August 14, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बस्तर

    बस्तर (1117)

    जगदलपुर । शौर्यपथ ।  भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की क्रियान्वयन और प्रगति का अधिकारियों द्वारा सतत् निरीक्षण किया जाए। साथ ही हितग्राहियों को केंद्रीय सहायता मद से मिले लाभ का पूर्व वर्षो के आकड़ों का आंकलन कर कार्य की प्रगति को अद्यतन किया जाए। उक्त निर्देश भारत सरकार के जलशक्ति एवं जनजातीय कार्य मंत्रालय के केंद्रीय राज्यमंत्री श्री बिश्वेश्वर टुडू ने जिला कार्यालय जगदलपुर के आस्था सभाकक्ष में समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में कलेक्टर श्री चंदन कुमार, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रोहित व्यास सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

     समीक्षा बैठक में केंद्रीय मंत्री श्री टुडू ने जल जीवन मिशन, स्वास्थ मिशन, आदिवासी विकास विभाग के एकलव्य विद्यालय, विशेष केंद्रीय सहायता मद, वनधन केंद्र, ट्राईफेड, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, डीएमएफ मद, कोरोना टीकाकरण, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास योजना, पोस्टल सेवा, बीएसएनएल, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन, पंडित दिनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण और अमृत मिशन योजना की प्रगति की समीक्षा किए। जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए श्री टुडू ने निर्देशित किया कि उक्त कार्य को दिसम्बर 2023 तक पूर्ण कर लिया जाए और कार्य में गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान दिया जाए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को ट्राईवल क्षेत्र में मानव संसाधन की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताते हुए चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री ने जगदलपुर शहर को रेलवे कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए किए गए कार्यवाही की जानकारी ली।

    उत्तर बस्तर कांकेर/शौर्यपथ/ कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने शुक्रवार को प्रातः कोमलदेव जिला चिकित्सालय कांकेर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, जनरल वार्ड, पुरूष एवं महिला वार्ड, डायलिसिस कक्ष, एमआरआई, सीटी स्केन, सोनोग्राफी, एक्स-रे, रेडियोलॉजी, पैथॉलोजी और हमर लैब, सॉइटोलॉजी कक्ष इत्यादि का अवलोकन कर सिविल सर्जन डॉ. आरसी ठाकुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जनरल वार्ड में उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली तथा उन्हें समय पर खाना खाने तथा डॉक्टरों द्वारा दी गई दवाई को समय पर खाने के लिए समझाईश दिया। अस्पताल में भर्ती मरीज     बी.एससी अंतिम वर्ष की छात्रा ज्योति कोरोटी से उपचार के संबंध में जानकारी ली तथा उन्हे अच्छी पढ़ाई कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। अस्पताल में भर्ती मरीज ग्राम जुनवानी के कृष्ण कुमार सलाम, धनोरा के समारू मरकाम, दुधावा के कविता बाई, भानपुरी के कुलेश्वर सिन्हा, पटौद के डिपेश्वरी और बुदाबाई तथा अंतागढ़ के हंसराज से उनके स्वास्थ्य एवं उपचार के संबंध में पूछताछ किया तथा शीघ्र स्वस्थ्य होने के लिए समय पर दवाई खाने एवं खान-पान पर ध्यान देने के लिए समझाईश दिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीज हंसराज ने व्हील चेयर दिलाने का अनुरोध कलेक्टर से किया, जिस पर उन्होंने शीघ्र व्हील चेयर दिलाने का भरोसा दिलाया।
                 कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा अस्पताल में राऊन्ड के समय सिविज सर्जन सहित सभी डॉक्टरों को एप्रॉन पहनने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने डायलिसिस यूनिट में मेडिकल ऑफिसर की ड्यूटी लगाने तथा पिछले दो महिने में कांकेर जिले के डायलिसिस करने वाले मरीजो तथा उनके निवास क्षेत्र की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश सिविल सर्जन को दिये। हमर लैब में टेक्नीशियन की संख्या बढ़ाने हेतु अन्य प्रोग्राम में पदस्थ लैब टेक्नीशियन की ड्यूटी हमर लैब में लगाने तथा उन्हें 8-8 घण्टे रोस्टर में ड्यूटी लगाने के लिए सिविज सर्जन को निर्देशित किया गया। जिला चिकित्सालय के सभी अधिकारी कर्मचारियों को समय पर तथा ड्रेसकोड में ड्यूटी पर आने के निर्देश दिये गये। सिविल सर्जन डॉ.आरसी ठाकुर को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अस्पताल में सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ-साथ साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाये तथा दिन में दो बार शौचालय की सफाई कराई जावे। अस्पताल में अपनी सेवा देने वाले नर्सिंग कॉलेज की विद्यार्थियों की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देशित किया गया। डॉक्टरों को निर्देशित करते हुए उन्होंनें कहा कि मरीजों की संतुष्टि को लक्ष्य मानते हुए कार्य किया जावे। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ.आरसी ठाकुर,  डॉ. डीएन नाग, डॉ. के.के सोम, डॉक्टर लोकेश देव, डॉ.मनिष जैन सहित अस्पताल के अन्य स्टॉफ एवं निज सहायक असलम सरवैय्या भी मौजूद थे।

    जगदलपुर। शौर्यपथ। महापौर श्रीमती सफीरा साहू और कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने शुक्रवार को सुबह शहर के डेंगू प्रभावित क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर नाली सफाई और कचरा प्रंबधन का जायजा लिया। इस दौरान नगर निगम की लोक निर्माण समिति के अध्यक्ष श्री यशवर्धन राव, नगर निगम आयुक्त श्री दिनेश नाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके चतुर्वेदी, शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रभारी श्री पीडी बस्तिया सहित पार्षद श्री कमलेश पाठक, श्री धनसिंह नायक एवं स्वास्थ्य विभाग तथा नगर निगम के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे। 

    महापौर तथा कलेक्टर ने शहर के महाराणा प्रताप वार्ड, राजेंद्र नगर वार्ड, बहादुर गुड़ा और जवाहर नगर में पहुंचकर नाली सफाई व कचरा प्रबंधन का जायजा लेते हुए स्थानीय नागरिकों से जल भराव, सफाई व्यवस्था व कचरा उठाव के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कचरा का प्रबंधन कचरा गाड़ियों के माध्यम से ही करने को कहा। इसके साथ ही डेंगू प्रभावित मरीजों के घर पहुंचकर मरीजों की स्थिति की जानकारी भी ली।

    उल्लेखनीय है कि डेंगू रोग के रोकथाम व बचाव के लिए लगातार निगम प्रशासन ,स्वास्थ्य विभाग व संबंधित अन्य विभाग लगातार शहर के 48 वार्डों में सर्वे कर लोगों को डेंगू के बचाव व रोकथाम के लिए जानकारी देकर वार्डो में दवा का छिड़काव स्प्रे मशीन से किया जा रहा है । जिसका सतत निगरानी अधिकारियों के द्वारा किया जा रहा है । गुरुवार को सुबह निगम के 48 वार्डों के लिए नवीन स्प्रे मशीन का वितरण वार्ड सुपरवाइजर को किया गया है जिसमें शहर के सभी 48 वार्डों में लगातार स्प्रे मशीन से दवा का छिड़काव प्रारंभ कर दिया गया है।

    जगदलपुर । शौर्यपथ । कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने आज महारानी अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने आपातकालीन कक्ष सुश्रुत के मेडिकल गहन चिकित्सा कक्ष, सर्जिकल गहन चिकित्सा, ऑपरेशन थियेटर, बाह्य रोग विभाग, मातृ शिशु संस्थान कादिम्बिनी के सोनोग्राफी कक्ष, प्रसूति वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, प्रसूति उच्च निर्भरता केंद्र, नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई, हमर लैब के पैथोलॉजी, ब्लड बैंक आदि स्थानों का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान चिकित्सकों से बातचीत कर वर्तमान में आने वाले मरीजों के प्रकार और संख्या के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर यहां मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में भी प्रतिक्रिया ली। कलेक्टर ने मरीजों के मार्गदर्शन के लिए कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए सूचना व्यवस्था विकसित किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने यहां विभिन्न विभागों में मानक के अनुसार मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर देते हुए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। यहां होने वाले जलजमाव की समस्या को दूर करने के संबंध में भी तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी उन्होंने दिए। इस दौरान महारानी अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ संजय प्रसाद, प्रबंधक श्री सौरभ कोचर सहित चिकित्सक एवं अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

    जगदलपुर। शौर्यपथ । बस्तर गोंचा महापर्व के तिथि अनुसार छंठवे दिन श्रीश्री जगन्नाथ मंदिर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 360 घर ब्राह्मण समाज के द्वारा 09 बटुकों जिसमें देवेश पिता जगन्नाथ पानीग्राही, सुमित पिता मोहन पानीग्राही, युवराज पिता मेघनाथ जोशी, राजेंद्र पिता सुरेश जोशी, भोलेंद्र पिता सुरेश जोशी, मोहित पिता स्वर्गीय बसंत पानी ग्रही हर्षित पिता कुलदीप पानीग्राही, मोहन पिता स्व. बसंत पानीग्राही, हर्षित पिता कुलदीप पानीग्राही, मोहित पिता केशव पाढ़ी, मितेश पिता गोपाल पांडे का नि:शुल्क सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न किया गया। वहीं गुंडिचा मंदिर-सिरहासार भवन में देर शाम को भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा व बलभद स्वामी को छप्पन भोग का अर्पण किया गया, इस अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पंहुचे श्रद्धालुओं को छप्पन भोग के प्रसाद का वितरण किया गया।

    360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ईश्वर नाथ खम्बारी ने बताया कि श्रीश्री जगन्नाथ मंदिर में आज 09 बटुकों का नि:शुल्क सामुहिक उपनयन संस्कार संपन्न किया गया। बटुकों को दीक्षा उपरांत समाज के वरिष्ठजनों द्वारा को आशीर्वाद दिया, इसके अलावा एक विवाह भी संपन्न किया गया। समाज के द्वारा नि:शुल्क सामुहिक उपनयन संस्कार का आयोजन रामनवमी को भी आयोतिज किया जाता है। वहीं आज बस्तर गोंचा महापर्व में परंपरानुसार पूजा-अर्चना के साथ भगवान जगन्नाथ स्वामी को छप्पन भोग का अर्पण गया।

    छप्पन भोग में दाल, चावल, दही, चटनी, खीर, सब्जी, फल, पूड़ी, चंद्रकला, रबड़ी, रसगुल्ला, शूली, कढ़ी, मटरी, बड़ा, बाटी, सिखरिणी (सिखरन), मुरब्बा, कोणिका, खजरा, अवलेह (शरबत), शक्कर पारा, घेवर, चिल्ला, मालपुआ, पारिखा, सौंफलघा, जलेबी, मेसूब, पापड़, सीरा, मोहनथाल, लौंगपूरी, खुरमा, लड्डू, मीठा दूध, मलाई, मक्खन, इलायची, पान आदि के साथ बड़ी मात्रा में पकवान शामिल किया जाता है।

    संवाददाता दीपक वैष्णव
    कोंडागांव / शौर्यपथ / कोंडागांव जिले के ब्लॉक फरसगांव का एक ऐसा मामला सामने आया जहां निर्दलीय पार्षद ने ही नगर पंचायत के अधिकारी दिनेश डे पर आरोप लगाया। दअरसल पूरा मामला यह है कि फरसगांव में निवासरत वार्ड क्रमांक 6 की निर्दलीय पार्षद संगीता पुजारी ने अपने साथ हो रहे बदसलूकी को ले कर कोंडागांव जिला कार्यालय में जन दर्शन में पहुँची थी  कोंडागांव कलेक्टर ने आश्वासन और जांच करने की बात कही है
     जिसके बाद मीडिया के सामने रूबरू होकर सीएमओ के कारण हो रही दिक्कतों का बखान किया ।
    पार्षद संगीता का कहना है मेरे साथ बहुत अत्याचार किया जा रहा है सभी लोग सरकारी क्वार्टर में रहते है तो उन्हें खाली नही करवाया जाता है मुझे बेवजह वो भी बारिश के समय 15 जून के बाद खाली करवाया जा रहा है और मेरे गैरहाजिरी पे मेरे नाबालिक बेटे से हस्ताक्षर करवाया गया और ताला तोड़ा गया है।
    साथ ही पार्षद ने आगे बताया कि
    जब भी वह नगर पंचायत जाती है तो उसे सीएमओ डे के द्वारा रोका
    टोका जाता है साथ ही बदसलूकी भी की जाती है जिसकी शिकायत वह मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौप कर चुकी है ।जिसकी भनक सीएमओ को लगते ही सीएमओ के द्वारा उसे परेशान किया जा रहा है।
    कुछ दिन पूर्व में ही सीएमओ के द्वारा मेरे क्र्वाटर में कुछ कर्मचारियों को भेजा गया था पर उस वक्त में मौजूद नही थी जिसके पश्चत मेरे  नाबालिक बेटे द्वारा शासकीय क्र्वाटर को खाली करने के लिए हस्ताक्षर करवा लिया गया। जैसे कि मैने बताया कि मेरा बेटा नाबालिक है और उससे हस्ताक्षर करवाना क्या सही है।
    आप को बतादे की भारी बहूमत से निर्दलीय पार्षद बनी और पार्षद बनने के बाद लोगों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहती है

    कोण्डागांव / शौर्यपथ / जिला कोण्डागांव के अंतगर्त विधानसभा क्षेत्र नारायणपुर के सुदूर अंचल एवं अत्यंत संवेदनषील क्षेत्र हडे़ली से बेचा मार्ग लम्बाई 17.50 कि.मी. का ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार आर0सी0पी0एल0डब्ल्यू0ई. आर0आर0पी0 फेस-2 योजनांतगर्त प्रषासकीय स्वीकृति रू. 917.95 लाख प्राप्त हुआ है। उक्त मार्ग के बनने से मदार्पाल क्षेत्र के हडे़ली, पदेली, नवागांव, कड़ेनार, कीलम व बेचा के ग्राम लाभाविंत होगें । हड़ेली से बेचा मार्ग जिला कोण्डागांव के मदार्पाल मुख्य जिला मार्ग से जिला नारायणपुर के राज्य मार्ग क्र0-05 जो कि बारसूर होते हुये गीदम को जोड़ता है। यह मार्ग नारायणपुर जिला के साथ दंतेवाड़ा जिला की दूरी को कम करेंगी ।
      उक्त मार्ग अत्यंत ही संवेदनषील क्षेत्र होने के कारण ग्रामीणों को जिला मुख्यालय आने-जाने में बहुत कठिनाईयों का शामना करना पड़ता था । यह मार्ग बनने से सुदूर अंचल क्षेत्र के सभी ग्रामिणों को जिला मुख्यालय तक आवागमन सुगम होगा तथा सभी सुविधाओं को लाभ प्राप्त होगा । यह मार्ग लोक निमार्ण विभाग संभाग कोण्डागांव से कियान्वयन किया जा रहा है। जो कि तकनीकी स्वीकृति एवं निविदा प्रक्रिया में है। निविदा प्रक्रिया पूर्ण  होने के उपरांत कायर् को जल्द से जल्द प्रारंभ किया जायेगा

    कोंडागांव / शौर्यपथ /  राजस्थान के उदयपुर में  हुए कन्हैयालाल की नृशक हत्या के विरोध में  विश्व हिंदू परिषद व सर्व समाज के छत्तीसगढ़ बंद के आव्हान पर आज कोण्डागाँव शहर भी बंद नजर आया। उक्त बंद के आवाहन का जिले के व्यापारियों ने पूर्ण समर्थन करते स्वता ही अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा वही  रैली की शक्ल पर विश्व हिंदू परिषद व सर्व समाज के लोग आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते सड़कों पर नजर आए वहीँ  पुलिस व्यवस्था चौक चौराहो मुस्तैदी के साथ नजर आई। साथ ही मुस्लिम समुदाय के कि लोगों ने भी एक घटना को निंदनीय बताते हुए समर्थन करते नजर आए

    कोंडागांव / शौर्यपथ / दिनांक 01/07/ 2022 शुक्रवार को श्यामा- श्याम सत्संग समिति कोंडागांव श्री श्री 1008 श्री कृपालु महाराज जी के  अनुयायियों द्वारा  रथ यात्रा के पावन अवसर पर संध्या 4:30 से 6:00 के मध्य जय स्तंभ चौक स्थित श्री राम मंदिर परिसर में श्यामा -श्याम सत्संग समिति के वरिष्ठ सदस्य उग्रेश मरकाम  के नेतृत्व में एवं अरविंद घोष, नरेंद्र पांडे ,कावे राम, के आर नाग, भेलकू पोयाम, चंद्रकांत पानीग्राही ,सूजीत सिकदर ,अंजनी मरकाम, ईना श्रीवास्तव, सरस्वती बघेल ,मेंहतरीन निषाद ,मालती देवांगन, राजेश्वरी पांडे, समीक्षा पांडे ,संगीता चौबे ,कृष्ण पाणिग्रही एवं माला दीदी की उपस्थिति में भगवान राधा -कृष्ण एवं श्री श्री 1008 श्री कृपालु महाराज जी का आरती उपरांत भजन कीर्तन का आयोजन किया गया । इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री श्री 1008 श्री कृपालु महाराज जी विश्व के पंचम मूल जगद्गुरु में से एक है। आपका जन्म मनगढ़ धाम ,तहसील- कुंडा, जिला- प्रतापगढ़; उत्तर प्रदेश में हुआ। श्यामा -श्याम सत्संग समिति कोंडागांव का गठन जनवरी 2013 में हुआ । तब से प्रत्येक रविवार को प्रातः 7:00 से 9:00 बजे तक संकीर्तन श्रीराम मंदिर में की जाती है।  समिति के संचालन का दायित्व समिति के सभी सदस्यों को दिया गया है ।प्रवचन हेतू प्रचारिका श्रीश्वरी देवी के माध्यम से आज तक रसमय  कीर्तन लगातार हो रही है ।भजन कीर्तन के पश्चात  श्यामा -श्याम सत्संग समिति के सदस्यों द्वारा श्री राम मंदिर के समक्ष राहगीरों को गजा मुंग प्रसाद का वितरण किया गया ।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision