
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
शौर्यपथ । मृणेन्द्र चौबे /राजनांदगांव। पूरे क्षेत्र में एच1 शेड्यूल और अन्य प्रतिबंधित दवाइयों का बेख़ौफ़ उपयोग कर लाखों रुपए का अवैध कारोबार कर लोगों के जान जोखिम में डाल रहे झोलाछाप चिकित्सकों पर स्वास्थ्य विभाग और औषधि प्रशासन पूरी तरह मेहरबान दिख रहा है। झोलाछाप डॉक्टरों की इन्ही करतूतों के चलते खैरागढ़ में एक होनहार युवक की मौत हो चुकी है। मामले में गैर इरादतन हत्या के तहत भादवि की धारा 304 (ए) का मामला कायम किया गया है। इस मामले में तमाम प्रतिबंधित दवाइयों के उपयोग की पुष्टि के बाद भी ड्रग विभाग अब तक कार्यवाही में पीछे है। घुमका क्षेत्र के प्रत्येक गाँवों में झोलाछाप डॉक्टर बेख़ौफ़ प्रतिबंधित दवाइयों का उपयोग कर रहें हैं। खैरागढ़ की घटना के बाद भी अब तक घुमका क्षेत्र में किसी भी अवैध क्लीनिक में स्वास्थ्य और ड्रग कंट्रोल दोनों विभागों की कार्यवाही नहीं हो पायी है। इसके उलट घुमका से लगे हुए भरदाखुर्द में आयुर्वेदिक दवाइयों के आड़ में वात-लकवा जैसी गम्भीर बीमारियों के इलाज के नाम पर अवैध क्लीनिक संचालित कर रहे झोलाछाप चिकित्सक के यहां लगभग चार महीने पहले भरदाखुर्द में चिकित्सा एवं ड्रग विभाग की संयुक्त टीम की ने छापेमारी की थी। इसके बाद मिले साक्ष्यों व तथ्यों के आधार पर कथित फ़र्ज़ी डॉक्टर परस राम वर्मा के बिना योग्यता इलाज के कबूलनामे के बाद क्लीनिक बन्द करने की सख्त चेतावनी के बाद भी अब तक अवैध क्लिनिक बन्द कराने में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन नाकाम रहा है। उक्त झोलाछाप चिकित्सक का कारोबार अब भी खुलेआम चलने की शिकायत मिल रही है। जांच में बिना पंजीयन और डिग्री के क्लीनिक संचालन की पुष्टि के बाद कार्यवाही के लिए प्रतिवेदन तैयार खण्ड चिकित्सा अधिकारी के द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तीन महीने पहले ही भेजा जा चुका है। बावजूद आज तक कार्यवाही तो दूर उल्टे अवैध क्लीनिक के बेधड़क संचालन की दुबारा शिकायत पर पुनः बीएमओ डॉ विजय खोब्रागडे और आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ अमरनाथ शुक्ला की टीम ने दबिश दी थी। यहां मौके से कई प्रतिबंधित दवाइयों को छापे से पहले ही हटा लिया गया था। अधिकारियों ने फ़र्ज़ी डॉक्टर को कड़े अंदाज़ में चेतावनी देते हुए अवैध क्लीनिक बन्द करने कहा है। विश्वस्त खबरों के अनुसार उक्त झोलाछाप डॉक्टर सहायक ड्रग कंट्रोलर संजय झाड़ेकर के कथित आश्वासन के हवाले से पुनः इलाज करना स्वीकार करते हुए अधिकारियों के समक्ष तर्क भी प्रस्तुत किया कि जल्द उक्त ड्रग अधिकारी के द्वारा मेडिकल स्टोर लाइसेंस जारी करने का आश्वासन मिला है। समझा जा रहा है कि ड्रग लाइसेंस की आड़ में क्लीनिक का संचालन किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार छापेमारी के बाद महीनों चल रही जांच और बयान के बाद कार्यवाही के लिये बमुश्किल तैयार हुए जांच प्रतिवेदन मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी को प्रेषित किये लगभग तीन महीने बीत जाने के बाद भी सीएमएचओ कार्यालय की ओर से मामले में किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं होने को लेकर तरह तरह की चर्चाएं चल रही है। चूंकि पूरे क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों के अवैध क्लीनिक के बेरोकटोक संचालन के अलावा इन अवैध दवाखानों में कई तरह के प्रतिबंधित दवाइयो के भारी स्टॉक जैसे मामलों में विभाग की भूमिका को लेकर हमेशा सवाल को घेरे में रहे स्वास्थ्य और ड्रग विभाग का इन अवैध क्लिनिक के कारोबार का खुला छूट समझा जा रहा है। घुमका से लगे भरदाखुर्द में लकवा, वात जोड़ों के बीमारियों को ठीक करने का दावा कर आयुर्वेदिक दवाओं के बहाने प्रतिबंधित एच-1एवं अन्य घातक ड्रग के बेधड़क कारोबारी परस राम वर्मा के क्लिनिक में बीते सितंबर महीने में स्वास्थ्य विभाग, ड्रग कंट्रोल और घुमका पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर भारी मात्रा में सुगन्धित पावडर और कई संदिग्ध साक्ष्यों के साथ क्लिनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे के हार्ड डिस्क को जप्ती किया। कार्यवाही की पूर्व से ही भनक लगते ही फ़र्ज़ी डॉक्टर फरार हो गया। क्लिनिक में जांच के दौरान कई मरीज़ो की आमद रही और अधिकारियों के पूछने पर इंजेक्शन और ऐलोपैथिक दवाइयां डॉक्टर के द्वारा दिये जाने की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और सहायक ड्रग कंट्रोलर संजय झाड़ेकर ने उक्त मरीज़ों से कथन लेना जरूरी नहीं समझा। इस मामले को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि सम्बन्धित जिम्मेदार विभाग के शह पर हाई स्कूल शिक्षित उक्त फ़र्ज़ी डॉक्टर का कारोबार चल रहा है। चूंकि कथित तौर पर छापे के पूर्व फरार डॉक्टर कई बुलावे के बाद भी बीएमओ के समक्ष बयान देने के बजाय किराये के फार्मासिस्ट के साथ ड्रग लाइसेंस (मेडिकल स्टोर) के लिये सहायक ड्रग कंट्रोलर के कार्यालय में लगातार उपस्थित रहा। छापे की कार्यवाही में शामिल सहायक ड्रग कंट्रोलर संजय झाड़ेकर ने उक्त फ़र्ज़ी डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही के बजाय ड्रग लाइसेंस की प्रक्रिया समझाने में लगे रहे। अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि घुमका क्षेत्र समेत जिले भर में प्रतिबंधित दवाओँ का अवैध कारोबार किस कदर अधिकारियों के पनाह में फल फूल रहा है। वहीं आशंका के अनुसार ड्रग कंट्रोलर द्वारा उक्त फ़र्ज़ी डॉक्टर को मोटे लेनदेन के बदले क्लीन चिट प्रतिवेदन और किराये के फार्मासिस्ट के बदौलत ड्रग लाइसेंस जारी करने की तैयारियां और पूर्व में भी इसी तरह इलाके के कई झोलाछाप डॉक्टरों को जारी ड्रग लाइसेंस जारी हो जाने के बाद दवाई दुकानों के आड़ में झोलाछाप डॉक्टरी की दुकानों के संचालन को जोड़कर देखा जाए तो पूरे मामले में ड्रग विभाग की बड़ी भूमिका नज़र आती है। भरदाखुर्द के झोलाछाप चिकित्सक के क्लीनिक में जांच के लिये एक ड्रग इंस्पेक्टर को सीएमएचओ सह उप संचालक खाद्य और औषधि प्रशासन के पत्र से निर्देश मिलने के बाद सहायक कंट्रोलर संजय झाड़ेकर भी टीम के साथ पहुंचे। इसके बाद जांच की पूरी दिशा बदल जाने की काफी चर्चा हो रही है। उक्त औषधि निरीक्षक को जांच का जिम्मा दिया गया था परन्तु पूरा जांच सहायक कंट्रोलर तक सिमट गया। आवश्यक सहयोग के नाम पर पूरे मामले की दिशा बदलते हुए झोलाछाप डॉक्टर को ड्रग लाइसेंस जारी करने के सौदे तक का सफर तय कर लिया गया। झोलाछाप चिकित्सक परसराम के आलीशान मकान के सीसीटीवी कैमरे के हार्ड डिस्क को ड्रग कंट्रोल विभाग के अधिकारियों ने जांच से पहले ही कब्जे में भी ले लिया। पूरे मामले में लाखो के लेनदेन की आशंका के अलावा प्रतिबंधित एलोपैथी ड्रग के मामलों के खुलासा होने का डर भी विभाग को सता रहा है। क्योंकि दवाईयों से लेकर मरीज़ो के आमद की पूरी जानकारी का खुलना स्वाभाविक बताया जा रहा है। 0 वर्सन छापामारी में जब्त दवाईयों के सैंपल लैब भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट का इंतजार है। अगर रिपोर्ट में एलोपैथिक दवाईयों के मिलने की पुष्टि होती है तो उक्त चिकित्सक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डॉ. मिथलेश चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
दुर्ग । शौर्यपथ । भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के दुर्ग शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की दिल्ली की सीमाओं पर संघर्षरत किसान जो अपने हक के लिए तीन काला कानून के खिलाफ एक महीने से ज्यादा समय से मौसम की मार और केंद्र सरकार का अत्याचार झेल रहे हैं। आंदोलनकारी किसान के सहयोग और समर्थन के लिए छत्तीसगढ़ NSUI प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा जी के मार्गदर्शन में NSUI दुर्ग जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सोनू साहू जी के निर्देशानुसार "एक रुपया एक पैली धान" मुहीम चलाया गया।यह मुहिम प्रदेश के सभी जिलों में NSUI कार्यकर्ता सभी धान खरीदी केंद्रों में जाकर के एक रुपया एक पैली धान एकत्र किया गया। छत्तीसगढ़ी के युवा साथियों और किसान भाइयों से भरपूर सहयोग मिला और बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मुहिम के तहत दुर्ग NSUI शहर संगठन ने दुर्ग ग्रामीण के प्रमुख धान खरीदी केंद्रों में जाकर के किसानों से आग्रह कर एक रुपया एक पैली धान का सहयोग और संघर्षरत किसानो को समर्थन करने की बात कही जिससे सभी किसान भाइयों से सहयोग मिला । दुर्ग जिले के दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के धान खरीदी केंद्र कोलियापुरी,चंद्रखुरी ,कुथरेल कोड़िया या और अन्य धान खरीदी केंद्रों में जाकर के किसानों से 2 क्विंटल धान और 5 हजार 1 रुपया, पाटन विधानसभा से इसी तरह पाटन एकत्रित किये। भिलाई नगर विधायक माननीय श्री देवेंद्र यादव जी, वरिष्ठ कांग्रेसी राजेंद्र साहू जी के उपस्थित में इस मुहिम के तहत एकत्रित धान और राशि प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार रायपुर रवाना किये जिसे दिल्ली के सीमा पर संघर्षरत किसान के सहयोग के लिए भेजा जाएगा । शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा ने इस मुहिम में साथ देने वाले शहर संगठन के सभी कार्यकर्ता और विधानसभा Nsui के पदाधकारीगण संयुक्त रूप में पाटन के धान खरीदी केंद्र में जा करके किसानो से मदद लेकर 7 क्विंटल धान और 1200 रुपए इकट्ठा करके प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेट किए जिसमें प्रमुख रूप से आयुष टिकरिहा विधानसभा अध्यक्ष पाटन , उमाशंकर निर्मलकर जिला उपाध्यक्ष दुर्ग, प्रेम प्रकाश पांडे ब्लॉक अध्यक्ष जामगांव, सौरभ वर्मा , ऋषभ चंद्राकर,पोषण साहू, डेविड चंद्राकर, वीरेंद्र शहित सभी किसान भाइयों को अभार जताया और कहा कि शहर के युवा साथी और समस्त किसान भाई दिल्ली में संघर्षरत किसान भाइयों के साथ हैं और पूर्ण समर्थन करते हैं। इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से NSUI दुर्ग अध्यक्ष श्री आदित्य सिंह, दुर्ग शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा,जिला संयोजक गोल्डी कोसरे, अमोल जैन, शिवांग साहू, तुषार(बंटी), गट्टू खान , चुनेश नेताम और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
धमतरी/ शौर्यपथ
महानदी के पावन तीर्थ संगम स्थल में मुख्य अतिथि सम्मनीय मनोज मंडावी विधानसभा उपाध्यक्ष,
अध्यक्षता आनंद राम निषाद प्रदेश अध्यक्ष निषाद समाज, विशिष्ट अतिथि नेहरू राम निषाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निषाद समाज,
चंदूलाल निषाद अध्यक्ष जिला निषाद समाज धमतरी, समाज प्रमुखों के करकमलों द्वारा कार्यक्रम संम्पन्न हुआ ।
पूजा अर्चना के पश्चात अमरनाथ निषाद रानीगांव मानस मंडली द्वारा भगवान राम के सखा गुहराज निषाद की आकर्षक प्रस्तुति को सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गये।
अंजोर सिंह निषाद अध्य्क्ष सिहावा क्षेत्र ने अपने ओजस्वी स्वागत भाषण में सभी का स्वागत करते हुए गुहराज जयंती की बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की मुख्य अतिथि माननीय मंडावी जी ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के प्रति जोर देते हुए सामाजिक विकास के प्रति जोर दिया आनंदराम निषाद ने सामाजिक संगठन के प्रति जोर दिया प्रेमलता निषाद ने महिला सशक्तिकरणपर जोर दिया ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम ,परिचय सम्मेलन,आदर्श विवाह
विद्यार्थी समान सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले को पुनितराम निषाद रत्न एव राजबती निषाद रत्न प्रथम व दुतीय तथा तृतीय निषाद समाज सिहावा क्षेत्र के द्वारा प्रशस्ति प्रत्र व ट्राफी तथा जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले दिब्यनी निषाद को शरश चंद्र निषाद के तरफ से 2000 रुपये मुख्य अतिथि के हाथो में सम्मानित कर वरवधू को आशीर्वाद प्रदान कर दाम्पत्य जीवन की उज्वल भविष्य की कामना की ।
दुतीय सत्र में समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान
तथा समाज मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक बन्दुओ का सम्मान किया गया ।
बैठक में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय पदाधिकारी अंजोर सिंह निषाद, हीरसिंह निषाद, ईश्वर निषाद, प्रभुलाल निषाद , हरक राम निषाद , मोहित राम निषाद, रामाधीन भक्त, सुखदेव निषाद, युवा प्रकोष्ठ से राधेलाल निषाद दीपेश निषाद , जोन प्रमुख दिलीप निषाद ,मनोहर निषाद, रमेश निषाद ,रामसाय शेरपा , भरत ग्वाल ,मन्नूलालनिषाद ,विश्राम निषाद ,प्रभुलाल निषाद अश्वनी निषाद प्रदीप निषाद प्रलय निषाद योगु निषाद गिरजा बाई खेलन निषाद पुष्पा निषाद , एवं महिला कमांडो के साथ साथ सिहावा क्षेत्र के निषाद उपस्थित थे सफल आयोजन के लिए अंकेक्षक एवम जिला उपाध्यक्ष हरक राम निषाद ने निषाद समाज को शुभकामनाएं दिया ।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री बघेल आज रायपुर के बूढ़ापारा स्थित राधेश्याम भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती सरला देवी शुक्ल की शोक सभा में शामिल हुए । मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्रीमती सरला देवी शुक्ल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी । उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल अनेक बड़े पदों पर रहे और अपने जीवन का आधा दशक से भी अधिक का समय राजनीति में व्यतीत किये परन्तु श्रीमती शुक्ल पर कभी भी राजनीति का असर नहीं पड़ा, वे हमेशा एक गृहणी ही रहीं । वे अपने नाम सरला के अनुरूप सदैव ही बहुत सरल, मृदुभाषी और मिलनसार रहीं । जब भी उनसे मुलाकात हुई एक मातृवत स्नेह मिला । उनके जाने से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है । मैं इस अवसर पर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ । साथ ही ईश्वर से परिवार को दुःख सहन करने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ । शोक सभा मे दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय श्रीमती सरला देवी शुक्ल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल, रमेशचंद्र शुक्ल, रमेश वर्ल्यानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
रायपुर / शौर्य्पथ / मुख्यमंत्री बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में राज्य की जनजातियों की जीवनशैली, उनके परिचय, उत्पत्ति अवधारणा, आवास एवं बसाहट, सामाजिक संगठन और संस्कृति पर प्रकाशित फोटो हैण्डबुक का विमोचन किया। आदिमजाति कल्याण मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम भी इस अवसर पर उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा इस फोटो हैण्डबुक का प्रकाशन किया गया है, जिसमें राज्य की जनजातियों के "छायांकित अभिलेखीकरण श्रृंखला" अन्तर्गत 29 जनजातीय समुदायों यथा खड़िया, दण्डामी माड़िया, दोरला, हलबा, मुरिया, धुरवा, परजा, भतरा, गोंड (कबीरधाम), सवरा, धनवार, कंवर, उरांव, मझवार, नगेसिया, मुण्डा कोल, राजगोंड, अगरिया, पारधी, बिंझवार, भैना, बियार, कोंध, गोंड (बस्तर), खैरवार, सौंता भारिया एवं कण्डरा के बारे मेंं जानकारी दी गई है।
फ़ोटो हैंड बुक में जनजातियों के परिचय उत्पत्ति अवधारणा, उनके आवास एवं बसाहट, सामाजिक संगठन, आर्थिक जीवन, जन्म संस्कार, विवाह संस्कार, मृत्यु संस्कार, धार्मिक जीवन, उनमें प्रचलित न्याय व्यवस्था, लोक परम्पराएं उनके वस्त्र आभूषण, गोदना, घरेलु उपकरण, कृषि उपकरण, शिकार, मत्स्याखेट उपकरण, वनोपज आधारित जीवनशैली के साथ-साथ उनके समग्र विकास हेतु किये जा रहे शासकीय प्रयासों को विभिन्न आकर्षक छायाचित्रों के जरिए दर्शाया गया है। इस फोटो हैण्डबुक में प्रकाशित तथ्य राज्य के संबंधित जनजातीय समुदायों, जनजातीय संस्कृति में रूचि रखने वाले अध्येताओं के लिए एवं आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए उपयोगी होगी।
भिलाईनगर / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई के सेक्टर 02 स्थित तालाब का वृहद स्तर पर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। एक करोड़ 44 लाख की लागत से बनने वाले तालाब का गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के मुख्य आतिथ्य एवं भिलाईनगर विधायक एवं महापौर देवेन्द्र यादव की अध्यक्षता में वार्ड के नागरिकों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया गया। इस दौरान वार्ड की महिलाओं ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा में गृहमंत्री का तिलक लगाकर स्वागत कर सुवा नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। तालाब को आकर्षक बनाने के लिए लैडस्केपिंग, ओपन जिम, खेलकूद सामग्री, रात्रि में रंगीन लाइट व भव्य प्रवेश द्वार बनने के साथ ही पेयजल की भी व्यवस्था होगी। कार्यक्रम में शत्रुहन यादव के परिवार को गृहमंत्री जी ने शाॅल व श्रीफल देकर सम्मानित किए यह परिवार विगत 2 वर्षों से तालाब की निःस्र्वास्थ भाव से तालाब परिसर की साफ सफाई करते आ रहे है।
सभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि नगर पालिक निगम, भिलाई के अंतर्गत विभिन्न तालाब, खेल मैदान, उद्यान, सड़कों का सीमेंटीकरण, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था व पेवर ब्लाॅक लगाने सहित विकास के अन्य कार्य महापौर देवेन्द्र यादव के प्रयास से निरंतर जारी है। उन्होंने बताया कि भिलाई को लंबे समय से देख रहे है, लेकिन जब से देवेन्द्र यादव महापौर बने है सेक्टर एरिया का जो स्वरूप पहले था, उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए लगातार सभी सेक्टरों में विकास कार्य होने लगा है, इससे अब भिलाई की खूबसूरती बढ़ने लगी है। इसी कड़ी में आज सेक्टर 02 के तालाब में एक करोड़ 44 लाख की लागत से होने वाले सौंदर्यीकरण कार्य के लिए नागरिकों को बधाई देते हुए इस तालाब के बनने से क्षेत्र के नागरिकों को काॅफी सहूलियत होगी। साथ ही उन्होंने वार्ड के नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील करते हुए निगम के युवा महापौर देवेन्द्र यादव के द्वारा निगम क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की तारिफ करते हुए बधाई दी।
इस अवसर पर महापौर ने कहा कि भिलाई निगम लगातार सभी क्षेत्रों में समान रूप से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी नागरिकों को दिलाने हर संभव प्रयासरत है, निगम क्षेत्र के वार्ड के नागरिकों के मांग के अनुरूप निरंतर विकास के कार्य शासन के सहयोग से किया जा रहा है। स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार भिलाई निगम उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है जिसके लिए उन्होंने निगम क्षेत्र के सभी नागरिकों के सहयोग के लिए बधाई दी। महापौर ने कहा कि सेक्टर 02 तालाब को भी बापूनगर तालाब के जैसा सुंदर एवं आकर्षक बनाया जाएगा, जिसे देखने के लिए अन्य क्षेत्र के भी लागे आएंगे। कार्यक्रम में अंताव्यावसायी सहकारी समिति एवं वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी, महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, सूर्यकान्त सिन्हा, जोहन सिन्हा, एल्डरमेन नरसिंह नाथ, जितेन्द्र साहू, आर.के. सिंह, डी.कामराजू, आदित्य सिंह, आशीष यादव, हरिश सिंह, रविशंकर सिहं, प्रभाकर जनबंधु, केशव चैबे, लालचंद वर्मा सहित बड़ी संख्या में वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन राजेन्द्र परगनिहा ने किया।
भव्य प्रवेश द्वार, रोशनी के साथ पेयजल एवं बैठक की भी व्यवस्था होगी -
जोन 03 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 02 तालाब के सौंदर्यीकरण के तहत तालाब के चारो ओर सीमेंटीकरण कार्य , रंगीन पेवर ब्लाॅक लगाए जाएंगे ताकि क्षेत्र के नागरिक सुबह शाम वाकिंग कर सके। ग्रीनरी के लिए लैण्डस्केप किया जाएगा। भव्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। बैठक व्यवस्था के लिए पचरी निर्माण के साथ ही तालाब परिसर में आने जाने वालों के लिए पेयजल की बेहतर व्यवस्था के लिए बोर खनन कराया जाएगा। मनोरंजन के तहत बच्चों के खेलने के लिए खेल सामग्री तथा ओपन जिम, रात्रि में रोशनी के साथ ही सजावटी रंगीन लाइट लगाई जाएगी। वातावरण को हरा भरा बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण के कार्य भी किए जाएंगे।
भिलाई / शौर्यपथ / एक युवक ने अपनी मुंहबोली बहन को घुमाने के बहाने ले जा कर दुष्कर्म कर दिया। जामुल पुलिस ने आरोपी शैलेन्द्र देवांगन को कैंप 2 निवासी 22 वर्षीय युवती की शिकायत पर शैलेंद्र देवांगन के खिलाफ आईपीसी की धारा 366, 376, 323, 506 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे कुरुद रोड पर युवती बेसुध पड़ी मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए सुपेला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार सुबह युवती को होश आया। इसके बाद उसने पूछताछ में अपने साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि की। युवती के पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी जब्त किया है। युवती से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को युवती ने बताया कि चार साल पहले उसके माता पिता की मौत हो चुकी है। वह अपने छोटे भाई के साथ रहती है।
काम के दौरान हुई थी पहचान- चार महीने पहले वह जवाहर मार्केट स्थित कपड़े की दुकान में नौकरी करती थी। आरोपी वहीं सब्जी का व्यवसाय करता था। आरोपी के इलाके में रहने के कारण परिचय था। आरोपी उसे बहन मानता था। शुक्रवार करीब 6 बजे आरोपी उसके घर आया और घुमाने का बहाना बनाकर अपने साथ बाइक में बैठाकर ले गया। पहले आरोपी उसे बैकुंठधाम ले गया। इसके बाद उसे गोकुल धाम स्थित खाली मैदान में ले गया। यहां पहले प्यार का इजहार किया। फिर मारपीट करके शारीरिक संबंध बनाकर छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद से युवती क्षुब्ध थी। उसे कुछ समझ नहीं आया कि वह क्या करे। वह पैदल घटनास्थल से निकल गई। इस दौरान उसने आत्महत्या करने का फैसला किया और एंटीसेप्टिक को पी लिया।
एंटीसैप्टिक दवा पीकर खुदकुशी की कोशिश
पुलिस को युवती ने बताया कि घटना के बाद वह पैदल कुरुद स्थित मेडिकल स्टोर पहुंच गई। दवा दुकान से ऐंटीसैप्टिक दवा खरीदकर पी लिया। कुछ दूर पैदल चलने के बाद वह बेसुध होकर सड़क किनारे गिर गई। इसके बाद उसने सुबह अस्पताल में होश आया। पुलिस के मुताबिक युवती के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि आरोपी उसका मुंह बोला भाई है। उसने उसके साथ ज्यादती की है। आत्मग्लानि के कारण उसने ऐंटीसैप्टिक दवा पीकर आत्महत्या कर रही है। युवती के खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।
दुर्ग / शौर्यपथ / ट्वीनसिटी में लंबे समय से समाचार पत्रों के बड़े विक्रेता ठक्कर न्यूज एजेंसी के संचालक दीपक ठक्कर 55 साल के विरूद्ध चार अलग अलग लोगों ने सेक्टर 6 कोतवाल थाना में शिकायत दर्ज करायी है कि ट्रेडिंग के नाम से लाखों रूपये दो वर्ष के लिए 2 लाख लगाओं डबल पाओं का झांसा देकर लोगों को 8 से 10 लाख का चूना लगाकर शहर से रफुचक्कर हो गया। उनके गुम इंसान की रिपोर्ट उनके बेटे अदरेश ठक्कर ने 18 दिसंबर को दर्ज कराया है। वह गुलाबी चेक शर्ट, काले रंग का जींस पेंट और उनके सर में बाल कम तथा उनका चेहरा लंबा और उनकी ऊंचाई 5 फुट 11 इंच है का माामला दर्ज किया है। वहीं दुर्ग के दो बड़े और भिलाई के दो छोटे व्यापारियों के निवेदन पर हुडको निवासी दीपक ठक्कर जो कि सेक्टर 6 सी मार्केट में अपने दुकान में ट्रेडिंग का काम करते थे और दुर्ग के दो बडे व्यापारियों और भिलाई के दो छोटे व्यापारियों को अपने झांसे में लेकर उनसे लाखों रूपये ले लिये। इन सभी व्यापारियों की रिपोर्ट पर पुलिस ने इन सभी व्यापारियों के बयान दर्ज कर लिए है। रूपये के लेन देन संबंधी रूपयों के हुए ट्रांजेक्शन के मामले में पुलिस एचडीएफसी बैंक को भी पत्र लिखकर उनका पूरी डिटेल खंगाल रही है।
जानकार बताते हैं कि दुर्ग भिलाई में दीपक ठक्कर के द्वारा कई लोगों से मोटी रकम लेकर वह शहर छोड़ दिये हैं। बहरहाल सेक्टर 6 कोतवाली पुलिस अभी चार मामलों की जोर शोर से तहकीकात शुरू कर दी है। जल्द ही इन सारी प्रक्रियाओं से निपटने के बाद पुलिस दीपक ठक्कर के खिलाफ बडी बडी धाराओं के तहत अपराध भी दर्ज करने जा रही है।
कल भी चार चिन्हांकित स्थानों शासकीय मेडिकल कालेज पेण्ड्री, मातृ शिशु हॉस्पिटल बसंतपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोमनी में कोविड-19 वैक्सीनेशन होगा
राजनांदगांव / शौर्यपथ / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि कल भी चार चिन्हांकित स्थानों शासकीय मेडिकल कालेज पेण्ड्री, मातृ शिशु हॉस्पिटल बसंतपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोमनी में कोविड-19 वैक्सीनेशन होगा। जहां 100 लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य है। 16 जनवरी को जिन लोगों का वैक्सीनेशन नहीं हो पाया था, वे भी इसमें शामिल होंगे। राज्य शासन से निर्देश मिलने के बाद अन्य विकासखंडों में वैक्सीनेशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गर्भवती एवं दूध पिलाने वाली शिशुवती माताओं को वैक्सीन अभी नहीं लगेगा। जिनको भी फोन कॉल या संदेश प्राप्त हो रहे हैं, वे वैक्सीन लगाने जरूर पहुंचे। कोविशील्ड वैक्सीन एक बहुत ही सुरक्षित वैक्सीन है।
उल्लेखनीय है कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने स्वयं भी वैक्सीन लगवाया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने कहा कि कोविड-19 का यह वैक्सीन सुरक्षित है। जिससे हम कोरोना की गंभीर बीमारी की रोकथाम कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगाने के बाद भी सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें।
लड़की की शादी लगने के बाद गरमाया माहौल, लड़की वालों ने की जमकर मारपीट,तीन लोग बुरी तरह घायल
भिलाई / शौर्यपथ / नगर में एक प्यार मोहब्बत में अजीबों गरीब मामला प्रकाश में आया है। इस मामले के कारण एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ जमकर मारपीट और उसके घर और कार में तोडफ़ोड़ कर दी, जिसके कारण एक पक्ष के तीन लोग सुनील पाण्डेय, मन्नु पाण्डेय, साक्षी पाण्डेय स्पर्श हॉस्पिटल में भर्ती है। प्राप्त जानकारी के अनुसर दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहे वैशाली नगर भिलाई के एक लड़के और दुर्ग हरिनगर निवासी बैंक में कार्य करने वाली अदर कास्ट की लड़की की दोस्ती हुई, और धीरे धीरे दोनों में ईश्क,लव और मया हो गया और ईश्क का ऐसा परवान चढा कि लड़की द्वारा अपने परिवार की परेशानियों और पिता की ट्रक की किश्त पटाने के नाम से लाखों रूपये अपने बैंक एकाउंट में ट्रांस्फर करवा ली। इसकी जानकारी गत फरवरी माह में लड़के के पिता किराना व्यवसायी ओमप्रकाश पाण्डेय को हुई तो वे लड़की वालों के यहां गये।
लड़के के पिता ओमप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि जब मैं लड़की के यहां इस मामले की शिकायत करने और लड़की वालों से रूपये वापस देने के लिए कहा तो लड़की वालों और हमारे बीच जमकर कहा सुनी भी हुई। उस समय लड़की के पिता ने कहा कि मुझे कुछ समय चाहिए मैं आपका पैसा वापस कर दूंगा। कुछ दिनों पूर्व लड़के को पता चला कि लड़की की शादी कही और लग रही है तो लड़के ने अपने दोस्त से दूरभाष पर जानकारी लेना चाहा लेकिन फोन डिस्कनेक्ट हो गया और पुन: लड़के के नंबर पर सामने वाले का जब फोन आया तो सीधे वह गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी तक दे डाले और हद तो तब हो गई जब दुर्ग से आधा दर्जन से अधिक चार पहिया और दो दर्जन से अधिक लोग मोटर साइकिलों पर सवार युवकों ने लड़के के भिलाई निवास स्थान वैशाली नगर पहुंचकर ख्ुालेआम ताण्डव मचाया और उसके घरों में तथा कारों में जमकर तोडफ़ोड़ कर दिये और घर वालों के साथ जमकर मारपीट किये जिसके कारण घर के तीन सदस्य बूरी तरह घायल है, जिनका उपचार रामनगर के स्पर्श हॉस्टिपटल में हो रहा है।
बताया जाता है कि इससे पूर्व भी लड़की ने लड़के के विरूद्ध महिला थाना में छेड़छाड़ करने का रिपोर्ट दर्ज करायी थी, उस समय महिला थाने में दोनो के बीच समझौता हो गया कि आज के बाद दोनो लड़का लड़की नही मिलेंगे न कोई टेलिफोनिक बात चीत करेंगे। मामला ठंढा हो गया था लेकिन लड़की की मां ने लड़के से बातचीत जारी रखी, और अक्टूबर माह में अपने घर की स्थिति परिस्थिति ठीक नही है का हवाला देते हुए दस हजार रूपये इसी लड़के से पुन: अपने एकाउंट में डलवा ली। उधर लड़की पक्ष के लोगों का कहना है कि हमें लड़के को पौने 2 लाख रूपये देना है जबकि लड़के के माता पिता का कहना है कि लड़की ने हमारे लड़के से लाखेां रूपये दिल्ली में रहने के दौरान अपने एकाउंट में ट्रांस्फर करवाई है और पैसे वापस नही दिये है। जब लड़के के पिता ने यह कहा कि मैं अपने लड़के के बैंक का ट्रांजेक्शन दिखा रहा हूं आप अपने लड़की का ट्रांजेक्शन दिखाईये तो लडकी वालों ने हीला हवाला करने लगे।
वैशाली नगर पुलिस ने बताया कि एलआईजी 74 निवासी किराना व्यवसायी प्रार्थी ओमप्रकाश पाण्डेय की रिपोर्ट पर धारा 498, 294,506,323, 427,34 के तहत आरोपी जगदीप सिंध, पूरन सिंघ, जोहान, अमन, अमन सागर, करण सागर, अजय जहल, अमितदीप खण्डुजा के अलावा अन्य छ: 7 लोगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने और कार क्रमांक सीजी 07 बीएम 8031 को क्षतिग्रस्त करने मामला पुलिस ने दर्ज किया है, बहरहाल अभी मामले में किसी की गिरफ्तारी नही हुई है। बीती रात 11 बजे हुई इस घटना को लेकर क्षेत्र में काफी दहशहत का माहौल है।
दुर्ग / शौर्यपथ / राम जन्मभूमि समर्पण निधि अभियान कार्यक्रम के तहत अयोध्या में चल भव्य मंदिर निर्माण से सम्पूर्ण भारत के हिन्दू धर्म वलंबी को जोड़ने देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मंदिर निर्माण को लेकर समर्पण निधि के किए सुबह प्रभात फेरी तो शाम को महाआरती आयोजित कर लोगो को जागृत किया जा रहा है इसी कड़ी में कल दुर्ग शहर में भी विभिन्न स्थानों में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की महा आरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें दुर्ग मुख्य रूप से शहर के प्रमुख राम मंदिर गांधी चौक में महाआरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें दुर्ग शहर प्रदेश से भी सभी लोगो कि मंदिर निर्माण में सहभागिता को लेकर राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय भी महाआरती में शामिल हुई व मार्केट में घूमकर व्यवसायियों तथा लोगो से यथासंभव योगदान कि अपील किया ,इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश मंत्री उषा टावरी ,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ शिवकुमार तमेर, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर वरिष्ठ भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा चैनसुख भट्टर,कांति लाल जैन,जिला मंत्री संतोष सोनी भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन राम मंदिर अध्यक्ष श्याम शर्मा सम्मिलित हुए।
महा आरती में शामिल होने के बाद राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने अयोध्या में प्रभु श्रीरामचन्द्र जी के मंदिर निर्माण में जुड़ना सौभाग्य की बात कहते हुए कहा कि राम जन्मभूमि समर्पण निधि अभियान कार्यक्रम के तहत देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे है जहां सुबह के समय शहर के गली मोहल्ले के विभिन्न स्थानों में प्रभात फेरिया निकाली जा रही है तो शाम प्रत्येक वार्डो के चौक चौराहों मे महाआरती कर प्रभु श्रीराम जी के चरणों में अपनी श्रद्धा प्रकट कर रहे है जिसमें बड़ी उत्साह के साथ महिलाएं बुजुर्ग युवा एवं बच्चे शामिल हो रहे हैं और पूरा शहर राम नाम के जाप से गूंजने लगे है इस प्रकार सभी ओर भक्तिमय वातारण निर्मित हो रहा है जो वर्तमान दौर में बहुत शुभ संकेत है उन्होंने राम जी के चरणों में आस्था रखने वाले सभी लोगो से अपील किया कि मंदिर निर्माण संस्था से जुड़े जन समर्पण निधि अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने अपना योगदान देते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी के मंदिर निर्माण में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले और पुण्य के भागी बने और इस प्रकार के आयोजन के माध्यम से करोड़ों राम भक्तों का आपस में भावनात्मक रूप से जुड़ाव बनी रहे।
महाआरती कार्यक्रम के दौरान उनके साथ कांतिलाल जैन संतोष सिंह संजय सिंह दीपक चोपड़ा मनोज टावरी नरेश तेजवानी संदीप जैन विजय ताम्रकार गौरव शर्मा तेखन सिन्हा, गौरव शर्मा प्रशांत जोशी जवाहर जैन वरुण जोशी अभिषेक कश्यप राकेश महोबिया भीम जैन पिंकी जैन सहित बड़ी संख्या में राम भक्त उपस्थित थे।
कांकेर / शौर्यपथ / आज खण्डहर हो चुका रियासत कालीन किला कभी बुलंद था जहां राजा स्वयं अपराधियों को सजा देते थे। इन्हें पहले यहां निर्मित जेलखाने में आरोपियों को रखा जाता है। यह जेल खाना भले ही ध्वस्त हो चुका है लेकिन इसमें लगी लोहे की मोटे मोटे छड़ इस बात का आज भी गवाह है कि प्रजा के हित में राजा या फिर उनके मंत्री या कारिंदे सजा देने में कमी नही करते थे। रियासत काल में राजा को भगवान का दर्जा मिला हुआ था। वे मृत्युदण्ड या सजा माफ करने का अधिकार रखते थे। चारमीनार किला के रूप में प्रसिद्ध रियासत कालीन भवन शहर के मध्य में स्थित है। कभी इंसाफ का मंदिर रह चुके इस किला का स्वरूप कचहरी में बदल चुका है। आज भी तहसील प्रशासन के नुमाइन्दे यहां बैठते है और मजिस्ट्रीयल अधिकार का उपयोग करते हुए सजा या दण्ड भी देते है।
आज इस कचहरी को नगर पालिक प्रशासन या फिर जिला प्रशासन ने असहाय बना कर रख दिया है। इस भवन को मरम्मत एवं रंग रोगन की जरूरत थी लेकिन चारमीनार से चंद दूर रहने वाले पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं वर्तमान पालिकाध्यक्ष की नजरे इस पर नही पड़ी। अपनी दुर्दशा का रोना रोए इसके पहले ही यदि इस किले कचहरी को नया स्वरूप दे दिया जाए, पूरी तरह तहसील कार्यालय के अतिरिक्त कई विभाग का कार्यलय प्रारंभ कर दिया जाए तो यह स्थल नगर की चांदनी चौक बन सकता है। बस केवल ढृढ़ इच्छाशक्ति की जरूरत है। जिले के चार विधायकों एवं एक सांसद से सहमति लेकर दो ढ़ाई करोड़ की लागत से भव्य परिसर बन सकता है।
पुरातन पहचान के लिए इस नए भवन का नाम चारमीनार रखा जा सकता है जिस महल में कभी माल खाना, न्यायालय, नगर पालिका कार्यालय, रोजगार कार्यालय , उद्योग विभाग, संचालित होता था तथा आज भी जनपद पंचायत बन लोकसेवा केन्द्र वकील एवं अर्जिनिवेश स्टाम्प वेण्डरों की बैठने की व्यवस्था (घटिया) है तथा मजबूरी में सब समय काटते रहते हैं।
दुर्ग जिला का पहला कोरोना वेक्सिन का टीका लगा डॉ. सुगम सावंत को
पांच केन्द्रों में शुरू हुआ आज से टीका लगने का कार्य,कलेक्टर ने किया मॉनिटरिंग
कोरोना के निराशाकाल के बाद वैक्सीनेशन आरंभ होने से उत्साह का वातावरण
दुर्ग / शौर्यपथ / ग्यारह बजे जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन समाप्त हुआ और वैदिक मंत्र सर्वे भवन्तु सुखिन:, सर्वे सन्तु निरामया के साथ ही वैक्सीनेशन के लिए डॉ. सुगम सावंत को ले जाया गया। यह बहुत भावुक माहौल था। हेल्थ स्टाफ और डॉ. सुगम सावंत भी बड़ी भावुक थीं। इन्होंने लगभग दस महीनों से कोरोना का दंश लगातार झेला था और अब वैक्सीन के रूप में आशा की किरण आ गई थी। पहला टीका जब लगा तो डॉ. सावंत, महापौर धीरज बाकलीवाल, सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर , विधायक वोरा सहित सभी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने विक्ट्री साइन दिखाया। ये उमंग का क्षण था। इसके बाद आधे घंटे के लिए डॉ. सावंत को आब्जर्वेशन में रखा गया। सब कुछ सही तरह से हुआ। किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं देखा गया। डॉ. सुगम के तुरंत बाद डॉ. केडी तिवारी को टीका लगाया गया। इस दौरान वैक्सीन के प्रोटोकाल के पूरे प्रोसीजर का पालन किया गया। किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए जिला अस्पताल में पूरी तैयारियाँ रखी गई थीं।
जिला अस्पताल के साथ ही चार अन्य केंद्रों में भी टीकाकरण आरंभ हुआ। शंकराचार्य हास्पिटल जुनवानी, पाटन स्वास्थ्य केंद्र, नगपुरा स्वास्थ्य केंद्र और बैकुंठपुर में भी टीकाकरण हुआ। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री. दिव्या वैष्षव, सिविल सर्जन डॉ. पी. बालकिशोर, आरएमओ डॉ.. अखिलेश यादव जीवनदीप समिति के सदस्य दिलीप ठाकुर भी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने की मानिटरिंग- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज पांच केंद्रों में आरंभ हुई वैक्सीनेशन की मुहिम की मानिटरिंग की। इसके लिए सभी केंद्रों में नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए भी तैयारियाँ की गई थीं। महापौर बाकलीवाल ने कहा कि कोरोना वारियर्स ने कोरोना संक्रमण को थामने की दिशा में बहुत महत्वपूर्ण कार्य किया है। वे अग्रणी पंक्ति में रहकर इस आपदा से संघर्ष करते रहे। वैक्सीनेशन को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग ने जो तैयारियाँ की वे काफी अहम रहीं।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / डिप्टी कलेक्टर करुण डहरिया ने 3 प्रशिक्षु पटवारियों के व्यवहारिक ज्ञान के प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। प्रशिक्षु पटवारियों क्रमशः पूजा टांडे, राहुल कुमार और प्रताप सिंह कुर्रें को दो चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जारी कार्यक्रम के मुताबिक प्रथम चरण में 14 जनवरी से 31 जनवरी तक तहसील कार्यालय बालोदा में सभी प्रशिक्षु पटवारी तहसील कार्यालय की सामान्य जानकारी राजस्व सिविल व सत्र न्यायालय को पटवारियों द्वारा प्रेषित प्रतिवेदन नामांतरण, बंटवारा, अतिक्रमण इत्यादि के संबंध में पटवारी द्वारा की जाने वाली कार्यवाही, अन्य प्रशासनिक दायित्व का निर्वहन विविध आयोग जन चैपाल व अन्य शिकायत प्रकरणों की जांच व प्रतिवेदन कानून गो शाखा, बीएलओ सुपरवाइजर उपरोक्त प्रशिक्षण के साथ-साथ तहसील मुख्यालय के निकटतम हलकों में होने वाली सीमांकन का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
द्वितीय चरण में 01 जनवरी से 20 मार्च तक पूजा टांडे को हल्का पटवरी बलौदा नक्शे के अनुसार 2 ग्राम से कम से कम 200 सर्वे नंबरों की खसरा पहचानने की व्यवहारिक ज्ञान, 2 ग्राम के कम से कम 200 सर्वे नंबरों की स्थल पर गश्त गिरदावरी करके पृथक खसरा तैयार करना, 1 ग्राम के खसरे के अनुसार जमाबंदी बी-1 तैयार करना, भू राजस्व 1959 की धारा, राहुल कुमार को हल्का पटवारी नवागवा़, 109, 110, 115, 116, 117 के अंतर्गत कार्यवाही का व्यवहारिक ज्ञान, सीमांकन मौके पर नक्शा आवंटन, त्रुटि पूर्ण एवं लुफ्त सीमा चिन्ह का स्थान जांच, अन्यकांति प्रतिवेदन, अवैध उत्खनन, अवैध वृक्ष कटाई, आरबीसी 6(4) के तहत प्रतिवेदन, प्रताप सिंह कुर्रें को हल्का पटवारी जर्वे में जमाबंदी संक्षेप, चिट्ठा, खरीफ जींस वार, रबि जींस वार, मिलान खसरा, त्रुटिपूर्ण तथा लुप्त सीमा और भू मापन चिन्हों का विवरण का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
तृतीय चरण में पूजा टांडे को हल्का पटवारी महुदा ब में, राहुल कमार को हल्का पटवारी नवगवा में और प्रताप सिंह कुर्रें को रसौटा में भुईया कार्यक्रम संबंधी प्रमुख कार्य आॅनलाईन नामांतरण, नक्शा बटांकन, आॅनलाईन गिरदावरी इत्यादि। प्रशिक्षण समापन के बाद 31 मार्च सभी प्रशिक्षु पटवारियों को तहसील कार्यालय में व्यवहारिक प्रशिक्षण पर परिचर्चा एवं प्रमाण पत्र वितरण किया जाएगा।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
