July 31, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    अंतरक्षेत्रीय विद्युत हॉकी प्रतियोगिता का शानदार आगाज

    • rounak group

    पहले दिन हुए रोमांचक मुकाबले में मेजबान टीम ने बिलासपुर क्षेत्र को 2-1 से दी करारी शिकस्त
      राजनांदगांव /शौर्यपथ /छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड राजनांदगांव की मेजबानी में आज राजनांदगांव स्थित इंटरनेशनल हाॅकी स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ मैदान में अंतरक्षेत्रीय विद्युत पाॅवर कंपनीज हाॅकी प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। प्रदेश स्तरीय इस प्रतियोगिता में मेजबान टीम राजनांदगांव क्षेत्र ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए बिलासपुर क्षेत्र की टीम को 2-1 से करारी शिकस्त दी। मैच के पहले हाॅफ मंे दोनो टीमो ने आक्रमक खेल दिखाते हुए षानदार प्रदर्शन किया। पहले ही हाॅफ में मेजबान टीम ने 2-0 की बढ़त बनाकर मेहमान टीम बिलासपुर पर दबाव बनाया। राजनांदगांव क्षेत्र टीम से सचिन और नंदकुमार पटेल एक-एक गोल किये। दूसरे हाॅफ मे बिलासपुर ने आक्रमक खेल का दिखाया परन्तु मेजबान टीम ने गोलकीपर मनु साहू ने षानदार बचाव करते हुए दो पेनाल्टी काॅर्नर को विफल कर दिया। जिससे बिलासपुर टीम आखिरी समय में एक ही गोल कर सकी और राजनांदगांव की टीम ने 2-1 से यह मुकाबला जीत लिया। प्रतियोगिता के दूसरे मैच दुर्ग क्षेत्र और रायपुर क्षेत्र के बीच खेला गया, जिसमें रायपुर क्षेत्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दुर्ग क्षेत्र को 1-0 से पराजित किया। तीसरा मैच कोरबा वेस्ट एवं कोरबा ईस्ट के बीच खेला गया जिसमें कोरबा वेस्ट ने 4-0 मैच को जीता। चैथा मैच रायपुर सेन्ट्रल और मड़वा क्षेत्र के मध्य खेला गया, जिसमें रायपुर सेन्ट्रल की टीम 2-1 से विजयी रहा। पांचवाॅ मुकाबला अंबिकापुर और दुर्ग के बीच खेला गया इस मैच मेें अंबिकापुर की टीम 2-0 से जीती। छंटवाॅ मुकाबला राजनांदगांव क्षेत्र और कोरबा ईस्ट के बीच खेला गया जिसमें अभिशेक नायडु के शानदार प्रदर्शन के बदौलत मेजबान टीम ने कोरबा ईस्ट को 2-1 से पराजित किया।
       क्षेत्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद राजनांदगांव क्षेत्र के तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ राजनांदगांव क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री टी.के. मेश्राम के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलन के माध्यम से किया गया। मुख्य अतिथि की आसंदी से श्री मेश्राम ने संस्कारधानी मे सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम भावना से खेलें। प्रदेष स्तर पर आयोजित पाॅवर कंपनीज के इस प्रकार के आयोजनों से अधिकारियों/कर्मचारियों के बीच आपसी समझ एवं भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में अधीक्षण अभियंता श्री एस.के. शर्मा, श्री के.सी. खोटै, क्षेत्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद राजनांदगांव क्षेत्र के सचिव कार्यपालन अभियंता श्री बीरबल उइके, कार्यपालन अभियंता श्री एस0के0 चन्द्राकर, श्री एम0के0 साहू, श्री आलोक दुबे, श्री आर0के0 गोस्वामी, श्री एन0के0 साहू,, सुश्री गीता ठाकुर, श्री डी0 दिलेश्वर राव, श्री अनिल मिंज, श्री प्रकाश सोनटापर, श्री एस0के0 मरठा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।
    प्रतियोगिता के औपचारिक उद्घाटन के पश्चात् अतिथियों ने सभी टीमों के मैनेजर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उद्घाटन समारोह में विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित हुये। इस कार्यक्रम का संचालन पीआरओ श्री धर्मेन्द्र शाह मंडावी ने किया। मैच में निर्णायक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी श्री अनुराज श्रीवास्तव, श्री किशोर धीवर,, श्री शकील अहमद, श्री कृष्णा यादव, श्री गुमान साहू, एवं श्री अभिनव मिश्रा ने निभाई। ज्ञात हो कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन 22 फरवरी 2024 को सुबह 09 बजे से 08 लीग मैच खेले जाएंगे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision