July 31, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    रेलवे एसपी श्री जेआर ठाकुर आईपीएस अवार्ड हुए

    • rounak group

    मोहला विकासखण्ड के ग्राम ककईपार के मूल निवासी श्री ठाकुर को मित्रों एवं शुभचिंतकों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
    राजनांदगांव/शौर्यपथ /केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस अधीक्षक रेलवे श्री झाडूराम ठाकुर सहित राज्य पुलिस सेवा के कुल 07 अधिकारियों को आज आईपीएस अवार्ड दिया गया है। श्री जेआर ठाकुर के आईपीएस अवार्ड होने पर अंचल में बहुत ही हर्ष व्याप्त है। श्री ठाकुर के आईपीएस अवार्ड होने पर पुलिस विभाग के अलावा आदिवासी समाज के लोगों तथा उनके मित्रों एवं शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उल्लेखनीय है कि श्री जेआर ठाकुर नव गठित मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चैकी के सुदूर ग्राम ककईपार के मूल निवासी है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने ग्राम ककईपार एवं गोटाटोला में करने के पश्चात् शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहला से हायर सेकण्डरी परीक्षा की उत्तीर्ण की है। इसके पश्चात् वे शासकीय पोस्ट मेट्रिक आदिवासी छात्रावास राजनांदगांव में रहकर शासकीय महाविद्यालय राजनांदगांव में एमए समाज शास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है। वे सन् 1987 में राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से सहायक प्राध्यापक के पद पर चयनित होकर सन् 1998 तक शासकीय दाऊ कल्याण सिंह महाविद्यालय बलौदाबाजार में एक उत्कृष्ट प्राध्यपाक के रूप में अपनी सेवाएं दी है। इसके पश्चात् वे सन् 1998 में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से उप पुलिस अधीक्षक के पद पर चयनित होकर उप पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सेनानी सहित गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सराहनीय सेवाएं दी है। वर्तमान में वे एसपी रेलवे के पद पर रायपुर में पदस्थ है।
    श्री ठाकुर के भारतीय सेवा के अधिकारी के रूप में आईपीएस अवार्ड होने पर आदिवासी छात्रावास के भूतपूर्व अध्यक्ष एवं वित्त नियंत्रक श्री तिलक सोरी, भूतपूर्व छात्र एवं चीफ इंजीनियर मर्चेंट नेवी श्री हीरेसिंह घावड़े, श्री जगत सलामे, जनसंपर्क अधिकारी श्री चन्द्रेश ठाकुर, छात्रावास एलुमिनी के अध्यक्ष श्री अरविंद गोटे, पवन तुलावी, लालदेव तारम, श्री भूपेंद्र मण्डावी, श्री राममिलन रावटे, श्री गौरीशंकर भुआर्य, देवशंकर तारम, श्री लखन सोरी, श्री पुरूषोत्तम मण्डावी, श्री गुलशन सलामे, श्री महेश पडोती, श्री चंद्रशेखर बघेल, धर्मेंद्र पौसार्य, बिश्राम पिस्दा, मनोज चंद्रवंशी, बिट्टू कोमरे सहित छात्रावास के भूतपूर्व एवं वर्तमान विद्यार्थियों के अलावा आदिवासी समाज के लोगों ने उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision