
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दंतेवाडा / शौर्यपथ /
बुधवार को भी स्थानीय अतिथि शिक्षक साथी अपने नौ सूत्रीय मांग को लेकर डटे रहे , शिक्षक साथियों को विधायकों एवं जन प्रति निधियों से समर्थन तो मिल रहा है , परंतु जमीनी स्तर पर कोई सकारात्मक कार्यवाही शासन - प्रशासन के द्वारा नहीं किया गया है, छत्तीसगढ़ स्थानिय अतिथि शिक्षक कल्याण संघ बस्तर संभाग के पदाधिकारियो सचिव कोमल सिन्हा ,उपाध्यक्ष राम प्रसाद मण्डावी, सदस्य ओम प्रकाश प्रधान,राकेश नेताम , प्रवीण चन्द पटेल , दामेश्वर साहू, सुभाष कश्यप , तुलसी मौर्य , शोभा राम सिन्हा , मनोज ठाकुर, श्री मति अनीता पानीग्राही,पम्मी सिंह ठाकुर , रजनी नाग जी का कहना है कि यदि 19 तारीख तक मांग से सम्बंधित आदेश जारी नहीं होता है , तो बस्तर सम्भाग आयुक्त कार्यालय जगदलपुर का घेराव किया जाना है।
विद्या मितान अतिथि शिक्षक संघ, छत्तीसगढ़ संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र दास वैष्णव ने भी स्थानिय अतिथि शिक्षक बस्तर संभाग (स्रद्वद्घ) के नौ सूत्रीय मांग को समर्थन प्रदान किये है ।
उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ /
छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मनोज मण्डावी ने चारामा तहसील के ग्राम गिधाली में आज आयोजित कार्यक्रम में शहीद गणेश कुंजाम के प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शहीद गणेश कुंजाम ने दुश्मनों से लोहा लेते हुए देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी है, ऐसे वीर सपूत पर हमें गर्व है। उन्होंने गलवान घाटी में चीनी सैनिकों द्वारा धोखे से किये गये हमले में अपने प्राणों की आहूति दी थी। मैं उनके माता-पिता को नमन करता हॅू। सभी इंसान को इस दुनिया से एक न एक दिन जाना है, लेकिन जो देश सेवा करते हुए अपना बलिदान दें, वे महान होते हैं। शहीद गणेश कुंजाम ने अपने परिवार, अपने गांव और इस जिले का नाम रोशन किया है। श्री मण्डावी ने ग्रामीणों की मांग पर ग्राम गिधाली में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपये तथा गिधाली के नाकापारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 05 लाख रूपये स्वीकृत करने की घोषणा किया। उक्त दोनों भवन शहीद गणेश कुंजाम के नाम पर होगा। इसके अलावा ग्राम गिधाली में 100-100 मीटर के दो सी.सी. रोड भी बनवाने की घोषणा श्री मण्डावी के द्वारा किया गया।
शहीद गणेश कुंजाम के प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए राज्य सैनिक कल्याण कार्यालय रायपुर के डायरेक्टर ब्रिगेडियर विवेक शर्मा व्ही.एस.एम. ने कहा कि ''एक सैनिक का धर्म है सबसे पहले देश, परिवार और कुटुम्ब से पहले देशÓÓ इसी को चरितार्थ करते हुए शहीद गणेश कुंजाम ने देश की सेवा करते हुए अपना बलिदान दिया है। युवा पीढ़ी उनसे प्रेरणा लें। उनके मार्ग पर चलते हुए हम ऐसा कार्य करें, जिससे हमारे गांव और हमारे देश का नाम रोशन हो। मुझे गर्व है कि मैं शहीद गणेश कुंजाम के प्रतिमा अनावरण समारोह के अवसर पर उपस्थित हॅू।
पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा ने कहा कि शहीद गणेश कुंजाम ने सर्वोच्च बलिदान दिया है। देश हमेशा सर्वोपरि होता है, हम सभी ऐसा कार्य करें, जिससे देश की अखंडता और सम्प्रभुता बनी रहे तथा हमेशा अमन-चैन कायम रहे। उन्होंने कांकेर जिला पुलिस की ओर से शहीद गणेश कुंजाम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कांकेर पुलिस उनके परिवार के साथ हमेशा खड़ी है।
कार्यक्रम को गौ-सेवा आयोग के सदस्य श्री नरेन्द्र यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नवली मीना मण्डावी, ठाकुर राम कश्यप, जनपद सदस्य सत्कार पटेल, भूतपूर्व सैनिक एवं तहसीलदार कांकेर श्री आनंद नेताम ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल उदय कुमार टी., तहसीलदार चारामा एच.आर. नायक, सैनिक कल्याण संयोजक सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, शहीद गणेश कुंजाम के माता-पिता इतवारू राम कुंजाम एवं श्रीमती जागेश्वरी कुंजाम, ग्राम पंचायत कुर्रूटोला के सरपंच बीरेन्द्र मण्डावी, सरपंच संघ के अध्यक्ष ललित नारायण गोटी सहित भूतपूर्व सैनिक, एनएनसी कैडेट एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में मौजूद थे।
कांकेर / शौर्यपथ /
भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मण्डल अध्यक्ष घनेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में हमें भी गिरफ़्तार करो के नारे के साथ युवा मोर्चा कांकेर ने भूपेश सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया ।
ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व भाजपा प्रदेश मंत्री व युवा मोर्चा के प्रदेश सह प्रभारी पूर्व कलेक्टर ओ.पी.चौधरी के विरुद्ध कांग्रेस सरकार ने कोयला चोरी का वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड करने पर एफआईआर दर्ज किया है । युवा मोर्चा ने एफआईआर का विरोध करते कहा कि ये कैसी शासन प्रणाली है जिसमें किसी अपराध को शासन के सामने उजागर करने वाले के खिलाफ ही अपराध दर्ज किया जा रहा है , जबकि व्हीसीलब्लोवर को कानूनन सुरक्षा प्रदान किया जाना चाहिए । इस एफआईआर से स्पष्ट है कि भुपेश सरकार प्रदेश में अपराधियों को संरक्षण देने, उनकी दलाली करने में लगी हुई है । ऐसी अनैतिक सरकार के इस कृत्य का विरोध करने व ओपी चौधरी के समर्थन में युवा मोर्चा कांकेर भी उसी विडीओ को वायरल करते हुए ओ पी चौधरी का मुखौटा लगाकर थाना जाकर हमें भी गिरफ़्तार करो नारा लगाकर विरोध दर्ज कराया ।
इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से युवा मोर्चा जि़ला प्रभारी कांकेर देवेंद्र भाऊँ, विरेंद्र श्रीवास्तव, युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी भूपेन्द्र नाग ,भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक खटवानी, गिरधर यादव, प्रियांशु ठाकुर ,आरोही यादव, रोशनी ,अंजु नेगी आदि उपस्थित रहे ।
दंतेवाडा / शौर्यपथ /
मंगलवार को वाहन चेकिंग दौरान फरेस्ट नाका कुआकोंडा में एक संदिग्ध वाहन बिना नंबर प्लेट का सिल्वर कलर का हिरो माईस्ट्रो स्कूटी में सवार तिलक नाग द्वारा अवैध मादक पदार्थ नशीली दवाई का परिवहन करते हुए बचेली की ओर जाते हुए पाये जाने पर दंतेवाडा पुलिस द्वारा कार्यवाही कि गई जिसमें 6766 नग नशीली दवाईया एवं एक नग मोटर सायकल कुल कीमती 58356 रूपये जप्त कर थाना कुआकोण्डा में 33/2022 धारा 21 एन.डी.पी.एस एक्ट विवेचना में लिया गया
आरोपी से पुछताछ पर उक्त माल को बचेली निवासी सुभम अग्रवाल पिता पवन अग्रवाल के द्वारा पैसा देकर मलकानगिरी से मंगवाना बताया। जो कि पूर्व में भी नशीली पदार्थ के परिवहन में शामिल रहा जिस पर तिलक नाग पिता दिलीप नाग, सुभम अग्रवाल पिता पवन अग्रवाल गिरफ्तारी की जा चुकी है।
पुलिस अधीक्षक दंतेवाडा सिध्दार्थ तिवारी के निर्देश पर विगत दिनो अवैध मादक पदार्थ गांजा अवैध शराब एवं नशीली दवाईयो अंकुश लगाने हेतु लगातार जाँच एवं कार्यवाही की जा रही है . उक्त कार्यवाही इसी तारतम्य में कुआकोण्डा पुलिस कि तरफ से की गयी .
जगदलपुर / शौर्यपथ /
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास ने जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान बस्तर विकासखण्ड में पूर्व में पदस्थ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा की उप अभियंता के विरुद्ध मूल्यांकन कार्य में गड़बड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। आज जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में आयोजित बैठक में शासन के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम नरवा, गरुआ, घुरवा, बाड़ी सहित सीएसआर, विशेष केन्द्रीय सहायता, 15वें वित्त, समग्र विका आदि योजनाओं के तहत संचालित कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में अनुपस्थित बास्तानार के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अनुविभागीय अधिकारी का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी करने और विभागीय जांच के निर्देश दिए गए। दरभा विकासखण्ड के काटाकांदा के सचिव तथा तत्कालीन सरपंच के द्वारा बिना कार्य के राशि आहरण करने के मामले में वसूली के साथ ही कानूनी कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही कार्य की धीमी गति को देखते हुए लोहण्डीगुड़ा के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अनुविभागीय अधिकारी से भी स्पष्टीकरण मांगा गया।
बैठक में सभी गौठानों में गोबर खरीदी और खाद निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा गया कि जिन गौठानों में पानी के अभाव में खाद निर्माण नहीं होने के कारण गोबर खरीदी नहीं हो रही है, वहां नलकूप खनन करवाया जाए। पानी का स्त्रोत नहीं मिलने पर निकटतम स्त्रोत से पानी की आपूर्ति के लिए पाईप लाइन बिछाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सभी आवर्ती चराई में ग्राम गौठान समिति का गठन करने का निर्देश दिया गया। गौठानों की गतिविधियों में रुचि नहीं लेने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गई। गौठानों में मुर्गी शेड, बकरी शेड, स्वसहायता समूह के सदस्यों के लिए शेड, अमृत सरोवर के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। पंचायतों में वाटर हार्वेस्टिंग, मॉडल शौचालय तथा स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वीकृत कार्यों के प्रगति की समीक्षा भी की गई और समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
कोंडागांव / शौर्यपथ /
कोंडागांव से दिनांक 13/06/22, दिन सोमवार, स्थान - माटीकला बोर्ड - पंडरी रायपुर। पहूंच कर सर्व कुम्हार समाज द्वारा माटीकला बोर्ड के उदासीन रवैये व कागजी योजनाओं के सम्बंध में अपने प्रश्नों का प्रति उत्तर लेने हेतु कुम्हारों के बोर्ड आगमन की सूचना पूर्व में ही माटीकला बोर्ड संचालक सदस्यों एवं बालम चक्रधारी (अध्यक्ष - माटीकला बोर्ड) को अवगत कराई गई थी।
परन्तु तय तिथि पर माटीकला बोर्ड संचालक सदस्यों एवं बोर्ड अध्यक्ष की अनुपस्थिति देखने को मिली। सम्भवत: उक्त पदाधिकारी गणो को कुम्हारों के जागरूक होने एवं अपने अधिकारों से जुड़े प्रश्नों का जवाब नहीं होना भयभीत होना भी हो सकता है। अन्यथा इस तरह से बोर्ड के सभी अधिकारियों की अनुपस्थिति हमे क्या संदेश देती है।
कार्यक्रम का नेतृत्व श्रीमान - होरी लाल चक्रधारी, प्रदेश मार्गदर्शक - सर्व कुम्हार समाज छ ग। एवं पूर्व माटीकला बोर्ड सदस्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्रीमान वरुण चक्रधारी (प्रदेश उपाध्यक्ष - गरियाबंद), कु. मीना चक्रधारी (प्रदेश उपाध्यक्ष - महिला प्रकोष्ठ), ओमप्रकाश कुम्भकार (प्रदेश संयोजक - दुर्ग), शिव कुमार पाडे(प्रदेश सचिव - महासमुंद), गगन कुम्भकार( ), नुरेन्द्र कुम्हार(पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष - रायपुर) राजेन्द्र पाडे (रायपुर संभाग अध्यक्ष - गरियाबंद ), कुमार चक्रधारी (जिला अध्यक्ष - महासमुंद), (कोंडागांव जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार कुंभकार) (बस्तर संभाग सभी पदाधिकारी) राहुल प्रजापति(ब्लॉक अध्यक्ष - आरंग, रायपुर) एवं समाज के बहुत से जिलों के कुम्हार बन्धुगणो की उपस्थिति दर्ज कराई गई।
उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ /
कलेक्टर चन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने आज विभिन्न समाज प्रमुखों की बैठक लेकर जिले में सामाजिक सौहाद्र्र बनाये रखने की अपील करते हुए कहा कि कांकेर शांति प्रिय जिला है, जिसे बनाया रखा जावे। बाहर की घटनाओं का प्रभाव कांकेर जिले में न पडऩे देवे। सोशल मीडिया में अनावश्यक टिप्पणी न की जावे। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी की जा रही है तथा जो भी व्यक्ति सोशल मीडिया में सामाजिक सौहाद्र्र बिगाडऩे वाली पोस्ट करेंगे, उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जावेगी।
कलेक्टर चन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा ने समाज प्रमुखों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने समाज के लोगों की बैठक लेकर समझाईश दे। कोई भी व्यक्ति समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास न करें। किसी की भावनाओं को आहत न किया जावे। किसी प्रकार की दिक्कत हो तो उसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज कराई जावे। जिला एवं पुलिस प्रशासन उनकी पूरी मदद करेगा। किराये में मकान देने वाले मकान मालिकों से अपने किरायेदारों की जानकारी पुलिस थाना में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने की अपील भी उनके द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा अभियान भी चलाया जायेगा। बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एस.पी. वैद्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी.एन बघेल, कांकेर एसडीएम व एसडीओपी तथा विभिन्न समाज के पदाधिकारी मौजूद थे।
कोंडागांव /शौर्यपथ /
एक तरफ सरकार समाज मे महिलाओं के विकाश व समानता लाना का दावा कर रही है वही समाज भी इस बात को चरितार्थ करने का भरोसा ढिंढोरा पीटति है पर कोंडागांव जिले में इन सारे दावों ओर वादों के विपरीत दूसरा नजारा नजर आया है .
मामला कोंडागांव का है जहां पर एक प्रेमी युगल को सिर्फ प्यार के खातिर बर्बरता पूर्वक तालिबानी सजा दी गई देखिए एक रिपोर्ट कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक बरकाई की जहां एक शादी शुदा युवक को दूसरी लड़की से प्यार करना महंगा पड़ गया पर इस घटना में सबसे ज्यादा दुस्वारी उस युवती को पड़ा जो एक शादी शुदा युवक से प्यार कर बैठी ओर से पूरे गांव के सामने अपनी लज्जा बचाने के लिए मिन्ननते करनी पड़ी पर पत्थर दिल समाज महिला के आंसुओ पर नही पिघला ओर उसकी इज्जत तार तार कर दी अब पूरे मामले को ले कर समाज मे आक्रोश है समाज प्रमुखों का कहना है कि समाज को शर्मशार कर दिया।
बता दे कि उक्त घटना कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक बरकाई की है जहा दो तीन दिनों पहले एक प्रेमी युगल जोड़े को आपत्ति जंक स्थिति में देख कर ग्रामीणों के द्वारा प्रेमी युगल जोड़े को बाँध कर एवं निर्वस्त्र कर गाँव में घुमाया गया . घटना की खबर जिला प्रशासन के पास किस तरह पहुंची यह तो ज्ञात नहीं हो सका किन्तु किसी ने इस सारी घटना का विडिओ बना लिया और वाइरल कर दिया विडिओ के वाइरल होते ही सामजिक संगठन एवं राजनैतिक संगठन तथा जिला प्रशासन हरकत में आया एक ओर जहाँ सामजिक संगठन एवं राजनैतिक पार्टी आरोप प्रत्यारोप लगाने कि ओर अग्रसर हो गयी वही जिला प्रशासन ने कार्यवाही कर कुछ लोगो को गिरफ्तार कर लिया है .
मामला सामने आते ही मामला गरमाने लगी और विपक्ष भाजपा सरकार को घेरने लगी भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने कहा लोगो मे कानून का डर खत्म हो चुका है यही वजह है कि ऐसी घटनाएं सामने आ रही है ।
लता उसेंडी प्रदेश उपाध्यक्ष
दोषियों पर तत्काल कार्यवाही हो . इस घटना से सरकार के महिला सशक्तिकरण की सरकार के दावे की पोल खोल दी है . अगर महिला इस पीड़ा से अपने आप को कोई क्षति पहुंचती है तो इसका दोषी जिला प्रशासन भी उतना ही दोषी होगा जितना दोषी घटना स्थल पर उपस्थित ग्रामीण थे . आखिर चार दिन बाद हुई कार्यवाही पर भी जिला प्रशासन की लापरवाही नजर आ रही है .
यतीन्द्र सलाम आदिवासी समाज प्रमुख
महिला के साथ जो कृत्य हुआ वह निंदनीय है दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए . जितने लोग भी नारी के साथ कुकृत्य किये है उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए
दिलबति कोर्राम महिला प्रभार सर्व आदिवासी
देर रात को मामला संज्ञान में आया है जिसे संज्ञान लेते हुए विशेष टीम बना कर गाँव रवाना की गयी . जाँच में पाया गया कि लड़के की पत्नी एवं अन्य गाँव वालो के साथ मिलकर यह कृत्य किया गया . जिस पर मामला कायम किया गया एवं लड़के की पत्नी व अन्य तीन लोगो को गिरफ्तार किया गया घटना का फ़ोटो वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और सरपंच सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया ।
दिवांग पटेल पुलिस अधीक्षक कोंडागांव
कोंडागांव / शौर्यपथ /
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित मिस्टर व मिस छत्तीसगढ़ इंडिया 2021- 2022 का आयोजन किया गया जिसमे छत्तीसगढ़ राज्य के सारे जिले से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया इस कार्यक्रम का आयोजन फिनाले रायपुर के पंडरी स्थित सिटी मोल में किया गया जहां मिस छत्तीसगढ़ इंडिया का खिताब मिस माही नायक ने जीता जो कि कोंडागांव के सम्मानीय मोहन नायक व श्री मति शांता नायक की पुत्री है ।
आप को बतादे की यह प्रतियोगिता ट्रडिशनल, स्पोट्र्स व फॉर्मल वियर जैसे कुल तीन राउंड में हुई।जिसमें सारे मॉडल ने अपना अपना दमदार प्रदर्शन दिखाया और इसमें बढ़चढ़ कर जबरदस्त प्रदर्शन देने वाली मिस माही नायक ने सब का दिल जीत लिया ओर इस कॉम्पिटिशन मिस्टर व मिस छत्तीसगढ़ इंडिया की विनर बनी ।
माही ने नही मानी हार
माही का कहना है कि अपने सपने को पूरा करने के लिए पांच सालों से मेहनत कर रही थी जिसके बाद बड़ी जीत हासिल हुई है। उन्होंए यह भी बताया कि 2018 में मिस कोंडागांव का खि़ताब भी वह जीती थी जिसके बाद लगातार मेहनत के बाद ये जीत हासिल हुई है आगे कहा कि मेरा सपना था कि नगर का नाम रोशन करू उससे पूर्व वह अपने राज्य छत्तीसगढ़ में नाम कमाना चाहती थी जिसमे वह पूरी तरह सफल रही । अब वह मिस छत्तीसगढ़ मिस इंडिया में छत्तीसगढ़ को डिप्रेसेंट करना चाहती है साथ ही कहा कि मेरे माता पिता का आशीर्वाद का जीत हुई है कहा बेटियों पे भरोसा रखें घबराए नही बेटी बेटों से कम नही बस आगे बढऩे का मौका दे । माही के नगर आगमन पर नगर वाशियों ने मिलकर जमकर स्वागत किया और साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
