतरी/शौर्यपथ
बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धमतरी द्वारा नगरी के बीआरसी कार्यालय में
20 जनवरी से 5 दिनों का मशरूम उत्पादन कर स्वावलंबी बनने ,महिला स्व सहायता समूह को प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।
प्रशिक्षण में महिला स्व सहायता समूह के महिलाओं को मशरूम उत्पादन की बारीकियां समझाई जाएगी व बेहतर उत्पादन व बिक्री की जानकारी प्रदान की जा रही है।
राजशेखर नायर/धमतरीब्यूरो/शौर्यपथ समाचार
नगरी के विकास खंड शिक्षा अधिकारी व बीआरसी भवन के कार्यालय के पीछे के कक्ष जिसका का इस्तेमाल प्रशिक्षण व स्टोर रूम के लिए भी किया जाता है, वहाँ सालों पहले निर्माण कराये गये शौचालय में दरवाजा नही लगाया गया है।
जबकि आये दिन वहां कई तरह के प्रशिक्षण का आयोजन किया जाता है।
ऐसे में महिला प्रशिक्षणार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अभी वर्तमान में शौचालय में
रंग-रौगन तो कराई गई है, पर दरवाजा लगाने की आवश्यकता महसूस नहीं की गई।
ब्लाक शिक्षा मुख्यालय का जब यह हाल है तो स्कूलों का क्या हाल होगा आप इससे अंदाज लगा सकते हैं।
- जिला स्तरीय कार्यशाला उद्यम समागम आयोजित
- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा हुए शामिल
राजनांदगांव / शौर्यपथ / वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर एवं वाणिज्य एवं उद्योग वाणिज्य कर (आबकारी) मंत्री कवासी लखमा ने आज हॉटल एबीस ग्रीन्स में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र राजनांदगांव द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला उद्यम समागम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि की आसंदी से वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह उद्यम समागम अधिक से अधिक लोगों को उद्योग लगाने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक प्रभावी प्रयास है। वर्ष 2019-2024 की औद्योगिक नीति के तहत उद्यमियों को समावेशी विकास आत्मनिर्भर एवं परिपक्व अर्थव्यवस्था के निर्माण के लिए विभिन्न तरह की छूट प्रदान की गई है, जो देश में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा प्रदेश में लोकल इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया। जहां 50 हजार करोड़ रूपए का एमओयू किया गया। शासन की नीति विश्वसनीयता पर आधारित है। बस्तर के लोहंडीगुड़ा में 4 हजार करोड़ रूपए की जमीन टाटा से लेकर वापस आदिवासियों को प्रदान की गई।
उन्होंने कहा कि किसी भी भू-स्वामी की जमीन उसकी सहमति से ही लेना चाहिए। बस्तर में आकर्षक पैकेज, पुर्नवास की व्यवस्था के साथ आदिवासियों की सहमति के आधार पर औद्योगिक नीति का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की सोच के अनुरूप उद्योगपतियों को पूंजी निवेश में छूट एवं औद्योगिक निवेश में प्रोत्साहन के लिए विभिन्न प्रावधान किए गए है।
वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि लघुवनोपज खरीदी में छत्तीसगढ़ प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है और 112 करोड़ रूपए का लघुवनोपज समर्थन मूल्य पर शासन द्वारा खरीदा गया है, जो देश का 73 प्रतिशत लघुवनोपज है। उन्होंने कहा कि वैल्यू एडिशन के बाद लघुवनोपज का लाभ महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं को मिलेगा। वर्ष 2019 में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 602 करोड़ रूपए पारिश्रमिक भुगतान किया गया। तेंदूपत्ता संग्रहण का पारिश्रमिक दर वर्ष 2018 में 2500 रूपए बोरा था, जिसे बढ़ाकर 4000 रूपए कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रचुर लघुवनोपज को देखते हुए वनोपज, हर्बल तथा खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों के निर्माण को प्रोत्साहन देने के लिए वनांचल उद्योग पैकेज लाया गया है। जिससे इस क्षेत्र में आर्थिक निवेश करने वाले उद्यमियों को लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना गोबर पर आधारित विश्व की पहली योजना है, जिससे प्रदेश के 1 लाख 48 हजार परिवार को रोजगार मिला है। वर्मी कम्पोस्ट निर्माण किया जा रहा है। शासन की ओर से किसानों के 9 हजार करोड़ कर्ज की माफी की गई है। वहीं सभी के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न दिया जा रहा है। 2500 रूपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य में धान की खरीदी की जा रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को तीन किश्त की राशि दी जा चुकी है और चौथी किश्त मार्च में दी जाएगी।
वाणिज्य एवं उद्योग वाणिज्य कर (आबकारी) मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि शासन द्वारा 2019-2024 के लिए औद्योगिक नीति का निर्माण किया गया है। नीतियों का निर्धारण करने के पूर्व अधिकारियों ने महाराष्ट्र, तेलंगाना, गुजरात एवं अन्य राज्यों का भ्रमण कर औद्योगिक नीति का अवलोकन किया और प्रदेश की आवश्यकताओं के अनुरूप सबसे अच्छी औद्योगिक नीति का निर्माण किया गया। उन्होंने कहा कि जिले में दो वर्ष में 41 उद्योग लगे हैं और इस दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढिय़ा एवं किसान हंै। राज्य शासन द्वारा युवाओं को रोजगार देने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ लघु वनोपज से समृद्ध प्रदेश है और यहां खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की स्थापना की जाएगी। प्रदेश के उद्योगपतियों को सुविधाएं देने के लिए सिंगल विंडो प्रणाली की व्यवस्था की गई है। ताकि एक ही नोडल कार्यालय जो वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के अधीनस्थ होगा। जहां आवेदन प्राप्त कर निराकरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
महाप्रबंधक जिला एवं व्यापार उद्योग केन्द्र राजीव शुक्ला ने बताया कि राजनांदगांव जिले में कुल 6982 औद्योगिक इकाई कार्यालय में पंजीकृत है। जिसमें सूक्ष्म एवं लघु इकाई 6968 तथा मध्यम एवं लार्ज इकाई की संख्या 14 है। पिछले 2 वर्षों में जिले में कुल 41 नवीन इकाई स्थापित हुए है। जिसमें से कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण के 17 इकाई स्थापित हुए हैं। इन इकाईयों के स्थापित होने से जिले में कुल 55 करोड़ 37 लाख रूपए निवेश एवं 393 मानव रोजगार का सृजन हुआ है। फूडपार्क के लिए भूमि का चिन्हांकन किया गया है एवं भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई चल रही है। युवा उद्यमियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा संचालित योजना (वर्ष 2019-20) में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत जिले को आबंटित लक्ष्य 42 के विरूद्ध 61 प्रकरण स्वीकृत किए गए हैं एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनांतर्गत जिले को आबंटित लक्ष्य 23 के विरूद्ध 23 हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित किया गया है। उपरोक्त योजनाओं में क्रमश: 450 एवं 48 रोजगार सृजित हुए हैं।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में संसदीय सचिव एवं विधायक मोहला-मानपुर इंद्रशाह मण्डावी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण एवं विधायक डोंगरगाांव दलेश्वर साहू, अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं विधायक डोंगरगढ़ भुनेश्वर बघेल, विधायक खुज्जी श्रीमती छन्नी साहू, विधायक खैरागढ़ देवव्रत सिंह, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम धनेश पाटिला, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हफीज़ खान, राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक, पार्षद कुलबीर छाबड़ा एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक डी श्रवण, आईबी ग्रुप के डायरेक्टर अंजुम अलवी एवं उद्योगपति उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिका परिषद जामुल के आगामी चुनाव के लिए वार्डों का आरक्षण आज दुर्ग कलेक्टर सभागार में संपन्न हो गया। कुल 20 वार्डों वाले इस पालिका के 8 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। इन वार्डों में सभी वर्ग को चनाव लडऩे की पात्रता के चलते घमासान मचने की संभावना है। 4 वार्ड अनारक्षित महिला, 3 ओबीसी मुक्त व 2 ओबीसी महिला सहित एससी मुक्त एक, एससी महिला एक तथा एक वार्ड एसटी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में आज कलेक्टर सभागार में नगर पालिका परिषद जामुल के वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूर्वान्ह 11 बजे प्रारंभ हुई। इस प्रक्रिया में एससी, एसटी वार्डो का आरक्षण जातिगत आंकड़े के अनुसार किया गया। जबकि शेष वार्डों का आरक्षण नियमों का पालन करते हुए लाटरी निकालकर किया गया। पूरे 20 वार्डों का आरक्षण तय होते ही दुर्ग से लेकर जामुल तक की राजनीति में सरगर्मी दिखने लगी।
जामुल पालिका का वार्ड क्रमांक 1 कालीमाता ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुआ है। इसी कड़ी में वार्ड-2 मठपारा शक्तिनगर एसटी, वार्ड-3 लक्ष्मी पारा ओबीसी, वार्ड-4 दुर्गापारा आरक्षित, वार्ड-5 गणेश नगर अनारक्षित, वार्ड-6 संतोषी चौक एससी, वार्ड-7 लीला चौरा अनारक्षित महिला, वार्ड-8 राम मंदिर अनारक्षित, वार्ड-9 महात्मा गांधी नगर अनारक्षित महिला, वार्ड-1 सुभाष नगर ओबीसी महिला, वार्ड-11 एससी कालोनी अनारक्षित, वार्ड-12 दुर्गा चौक अनारक्षित, वार्ड-13 लवकुश नगर ओबीसी, वार्ड-14 दीनदयाल उपाध्याय नगर अनारक्षित, वार्ड-15 राजीव नगर अनारक्षित, वार्ड-16 शिवपुरी अनारक्षित, वार्ड-17 देवनगर अनारक्षित महिला, वार्ड-18 महाराणा प्रताप नगर ओबीसी, वार्ड-19 महामाया चौक अनारक्षित महिला तथा वार्ड-20 वीरनारायण सिंह नगर को एससी महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
कांग्रेस से सरोजनी चंद्राकर तो भाजपा से रेखराम बंछोर का दावा बरकरार
वार्ड आरक्षण प्रक्रिया में उलटफेर की गुंजाइश के बावजूद निवृत्तमान पालिका अध्यक्ष सरोजनी चंद्राकर व पूर्व अध्यक्ष रेखराम बंछोर का दावा बरकरार रहा है। इस बार पार्षदों के बीच से अध्यक्ष का चयन होना है और यह पद अनारक्षित रखा गया है। इस लिहाज से सरोजनी चंद्राकर को जहां कांग्रेस से वहीं रेखराम बंछोर को भाजपा से अध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। श्रीमती चंद्राकर वार्ड-3 लक्ष्मीपारा में रहती है। इसी वार्ड में रेखराम बंछोर का भी निवास है। यह वार्ड ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। सरोजनी व रेखराम दोनों ही इसी वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में वार्ड-3 में इस बार दो पूर्व अध्यक्षों के बीच चुनावी घमासान मचने की पूरी संभावना है। वैसे वार्ड क्रमांक-3 से भाजपा की टिकट पर पार्षद बनकर उपाध्यक्ष की कुर्सी पाने वाले हरीश वर्मा भी आरक्षण ओबीसी रहने से स्वाभाविक दावेदार बन गए हैं। भाजपा से अध्यक्ष पद के एक और दावेदार फणेन्द्र पांडेय वार्ड क्रमांक-10 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित होने से उनकी दावेदारी पर प्रश्न उभरा है।
दुर्ग / शौर्यपथ / पर्यावरण उद्यानिकी विभाग प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा की अध्यक्षता में समिति की बैठक एमआईसी भवन कक्ष में संपन्न हुआ । बैठक में अध्यक्ष की ओर से फ्लावर शो और निगम के उद्यानों में पानी की आपूर्ति हेतु समिति के सदस्यों के साथ विस्तार से चर्चा किया गया । बैठक में श्रीमती उषा ठाकुर, श्रीमती निर्मला साहू, श्रीमती मीना सिंह, सुश्री श्रद्धा सोनी, श्रीमती पुष्पा गुलाब वर्मा, श्रीमती हेमा शर्मा, श्रीमती कविता तांडी,श्रीमती प्रेमलता पोषण साहू, श्रीमती कुमारी राकेश भारत साहू एवं उद्यान निरीक्षक अनिल सिंह उपस्थित थे।
इस संबंध में प्रभारी पर्यावरण उद्यानिकी विभाग श्रीमती सत्यवती वर्मा ने बताया कि महापौर धीरज बाकलीवाल के मार्गदर्शन में पिछले वर्ष फ्लावर शो का आयोजन कर बेहतर प्रदर्शन किया गया था। इस बार उससे भी अच्छा आयोजन करने के लिए आज समिति की बैठक में रुपरेखा बनायी गई । 14 फवरी 2021 को फ्लावर शो का आयोजन किया जावेगा। इस आयोजन में शहर की प्रतिभाओं को शामिल किया जाएगा । राजेन्द्र पार्क मंे होने वाले फ्लावर शो में पहले से ही काउंटर आदि व्यवस्थाओं के लिए तैयारी की जा रही है। उन्होनें बताया नगर निगम क्षेत्र में अनेक उद्यान है जहाॅ पानी के अभाव में वहाॅ के पेड़ पौधे सूख जा रहे हैं एैसे उद्यानों में पानी की आपूर्ति की व्यवस्था करने का निर्णय समिति ने लिया है। इसके लिए आयुक्त को पत्र प्रेषित कर व्यवस्था करने कहा जाएगा।
दुर्ग / शौर्यपथ / निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन आज पटरीवार के सिकोला भाठा, सिकोला बस्ती और करहीडीह वार्ड का भ्रमण कर वार्डो की सफाई का जायजा लिया। इस दौरान पटरीपार के पार्षद व एमआईसी प्रभारी शंकर सिंह ठाकुर, श्रीमती उषा ठाकुर और स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, स्वच्छता निरीक्षक, सुपरवाईजर व नागरिक उपस्थित थे। आयुक्त ने इंद्रजीत बर्मन ने धमधा नाका से लेकर सिकोला भाठा होते हुये उरला रोड में पैदल चल कर सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें सड़क भाग और नाली के पर भवन सामग्री रखने वालों को जुर्माना लगाने का निर्देश दिये। घरों, दुकानों का कचरा बाहर फेकने वालों सिकोला भाठा, सिकोला बस्ती क्षेत्र में चार लोगों पर गंदगी करने पर जुर्माना 500 रु0 से 1000 रु0 जुर्माना किया गया ।
आयुक्त बर्मन आज प्रातः 11.00 बजे पटरीपार के धमधा नाका क्षेत्र पहुॅचें, उन्होनें सांई नगर होते हुये रामनगर सिकोला भाठा, सिकोला बस्ती उरला रोड में नहर मार्ग तक पैदल ही चल कर सड़क और नालियों की सफाई की स्थिति का जायजा लिया। उन्होनें दरोगा और सफाई सुपरवाईजरों पर नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा काम लापरवाही पूर्वक किया जा रहा है । उन्होनें निगम के सभी दरोगा और सफाई सुपरवाईजर को निर्देशित कर कहा कि वे अपने-अपने वार्डो की सफाई पर विशेष ध्यान दें। गंदगी और लापरवाही की सूचना शिकायत पर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। स्वच्छता निरीक्षक मेनसिंग मंडावी, राजेन्द्र सराटे, तथा तीनों वार्ड के सुपरवाईजर और नागरिक उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 लागू के बाद नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा वृहद पैमाने पर और व्यापक स्तर पर वार्डो में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत शहर वासियों से निरंतर अपील किया जा रहा है कि वे नालियों में, सड़क किनारे कचरा न डालें, अपने र्वाउ क्षेत्र को साफ-सुथरा रखें, किसी भी प्रकार से अतिक्रमण न करें। गंदगी करने वालों, कचरा फैलाने वालों की सूचना शिकायत अवश्य देवें ताकि उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा सके ।
दुर्ग / शौर्यपथ / किसानो एवं आम जनता के प्रति भूपेश बघेल सरकार द्वारा किए गए वादा खिलाफी के विरोध में आज दुर्ग भिलाई जिला भाजपा संगठन द्वारा आंदोलन करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन कर जनता को धोखा देने वाली सरकार को उखाड़ फेंकने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान कर सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने गिरफ्तारियां दी . प्रदेश भाजपा के आव्हान पर आयोजित रैली में राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं कि फौज मानस भवन स्टेडियम से निकली जिसमे शहर से लेकर गांव गांव से पहुंचे कार्यकर्ताओ व किसानों ने विरोध स्वरूप काले कपड़े पहने थे और महिलाएं भी काले साड़ी मे आए थे वहीं किसान मोर्चा के कार्यकर्ता हाथो में धान की टोकरी लेकर किसान वेशभूषा में ट्रैक्टर में पहुंचे थे इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने काले गुब्बारे में भूपेश सरकार के काले कारनामे लिखे तख्ती उड़ाए तथा कलेक्ट्रेट परिसर पहुचनें के पूर्व जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा रोकने लगाए गए बेरीकेट्स पर चढ़ने की कोशिश की किन्तु पुलिस बल की मौजूदगी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रैली में शामिल होकर गिरफ्तारी दिया गया . गिरफ्तारी देने वालो में पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू दुर्ग भिलाई जिलाध्यक्ष डॉ शिवकुमार तमेर ,विरेंद्र साहू, व्यपार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे,कैलाश शर्मा,पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर चरोदा महापौर चंद्रकांत मांडले जिला महामंत्री ललित चंद्राकर किसान मोर्चा अध्यक्ष रत्नेश चंद्राकर थानू राम साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि विगत दो वर्ष के भूपेश बघेल की कांग्रेस शासनकाल मे किसान से लेकर मजदूर तक व अधिकारी से कर्मचारी तक सभी परेशान हो गए है और उनके के खिलाफ आवाज उठाने वालो को सरकार दमन करने का प्रयास कर रही है सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है एक तरफ किसानों को उनके धान बेचने टोकन व बार दाने के लिए भटकना पड़ रहा है तो वहीं मजदूर परिवार को मिलने वाली विभिन्न सहायता योजना बन्द कर दी गई चुनाव पूर्व गंगाजल कि कसम खाने वाली कांग्रेस सरकार में घर पहुंच शराब सप्लाई की जा रही है और जगह जगह दारू भठ्ठी खोले जा रहे 10 दिनों में संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का वादा करने वाली सरकार उन्हे भूल गई है और वे कर्मी अब महीनों से सड़क पर बैठे है प्रदेश के शिक्षित बेरोजगारों को ढाई हजार प्रतिमाह देने का वादा करने वाले युवाओं को आज गोबर बेचकर पैसा कमाने का रास्ता दिखा रही है राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय ने आगे कहा केंद्र कि मोदी सरकार द्वारा राज्य के किसानों को भेजे 9 हजार करोड़ का अब तक हिसाब नहीं दिए है उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश भूपेश बघेल का व्यवहार एक तानाशाह जैसा बताते हुए कहा कि वे भारी बहुमत व पद के अहंकार में मर्यादा की सारी सीमाएं तोड़ते जा रहे है और प्रधानमंत्री से लेकर सभी विरोधी नेताओ के खिलाफ स्तरहीन बयान देकर प्रदेश के मान सम्मान को मिट्टी में मिला रहे है वहीं पूरा प्रशासन तंत्र में अराजकता व लूट खसोट बढ़ती जा रही है अपराधिक मामले बढ़ रहे है और इन सबसे जनता त्रस्त हो गई है और इन्हीं सभी मुद्दों को लेकर अब भाजपा भी आक्रमक होकर सड़क पर उतर गई जो इस अहंकारी सरकार को उखाड़ फेंकने तक संघर्ष जारी रखेगी कार्यकर्ताओ को पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू डॉ शिवकुमार त मेर ने भी संबोधित किया।
छत्तीसगढ़ राज्य में 20 साल में धान खरीदी का बना नया रिकार्ड
क्या भाजपा का आंदोलन रिकार्ड धान खरीदी के खिलाफ है?
रायपुर/ शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा के कुछ नेताओं से जानकारी मिली है कि भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी छत्तीसगढ़ के रमन सिंह और बृजमोहन अग्रवाल जी जैसे भाजपा नेताओं से बहुत नाराज हुयी है, जब उन्हें छत्तीसगढ़ में इन भाजपा नेताओं ने पता लगाकर उनको गुमराह किया है। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को पता चल गया है कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार ने 20 साल में सबसे ज्यादा धान खरीद कर आज ही रिकार्ड बनाया है। शीर्ष नेतृत्व को यह पता चल गया है कि छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था बहुत बेहतर है तब तो इतनी अच्छी खरीद हुयी है। पुरंदेश्वरी को गलत जानकारी देने वाले और गुमराह करने वाले भाजपा नेताओं की अपनी पार्टी में स्थिति और खराब होगी। यह भी जानकारी मिली है कि इन नेताओं से नाराजगी के चलते ही डी पुरंदेश्वरी जी ने आज का दौरा निरस्त किया है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा नेता दूबर पर दो आषाढ़ की स्थिति में आ गया है। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों किसान विरोधी काले कानूनों के कारण पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी किसानों में भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ गुस्सा उमड़ रहा है। छत्तीसगढ़ में किसानों को सही दाम सही खरीद सही व्यवस्था मुहैया कराने वाले कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन से भाजपा से किसान और नाराज हुए है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की स्थिति लगातार खराब हो रही है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि उनको भाजपा के कुछ नेताओं ने जानकारी दी है। पुरंदेश्वरी को जब पता चला कि छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार की सरकारी धान खरीद में अपना धान बेच दिया है और मोदी के किसान विरोधी कानूनों को नकारा है तो पुरंदेश्वरी इससे भी सख्त नाराज हुई।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि आज के धान खरीदी पर भाजपा के आंदोलन में वही नेता भाग ले रहे है जिन्होने अपना धान छत्तीसगढ़ सरकार के धान खरीदी केन्द्रों में बेचा है। यह भाजपा का दोहरा चरित्र है। दरअसल भाजपा किसान विरोधी राजनीति कर रही है। किसानों की सरकार के खिलाफ किसान विरोधी भाजपा का आंदोलन है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने लगातार तीसरे साल धान खरीदी का रिकार्ड तोड़ा है। ज्यादा किसानों का धान खरीदा है, ज्यादा रकबे का धान खरीदा है, ज्यादा धान खरीदा है। 80 लाख टन, 83 लाख टन और इस साल अभी तक 84 लाख टन जबकि अभी खरीदी का समय बाकी है। जितना धान रमन सिंह जी 5 साल के कार्यकाल में खरीदते थे तीन साल के कार्यकाल में ही उतना धान खरीदकर कांग्रेस सरकार ने किसान समर्थक रवैया स्पष्ट कर दिया।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के भाजपा नेतृत्व से नाराजगी के चलते डी. पुरंदेश्वरी ने आज की छत्तीसगढ़ प्रवास निरस्त किया। छत्तीसगढ़ राज्य में 20 साल में धान खरीदी का नया रिकार्ड बना। भाजपा को केन्द्र में भी और छत्तीसगढ़ में भी अपनी किसान विरोधी सोच को बदलने की जरूरत है।
धमतरी / शौर्यपथ / राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के मद्देनजर नक्सल मोर्चों में मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए जिले के पुलिस जवानों के परिजनों को पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा उनके घर पहुंच शाॅल और श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक आमगांव के शहीद निरीक्षक श्री विनोद कुमार ध्रुव, ग्राम बरबांधा के श्री देवनाथ नागवंशी, उपनिरीक्षक श्री कोमलसिंह साहू के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह ग्राम सातबहना के प्रधान आरक्षक श्री सियाराम ध्रुव, ग्राम पदमपुर के श्री शिवप्रसाद शर्मा, खड़पथरा के श्री देवनाथ नाग, गट्टासिल्ली के श्री महावीर मरकाम, ग्राम- मल्हारी के श्री विरेन्द्र सोम, दानीटोला वार्ड धमतरी के श्री चंद्रशेखर रंगारी तथा ग्राम कोकड़ी के प्रधान आरक्षक श्री नकुल ध्रुव के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
इसी तरह कोटपारा नगरी के शहीद आरक्षक श्री हेमन्त सोम, लाइनपारा नगरी निवासी श्री धर्मेन्द्र साहू, गागरा के श्री संतोष कुमार नेताम, कमईपुर निवासी श्री राधेश्याम नागवंशी, ग्राम-सांकरा के श्री नोहरू राम नेताम, ग्राम-संबलपुर के श्री नारायण सोरी, नारधा के श्री ललित दीवान, बाजारपारा नगरी के श्री प्यारेलाल सोम, छिपली के श्री खिलावन बिसेन, ग्राम-फरसियां के श्री रतनलाल मरकाम एवं ग्राम-जैतपुरी के शहीद आरक्षक श्री शिवकुमार कोर्राम के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। ग्राम-पोड़ागांव के शहीद आरक्षक श्री विजय सूर्याकर, ग्राम-सेमरा के श्री धनराज ध्रुव, विश्रामपुर के श्री भूषण मंडावी, ग्राम-रावनसिंघी के श्री वासुदेव ध्रुव, नवागांव-श्यामतराई के श्री रामेश्वर ध्रुव, जंगलपारा नगरी के श्री अमजद खान, पण्डरीपानी के श्री खगेन्द्र कुमार कश्यप, आमगांव के श्री चन्द्रहास ध्रुव, ग्राम-मारागांव के श्री छबिलाल कांशी, ग्राम-भीतररास के श्री नवल किशोर शांडिल्य, ग्राम-भैंसासांकरा के श्री आदित्य साहू, कौहाबाहरा के श्री निर्मल कुमार नेताम, परेवाडीह के श्री टिकेश्वर कुमार ध्रुव तथा ग्राम डोकाल के शहीद आरक्षक श्री तीला राम ठाकुर और ग्राम छिंदभर्री के शहीद सहायक आरक्षक श्री कैलाश नेताम के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा ग्राम-अर्जुनी के शहीद एस.पी.ओ. श्री तीरण सिंह मांझी एवं बजरंग चैक नगरी के शहीद श्री अभिषेक गोलछा के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
