
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
बनियागांव / शौर्यपथ / ग्राम बनियागांव तहसील व जिला कोण्डागांव मे वर्ष 1972 से माता दुर्गा की प्रमिता रखकर प्रतिवर्ष शारदेय नवरात्रि मे विधि विधान के साथ पुजा अर्चना किया जाता रहा है ग्राम बनियागांव मे जिस स्थान पर माता जी को शारदेय नवरात्रि मे विराजित किया जाता है उस स्थान मे विगत 45 वर्षो से माता दुर्गा एवं शंकर भगवान की तैलचित्र की पुजा सुबह शाम प्रतिदिन की जाती है, लगातार उस स्थल की पुजा अर्चना होते रहने से मां जगदम्बा की कृपा ग्रामवासियों पर बनी हुई है साथ जो भी भक्त माता के चरणों में दो नारियल (एक जोडी) भेंट कर जो भी मनोकामना की इच्छा रखता है उसकी मनोकामना निश्चिततौर पर पूर्ण हुई है इसी कारण धीरे-धीरे मां दुर्गा के उक्त स्वरूप का नाम ग्राम बनियागांव मे मनोकामना दुर्गा देवी के नाम से प्रसिद्ध हो गया ।
इस वर्ष स्थापना का स्वर्ण जंयती वर्ष है तथा माता मनोकामना दुर्गा देवी का विशाल मंदिर बनकर तैयार हो गया है जिसमें विधि विधान के साथ मनोकामना दुर्गा देवी की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 04/07/2022 से 08/07/2022 तक पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम रखा गया है जिसकी तैयारी ग्रामवासी एवं निर्माण समिति के द्वारा जोर शोर से की जा रही है । 4 जुलाई दिन सोमवार को वेदी
पुजन एवं जलाधिवास 5 जुलाई दिन मंगलवार को वेदी पुजन एवं वस्त्राधिवास, 6 जुलाई दिन बुधवार को वेदी पुजन एवं अन्नाधिवास 7 जुलाई दिन गुरूवार को वेदी पुजन द्रव्याधिवास, श्यनाधिवास एवं नगर भ्रमण तथा 8 जुलाई दिन शुक्रवार को वेदी पुजन प्राण प्रतिष्ठा स्थापना, हवन एवं प्रसाद वितरण एवं भण्डारा का कार्यक्रम रखा गया है सभी कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होंगे 8 जुलाई की संध्या 7:00 बजे से प्रेमी शर्मा रायपुर की भजन मण्डली के द्वारा भजन प्रस्तुत किया जावेगा ।
उक्त विशाल मंदिर में मां मनोकामना दुर्गा देवी की मुरत के साथ साथ भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, श्री राधाकृष्ण, दक्षिणमुखी हनुमानजी, बाबा भोलेनाथ एवं भैरव बाबा के मुर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है । उक्त मंदिर का निर्माण श्री श्द दीक्षित के देखरेख में संपन्न हुआ है। लोगो मे चर्चा है कि इस क्षेत्र मे इतना बढा विशाल मंदिर और कही देखने में नहीं आया है।
दन्तेवाडा / शौर्यपथ / देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में फसल बीमा सप्ताह के तहत आज जिला दन्तेवाडा से भी प्रचार-प्रसार रथ रवाना किया गया जो जिले भर मे 15 जुलाई तक भ्रमण कर किसानों को फसल बीमा कराने के लिए जागरूक करेंगे। किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत धान सिंचित एवं असिंचित ,मूंग, अरहर, उड़द, मक्का एवं उद्यानिकी फसलों का बीमा 15 जुलाई तक करा सकेंगे।
फ़सल बीमा योजना को लेकर जमीनी और डिजिटल स्तर पर चलने वाली पहल इस योजना की मूल बातों जैसे कि एनसीआईपी पोर्टल, सीएससी केन्द्रों, बीमा कंपनियों, बैंकों में इस योजना के तहत नामांकन कैसे करें, विभिन्न परिस्थितियों में बीमा का दावा कैसे करें, शिकायत निवारण और फसल की हानि के बारे में सूचना कैसे दें आदि के बारे में किसान को अवगत कराना इस रथ का मुख्य काम रहेगा । यह अभियान जिले अंतिम व्याक्तियो, किसानों के साथ-साथ महिला किसानों को भी जोड़ने का काम रहेगा ।
जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा ने इस अवसर पर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा कि हमारे जिले और राज्य में खेती- किसानी को समृद्ध और किसानों को खुशहाल बनाना छत्तीसगढ़ सरकार की पहली प्राथमिकता है । हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानो के प्रति बनाये गये हितैषी नीतियों एवं योजनाओं को देश भर में सराहा गया जो हमारे प्रदेश एवं प्रदेश के किसानों के लिए गर्व कि बात है । हमारे प्रदेश की पहचान कृषि मॉडल ही बनेगी इसके लिए मुख्यमंत्री भुपेश बघेल एवं कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे का मै धन्यवाद प्रकट करती हूँ
कोण्डागांव / शौर्यपथ / राष्ट्रीय राजमागर् 30 से सटे नगर के जामकोटपारा स्थित एक बंद मकान में मकान मालिक का ही डिकम्पोस्ड शव मिलने से सनसनी फैल गई हैं। हालंाकि कोतवाली पुलिस प्रथम दृश्या इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन इस मामले पर से पर्दा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुल पाएगा। जानकारी के मुताबिक मृतक जमील रिजवी की पत्नी तकरीबन पखवाड़ेभर पहले परीक्षा दिलाने के लिए दुर्ग गई हुई थी और जब वह गुरूवार की शाम वापस अपने घर पहुंच मुख्य दरवाजा खोलकर भीतर जाने लगी तो उसे दुगर्ध आने लगी इसके बाद शाम को ही आसपास के लोगो का मौके पर जमना शुरू हो गया था और सूचना पाकर शुक्रवार की सुबह पहुुंची कोतवाली पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए कांकेर से फोरेंसफिंक टीम के आने के बाद ही टीम व पुलिस के जवान घर का दरवाजा खोलकर भीतर घूसे। तो यहाॅ बाथरूम और बरामदे के बीच में अधगली लाश जमीन पर पड़ी मिली। वही बाथरूम की दीवार पर खून से मुझे माफ करना लिखा हुआ है।
सूत्रों के मुताबिक मृतक शराब पीने का आदि था और वह पेशे से आॅटो मेकानिक का काम करता है। लेकिन वह कमरे के भीतर कैसे आया यह जांच का विषय है बताया जा रहा है कि, सामने का दरवाजा बंद होने पर मृतक कभी-कभी वह पीछे दरवाजे से अंदर आ जाया करता था। खैर पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला हाॅस्पिटल भेजा था जहाॅ से मेकाज भेजा गया है। अब पुलिसिया जांच के बाद ही इस मामले पर से पर्दा उठेगा और हकीकत समाने आ पाएगी।
उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / भूतपूर्व सैनिकों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। भूतपूर्व सैनिक श्री ननकु राम साहू धनंजय साहू का चयन आई.एम.ए.और रेवाचंद के पुत्र आदित्य कुमार का चयन सैनिक स्कूल अंबिकापुर में होने पर सांसद श्री मोहन मंडावी, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल शोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमन्त ध्रुव, कलेक्टर श्री चन्दन कुमार, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल उदय कुमार टी. ( सेवानिवृत्त) , पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा,डी.एफ.ओ. कांकेर श्री आलोक बाजपेई तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुमित अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय कांकेर के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे।
कोंडागांव / शौर्यपथ / कोंडागांव जिले के धनोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बेटे ने कुल्हाड़ी मारकर पिता की हत्या कर दी। माँ बाप के बीच हो रहे मारपीट को रोकने के दौरान पिता से विवाद से आक्रोशित होकर बेटे ने पिता को कुल्हाड़ी मार दी जिससे पिता की मौत हो गई। मां ने हत्या की जानकारी थाने में दी पुलिस ने आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक जांच के लिए रिमांड पर जेल भेजा दिया है।
हत्या के मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार केशकाल पुलिस अनुविभाग के धनोरा थाना क्षेत्र के ग्राम हाटचपई निवासी मसाय के द्वारा धनोरा थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करवाया गया की रात को करीबन 09 बजे घर में थी उसी समय उसका पति रैनूराम नशे की हालत में बस्ती तरफ से आकर खाना मांगने पर खाना दी तभी खाना ठीक से नहीं बनाई है बोलकर पत्नी के सिर के बाल को पकड़कर मारपीट करने लगा उसी समय पुत्र अस्सीराम आकर बीच बचाव करने लगा, जिसके बाद पिता अपने ही पुत्र के साथ ही मारपीट करने लगा, तब लड़का ने आये दिन लड़ाई - झगड़ा करता है बोलकर अपने पिता के हाथ में पकड़े लोहे के कुल्हाड़ी को छिनकर पुत्र ने पिता के सिर में दो बार में वार कर हत्या कर दिया । प्रार्थिया की रिपोर्ट पर धनोरा पुलिस के द्वारा टीम गठित कर तत्काल जांच की गई और तलाश दौरान आरोपी अस्सीराम को कुछ ही घण्टे में गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही करते हुए न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया साथ ही आरोपी के कब्जे से कुल्हाड़ी बरामद किया गया ।
नरेन्द्र पुजारी, थाना प्रभारी धनोरा
उत्तर बस्तर कांकेर /शौर्यपथ/
कलेक्टर चन्दन कुमार के निर्देशानुसार दिव्यांगजनो के मेडिकल प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड बनाए जाने एवं पेंशन निवारण के लिए में ग्राम पंचायत दुर्गुकोंदल में शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में 80 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया, जिसमें 43 अस्थि बाधित, 04 दृष्टि बाधित, 04 श्रवण बाधित, 12 मानसिक दिव्यांग तथा 17 सहायक उपकरण एवं पेंशन प्रदान करने के आवेदन प्राप्त हुए। दिव्यांगजनों का परीक्षण कर सहायक उपकरण तथा पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा। उक्त शिविर में डिप्टी कलेक्टर एवं जनपद सीईओ सरोज महिलांगे, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती राधा जैन, सरपंच श्रीमती पार्वती शोरी, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक सिनीवाली गोयल, जिला चिकित्सालय से चिकित्सकों की टीम एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
उत्तर बस्तर कांकेर /शौर्यपथ/
आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को प्रातः 07 बजे से 08 बजे तक सामूहिक योग कार्यक्रम गढ़िया पहाड़ के नये मार्ग के प्रवेश द्धार में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मनोज मण्डावी होंगे। सामूहिक योग के सुव्यवस्थित संचालन के लिए विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे गये हैं, जिसमें समाज कल्याण, पुलिस, महिला एवं बाल विकास, आयुर्वेद, उद्यान, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग, शिक्षा, नगरपालिका, जनसंपर्क इत्यादि विभागों को दायित्व सौंपा गया है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के अन्य स्थानों जैसे-प्रसिद्ध धार्मिक, ऐतिहासिक, पर्यटन स्थल, शिक्षक संस्थाएं-महाविद्यालय, विद्यालय, आश्रम-छात्रावास, जनपद पंचायत, नगरीय निकाय, जोगी गुफा कांकेर, नाथियानवागांव त्रिपुर सुन्दरी माता मंदिर सहित अन्य स्थानों में भी सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। संपूर्ण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को बनाया गया है।
उत्तर बस्तर कांकेर /शौर्यपथ/
एसडीएम कांकेर श्री धनंजय नेताम द्वारा नरहरपुर तहसील अंतर्गत ग्राम सिहारीनाला निवासी जयलाल नेताम की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती बिन्दाबाई के लिए 25 हजार रूपये तथा ग्राम डूमरपानी निवासी दुर्गेश शोरी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर पत्नी श्रीमती शशि शोरी के लिए 25 हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान संबंधित तहसीलदार के माध्यम से हितग्राही को किया जायेगा।
उत्तर बस्तर कांकेर /शौर्यपथ/
जिला रोजगार कार्यालय परिसर कांकेर में 22 जून को प्रातः 11 बजे से सायं 03 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जायेगा, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 160 रिक्तियों पर भर्ती किया जावेगा। प्लेसमेंट कैंप में सेक्युरिटी गार्ड के 50 पद, सेक्युरिटी सुपरवाईजर के 10 पद एवं फिल्ड ऑफिसर के 100 पदों पर भर्ती की जायेगी। इच्छुक आवेदक अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ उक्त प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जायेगा, जिसकी सूचना दूरभाष के माध्यम से आवेदक को दिया जावेगा।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
