August 12, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    शिक्षा : नवागढ़ को मिला 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक एससी कन्या हॉस्टल

    शिक्षा : नवागढ़ को मिला 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक एससी कन्या हॉस्टल शिक्षा : नवागढ़ को मिला 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक एससी कन्या हॉस्टल
    • doing of business

    बेमेतरा / शौर्यपथ / स्थानीय विधायक व संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नांदघाट और दाढ़ी में दो नए महाविद्यालय के बाद अब नवागढ़ में पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास की भी स्वीकृति दे दी है। आदिम जाति एवं अजा विकास विभाग ने विधिवत स्वीकृति प्रदान करते हुए नवीन छात्रावास में पांच पदों की स्वीकृति भी दी है।
    स्वीकृति पर संसदीय सचिव बंजारे ने कहा कि हमारे पुरखों ने जो सपना देखा था, उसे राज्य सरकार ने साकार कर के दिखा दिया। भूपेश सरकार ने इन चार सालों में जो इस क्षेत्र को दिया है हमारे मांगों को पूरा किया है ऐसा पिछले पंद्रह सालों में भाजपा ने नही किया। यह ऐतिहासिक है ।हमारी बेटियां छात्रावास नही होने से हाई स्कूल व उच्च शिक्षा से वंचित हो जाती थी अब ऐसा नहीं होगा।
    उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा की विभिन्न योजना से आर्थिक समृद्धि और खुशहाली का द्वार खोलने वाले मुख्यमंत्री के आभार व्यक्त करने के लिए शब्द नही है। अनुसूचित जाति व पिछड़े क्षेत्र में गिनती आने वाले नवागढ़ अब शिक्षा में बड़े बड़े शहरों का मुकाबला करेगा। हमारे बेटे बेटियां में काफी प्रतिभा है बस उन्हें सुविधा देने की देरी थी अब उन्हें सुविधा दी जा रही है और आने वाले समय में व्यवसायिक से जुड़े शिक्षा का भी मांग सरकार से करेंगे।
    नवीन पोस्ट मैट्रिक अ जा कन्या छात्रावास के स्वीकृति से नवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष तिलक घोष, मारो नगर पंचायत अध्यक्ष परमेश्वर मिरी, देवेंद्र साहू,मोंटू तिवारी, अमित जैन, रूप प्रकाश यादव, वीरेंद्र जायसवाल, आशाराम ध्रुव, द्वारिका सोनवानी, नैना कुर्रे, रतन दिवाकर, अरविंद कुर्रे, लुपेश मारकंडे ने मुख्यमंत्री व संसदीय सचिव गुरुदयाल बंजारे के प्रति आभार व्यक्त किया है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision