
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
बालोद / शौर्यपथ / प्रथम चरण कोविड-19 टीकाकरण अन्तर्गत पूर्व पंजीकृत स्वास्थ्य सेवा प्रदाता वर्ग (शासकीय/निजी), मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का आज जिले के तीन टीकाकरण केन्द्र जिला चिकित्सालय बालोद में 96 के विरूद्ध 79, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी में 100 के विरूद्ध 80 एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अर्जुन्दा में 100 के विरूद्ध 73 हितग्राहियों का सफलतापूर्वक कोविशील्ड वैक्सीन से टीकाकरण किया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. एस.के.सोनी ने बताया कि आज टीकाकृत हुए हितग्राहियों में किसी को भी टीकाकरण पश्चात् कोई प्रतिकूल लक्षण नहीं पाये गये। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल बालोद में डाॅ. बी.एल. रात्रे, डाॅ. आर.के. श्रीमाली, डाॅ. एन.सी. लांगे, डाॅ. पी.एल. मेरिया, डाॅ. ए.के. मिश्रा, डाॅ. ज्योति गजभिये, डाॅ. पूर्णिमा सिंह सहित जिला अस्पताल बालोद, खण्ड चिकित्सा कार्यालय बालोद, जिला आयुर्वेद कार्यालय बालोद व आईसोलेशन सेंटर पाकुरभाट के अधिकारी-कर्मचारियों को कोविशील्ड वैक्सीन से टीकाकृत किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी टीकाकरण 20 जनवरी 2021 दिन बुधवार को प्रातः 09ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक पूर्व निर्धारित सत्र स्थल पर आयोजित किये जायेंगे।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी को 11 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह सभी मतदान केन्द्र एवं जिला स्तर पर आयोजित किये जायेगें। आयोग द्वारा 11 वें मतदाता दिवस 2021 हेतु निर्धारित थीम “सभी मतदाता बने - सशक्त, सतर्क, सुरक्षित एवं जागरूक “ निर्धारित किया गया है ।
मतदान केन्द्र स्तर पर समस्त बी.एल.ओ. को अपने मतदान केन्द्र पर वास्तविक या वर्चुवल रूप में मतदाता दिवस के आयोजन करने हेतु निर्देश दिये गये है। बी.एल.ओ. के द्वारा नये मतदाताओं को ईपिक कार्ड के साथ आयोग द्वारा निर्धारित आकृति एवं रंग निर्मित बैज जिस पर-“ मतदाता होने पर गर्व, मतदान के लिये तैयार लिखे“ नारे/मुद्रित से सम्मानित करेगें। जिला स्तर भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन वास्तविक/ वर्चुवल रूप से किये जायेगें, नये मतदाताओं को मतदाता परिचय पत्र एवं बैज वितरण किया जाएगा और उन्हे मुख्य अतिथि के हाथों से सम्मानित किया जाएगा।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह के दौरान जिला स्तर पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक बी.एल.ओ.,जिले के महाविद्यालय में नियुक्त एक प्रोफेसर नोडल अधिकारी तथा संभाग स्तर के एक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक प्रोग्रामर को राज्य स्तर पर पुरस्कृत किये जायेगें। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों /सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को पत्र भेजकर आयोग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह आयोजित करने के निर्देश दिए है।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को सभी शासकीय कार्यालयों, सार्वजनिक भवनों में सुबह 7.30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रगान होगा। कलेक्टर यशवंत कुमार ने ध्वजारोहण के दौरान झंडा संहिता का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि फहराए जाने वाले तिरंगा धुला हुआ और साफ-सुथरा हो एवं ध्वजारोहण झंडा संहिता के प्रावधानों के तहत विधि सम्मत एवं सम्मानजनक ढंग से किया जाय। यह ध्यान रखा जाय कि राष्ट्रीय ध्वज के केशरिया रंग की पट्टी ऊपर हो और हरें रंग की पट्टी नीचे। ध्वजारोहण करते समय यह विशेष रूप से ध्यान रहें कि ध्वज फहराने के लिए उपयोग में की जाने वाली रस्सी सही ढंग से बांधी गई हो ताकि ध्वजारोहण करते समय कोई भी व्यवधान न हो। कलेक्टर ने सभी कार्यालयों प्रमुखों से कहा है कि वे 26 जनवरी को सुबह ध्वजारोहण के पहले ध्वजारोहण का समुचित अभ्यास कर लें। यदि किसी कारण रस्सी फंस जाती है तो ध्वज को उतारा न जाए वरना किसी सहारे से ऊपर चढ़कर ध्वज व्यवस्थित किया जाय। ध्वज के ऊपरी सिरे को खंभे के शीर्षस्थ बिंदु पर रखें और उसे अच्छे ढंग से बांधा जाए ताकि ध्वज झुकने ना पाए। सूर्यास्त से पूर्व सम्मान पूर्वक ध्वज 26 जनवरी को उसी दिन उतारा जाए।
कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि जिला प्रमुख अपने कार्यालयों एवं अधीनस्थ कार्यालयों में ध्वजारोहण की संपूर्ण व्यवस्था पूर्व से ही सुनिश्चित कर लें और इस आशय का प्रमाण पत्र 24 जनवरी को अपराह्न 2 बजे तक जिला कार्यालय में अतिरिक्त वरिष्ठ लिपिक के पास अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें कि ध्वजारोहण हेतु समस्त आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है और निरीक्षण कर सन्तुष्टि की जा सकती है।
इसी प्रकार ध्वजारोहण के पश्चात अगले दिन यह प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे कि 26 जनवरी को सूर्यास्त से पूर्व ध्वज सम्मानजनक ढंग से उतारा गया एवं ध्वजारोहण व गणतंत्र दिवस समारोह विधि सम्मत आयोजित किया गया।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / कलेक्टर यशवंत कुमार ने आज चांपा नगर पालिका क्षेत्र के रामबांधा तालाब परिसर के विकास कार्य एवं सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने नगर पालिका अधिकारी और ठेकेदार से कहा कि कार्य की गति बढ़ाएं, ताकि समय पर कार्य पूरा हो सके और लोगों को इसका शीघ्र लाभ मिल सके।
कलेक्टर ने रामबांधा तालाब के सौंदर्यीकरण के अंतर्गत पथवे निर्माण, गार्डनिंग, तालाब की सफाई, फुटओवर ब्रिज का निर्माण, पाइपलाइन कार्य, वेटिंग हॉल, पंप हाउस, सोलर लाइट स्थापना आदि कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगो के आवागमन को ध्यान मे रखते हुए सुव्यवस्थित पार्किंग, चौपाटी आदि कार्य को सुनियोजित ढंग से पूर्ण करने को कहा। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर लोगों के मनोरंजन के लिए बोटिंग सुविधा, परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था आदि के संबंध में भी चर्चा की।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान हसदेव नदी के तट पर बनाए गए हनुमान धारा और बिसाहू दास महंत इण्डोर स्टेडियम का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा कि इंडोर स्टेडियम भवन का लोकार्पण हो चुका है। इसका समुचित रखरखाव और उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
चांपा नगर पालिका अधिकारी ने अवगत कराया कि नगरपालिका क्षेत्र में करीब 7 करोड़ 33 लाख रुपए के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। अभी तक करीब 60 प्रतिशत कार्य ही पूर्ण हुए हैं। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत, उपाध्यक्ष हरदेव प्रसाद देवांगन, पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पूर्व उपाध्यक्ष भीषम सोनी, एसडीएम डॉ सुभाष राज सिंह, ठेकेदार धीरेन्द्र बाजपेयी सहित नगर पालिका के जनप्रतिनिधि पार्षद उपस्थित थे।
कांग्रेस के नेताओं के दबाव में एफआईआर का फाइल ठंडे बस्ते में
दागी एवं पूर्व में सेवा से पृथक कर्मचारी पर उप- पंजीयक मेहरबान
समिति की मनमानी के कारण 2% व्यवस्था खर्च की राशि आज तक नहीं मिला
जांजगीर चांपा / शौर्यपथ / जिला के जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत संचालक मंडल और उप पंजीयक के कमीशनखोरी का दंश किसानों को झेलने पढ़ रहे हैं। यहां पर दागी एवं पूर्व में सेवा से पृथक कर्मचारी के ऊपर उप पंजीयक मेहरबान लग रहे हैं। जिसके फलस्वरूप संचालक मंडल के आपसी खींचतान की वजह से यहां के धान खरीदी प्रभारी को व्यवस्था खर्च करने दो प्रतिशत की राशि आज तक नहीं मिल पाया है।
गौरतलब है कि जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्यादित कैथा के नवीन धान खरीदी केंद्र जमड़ी में संचालक मंडल और उप पंजीयक के कमीशन खोरी का दंश यहां पर किसानों को झेलने पड़ रहे हैं। यहां पर दागी एवं पूर्व में सेवा से पृथक कर्मचारी टिकेश्वर कश्यप के ऊपर उप पंजीयक जांजगीर मेहरबान लग रहे हैं। लेकिन सीधे एवं सरल कर्मचारी माखन लाल कश्यप को संचालक मंडल बिना कोई वजह के समिति से बाहर कर दिया गया है। समिति की आपसी लड़ाई के कारण धान खरीदी केंद्र में व्यवस्था खर्च करने के उद्देश्य से मिलने वाली 2% की राशि आज तक खरीदी प्रभारी को नहीं मिल पाया है। जिसके कारण नवीन धान खरीदी केंद्र जमड़ी के खरीदी प्रभारी कुशतराम चंद्रा खासे परेशान नजर आ रहे हैं। खरीदी प्रभारी ने बताया कि धान खरीदी केंद्र में व्यवस्था खर्च करने के लिए शासन से 2% की राशि सभी खरीदी केंद्रों में दिया जाता है ।लेकिन यहां पर संचालक मंडल के आपसी लड़ाई झगड़ा के कारण 2% ही राशि आज तक नहीं मिल पाया है खरीदी प्रभारी के द्वारा अपने हिसाब से लगभग 80000 रुपए की लागत से खर्च करके जैसा तैसा व्यवस्था बनाया गया है। यहां पर समिति की मनमानी चरम सीमा के सातवें आसमान पर है।
उप पंजीयक जांजगीर एवं संचालक मंडल की कमीशन खोरी के प्रभाव में दागी एवं पूर्व में सेवा से पृथक कर्मचारी टिकेश्वर कश्यप को यहां पर समिति प्रभारी बनाकर रखा गया है। जिसके कारण जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर शाखा हसौद के शाखा प्रबंधक रुपए देने के लिए तैयार नहीं है शाखा प्रबंधक सुश्री रश्मि गुप्ता की कहना है कि दागी एवं पूर्व में सेवा से पृथक हो चुके व्यक्ति के नाम से चेक जारी हुआ है। इस कारण से उनको राशि या रुपए नहीं दिया जा रहा है । जबकि अच्छे कर्मचारी को संचालक मंडल समिति से बेवजह बिना बताए बाहर करके रखे हैं। यहां पर कुल 600 किसान है। कुल मिलाकर 15000 क्विंटल धान खरीदी होना है । उसमें से कुल 13000 क्विंटल धान लिया जा चुका है। लेकिन बिना भूसी के स्टेट के ही धान के छल्ले को जमीन पर रखा गया है। अगर बारिश हुई तो शासन को लाखों रुपयों का नुकसान हो सकता है। धान के चट्टा के ऊपर कवर तक नहीं ढका जा सका है।
इसके पूर्व में उप पंजीयक जांजगीर चांपा ने कमीशन खोरी के प्रभाव में दागी एवं पूर्व में सेवा से पृथक कर्मचारी जिनके ऊपर विभागीय आयुक्त बिलासपुर के द्वारा एफ आई आर के आदेश कलेक्टर को दिया गया है।लेकिन कांग्रेश के नेताओं के दबाव में एफआईआर का फाइल ठंडे बस्ते में डालकर पुनः उसी कर्मचारी से मोटी रकम लेकर समिति प्रभारी बना दिया गया है।
बहरहाल कारण चाहे जो भी हो उप पंजीयक सर के मोबाइल नंबर पर हमारे रिपोर्टर के द्वारा पिछले 1 सप्ताह से बार-बार फोन लगाया गया ।लेकिन उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं जांजगीर फोन नहीं उठा रहे हैं उसके बावजूद भी हमारे रिपोर्टर के द्वारा व्हाट्सएप पर यह जानकारी चाहा गया लेकिन व्हाट्सएप के माध्यम से भी उप पंजीयक जांजगीर चांपा डॉक्टर चंद्रशेखर जायसवाल सर जवाब नहीं दे रहे हैं। लेकिन यह क्षेत्र के गांवों में किसानों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है।
व्यवस्था खर्च करने 2% की राशि नहीं मिलने के कारण मैं अपनी जेब से लगभग 80000 रूपये लगा चुका हूं। इस बात की जानकारी जिला के सभी तमाम उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से अवगत करा चुका हूं।
कुशतराम चंद्रा , खरीदी प्रभारी - नवीन धान खरीदी केंद्र जमड़ी
समिति के आपसी लड़ाई के कारण व्यवस्था खर्च 2% की राशि नहीं मिल पा रही है । उच्च अधिकारियों को जानकारी दे चुका हूं ।
सुशील कुमार सूर्यवंशी , सहकारिता विस्तार अधिकारी - जैजैपुर
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
