August 14, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बस्तर

    बस्तर (1117)

    कोंडागांव /शौर्यपथ /

    भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के आवाहन पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की 8 साल बेमिसाल होने पर गरीब कल्याण योजना के तहत झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक संतोष नाग के द्वारा लाभान्वित परिवार के मुखिया को मंगल तिलक लगाकर व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया प्रधानमंत्री जी की महत्ती योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री आवास योजना, मुद्रा योजना, नल जल योजना ,के साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई कर्मियों का भी मंगल तिलक लगाकर श्रीफल भेंट कर सम्मान किया ।
    कार्यक्रम मुख्य रूप से मौजूद राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष सम्माननीय लता उसेंडी जी प्रदेश संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ आदरणीय महेंद्र पंडित जी भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा जी जिला संयोजक संतोष नाग जी के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    कोण्डागांव / शौर्यपथ /

    जिला कोण्डागांव में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल , भा 0 पु 0 से 0 के निर्देशन में अति 0 पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में दिनांक 05.06.2022 को पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव श्री निमितेश सिंह के नेतृत्व में कोण्डागांव पुलिस ने चाकु मारकर हत्या का प्रयास करने वाले 02 आरोपियों आरोपी को किया गिरफतार 7 मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05/06/2022 को प्रार्थी रोहित पाण्डेय गुपचुप ठेला गार्डन के पास लगाया था , उसके बाजू में विनोद चौधरी सांवरीया आईसक्रीम ठेला लगाया था कि रात करीबन 09.00 बजे आरोपी रवि शंकर मिश्रा आया और सांवरीया आईसक्रीम ठेला से 40 रू 0 का बादाम सेक मांग कर पीया और बिना पैसा दिये जाने लगा तब विनोद चौधरी ने बादाम सेक का पैसा मांगा तो रवि शंकर मिश्रा ने मेरे से पैसा मांगता है बोल कर गंदी गंदी अश्लील गली गलौच किया और रवि शंकर मिश्रा ने विनोद चौधरी को मारपीट करने लगा तब प्रार्थी द्वारा जाकर बीच बचाव करने लगा तो उसके साथ हाथपाई कर जान से मारने का धमकी देकर वहां से चला गया । प्रार्थी अपना ठेला बंद कर अपने घर चला गया और घर पर लेटा हुआ था करीब 09.30 बजे रात्रि को आरोपी रवि शंकर मिश्रा उसका लड़का शिवम मिश्रा और अन्य लोग प्रार्थी के घर अन्दर घुस कर गंदी गंदी अश्लील गाली गलौच करते हुए प्रार्थी रोहित पाण्डे को हाथ लात मुक्का से मारपीट करने लगे और आरोपी शिवम मिश्रा अपने हाथ में रखे चाकु से हत्या करने के नीयत से प्रार्थी के सिर में और दाहिने हाथ में मार कर चोट पहुंचाया है जिस उसके सिर में एवं दाहिने हाथ में चोट लगा है । प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 216 / 2022 धारा 294 , 458 , 307 , 34 भा 0 द 0 वि 0 कायम कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान दिनांक 06.06.2022 को आरोपी 01. रविशंकर मिश्रा पिता विजय शंकर मिश्रा उम्र 45 वर्ष निवासी अम्बेडकर वार्ड थाना व जिला कोण्डागांव छ 0 ग 0 एवं 02 शिवम मिश्रा पिता श्री रवि शंकर मिश्रा उम्र 19 वर्ष निवासी अम्बेडर वार्ड कोण्डागांव थाना व जिला कोण्डागांव छ 0 ग 0 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक भीमसेन यादव , थाना प्रभारी कोण्डागांव , सउनि प्रभुलाल डहरिया , लोकेश नाग , सुरेन्द्र बघेल , प्र 0 आर 0 हेमु साहू , रामचन्द्र मरकाम , आर . वेदराम चंदेल द्वारा किया गया

    कांकेर / शौर्यपथ /

    छत्तीसगढ़ में चल रहे भेंट मुलाकात कार्यक्रम अन्तर्गत अपने 2 दिवसीय प्रवास के दौरान कांकेर पधारे मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने जिले के सर्वांगीण विकास के लिए घोषणाओं की झडी लगा दी है, जिससे जिले के लोगों में खुशी का माहौल है । 05 जून रविवार को जिले के ग्राम बादल और कोदागांव में भेंट कार्यक्रम पश्चात कांकेर नगर के विश्राम गृह में सभी समाज के पदाधिकारियों ने अपने समाज के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात की जिसमे बंजारा समाज सरोना परिक्षेत्र के सामाजिक पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य भेंट की वहीं बंजारा समाज के संरक्षक जितेंद्र नायक एवं अध्यक्ष नेकराम नायक, उपाध्यक्ष माखन नायक, संरक्षक राजाराम नायक, कृष्णा नायक, शंकर नायक द्वारा मुख्यमंत्री से समाज भवन निर्माण के लिए मांग किया गया जिस पर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने समाज को 10 लाख रुपए भवन निर्माण के लिए देने की घोषणा की, जिस के लिए बंजारा समाज द्वारा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया जा रहा है ।
    इस मौके पर संसदीय सचिव कांकेर विधायक शिशुपाल शोरी, संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव उपस्थित रहे । जिले के सभी समाजों को सामाजिक सामुदायिक भवन हेतू अपना खजाना खोल दिया जिसमें बंजारा समाज को भवन हेतू 10 लाख रुपए देने की घोषणा की गई ।
    मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही ,अस्तला कश्यप को मिला नया राशन कार्ड

    उत्तर बस्तर कांकेर/ शौर्यपथ / नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम शामतरा के अस्तला कश्यप अब बहुत खुश है, जिला प्रशासन कांकेर द्वारा उन्हें नया राशन कार्ड बनाकर दे दिया गया है, अब वह राशन की चिंता से मुक्त हो चुकी है। नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम बादल में 05 जून को भेंट-मुलाकात कार्यकम आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की फीडबैक लिया जा रहा था, साथ ही ग्रामीणों की समस्या भी सुनी जा रही थी, उस समय अस्तला बाई कश्यप ने अपनी दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि हम लोग पति-पत्नी अलग रह रहे हैं, हमारे पास राशन कार्ड नहीं है, जिससे हमें दिक्कत हो रही है, हमें राशन कार्ड दिलाया जाये। मुख्यमंत्री के पूछने पर उन्होंने बताया कि पहले हम संयुक्त परिवार में रहते थे, जिसमें सास-ससुर, जेठ-जेठानी और उनके दो बच्चे, इस प्रकार कुल आठ सदस्यों का परिवार था। अब हम लोग पति-पत्नी अलग रह रहे हैं तथा मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे हैं।
    उनकी समस्या सुनकर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अस्तला बाई और उनके पति बलराम कश्यप के नाम पर नया राशन कार्ड बनाने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला प्रशासन द्वारा दूसरे दिन ही राशन कार्ड बनाकर हितग्राही को दे दिया गया है। ग्राम पंचायत शामतरा के वार्ड पंच ने अस्तला बाई कश्यप के घर जाकर उन्हें राशन कार्ड सौंपा। राशन कार्ड मिलने से अस्तला कश्यप की चिंता दूर हो गई है, अब उन्हें भी उचित मूल्य दुकन से राशन की सुविधा मिलेगी। नया राशन कार्ड मिलने पर अस्तला बाई ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

    टैक्सी की स्टेयरिंग थाम दी अपने जीवन को नई दिशा

    दंतेवाड़ा /शौर्यपथ/

    जिले के ग्राम मटेनार के निवासी लक्ष्मण गावड़े के पुत्र दीपक गावड़े जिनकी उम्र 21 वर्ष हैं और उन्होंने जिला कौशल विकास प्राधिकरण दंतेवाड़ा द्वारा प्रायोजित मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जिला प्रोजेक्ट लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी दंतेवाड़ा ’टैक्सी ड्राइवर’ में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। दीपक गावड़े बताते हैं कि उन्हें नौकरी तलाशने के लिए बहुत ही जद्दोजहद का सामना करना पड़ा। अपने हालातों को सुधारने के लिए कई जगह काम के लिए भटकना पड़ा पर कहीं भी बात नही बनी। फिर उनके दोस्त ने बताया कि जिले में आजीविका महाविद्यालय दंतेवाड़ा रोजगारोन्मुखी कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान कर रहा है।इसके बाद श्री दीपक ने तुरंत आवेदन किया और उनका चयन हो गया। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें अपने ही गांव मटेनार में निजी नौकरी मिल गई। आज वे काम कर रहे हैं और लगभग 6000 हज़ार रुपए मासिक आय कमा रहे हैं। और अपने परिवार का आर्थिक मदद कर पा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने लाइवलीहुड कॉलेज दंतेवाड़ा और मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना का आभार जताया।मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अन्तर्गत जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार उपलब्ध कराने हेतु प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। इस योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। जिसमे युवक-युवतियां अपनी इच्छानुसार क्षेत्र चयन कर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है। और जिले की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते है।

    दंतेवाड़ा / शौर्यपथ /

    दंतेवाड़ा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम Óकेवल एक पृथ्वीÓ रखी गयी। इस अवसर पर जिले के विभिन्न स्थलों पर विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया।
    विधायक द्वारा किया गया वृक्षारोपण
    विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ग्राम गढ़मिरी में विधायक श्रीमती देवती महेंद्र कर्मा द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान श्री अवधेश सिंह गौतम, सर्व आदिवासी समाज के श्री सत्तू कर्मा, कोया कूटमा समाज के श्री नेताम, श्री मासा कुंजाम शिक्षक एसडीओ श्री अशोक सोनवानी, श्री आशुतोष मांडवा रंगे ऑफिसर बचेली एवं गढ़मिरी के ग्रामवासी मौजूद थे।
    ग्राम कुम्हाररास एवं शासकीय महाविद्यालय दंतेवाड़ा में किया गया पौधारोपण
    5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वनमंडलाधिकारी संदीप बलगा के निर्देशन में ग्राम कुम्हाररास एवं दंतेवाड़ा शासकीय महाविद्यालय में पर्यावरण जागरूकता एवं पौधा रोपण का कार्य किया गया। दंतेवाड़ा महाविद्यालय में हुए कार्यक्रम में रोपण के विभिन्न तरीकों का प्रशिक्षण विद्यार्थियों को दिया गया। इस कार्यक्रम में एसडीओ श्री अशोक सोनवानी, वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री तीर्थराज साहू, परिसर रक्षक श्री सोरी श्रीललित, श्री भूषण नेताम,सहायक परिक्षेत्र अधिकारी संजय कर्मा महाविद्यालय के प्राचार्य आर के हिरकने, प्रोफेसर सुधीर अग्रहरि, डॉ मनोज कुमार राव प्रोफेसर टी डी ठाकुर, विद्यार्थी राजेन्द्र ठाकुर गिरिराज शुभम राजेन्द्र कश्यप अन्य तथा ग्रामीण जन मौजूद रहे।
    बापियों ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
    जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से संचालित बापी न उवाट कार्यक्रम अंतर्गत बापी एवं नायक नायिका ने मनाया सतरंगी सभा अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस। दादी/नानी ने दिया समुदाय को संदेश। पर्यावरण संरक्षण ही समाज को स्वस्थ्य एवं सुरक्षित रख सकता है। पूना माड़ाकाल दंतेवाड़ा को साकार करने बापी एवं नायक नायिका की नई राह विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदूषण मुक्त दंतेवाड़ा बनाने हेतु फलदार, छायादार एवं फूलदार पौधा लगाकर समुदाय को दिलाई शपथ।
    कार्यक्रम में जल संरक्षण की महत्ता एवं दैनिक जीवन में जल संरक्षण के उपायों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। गांव के सरपंच ने बताया की पर्यावरण एवं जल संरक्षण करके हम अपनी धरती को बचा सकते हैं, जो इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के उद्देश्यों को प्राप्त करने में सहयोग करेगा एवं आने वाले पीढिय़ों के लिए साफ जल उपलब्ध कराएगा। बापियों ने बताया की गांव के युवाओं, सतरंगी नायक नायिकाओं एवं जल समिति के साथ मिलकर गांव के जल स्रोतों जैसे कि नल, कुआं, तालाब के आसपास स्वच्छता रखना हैं, ताकि पानी को अशुद्ध होने से बचाया जा सके और सभी को पीने हेतु स्वच्छ जल उपलब्ध हो सके। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं नायक नायिकाओं ने वृक्षारोपण कर गांव के अन्य लोगों को भी अपने बाड़ी एवं घर के आस पास वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने हेतु संदेश दिए।
    सतरंगी सभा के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि सरपंच, विशिष्ट अतिथि वार्ड पंच, वरिष्ठ नागरिक गण, एवं सहभागी के रूप में ग्रामीण समुदाय उपस्थित होकर पर्यावरण दिवस महोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि के द्वारा इस अवसर पर अपने पंचायत में अधिक से अधिक पौधे लगाकर तथा अनावश्यक पेड़ कटाई को रोकने संदेश दिया। ग्राम की बापी ने अपने संकल्प को साकार करने पेड़ पौधे एवं पर्यावरण भी हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। इसको बचाना हमारी, हम सबकी जिम्मेदारी है संदेश देते हुए पर्यावरण स्वच्छ है तो हमारा समुदाय भी स्वस्थ्य है, स्वस्थ्य रहने, पर्यावरण संरक्षण करने की अपील की।

    दंतेवाडा / शौर्यपथ /

    अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व सोमवार सुबह शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय दंतेवाड़ा के छात्र - छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में महाविद्यालय रासेयो इकाई ने आजादी के अमृत महोत्सव और अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस रैली के माध्यम से रासेयो के स्वयंसेवकों ने 'हर घर योगÓ का संकल्प लिया।
    रैली महाविद्यालय से मुख्य सड़क से होते हुए ग्राम चितालंका तक निकाली गयी। रैली का शुभारम्भ करते हुए कॉलेज के प्राचार्य प्राध्यापक डॉ. आर. के. हिरकिने ने बताया कि योग द्वारा स्वस्थ जीवन पाया जा सकता है और स्वस्थ जीवन ही एक प्रगतिशील समाज का आधार है। उन्होंने जागरूकता रैली में प्रतिभाग कर रहे समस्त स्वयंसेवियों, छात्र-छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा कि देश व समाज की सेवा हेतु सभी का स्वस्थ होना आवश्यक है।
    कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना व रैली के संयोजक सहायक प्राध्यापक पीरी ठाकुर ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि योग वर्तमान में युवा कौशल हेतु आवश्यक है, योग के माध्यम से शरीर, मन और मस्तिष्क को पूर्ण रूप से स्वस्थ किया जा सकता है, बल्कि इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक तकलीफों को भी दूर किया जा सकता है।
    इस रैली में करें योग .. रहें निरोग के नारे लगाए गए। इस कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापक गण, महाविद्यालयीन स्टाफ व राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

    दंतेवाडा / शौर्यपथ /

    भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा व गपिछड़ा वर्ग मोर्चा ने 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया। ज्ञात हो कि मोदी सरकार के सफलतम 8 साल सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत भाजपा जीके भर में पखवाड़े भर का कार्ययोजना बनाकर कई कार्यक्रम आयोजीत कर रही है। इसके अंतर्गत 3 जून से 14 जून तक भाजपा एवं उनके अनुसांगिक संघठनों द्वारा सभी मंडलों में तिथिवार कार्यक्रम आयोजित की जा रही है।

    इसी कड़ी में आज

    कुआकोंडा मंडल के ग्राम पंचायत महाराहुरनार ग्राम पेंटा में अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने निकाली भव्य रैली

    अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नंदलाल मुडामि ने बताया कि पर्यावरण दिवस पर कुआकोंडा ब्लॉक के महारहुरनार के पेंटा में भगवान बिरसा मुंडा जी की चित्र पटल पर पूजा अर्चना कर वृक्षारोपण के साथ साथ भव्य रैली का आयोजन की गई। वहीं वक्ताओं द्वारा लोगों को देश के यशस्वी प्रधान मंत्री द्वारा संचालित केंद्रीय जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोंगों की दी गई।

    ओबीसी मोर्चा ने किया वृक्षारोपण

    इसी कड़ी में आज पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा जिले के सातों मण्डलों में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। मोर्चा के जिला अध्यक्ष खिरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पार्टी प्रदेश कार्यालय से नियुक्त कार्यक्रम प्रभारी रामबाबू सिंह गौतम एवं दीपक बाजपई के निर्देशानुसार आज जिले के सभी मण्डलों में ओबीसी मोर्चा जे द्वारा फलदार वृक्ष रोपे गए। उन्होंने बताया कि इस दौरान ग्रामीणों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत भी कराया गया।

    कार्यक्रममको सफल आयोजन में कार्यक्रम के जिला भाजपा अध्यक्ष चैतराम आटामी ,जिला संयोजक रामबाबू गौतम, दीपाजी बाजपई, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिमन्यु सोनी, नवीन विश्वकर्मा, धुरवा कुंजाम, जिला पंचायत सदस्य मालती मुड़ामी, जिला पंचायत सदस्य पायके मरकाम,जिला उपाध्यक्ष सत्यजीत चौहान, जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, अजजा जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा मुन्ना मरकाम, ओजस्वी मंडावी , मण्डल अध्यक्ष सोमडु कोर्राम जी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मण्डल अध्यक्ष लच्छु सिन्ह, ग्राम पंचायत सरपंच महाराहुरनार  सोनी बामन कश्यप जी , मंगल बघेल, मोहर सिंह ठाकुर सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारियों का सहयोग रहा।

    कांकेर / शौर्यपथ /

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यह अंदाज है कि वो जिनके बीच होते हैं, उन्हीं की तरह अपनी शैली अपना लेते हैं। यही कारण है कि मुख्यमंत्री बघेल हर वर्ग के बीच चहेते हो जाते हैं। ऐसा ही नजारा आज भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान कांकेर विधानसभा के ग्राम बादल में देखने को मिला। दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्राम बादल में आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान नन्हे बच्चों को देखकर उनके बीच जा पहुंचे और बच्चों से किसी छोटे बच्चे की तरह ही उनकी शैली में बातचीत करने लगे। मुख्यमंत्री के इस तरह के अंदाज से आंगनबाड़ी में मौजूद बच्चे भी सहज हो गए और खुलकर उनसे बातचीत की।

    मुख्यमंत्री बघेल ने बच्चों से बातचीत करने के दौरान आंगनबाड़ी में पढ़ाई को लेकर भी जानकारी ले ली। उन्होंने बच्चों से छत्तीसगढ़ी में बातचीत करते हुए पूछा कि आंगनबाड़ी में क्या-क्या पढ़ाया जाता है। इस दौरान एक बच्ची ने बिना झिझक उन्हें एबीसीडी सुनाई। इसके अलावा बच्चों ने मुख्यमंत्री को कविताएं और गीत भी सुनाए। नन्हें बच्चों को सुनकर मुख्यमंत्री ने खुद ताली बजाते हुए वहां मौजूद लोगों से तालियां बजवायीं और बच्चों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री अनिला भेंडिय़ा और संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी भी मौजूद थे।

    कोंडागांव / शौर्यपथ /

    कोंडागांव जिला आम आदमी पार्टी द्वारा आज विश्व पर्यावरण दिवस पर कोंडागाँव विधायक व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को ज्ञापन के साथ साथ हसदेव अरण्य बचाओ के मुहिम के साथ पौधा भेंट करने पहुँचे हालांकि आप पार्टी के कार्यकर्ताओं को विधायक निवास के पास ही रोक दिया गया जिसके पश्चात भारी नारों के बीच विधायक प्रतिनिधि ने लिया पौधा।
    वही आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष पांडे का कहना है की लगातार हसदेव अरण्य बचाने को लेकर जनता और आदिवासी समाज सड़क पर आंदोलन कर रहा है साथ ही प्रदेश के आप के अध्यक्ष कोमल हूफेंडी लगातार जंगल में ही अपना आवास बना कर कसम खा कर आदिवासियों के साथ पूरी रात जंगल मै बीता कर हसदेव बचाने मै लगे है तो दूसरी तरफ हमारे प्रदेश प्रभारी विधायक दिल्ली माननीय संजीव झा हजारों की संख्या में सड़क पे उतर कर आंदोलन कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन सौपते है

    मगर वहीं सरकार और मुख्यमंत्री जोर र्सो से हसदेव की बलि देने में आमादा है . इस हसदेव बचाओ की मुहिम को ले कर आज विधायक को ज्ञापन के साथ पौधा सौपा गया है । साथ ही आम के  पांडे ने कहा ज्ञापन के माध्यम से कहा कि आश्चर्य है की मोहन मरकाम इतना घबरा गए है आप की टीम से की ज्ञापन लेना तो दूर उल्टे पौधा देने भेंट मै गए आप कार्यकर्ताओं को पुलिस रोक कर बंधक बना कर ज्ञापन लेती है

    यह प्रजातंत्र का कत्ल है मोहन बाबू हम इसका विरोध करते है।

    इस कार्यक्रम में चंद्रभान श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष शंकर नेताम स्टेट आब्जर्वर हेमन्त कौशिक यूथ विंग विजय सोन पिपरे सचिव ,रमा शंकर सोशल मीडिया प्रदेश ,सत्यम शर्मा , गणेश मानिकपुरी , एवम् अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision